Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

लखीमपुरखीरी घटना पर सीएम का यूपी सरकार पर हमला

लखीमपुरखीरी घटना पर सीएम का यूपी सरकार पर हमला

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर लखीमपुर खीरी में केंद्रीय मंत्री के बेटे की गाड़ी से किसानों को कुचले जाने से हुई हिंसा के बाद सियासत गरमा गई है। प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यूपी सरकार ​पर निशाना साधा है। गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखित बयान जारी कर यूपी सरकार पर लोकतंत्र को खत्म करने और तानाशाही करने का आरोप लगाया है। गहलोत ने ट्वीट कर लिखा कि एआईसीसी महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य नेताओं को उत्तर प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिया है। इसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। वे प्रमुख विपक्षी नेता हैं और लखीमपुर खीरी जिले में कल जो किसान मारे गए उनके परिवारों से मिलने जा रही थीं। विपक्षी नेताओं को गैरकानूनी तरीके से रोका जाना लोकतांत्रिक मानदंडों के खिलाफ है। किसान शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। पहले किसानों पर भाजपा नेताओं के काफिले की गाड़ियां चढ़ाकर उनको बर्बरता...
रेगिस्तान में अनार की खेती से करोड़ों की कमाई

रेगिस्तान में अनार की खेती से करोड़ों की कमाई

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर पश्चिमी राजस्थान के किसानों अब मूंगफली, बाजरा और ग्वार की फसल छोड़ अनार की खेती शुरू कर दी है। रेगिस्तान में किसानों का यह प्रयोग सफल भी रहा। किसान एक साल में 1 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर रहे हैं। सिरोही, जालोर और बाड़मेर जिले के बाद अब बीकानेर के किसान अनार की खेती से करोड़ों रुपए कमा रहे हैं। यहां के 5 गांवों के 12 बगीचों में एक लाख पौधों से अनार की बंपर पैदावार हो रही है।...
ड्रोन से गिराये एके-47, मैगजीन और गोला-बारूद बरामद

ड्रोन से गिराये एके-47, मैगजीन और गोला-बारूद बरामद

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
जम्मू (वार्ता)। जम्मू पुलिस ने शहर के बाहरी क्षेत्र में ड्रोन से गिराये एके-47 सहित हथियार और गोला- बारूद बरामद किए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सतावरी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत फलियां में शनिवार देर रात ड्रोन से गिराये गए सामान में एक एके-47, एक नाइट उपकरण, तीन मैगजीन और गोला- बारूद बरामद किया है। प्रवक्ता ने कहा, पैकिंग और धागे से स्पष्ट के रूप से पता चलता है कि गोला-बारूद ड्रोन से गिराया गया था। हम क्षेत्र में इसे प्राप्त करने वाले संभावितों की तलाश कर रहे हैं। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
डिप्टी सीएम के काफिले की टक्कर से मौत, आगजनी

डिप्टी सीएम के काफिले की टक्कर से मौत, आगजनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
लखीमपुर। रविवार दोपहर बाद तिकुनिया में हुई भीषण आगजनी और मारपीट के दौरान दो किसानों समेत छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार भाजपा कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। कमिश्नर, एडीजी, अपर मुख्य सचिव कृषि समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। तिकुनिया में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। लखीमपुर खीरी में आगामी आदेश तक इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। डीजीपी को भी राज्य सरकार ने लखीमपुर खीरी भेजा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर का अपना दौरा बीच में ही छोड़कर लखनऊ वापस पहुंच गये हैं। उक्त घटना के कारण डिप्टी सीएम को अपना कार्यक्रम अधूरा छोड़कर राजधानी के लिए रवाना होना पड़ा। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
बच्चों को नशे से दूर रखने का आह्वान किया

बच्चों को नशे से दूर रखने का आह्वान किया

टॉप न्यूज़
श्रीगंगानगर। रविवार को अखिल राज. मजहबी सिख महासभा के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर सिंह धालीवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। इसमें कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से सुखदीप सिंह को करणपुर का तहसील अध्यक्ष व डॉ. हरप्रीत सिंह को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों से प्रदेशाध्यक्ष ने अपने-अपने इलाके के शिक्षा से वंचित बच्चों के अभिभावकों को उन्हें शिक्षित करने व नशे से दूर रखने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
भीषण आगजनी हुई तो घुट जाएगा कईयों का कम

