Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा

प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। धान की सरकारी खरीद करने की मांग व सेंट्रल वेयर हाउस के गोदाम रिलायंस को ठेके पर देने के विरोध में पूर्व घोषणानुसार संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले सोमवार को जिला कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर रहे किसान कार्यकर्ताओं व किसानों पर पुलिस ने लाठियां भांजी। किसानों, मजदूरों व किसान कार्यकतार्ओं को दौड़ा-दौड़ा कर लाठियां बरसाई। लाठीचार्ज में एक दर्जन से अधिक प्रदर्शनकारियों के चोटें लगी। इनमें से दो प्रदर्शनकारियों के गंभीर चोटें लगी। इन्हें जिला अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में पाक सीमा के निकट पंजाब के तीन संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में पाक सीमा के निकट पंजाब के तीन संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। जिले में केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में पाकिस्तान सीमा के निकट पंजाब के तीन संदिग्ध व्यक्ति पकड़े गए हैं। यह व्यक्ति सीमा पार से आने वाली हेरोइन की खेप ले जाने के लिए आए थे। ऐनवक्त पर सीमा पार के तस्करों से संपर्क नहीं होने पर खाली हाथ वापस जाते सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के हत्थे चढ़ गए। तीनों पर हेरोइन तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त होने के आरोप में केसरीसिंहपुर थाना में बीएसएफ की सीमा चौकी कोहली, ए-कंपनी के सहायक कमांडेंट गुरविंदरसिंह की रिपोर्ट पर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
प्ले ऑफ में पहुंचने के बाद बोले विराट कोहली, कहा- शीर्ष दो में रहने के लिए करना होगा सुधार

प्ले ऑफ में पहुंचने के बाद बोले विराट कोहली, कहा- शीर्ष दो में रहने के लिए करना होगा सुधार

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली. आईपीएल 2021 का 48वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब की टीमों के बीच रविवार को खेला गया। शारजाह में हुए इस मैच में आरसीबी ने पंजाब पर छह रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस विजय के बाद विराट की टीम ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सत्र के प्ले ऑफ में क्वालीफाई कर लिया। पंजाब किंग्स का मध्यक्रम गड़बड़ाने के बाद विराट की टीम के लिए यह मुकाबला जीतना आसान हो गया। प्ले ऑफ में पहुंचने के बाद विराट ने कहा कि टॉप दो में जगह बनाने के लिए टीम में कुछ सुधार करने की जरूरत है।...
शिकागो फाल टेनिस क्लासिक: गार्बिन मुगुरुजा ने जीता खिताब

शिकागो फाल टेनिस क्लासिक: गार्बिन मुगुरुजा ने जीता खिताब

टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता दुनिया की नौवीं वरीयता प्राप्त स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिन मुगुरुजा ने शिकागो फाल टेनिस क्लासिक का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने विश्व की 16वें नंबर की खिलाड़ी ट्यूनीशिया की ओंस जोबुर को हराया। इस मैच में मुगुरुजा ने जेबुर को 3-6, 6-3, और 6-0 से शिकस्त दी। यह स्पेन की खिलाड़ी मुगुरुजा का कुल नौवां डब्ल्यूटीए खिताब है जबकि, इस साल वह दूसरा फाइनल जीतने मे सफल रहीं। इससे पहले उन्होंने मार्च 2021 में दुबई में फाइनल अपने नाम किया था।...
सात मैच चार दावेदार, एक जगह बाकी, कौन पहुंचेगा प्ले ऑफ में किसका कटेगा पत्ता

सात मैच चार दावेदार, एक जगह बाकी, कौन पहुंचेगा प्ले ऑफ में किसका कटेगा पत्ता

टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली संयुक्त अरब अमीरात में खेले जा रहे आईपीएल 2021 का दूसरा सत्र धीरे-धीरे समाप्ति की तरफ बढ़ रहा है। तीन टीमें प्ले ऑफ में जगह बना चुकी हैं। अब सिर्फ एक स्थान बाकी है। चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यह तीनों टीमें प्ले ऑफ में पहुंच चुकी हैं। अब सिर्फ सात मैच खेले जाने बाकी हैं। इन मुकाबलों के जरिए मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में से किसी एक टीम का भाग्य तय होगा जो प्ले ऑफ के लिए क्वालीफाई करेगी।...
IPL 2021: केएल राहुल ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2021: केएल राहुल ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
IPL 2021 में पंजाब किंग्स की स्थिति कुछ खास नहीं है। पंजाब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है। रविवार को लीग के 48वें मुकाबले में पंजाब का सामना विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से हुआ। इस मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब किंग्स को हरा दिया। इस हार के साथ पंजाब के लिए प्लेऑफ में जगह बनाना और मुश्किल हो गया है। हालांकि पंजाब आईपीएल 2021 में फ्लॉप हो रही है लेकिन पंजाब के कप्तान केएल राहुल लगातार रन बना रहे हैं और एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। आरसीबी के खिलाफ मैच में केएल राहुल ने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो अब तक कोई भी भारतीय क्रिकेटर नहीं कर पाया है। राहुल के नाम हुआ ये रिकॉर्डरॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने 39 रनों की पारी खेली। इसी के साथ राहुल ने आईपीएल 2021 में अपने 500 रन पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा वह आ...
ब्रेस्ट कैंसर को मात देने वाली 36 साल की जेसिका ने विकसित की इस बीमारी का पता लगाने वाली ऐप

