Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

4.7 करोड़ रुपए लगाकर कमाए 7,270 करोड़:जोमैटो के शेयर का भाव जा सकता है 41 रुपए तक, बहुत महंगे वैल्यूएशन पर है भाव

4.7 करोड़ रुपए लगाकर कमाए 7,270 करोड़:जोमैटो के शेयर का भाव जा सकता है 41 रुपए तक, बहुत महंगे वैल्यूएशन पर है भाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई यह सिर्फ और सिर्फ शेयर बाजार में ही हो सकता है कि 11 साल में 4.7 करोड़ रुपए 7,270 करोड़ रुपए बन जाए। अगस्त 2010 में इंफोएज ने 4.7 करोड़ रुपए का निवेश जोमैटो में किया था। लिस्टिंग के बाद इसी पैसे की वैल्यू 7,270 करोड़ रुपए हो गई है। शेयर आज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जोमैटो की लिस्टिंग के बाद आज पहला दिन है। शेयर 3% ऊपर 130 रुपए के करीब कारोबार कर रहा है। मार्केट कैप 1 लाख करोड़ रुपए से ऊपर है। पर क्या जोमैटो की यह तेजी की यात्रा जारी रहेगी? ऐसा नहीं है। बाजार के अधिकतर जानकार कहते हैं कि यह एक ब्रांड के भरोसे चल रहा है। इसके शेयर का सही भाव 41 से 50 रुपए के बीच है। इस तरह से यह ढाई गुना ज्यादा भाव पर कारोबार कर रहा है। बर्गर किंग का भी शेयर इसी तरह से चला था वैसे यह कोई पहली कंपनी नहीं है जिसके शेयर का भाव इस तरह से चल रहा है। बर्गर किंग जब लिस्ट हुई थी तो 3 दिन में...
पेगासस जासूसी कांड की जांच:ममता बनर्जी ने बनाया न्यायिक जांच आयोग, ऐसा करने वाला बंगाल पहला राज्य; 4 दिन के दौरे पर आज दिल्ली पहुंचेंगी दीदी

पेगासस जासूसी कांड की जांच:ममता बनर्जी ने बनाया न्यायिक जांच आयोग, ऐसा करने वाला बंगाल पहला राज्य; 4 दिन के दौरे पर आज दिल्ली पहुंचेंगी दीदी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली इजराइली सॉफ्टवेयर पेगासस के जरिए जासूसी के मामले की जांच पश्चिम बंगाल का आयोग करेगा। बंगाल की CM ममता बनर्जी ने सोमवार को जासूसी कांड की जांच करने वाले आयोग का ऐलान किया। कोलकाता हाईकोर्ट के जस्टिस मदन भीमराव और पूर्व चीफ जस्टिस ज्योतिर्मय भट्‌टाचार्य को सौंपी गई है। ममता ने कहा कि बंगाल पहला राज्य बन गया है, जो जासूसी कांड की जांच करेगा। हमें उम्मीद थी कि केंद्र इस मामले में कोई सख्त कार्रवाई करेगा या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इजराइली सॉफ्टवेयर के जरिए नागरिकों से लेकर न्यायपालिका तक को सर्विलांस पर रखा गया। विपक्ष के कई नेताओं से मुलाकात करेंगी ममता बनर्जीममता बनर्जी चार दिन के दौरे पर आज दिल्ली पहुंच रही हैं। उनका विपक्ष के कई नेताओं से मिलने का कार्यक्रम है। बंगाल CM की इस कवायद को भाजपा के खिलाफ शक्तिशाली मोर्चा बनाने की कोशिश के तौ...
राजस्थान में कई मंत्रियों की होगी छुट्‌टी:विवादित और खराब परफॉर्मेंस वालों का जाना तय, विभाग भी बदले जाएंगे, कांग्रेस हाईकमान के पास कई के खिलाफ गंभीर शिकायतें

राजस्थान में कई मंत्रियों की होगी छुट्‌टी:विवादित और खराब परफॉर्मेंस वालों का जाना तय, विभाग भी बदले जाएंगे, कांग्रेस हाईकमान के पास कई के खिलाफ गंभीर शिकायतें