भीषण आगजनी हुई तो घुट जाएगा कईयों का कम

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
रास्ते इतने संकरे की नहीं निकल सकेगी दमकल, तीन साल में भी नहीं बदले हालातश्रीगंगानगर। तीन पहले दिल्ली की एक फैक्ट्री में हुई आगजनी में करीब 40 लोगों की मौत हुई थी। यह आंकड़ा मात्र एक अंक में हो सकता था परन्तु दुकानदारों ने अपने स्वार्थ के लिए अतिक्रमण इतने कर लिए कि वहां मौके पर दमकल को पहुंचने में ही काफी समय लग गया। अगर दमकल समय पर पहुंच जाती तो कई लोगों की जान बच सकती थी। कुछ यहीं स्थिति जिला मुख्यालय पर भी है। यहां बाजार क्षेत्र में दमकल की गाड़ी तो दूर दुपहिया वाहनो की आवाजाही करने में भी बाधा आ रही है। क्योंकि यहां अतिक्रमण के कारण गलियां संकरी हो गई। अगर यहां दिन के समय किसी दुकान में बड़ी आगजनी की घटना हुई तो आग बुझाने के सारे उपकरण और संसाधन बेबस नजर आएंगे। जानकारी अनुसार हर साल दीपावली के दौरान अग्नि शमन सेवा केन्द्र बार- बार आग बुझाने के संबंध में आ रही परेशानी की रिपोर्ट बनाकर नगर...
मोटापा बढ़ने की एक और वजह पता चली

मोटापा बढ़ने की एक और वजह पता चली

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
हर बार मोटापे की वजह एक्सरसाइज से दूरी और फैट वाला खाना हो ऐसा नहीं है। अमेरिकी वैज्ञानिकों इसकी एक और वजह बताई है, वो है इंसान के जीन्स। रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने ऐसे 14 जीन्स पहचाने गए हैं जो इंसान में बढ़ते मोटापे के लिए जिम्मेदार होते हैं। इन्हीं जीन्स के कारण इंसान हृदय रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियों से जूझता है।...
त्योहार की खरीदारी शुरू

त्योहार की खरीदारी शुरू

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। इस मौके पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म लोगों के लिए खास सेल लेकर आए हैं। अमेजन, फ्लिपकार्ट और मिंत्रा की सेल आज यानी 3 अक्टूबर से शुरू हो चुकी हैं। यहां से लोगों को खरीदारी करने पर अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके अलावा किसी खास बैंक या वित्तीय संस्था के क्रेडिट या डेबिट कार्ड के पेमेंट करने पर भी आपको अलग से कैशबैक और डिस्काउंट मिलेगा। हम आपको इन कैशबैक और डिस्काउंट्स के बारे में बता रहे हैं।...
अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली से नाम जुड़ने से लेकर एमएमएस लीक होने की खबर तक

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली से नाम जुड़ने से लेकर एमएमएस लीक होने की खबर तक

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को बीती रात एनसीबी ने अपनी हिरासत में लिया है। एनसीबी द्वारा मुंबई से गोवा जा रहे कार्डेलिया द इम्प्रेस क्रूस में सर्च ऑपरेशन किया गया था जहां 600 हाईप्रोफाइल लोग मौजूद थे। क्रूस से एनीसीबी ने भारी मात्रा मे ड्रग भी बरामद किया है। रेव पार्टी कर रहे लोगों में आर्यन भी शामिल थे जिनसे एनीसीबी द्वारा पूछताछ की जा रही है। ये पहली बार नहीं है जब आर्यन खान विवादों से घिर गए हैं। इससे पहले भी कई बार आर्यन अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में रह चुके हैं- एमएमएस लीक होने से चर्चा में आए थे आर्यन 23 साल के आर्यन कुछ साल पहले एक एमएमएस लीक होने पर चर्चा मे आ गए थे। सामने आए वीडियो में एक लड़का कार में एक लड़की के साथ इंटीमेट होता नजर आ रहा था, जिसकी शक्ल काफी हद तक आर्यन से मिलती थी। वीडियो सामने आते ही हर किसी ने मान लिया था कि ये वीडियो आर्यन क...
झारखण्ड के सिंहभूम में भूकंप के झटके से कांपी धरती

झारखण्ड के सिंहभूम में भूकंप के झटके से कांपी धरती

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
झारखण्ड के सिंहभूम जिले में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 रही। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, आज दोपहर 2:22 बजे भूकंप के झटके से धरती कांपी। अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।