Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

कोविड के बाद 77 वर्षीय जापानी बुजुर्ग के लिए चलना, बैठना और आराम करना हुआ मुश्किल, बॉडी में मूवमेंट होने पर हालत और बिगड़ रही

कोविड के बाद 77 वर्षीय जापानी बुजुर्ग के लिए चलना, बैठना और आराम करना हुआ मुश्किल, बॉडी में मूवमेंट होने पर हालत और बिगड़ रही

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
कोविड के बाद मरीजों को आराम करने की सलाह दी जाती है, लेकिन जापान में एक मामला ऐसा भी सामने आया है जिसमें मरीज न बैठ पा रहा है, न आराम कर पा रहा है और न ही ठीक-से चलफिर पा रहा है। जापान में 77 साल के बुजुर्ग में कोरोना का संक्रमण होने के बाद 'रेस्टलेस एनल सिंड्रोम' का मामला सामने आया है। मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसे जापान के टोक्यो मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। डॉक्टर्स का कहना है, कोविड होने के बाद 'रेस्टलेस एनल सिंड्रोम' होने का दुनिया का यह पहला ऐसा मामला है। इस सिंड्रोम के कारण मरीज का आराम करना मुश्किल हो गया है। चलने-फिरने और आराम करने पर मरीज की स्थिति और बिगड़ रही है। इस मामले की केस स्टडी बीएमसी इंफेक्शियस डिजीज जर्नल में पब्लिश की गई है....
IPL के नए स्टार की क्रिकेट स्टोरी

IPL के नए स्टार की क्रिकेट स्टोरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
तंग आकर पिता ने कहा- पढ़ाई या क्रिकेट में से कोई एक चीज चुन लो IPL फेज टू में लगातार नए चेहरे अपनी काबिलियत का लोहा मनवा रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बुधवार को खेले गए मैच में बेंगलुरु को जीत मिली। इसमें अहम भूमिका निभाई यंग विकेटकीपर बैट्समैन केएस भरत ने। उन्होंने 35 गेंदों पर 44 रन की पारी खेली। पिता चाहते थे एनर्जी का सही इस्तेमाल होआंध्र प्रदेश के विशाखपट्नम के रहने वाले केएस भरत को क्रिकेट पसंद था। RCB को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा- गली क्रिकेट के दौरान मैं अपने दोस्तों के साथ मिलकर पड़ोसियों के कांच फोड़ा करता था। पिता के पास लगातार शिकायत आने लगी तो उन्होंने तंग आकर एडमिशन क्रिकेट एकेडमी में करवा दिया। पिता चाहते थे कि एनर्जी का सही उपयोग हो। भरत ने बताया 'मैं क्रिकेट केवल मस्ती और स्कूल जाने से बचने के लिए खेलता था। क्रिकेट की ट्रेनि...
राजीनामा करवाने खाट लबाना गए व्यापारी नेताओं-जनप्रतिनिधि पर हमला, तीन कारें क्षतिग्रस्त

राजीनामा करवाने खाट लबाना गए व्यापारी नेताओं-जनप्रतिनिधि पर हमला, तीन कारें क्षतिग्रस्त

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
एक कार फूंक डाली, अनेक लोग घायल-पांच गिरफ्तारश्रीगंगानगर। स्थानीय सदर बाजार में दो दुकानदारों में रुपयों के लेन-देन के विवाद में राजीनामा करवाने उनके गांव खाट लबाना में कल रात गए व्यापारी नेताओं व एक जनप्रतिनिधि पर हमला कर दिया गया। इन लोगों को जान बचाने के लिए गाड़ियां छोड़कर इधर उधर खेतों में भागना पड़ा। हमलावरों ने इनकी 3 कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया। हमलावर पक्ष के लोगों की भी एक बार जल गई। आग बुझाने के लिए श्रीगंगानगर से फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा। लगभग 6 घंटे चले इस घटनाक्रम को लेकर हिंदूमलकोट थाना में परस्पर दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनमें दो के ज्यादा चोट आई हैं। पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों के पांच व्यक्तियों को शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।क्षतिग्रस्त वाहनों को आज पुलिस घटनास्थल से जब तक कर थाने में ले गई। दी गंगानगर ट्रेड...
एयर इंडिया के लिए मिनिमम रिजर्व प्राइस तय

एयर इंडिया के लिए मिनिमम रिजर्व प्राइस तय

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सरकार ने पब्लिक सेक्टर की कंपनी एयर इंडिया को बेचने के लिए मिनिमम रिजर्व प्राइस तय कर दिया है। उसने अंतिम रूप से चुनी गई दो कंपनियों से आगे की बातचीत के लिए उनके प्रतिनिधियों से मुलाकात की है। सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया किसको बेची जाएगी, उसका नाम संभवत: तय कर लिया गया है।
कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस सौजन्या ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
कन्नड़ टेलीविजन एक्ट्रेस सौजन्या ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गुरुवार सुबह बेंगलुरु के अपार्टमेंट में वे मृत पाई गईं। पुलिस ने उनकी लाश के साथ सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाए। सौजन्या कोडगु जिले के कुशलनगर की रहनी वाली थीं और उन्होंने कुछ सीरियल और कन्नड़ फिल्मों में काम किया था। पुलिस ने उनके पैर के टैटू से उनकी पहचान की। मामले की जांच जारी है।...
राज कुंद्रा पर गहना-शर्लिन की तकरार:शर्लिन चोपड़ा का पलटवार