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच जारी खींचतान के बीच कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के बाद अब राजस्थान पर फोकस करना शुरू कर दिया है। हाईकमान सत्ता और संगठन की ओवरहॉलिंग की तैयारी में जुट गया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और अजय माकन इसे मूर्त रूप देने में सक्रिय हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इस बार मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की तैयारी है। कमजोर परफॉर्मेंस और विवादित छवि वाले मंत्रियों की छुट्टी तय मानी जा रही है। कांग्रेस हाईकमान के पास कई मंत्रियों के खिलाफ गंभीर शिकायतें पहुंची हैं। उन मंत्रियों को बाहर किया जा सकता है। कांग्रेस हाईकमान ने गहलोत-पायलट के बीच बैलेंस के साथ आने वाले चुनावों को ध्यान में रखकर मंत्रिमंडल फेरबदल पर काम करने का टास्क दिया है। बताया जाता है कि वेणुगोपाल और प्रभारी अजय माकन को हाईकमान ने इसी टास्क पर जयपुर भेजा था, ताकि स...
अरबों की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे

अरबों की सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। जिले के सूरतगढ़ कस्बे में अरबों रुपए की सरकारी जमीन पर भूमाफिया द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जों के मामले में राजस्थान उच्च न्यायालय में राज्य सरकार व संबंधित अधिकारियों के खिलाफ याचिका दायर करने की तैयारी की जा रही है। यह मामला इन दिनों जयपुर के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगरपालिका सूरतगढ़ के पैरिफेरी क्षेत्र में खसरा नं. 335/6 की यह भूमि राजस्व रिकॉर्ड में आराजी राज के रूप में दर्ज है। यह क्षेत्र नगरपालिका के वार्ड नं. 1 अर्थात शहरी क्षेत्र के दायरे में आने के बाद से बेशकीमती हो गई है। उक्त भूमि पर किसी निजी व्यक्ति का स्वामित्व नहीं है। अरबों रुपए की इस भूमि पर कुछ समय से भू-माफिया कुछ लोगों के साथ मिलकर अतिक्रमण करने में जुटा है। अतिक्रमण कर यहां कमरे व चारदीवारी आदि बनाकर ये भू-माफिया इन भूखंडों व मकानों को आगे बेच रहा है। सरकारी भूमि होने के कारण इसक...
घर के आगे की फायरिंग, हत्या प्रयास का मुकदमा

घर के आगे की फायरिंग, हत्या प्रयास का मुकदमा

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जंक्शन के सुरेशिया की घटना, एफएसएल टीम ने एकत्रित किए साक्ष्यहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में बाइक पर सवार होकर आए पांच जनों ने एक घर के आगे फायरिंग की। गनिमत रही कि फायरिंग में जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। आरोपियों ने घर के बाहर युवक के साथ गाली-गलौज भी की। इस संबंध में जंक्शन पुलिस थाना में हत्या प्रयास के आरोप में पांच जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के अनुसार मुकेश कुमार उर्फ ज्ञानी (26) पुत्र सोमदत्त उर्फ सोमा यादव निवासी वार्ड नम्बर 60 सुरेशिया ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपने मामा बलराम यादव के वार्ड 60 स्थित घर के बाहर बैठा था। तभी सुरेशिया के ही हनुमान पुत्र कालू, सुनील लोहिया, सोनू ओड, मोनू उर्फ जितेन्द्र व श्रीनगर निवासी श्रवण नायक हथियारों से लैस बाइक पर सवार होकर वहां आए। आते ही उसके मामा के घर के बा...
ओलिंपिक में पिस्टल ने मनु भाकर को धोखा दिया:क्वालिफिकेशन राउंड में आई खराबी से कमजोर रहा प्रदर्शन; 25 मीटर और मिक्सड इवेंट में अब भी उम्मीद बरकरार

ओलिंपिक में पिस्टल ने मनु भाकर को धोखा दिया:क्वालिफिकेशन राउंड में आई खराबी से कमजोर रहा प्रदर्शन; 25 मीटर और मिक्सड इवेंट में अब भी उम्मीद बरकरार

