Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

गुमजाल के निकट ढाणी में लूट

गुमजाल के निकट ढाणी में लूट

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। अबोहर मार्ग पर पंजाब के गुमजाल गांव के पास शुक्रवार तड़के एक ढाणी में लूट की वारदात हो गई। गांव गुमजाल में पेट्रोल पंप के पीछे तड़के 1:30 बजे ढाणी में हुई लूट की वारदात में मदनलाल पुत्र काशीराम घायल हो गया। उसे श्रीगंगानगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वारदात की सूचना मिलते ही पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे गए। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में मंधाना ने बनाया इतिहास

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में मंधाना ने बनाया इतिहास

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना पिंक बॉल टेस्ट में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र पिंक बॉल टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद मंधाना ने अपने स्कोर में 20 रन जोड़कर पिंक बॉल टेस्ट का पहला शतक बनाया। वे पिंक बॉल टेस्ट में शतक बनाने वाली दूसरी भारतीय क्रिकेटर हैं। उनसे पहले कोहली ने 2019 बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए टीम इंडिया के पहले पिंक बॉल टेस्ट में शतक जमाया था। उन्होंने 136 रनों की पारी खेली थी। वहीं गुरुवार को भारतीय टीम ने पहले दिन 1 विकेट खोकर 132 रन बनाए। बारिश और बैड लाइट के कारण पहले दिन सिर्फ 44.1 ओवर का खेल ही हो पाया। ओपनर स्मृति मंधाना 80 और नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आईं पूनम राउत 16 रन बनाकर नाबाद थीं। यह भारतीय महिला टीम का अब तक का पहला पिंक बॉल टेस्ट मैच है।...
कोविड के असर खत्म करने की कोशिश

कोविड के असर खत्म करने की कोशिश

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोविड से रिकवरी के बाद भी बड़ी संख्या में ऐसे मरीज हैं जो अब भी स्वाद और खुशबू को नहीं महसूस कर पा रहे हैं। ऐसे मरीजों के लिए इंग्लैंड के वैज्ञानिकों ने विटामिन-ए वाली नेजल ड्रॉप तैयार की है। यह ड्रॉप मरीज को नाक के जरिए दी जाएगी। वैज्ञानिकों का दावा है कि यह नेजल ड्रॉप मरीजों की खुशबू और स्वाद को महसूस करने की क्षमता को वापस लौटाने का काम कर सकती है।...
महंगे हो सकते हैं लोन

महंगे हो सकते हैं लोन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई लंबे समय से चले आ रहे सस्ते लोन का दौर खत्म हो सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अगले हफ्ते ब्याज दरों को बढ़ा सकता है। ब्याज दरें बढ़ी तो घर, कार और अन्य सभी तरह के कर्ज महंगे हो जाएंगे। RBI मॉनिटरी पॉलिसी की बैठक की घोषणा 8 अक्टूबर को करेगा।
वायरल सॉन्ग मनिके मगे हिते गाने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं रानू मंडल

वायरल सॉन्ग मनिके मगे हिते गाने पर बुरी तरह ट्रोल हुईं रानू मंडल

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
नवम्बर 2019 में एक वायरल वीडियो रातों-रात फैमस होने वाली वायरल सेंसेशन रानू मंडल एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। रानू का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो श्रीलंका का फैमस गाना मनिके मगे हिते गा रही हैं। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर रानू को उनकी आवाज के लिए काफी ट्रोल किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'तौबा-तौबा, सारा मूड खराब कर दिया', वहीं दूसरे ने लिखा है, 'बस करो मेरे कानों से खून निकल रहा है'। 'नहीं होगी अब फैमस, बस करो', 'इसको फिर से फैमस होना है'। इस तरह के कमेंट्स रानू के वीडियो में भरे हुए हैं।...
माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई करने जा रहे नौसेना के 5 जवान और एक पोर्टर लापता

माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई करने जा रहे नौसेना के 5 जवान और एक पोर्टर लापता

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
उत्तराखंड के चमोली में हिमस्खलन हुआ है। नौसेना का पर्वतारोही दल इसकी चपेट में आ गया है। जानकारी के मुताबिक, नेवी का 20 सदस्यीय दल माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे दल के 5 मेंबर और उनके साथ चल रहा एक पोर्टर बर्फीले तूफान की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद से ही सभी 6 लोग लापता हैं। नेवी और प्रशासन ने उनकी खोज शुरू की, लेकिन अब तक उनका पता नहीं चल पाया है। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान से भी राहत-बचाव टीम माउंट त्रिशूल भेजी गई है।...
दिग्विजय सिंह को NIA पर भरोसा नहीं : बोले- NIA ने BJP से जुड़े आरोपियों को बरी करवाया है

