Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

पाकिस्तान वापस जाने के लिए सड़क पर बैठे 19 परिवार

पाकिस्तान वापस जाने के लिए सड़क पर बैठे 19 परिवार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जोधपुर जोधपुर से पाकिस्तान जाने के लिए कुछ लोग 12 दिनों से वाघा बॉर्डर के पास बैठे हैं।जो पाक विस्थापित हैं। कुल 19 परिवार में 99 लोग इसमें शामिल हैं। 57 बच्चे 22 महिलाएं हैं। ना तो खाने की व्यवस्था है। न ही सोने की व्यवस्था। परिवार ने भास्कर से वीडियो कॉल पर बात कर हकीकत बयां की। उन्होंने बताया कि एक दलाल ने उन्हें जोधपुर से पाकिस्तान जाने के लिए भेजा गया है। यहां रोकने पर वापस उसको कॉल किया तो वह मुकर गया। बोला- मैने कब कहा था। पाक विस्थापित परिवार का कहना है कि हम सब पैसा देकर यहां तक पहुंच गए, लेकिन वाघा बॉर्डर पर उन्हें इसलिए नहीं जाने दिया जा रहा है कि कागज पूरे नहीं है। उनका कहना है कि उनके परिवार वाले तीन बसों में गए हैं। उनके पास भी कागज नहीं थे। इस परिवार ने वीडियो कॉल करके बताया कि बॉर्डर के पास सतनाम ढाबे के आस पास सड़क पर रह रहे हैं। यहां बच्चे बीमार पड़ रहे है। वीडियो म...
पहले दिन 251 लोगों को दिए पट्टे

पहले दिन 251 लोगों को दिए पट्टे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। विधायक राजकुमार गौड़ ने कहा कि प्रशासन शहरों के संग व गांवों के संग अभियान की 2 अक्टूबर से एक अच्छी शुरूआत हो रही है। मैं उम्मीद करता हूँ कि आयोजित शिविरों में अधिकतम नागरिकों को लाभ मिलेगा। गौड़ शनिवार को जिला मुख्यालय पर इंदिरा वाटिका में आयोजित कार्यक्रम व प्रथम शिविर में बोल रहे थे। गौड़ ने कहा कि कोविड का प्रबन्धन राज्य व जिले में अच्छा रहा। आॅक्सीजन के अभाव में किसी रोगी को नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि शिविरों में विभिन्न 22 विभागों के अधिकारी अपनी योजनाओं व कार्यक्रमों का लाभ आमजन को देंगे। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
ग्राम पंचायत 2 केएनजे से हुआ अभियान का आगाज

ग्राम पंचायत 2 केएनजे से हुआ अभियान का आगाज

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजहनुमानगढ़। राजस्थान सरकार के महत्वाकांशी कार्यक्रम प्रशासन गांवों के संग अभियान-2021 का आगाज शनिवार को गांधी जयंती के मौके पर हो गया। हनुमानगढ़ उपखण्ड का पहला शिविर जिला मुख्यालय की नजदीकी ग्राम पंचायत दो केएनजे के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में लगाया गया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
अभियान में लोगों को अपनी जगह का मालिकाना हक मिलेगा : सुखबीरसिंह सिद्धू

अभियान में लोगों को अपनी जगह का मालिकाना हक मिलेगा : सुखबीरसिंह सिद्धू

टॉप न्यूज़
सीमा सन्देश न्यूजसंगरिया। राज्य सरकार के निर्देशाुसार प्रशासन शहरों के संग अभियान का आज नगर पालिका में विधिवत शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री शबनम गोदारा पालिकाध्यक्ष सुखबीर सिंह सिद्दू , अधिशाषी अधिकारी पुरुषोत्तम जैन व उपाध्यक्ष रीना महंत ने नागरिकों को पहले दिन एक सौ बीस पट्टों का वितरण किया। इससे पहले कार्यक्रम के शुभारम्भ पर अतिथियों ने महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्जवलन किया।(विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
मोबाइल की सबसे मजबूत स्क्रीन तैयार करने का दावा

मोबाइल की सबसे मजबूत स्क्रीन तैयार करने का दावा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कनाडा के वैज्ञानिकों ने ऐसा ग्लास तैयार किया है जो अनब्रेकेबल है। यानी इसका डैमेज होना और इसमें फ्रैक्चर होना मुश्किल है। इसका इस्तेमाल मोबाइल स्क्रीन के लिए किया जाएगा। इस ग्लास को खास तरह के एक्रेलिक मैटेरियल से तैयार किया गया है, जो इसे सख्त बनाने के साथ अधिक मजबूती और ट्रांसपेरेंसी देता है। एक्रेलिक मैटेरियल से तैयार कियाइस ग्लास को तैयार करने वाली कनाडा की मैकगिल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है, एक्रेलिक मैटेरियल से तैयार ग्लास प्लास्टिक से कुछ हद तक मिलता-जुलता है और टूटकर बिखरता नहीं। अगर इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा सका तो मोबाइल स्क्रीन के टूटने का खतरा कम किया जा सकेगा। ऊंचाई से गिरने पर भी स्क्रीन डैमेज का खतरा नहीं होगा।...
जी एंटरटेनमेंट और इन्वेस्टर्स के बीच ठनी