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टोक्यो भारत की युवा शूटर मनु भाकर टोक्यो ओलिंपिक में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में नहीं पहुंच सकीं। अब खबर आ रही है कि क्वालिफिकेशन राउंड के दौरान उनकी पिस्टल में खराबी आ गई थी।मनु क्वालिफिकेशन राउंड में 575 अंक लेकर 12 वें स्थान पर रहीं। एक अन्य भारतीय शूटर यश्विनी देसवाल 13 वें स्थान पर रही थी। मनु को पिस्टल में खराबी की वजह से पांच मिनट इंतजार भी करना पड़ा था। मनु के पिता रामकिशन भाकर और नेशनल राइफल संघ के अधिकारी ने भी मनु की पिस्टल में तकनीकी खराबी की बात स्वीकार रहे हैं। मनु ने पहले राउंड में 98 पॉइंट हासिल किएमनु ने क्वालिफिकेशन के पहले राउंड में 98 पॉइंट हासिल किए। दूसरे राउंड में उनकी पिस्टल में खराबी आ गई। इसके बाद वे टारगेट छोड़कर बाहर आईं और करीब 5 मिनट बाद उनकी पिस्टल ठीक हुई। उन्होंने दूसरे राउंड में 95, तीसरे में 94, चौथे 95, पांचवें में 98 और छठे...
ऑनलाइन क्लासेस का असर:55 फीसदी बच्चे तनाव, सिरदर्द, आंखों में समस्या और नींद न आने की दिक्कत से जूझ रहे, एक्सपर्ट से जानिए इससे कैसे निपटें

ऑनलाइन क्लासेस का असर:55 फीसदी बच्चे तनाव, सिरदर्द, आंखों में समस्या और नींद न आने की दिक्कत से जूझ रहे, एक्सपर्ट से जानिए इससे कैसे निपटें

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
ऑनलाइन क्लासेस करने वाले 55 फीसदी बच्चे सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं। महामारी में लम्बे समय ऑनलाइन क्लासेस होने के कारण कक्षा 4 से 12वीं तक के स्टूडेंट्स तनाव, आंखों में समस्या और अनिद्रा से परेशान हैं। यह बात लखनऊ की स्प्रिंग डेल कॉलेज चेन ऑफ स्कूल की ओर से किए गए सर्वे में सामने आई है। सर्वे में 4454 लोगों को शामिल किया गया। इनमें अलग-अलग स्कूलों के 3300 स्टूडेंट्स, 1 हजार पेरेंट्स और 154 टीचर्स से ऑनलाइन क्लासेस के फायदे और नुकसान पूछे गए। सर्वे की पांच बड़ी बातें सर्वे में 54 से 58 फीसदी स्टूडेंट्स ने कहा, वो आंखों से जुड़ी दिक्कतें, पीठदर्द, सिरदर्द, थकान और मोटापा से जैसी परेशानी से जूझ रहे हैं।50 फीसदी ने कहा, वो तनाव से परेशान हैं। वहीं, 22.7 फीसदी का कहना है अनिद्रा की समस्या पीछा नहीं छोड़ रही।65 फीसदी का कहना है, मोबाइल से ऑनलाइन क्लासेस करने के दौरान...
चालबाज इन लंदन:चालबाज के सीक्वल में लीड रोल निभाएंगी श्रद्धा कपूर, डायरेक्टर पंकज पराशर बोले- ‘ये फिल्म श्रीदेवी की लेगेसी है, हमारे कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी है’