दिग्विजय सिंह को NIA पर भरोसा नहीं : बोले- NIA ने BJP से जुड़े आरोपियों को बरी करवाया है

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मुंद्रा पोर्ट पर हेरोईन पकड़ने के मामले की सुप्रीम कोर्ट के जज से जांच की मांग उठाते हुए नेशनल इंवेस्टिगिटव एजेंसी (NIA) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दिग्विजय सिंह ने कहा- NIA वह एजेंसी है, जिसने भाजपा से संबंधित आरोपियों को बरी कराया है। जहां जांच एजेंसी का लक्ष्य अपराधियों को जेल भिजवाने का होता है, वहां मोदी-शाह सरकार में उन सबको बरी करवा दिया जो आतंकी गतिविधियों में लिप्त थे। अजमेर दरगाह ब्लास्ट, मक्का मस्जिद केस, समझौता ब्लास्ट, मालेगांव ब्लास्ट के सभी आरोपी बरी हो गए। हमें इसीलिए NIA पर भरोसा नहीं है। वहां वही वकील लगाए जाते हैं जो अपराधियों को सजा दिलवाने की जगह उन्हें बरी करवाने के लिए बहस करते हैं। दिग्विजय सिंह शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बातचीत कर रहे थे।...
चीफ इंजीनियर ने कहा- 3 बारी पानी देंगे, किसान बोले- 6 से कम नहीं लेंगे…अब प्रशासन ठप करेंगे

चीफ इंजीनियर ने कहा- 3 बारी पानी देंगे, किसान बोले- 6 से कम नहीं लेंगे…अब प्रशासन ठप करेंगे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश संवाददाताघड़साना। सिंचाई पानी की मांग को लेकर घड़साना में चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन महापड़ाव को लेकर गुरुवार को चीफ इंजीनियर एवं प्रशासनिक अधिकारी दर्जनभर की उपस्थिति में किसान नेताओं के साथ वार्ता हुई। किसान नेताओं ने विभाग व सरकार के खिलाफ जमकर रोष जताते हुए 2 अक्टूबर को अनिश्चितकालीन प्रशासन ठप करने की चेतावनी दी। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें)...
‘भटनेर नगरी’ के इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

‘भटनेर नगरी’ के इतिहास में जुड़ा नया अध्याय

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
पीएम बोले- कोविड आपदा में आत्मनिर्भर बनने का भारत ने लिया संकल्पहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। भटनेर नगरी हनुमानगढ़ के लिए गुरुवार का दिन ऐतिहासिक रहा। इस दिन जिला मुख्यालय पर बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज भवन निर्माण की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली से रिमोट का बटन दबाकर वर्चुअली आधारशिला रखी। हनुमानगढ़ के अलावा सिरोही, बांसवाड़ा और दौसा के मेडिकल कॉलेज भवन का आॅनलाइन शिलान्यास किया गया। जिला मुख्यालय पर टाउन स्थित एमजीएम राजकीय जिला चिकित्सालय के फिजियोथैरेपी सेंटर में शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। जयपुर के सीतापुरा स्थित केन्द्रीय पेट्रो केमिकल्स इंजीनियरिंग एवं तकनीकी संस्थान (सिपेट) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सुबह करीब 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जुड़े। (विस्तृत समाचार सीमा सन्देश में पढ़ें।)...
शाम को भीगी सड़कें, तीन दिन और बारिश की संभावना

शाम को भीगी सड़कें, तीन दिन और बारिश की संभावना

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. लगातार तीसरे दिन भी शाम को शहरी क्षेत्र में बादल बरसें हालांकि सड़कें ही गीली हो पाई। दिन की शुरुआत से आकाश साफ था। धूप अच्छी तरह से खिल गई थी। दिन भर मौसम साफ रहने का ही अनुमान लग रहा था। दोपहर को बादलों का आना-जाना शुरू होने से धूप छांव होने लगी। शाम पांच बजे हल्की सी बूंदाबांदी हुई और थम गई। इसके लगभग आधा घंटे बाद तेज बूंदाबांदी होकर हल्की रिमझिम होने लगी। पांच-सात मिनट तक यह चलती रही। इससे एक बार तो सड़कें भीग गई। इसका असर यह रहा कि उमस बढ़ गई। उधर मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी भारत के झारखंड व आसपास क्षेत्र के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं वहीं गुजरात तट के आसपास गुरुवार को तीव्र दबाव के रूप में चक्रवाती तूफान पश्चिम दिशा में बढऩे की आशंका बन गई है। इनके असर के कारण ३० सितंबर से दो अक्टूबर के बीच बीकानेर एवं जोधपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की व मध्यम वर्षा...