राज कुंद्रा पर गहना-शर्लिन की तकरार:शर्लिन चोपड़ा का पलटवार

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
पिछले दिनों गहना वशिष्ठ ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने शर्लिन चोपड़ा को शिल्पा शेट्टी पर तंज कसने के लिए फटकार लगाई थी, साथ ही यह भी कहा था कि शर्लिन को राज कुंद्रा की 'पूजा' करनी चाहिए। अब इस बयान पर शर्लिन ने गहना पर पलटवार किया है। और कहा है कि राज कुंद्रा की पूजा हम करेंगे तो दीदी (शिल्पा शेट्टी) किसकी पूजा करेंगी, बताओ जरा।...
REET का पेपर होने के बाद भी टेंशन में अभ्यर्थी:महिला पढ़ाई के लिए बच्चों से दूर रही

REET का पेपर होने के बाद भी टेंशन में अभ्यर्थी:महिला पढ़ाई के लिए बच्चों से दूर रही

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान के इतिहास में प्रदेश की सबसे बड़ी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) संपन्न हो गई है। जिसमें एक 31 हजार पदों के लिए दो पारियों में 25 लाख अभ्यार्थियों ने परीक्षा दी। लेकिन पेपर लीक और नकल प्रकरण के बाद रीट एक बार फिर विवादों में घिर गई है। जिसको लेकर अब रीट अभ्यार्थी भी असमंजस की स्थिति में आ गए हैं। परीक्षा देने के बाद जहां कुछ अभ्यार्थी रीट के आयोजन को सफल और पेपर को आसान बता रहे हैं। वहीं, कुछ अभ्यार्थी परीक्षा के दौरान हुई धांधली की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही फिर से परीक्षा कराने की मांग कर रहे हैं। ...
इतने कम पानी में नहीं पक सकती फसलें

इतने कम पानी में नहीं पक सकती फसलें

Uncategorized, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
सीमा सन्देश न्यूजहनुमानगढ़। जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक बुधवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित की गई। इस मौके पर विधायक चौधरी विनोद कुमार ने इंदिरा गांधी नहर परियोजना में तीन बारी चलाए जाने के मुद्दे पर कहा कि इतने कम पानी में दुनिया की कोई भी फसल नहीं हो सकती। लेकिन डैम में पानी कम है। फिर भी सिंचाई विभाग इस रेगुलेशन को रिवाइज करे। विधायक ने इस मसले को लेकर सरकार स्तर पर प्रयास करने की भी बात कही। जिला परिषद सदस्य मनीष गोदारा ने जंक्शन के रीको क्षेत्र में स्थित फैक्ट्रियों का केमिकलयुक्त पानी एसटीजी नहर व खुले में छोड़ने का मुद्दा उठाते हुए कहा, बार-बार अवगत करवाने के बाद भी जिला प्रशासन टालमटोल कर रहा है। फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उन्होंने केमिकलयुक्त पानी को नहरों व खुले में न छोड़ने हेतु फैक्ट्री मालिकों को पाबंद करने के साथ उचित निस्तारण की मांग की। (वि...
भारी वाहन गुजरते ही टूटी नाले के पास बनाई सड़क

भारी वाहन गुजरते ही टूटी नाले के पास बनाई सड़क

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। बीरबल चौक- इन्दिरा चौक मार्ग से गुजर रहे नाले के पास बनाई सीसी सड़क भारी वाहन का भार सहन नहीं कर पाई और टूट गई। इससे यह वाहन फंस गया। जिसे बाद में जेसीबी की सहायता से निकाला जा सका। जानकारी अनुसार नगरपरिषद द्वारा सीवरेज चैम्बर की सफाई के लिए मंगवाई सीवरेज जैटिंग मशीन इंदिरा चौक के पास वाले एरिया से कहीं जा रहा थी। इस दौरान अचानक धमाके के साथ उसके पिछले टायर यहां नाले के पास कुछ दिनों पूर्व बनाई सीमेंट की सड़क को तोड़ते हुए इसमें धंस गए। तेज धमाके के साथ टेंकर के पहिए धंसने पर चालक व परिचालक ने नीचे उतर कर देखा तो, उन्हें पता चला कि टायर नाले के पास खाली जगह में धंस गए है। (विस्तृत समाचार कल सीमा सन्देश में)...
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फलेरियो कोलकाता पहुंचकर TMC में शामिल, दो दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री फलेरियो कोलकाता पहुंचकर TMC में शामिल, दो दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा दिया था

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे लुइजिन्हो फलेरियो बुधवार को कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हो गए। फलेरियो आज राज्य सचिवालय नबन्ना पहुंचे थे और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की। लुइजिन्हो फलेरियो के साथ पूर्व विधायक और सेवानिवृत्त IPS अधिकारी लवू ममलेदार, साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता एन शिवदास और पर्यावरणविद् राजेंद्र शिवाजी काकोडकर सहित कुल 10 नेताओं ने भी TMC की सदस्यता ली। लुइजिन्हो फलेरियो ने दो दिन पहले ही कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। उन्होंने सोनिया गांधी पर हमला करते हुए कहा था कि कांग्रेस अब पहले वाली पार्टी नहीं रही। उन्होंने ममता बनर्जी को स्ट्रीट फाइटर बताया था। उन्होंने कहा कि ममता ही एक ऐसी नेता हैं जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा का मुकाबला कर सकती हैं।...