जी एंटरटेनमेंट और इन्वेस्टर्स के बीच ठनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड, निवेशक इनवेस्को और OFI ग्लोबल चाइना फंड LLC के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट चली गई है। दरअसल, ये दोनों कंपनियां जी के मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका को हटाने समेत कई मसलों पर चर्चा करने के लिए एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी जनरल मीटिंग (EGM) बुलाने की मांग कर रहे थे। जी एंटरटेनमेंट का कहना है कि पुनीत गोयनका को MD पद से हटाने की मांग गलत है। जी एंटरटेनमेंट ने एक्सचेंज को दी जानकारीNCLT के आदेश के बाद कल जी एंटरटेनमेंट ने बोर्ड की मीटिंग बुलाई। स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में जी एंटरटेनमेंट ने कहा कि कंपनी और शेयरधारकों के हित में वह EGM नहीं बुलाएगी। बोर्ड ने कहा कि उसने इस बारे में कानूनी सलाह ली है और उसी आधार पर काम करेगी। जी ने कहा कि गोयनका इंट्रेस्टेड पार्टी हैं। उन्होंने बोर्ड मीटिंग अटेंड नहीं की।...
साउथ के पॉपुलर कपल का हुआ तलाक:समांथा अक्किनैनी और नागा चैतन्य ने लिया तलाक

साउथ के पॉपुलर कपल का हुआ तलाक:समांथा अक्किनैनी और नागा चैतन्य ने लिया तलाक

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
कई दिनों से फिल्मी गलियारों मे साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य और उनकी पत्नी समांथा अक्किनैनी के तलाक की खबरें चर्चा में बनी हुई हैं जिसके बाद अब खुद एक्ट्रेस ने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इन खबरों पर मुहर लगा दी है। समांथा ने हाल ही में एक स्टेटमेंट जारी किया है जिसमे उन्होंने फैंस और मीडिया से इस मामले में प्राइवेसी देने की भी अपील की है। समांथा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा है, 'हमारे सभी शुभचिंतकों के लिए- कई विचार-विमर्श और विचारों के बाद मैंने और चाई (नागा चैतन्य) ने अपने रास्ते पर चलने के लिए पति पत्नी के रूप में अलग होने का फैसला किया है। हम सौभाग्यशाली हैं कि एक दशक से अधिक की दोस्ती हमारे रिश्ते का मूल हिस्सा थी और हमें विश्वास है कि हमारे बीच हमेशा एक विशेष बंधन रहेगा।'...
चीन को भारत का करारा जवाब:लद्दाख में पहली बार K9-वज्र तोपें तैनात

चीन को भारत का करारा जवाब:लद्दाख में पहली बार K9-वज्र तोपें तैनात

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
विस्तारवादी चीन को करारा जवाब देने के लिए भारत ने भी कमर कस ली है। पहली बार लद्दाख से सटी सीमा पर शनिवार को भारत ने K9-वज्र तोपें तैनात की हैं। यह सेल्फ-प्रोपेल्ड हॉवित्जर तोप 50 किलोमीटर दूर तक लक्ष्य पर निशाना साधने में सक्षम है। चीन के साथ 1 साल से ज्यादा समय से बने गतिरोध के चलते इसे सीमा पर तैनात किया गया है।...
सीएम का BJP और पायलट कैंप पर हमला

सीएम का BJP और पायलट कैंप पर हमला

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कमरे में बंद रहने के बीजेपी के आरोपों पर पलटवार किया है। साथ ही सीएम ने नाम लिए बिना पायलट खेमे को भी निशाने पर लिया। सीएम गहलोत ने कहा कि हमारे विपक्षी लोग कहते हैं कि सीएम कमरे में बंद हैं। अमित शाह, धर्मेंद्र प्रधान और अन्य लोगों की कृपा से हम 34 दिन होटलों में रहे तो बंद कैसे रहे। आप लोगों की बड़ी कृपा रही। हमारे विधायकों की कृपा से वो टाइम भी निकल गया। सीएम गहलोत ने कहा कि हमारे सीएस महोदय, ब्यूरोक्रेट सबसे पहले चिंतित होते हैं कि पता नहीं सरकार रहेगी या नहीं। सचिवालय में भी पहले यही चर्चा होती है। कामकाज बंद और चर्चा शुरू हो जाती थी। हम उस हालत में चल रहे थे कि सरकार रहेगी या नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार पूरे पांच साल चलेगी। पांच साल ही नहीं अगली बार सरकार वापस बनेगी। धारीवाल जी को इसी विभाग का मंत्री बनाऊंगा। सेम पोर्टफोलियो इनके पास होगा। ...
फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान स्वाह

फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों का सामान स्वाह

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजगोलूवाला। 3 एचडीपी रोड पर स्थित व्यापारी बृजमोहन जांगू की फैक्ट्री जय सन्तोषी जिनिंग प्रेस मिल में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे फैक्टरी में रखे नरमे ने आग पकड़ ली। इसके पश्चात स्थानीय ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुँची और दमकलों को मँगवाया गया। मोके पर 4 दमकल और कई ट्रेक्टरों की सहायता से आग को काबू करने के प्रयास किये गये। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...