ब्रेस्ट कैंसर को मात देने वाली 36 साल की जेसिका ने विकसित की इस बीमारी का पता लगाने वाली ऐप

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
ब्रेस्ट कैंसर को मात देने वाली 36 साल की जेसिका बलदाद उन महिलाओं की मदद कर रही हैं, जो इस बीमारी से जूझ रही हैं। जेसिका ने ऐसी ऐप विकसित की है जो ब्रेस्ट कैंसर का पता लगाने में मदद करती है। जेसिका की ऐप का नाम है 'फील फॉर योर लाइफ'। यह ब्रेस्ट कैंसर की स्थिति को ट्रैक करती है। यह ऐप महिलाओं को नोटिफिकेशन भेजकर जरूरी जांच और सावधानियों के बारे में बताने का काम करता है। ब्रेस्ट कैंसर दुनियाभर की महिलाओं में होने वाला सबसे आम कैंसर है। महिलाओं में होने वाली मौत का यह दूसरा सबसे बड़ा कारण है।...
सचिन तेंदुलकर समेत पॉप सिंगर शकीरा और पॉलिटिशियन टोनी ब्लेयर का पेपर्स में नाम

सचिन तेंदुलकर समेत पॉप सिंगर शकीरा और पॉलिटिशियन टोनी ब्लेयर का पेपर्स में नाम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
खोजी पत्रकारों की एक अंतरराष्ट्रीय संस्था ने कुछ ऐसी रिपोर्ट्स जारी की हैं, जिनके मुताबिक दुनिया की कई जानी-मानी हस्तियों ने विदेश में निवेश किए तो हैं, लेकिन उनकी पूरी जानकारी सरकारी एजेंसियों को नहीं दी है। 3 अक्टूबर को जारी संस्था की रिपोर्ट्स में पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी की बहन पूर्वी मोदी, क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर, पॉप सिंगर शकीरा और पॉलिटिशियन टोनी ब्लेयर सहित सैकड़ों दिग्गजों के नाम शामिल हैं।...
शमिता शेट्टी का खुलासा

शमिता शेट्टी का खुलासा

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेत्री शमिता शेट्टी 'बिग बॉस' के घर में तीसरी बार एंट्री कर चुकी हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' में रनर अप बनने के बाद शमिता अब बिग बॉस 15 में बतौर कंटेस्टेंट पहुंची हैं। एक इंटरव्यू में शमिता ने बिग बॉस ओटीटी में एंट्री करने के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि जीजा राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद शो में का हिस्सा बनना उनके लिए कितना मुश्किल था। शमिता ने कहा, 'मेरे लिए उस समय बिग बॉस के घर में एंट्री करना काफी कठिन था क्योंकि तब स्थितियां बड़ी अलग थीं। उस समय मेरी कोई गलती नहीं थी। उसके बावजूद मुझे ट्रोल किया गया था। ऐसे में मुझे और मेरे परिवार को यही सही लगा कि मुझे बिग बॉस के घर में लॉक हो जाना चाहिए। साथ ही मैं विवाद से पहले ही शो का हिस्सा बनने के लिए हामी भर चुकी थी इसलिए लस्ट मोमेंट पर पीछे हटना सही नहीं था। मैंने अपना वर्क कमिटमेंट निभाया और आगे बढ़ती रही। कहते हैं ना शो...
कोरोना से मौत पर देना ही होगा मुआवजा

कोरोना से मौत पर देना ही होगा मुआवजा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली मौतों पर मुआवजे का रास्ता अब साफ हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को केंद्र सरकार की उस योजना को स्वीकृति दे दी है, जिसमें कोरोना से मौत पर 50 हजार का मुआवजा देने की बात कही गई थी। कोर्ट ने नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी (NDMA) को मुआवजे के लिए गाइडलाइंस तैयार करने का आदेश दिया है। इसके मुताबिक कोविड-19 से किसी की मौत होने पर आवेदन के 30 दिनों के भीतर मुआवजे देना होगा।...