चालबाज इन लंदन:चालबाज के सीक्वल में लीड रोल निभाएंगी श्रद्धा कपूर, डायरेक्टर पंकज पराशर बोले- ‘ये फिल्म श्रीदेवी की लेगेसी है, हमारे कंधो पर बड़ी जिम्मेदारी है’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
साल 1989 में रिलीज हुई श्रीदेवी, रजनीकांत और सनी देओल स्टारर फिल्म चालबाज एक जबरदस्त हिट साबित हई थी जिसके 30 साल बाद अब निर्देशक पंकज पराशर इसका सीक्वल लेकर आ रहे हैं। इस सीक्वल फिल्म का टाइटल चालबाज इन लंदन है जिसमें श्रद्धा कपूर लीड रोल निभाती नजर आने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर पंकज पराशर ने इस फिल्म के लिए आने वाली चुनौतियों पर बात की है। उनका कहना है कि सीक्वल पिछली फिल्म से बिल्कुल अलग होने वाला है जिसे समय से आगे बनाया जाएगा। डायरेक्टर पंकज पराशन ने सीक्वल फिल्म चालबाज इन लंदन पर बात करते हुए टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, जब मैंने श्रीदेवी के साथ चालबाज बनाई तो मैं इसे समय से आगे का दिखाना चाहता था। यही विचार इस सीक्वल फिल्म को लेकर भी है। ये नई दुनिया की नई फिल्म होने वाली है जिसमें पुरानी फिल्म के गानें को यूनिक करके इस्तेमाल किए जाएंगे। इस जमाने कुछ ऐस क्रि...
सॉल्यूशन ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड स्कीम:इसमें पैसा लगाकर आप भी अपने फाइनेंशियल गोल्स को कर सकते हैं पूरा, बीते 1 साल में दिया 37% तकका रिटर्न

सॉल्यूशन ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड स्कीम:इसमें पैसा लगाकर आप भी अपने फाइनेंशियल गोल्स को कर सकते हैं पूरा, बीते 1 साल में दिया 37% तकका रिटर्न

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली इन दिनों अगर आप किसी खास फाइनेंशियल गोल को पूरा करने के लिए किसी जगह निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो आप सॉल्यूशन ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। ये स्कीम किसी खास लक्ष्य को पूरा करने के हिसाब से बनाई जाती हैं। इन लक्ष्यों में रिटायरमेंट या बच्‍चों की एजुकेशन आदि शामिल हो सकते हैं। आज हम आपको सॉल्यूशन ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड स्कीम के बारे में बता रहे हैं ताकि इसमें निवेश करके आप अपने वित्तीय लक्ष्यों को पूरा कर सकें। सबसे पहले ये जानें कि सॉल्यूशन ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड स्कीम क्या हैं?सेबी के म्यूचुअल फंड क्लासिफिकेशन के तहत 5 कैटेगरी हैं। उनमें से एक सॉल्यूशन ओरिएंटेड म्यूचुअल फंड है। ये कैटेगरी फाइनेंशियल गोल को पूरा करने के लिए बनाई गई है। ये फंड दो तरह के होते हैं। इनमें रिटायरमेंट और बच्चों के लिए प्लानिंग शामिल होती है। ये कैटेगरी अधिक समय के निवेश के लिए ...
मोदी के मन की बात:PM बोले- भारत जोड़ो अभियान चलाएं; हमें नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है

मोदी के मन की बात:PM बोले- भारत जोड़ो अभियान चलाएं; हमें नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सुबह 11 बजे मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश को संबोधित किया। यह इस रेडियो प्रोग्राम का 79वां एपिसोड रहा। मोदी ने रविवार को ओलिंपिक जाने वाले खिलाड़ियों को चीयर करने की बात कही, तो कारगिल के शहीदों को भी याद किया। उन्होंने आजादी के 75 साल पूरे होने पर नेशन फर्स्ट, ऑलवेज फर्स्ट का नारा भी दिया। साथ ही कहा कि गांधी के भारत छोड़ो अभियान की तर्ज पर देश के लोग भारत जोड़ो अभियान चलाएं। कार्यक्रम में मोदी ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु समेत देशभर में इनोवेटिव काम कर रहे लोगों की तारीफ की। वोकल फॉर लोकल पर जोर देते हुए उन्होंने लोगों से हैंडलूम और खादी का इस्तेमाल करने की अपील की। मोदी ने कहा कि जो देश के लिए तिरंगा उठाता है, ऐसे लोगों की देशभक्ति की भावना हमें जोड़ती है। कल कारगिल विजय दिवस भी है। यह भारत की सेना के शौर्य का प्रतीक है। मैं च...