Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

बढ़ रही भूलने की बीमारी:2050 तक दुनिया में तीन गुना बढ़ जाएंगे डिमेंशिया के मरीज, 15 करोड़ से अधिक हो जाएगी मरीजों की संख्या; अमेरिकी वैज्ञानिकों का अनुमान

बढ़ रही भूलने की बीमारी:2050 तक दुनिया में तीन गुना बढ़ जाएंगे डिमेंशिया के मरीज, 15 करोड़ से अधिक हो जाएगी मरीजों की संख्या; अमेरिकी वैज्ञानिकों का अनुमान

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
दुनियाभर में चीजों को भूलने यानी याद्दाश्त घटने की बीमारी के मामले बढ़ रहे हैं। वैज्ञानिक भाषा में इसे डिमेंशिया कहते हैं। वाशिंगटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों का अनुमान है कि 2050 तक दुनियाभर में डिमेंशिया के मरीज तीन गुना बढ़ जाएंगे। ऐसे मरीजों की संख्या बढ़कर 15 करोड़ से अधिक हो जाएगी। इसके सबसे ज्यादा मामले ईस्टर्न, सब-सहारा अफ्रीका, नॉर्थ अफ्रीका और मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन कहता है, हर साल डिमेंशिया के 1 करोड़ नए मामले सामने आते हैं। अमेरिकी वैज्ञानिकों की नई रिसर्च के मुताबिक, लोगों को शिक्षित करके 2050 तक इसके 60.2 लाख मामलों को बढ़ने रोका भी जा सकता है। इस रिसर्च के परिणाम पॉलिसीमेकर्स को नई रणनीति बनाने में मदद करेंगे ताकि इसके मामलों को बढ़ने से रोका जा सके। 2019 में डिमेंशिया के मरीजों की संख्या 5 करोड़ से अधिक थी। अगले तीन दशकों बाद यह आंकड़ा 15 कर...
DICGC संशोधन बिल को मंजूरी:बैंक डूबने पर जमाकर्ता को 90 दिन के भीतर 5 लाख रुपए मिल जाएंगे, 27 साल बाद हुआ बदलाव

DICGC संशोधन बिल को मंजूरी:बैंक डूबने पर जमाकर्ता को 90 दिन के भीतर 5 लाख रुपए मिल जाएंगे, 27 साल बाद हुआ बदलाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई बैंक ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय कैबिनेट ने डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन एक्ट (DICGC) संशोधन बिल को मंजूरी दे दी है। इससे बंद या डूड चुके बैकों के ग्राहकों के लिए बड़ी राहत होगी। क्योंकि अब बैंक डूबने की स्थिति पर जमाकर्ताओं को 90 दिन के भीतर 5 लाख मिल जाएंगे। हालांकि, सरकार ने 2020 में ही डिपॉजिट इंश्योरेंस की लिमिट 5 गुना बढ़ाने का फैसला किया था। सरकार ने 2020 में पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (PMC) बैंक के डूबने के बाद यह फैसला लिया था। इसी तरह लक्ष्मी विलास बैंक और यस बैंक भी ग्राहकों को झटका दे चुके हैं, जो फिलहाल सरकार और रेगुलेटर के रीस्ट्रक्चरिंग प्रोग्राम में शामिल हैं। केंद्रीय बजट में भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन (DICGC) एक्ट, 1961 में संशोधन का ऐलान किया था। लेकिन कोरोना की...
कर्नाटक में नए CM की ताजपोशी:बसवराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, येदियुरप्पा ने ही सुझाया था उनका नाम; लिंगायत समुदाय भी राजी

कर्नाटक में नए CM की ताजपोशी:बसवराज बोम्मई ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, येदियुरप्पा ने ही सुझाया था उनका नाम; लिंगायत समुदाय भी राजी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बसवराज बोम्मई कर्नाटक के नए CM बन गए हैं। राजभवन में राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने बसवराज को पद की शपथ दिलवाई। इससे पहले सोमवार को विधायक दल की बैठक में इस्तीफा देने वाले पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने ही मंगलवार को बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा था। बसवराज के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। मोदी ने कहा है कि बसवराज अनुभवी हैं और भरोसा है कि वे कर्नाटक में हमारी सरकार द्वारा किए गए असाधारण कामों को आगे बढ़ाएंगे। डिप्टी CM पर अभी फैसला नहींडिप्टी CM को लेकर मीडिया में अपने नाम की चर्चा को लेकर BJP नेता आर अशोक का कहना है कि पार्टी इस बारे में तय करेगी। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने भी कहा है कि कर्नाटक में उप मुख्यमंत्री को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है। बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व इस बारे में तय करेगा। बुधवार सुबह 11 बजे बस...
विधायकों ने मंत्रियों की शिकायत की, बोले- रघु शर्मा, डोटासरा, बीडी कल्ला, खाचरियावास हमारी नहीं सुनते, धारीवाल ने तो ढाई साल में कोई बैठक तक नहीं ली

विधायकों ने मंत्रियों की शिकायत की, बोले- रघु शर्मा, डोटासरा, बीडी कल्ला, खाचरियावास हमारी नहीं सुनते, धारीवाल ने तो ढाई साल में कोई बैठक तक नहीं ली

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने पार्टी और समर्थक विधायकों का मन टटोलना शुरू कर दिया है। विधानसभा में जयपुर के विधायकों से अजय माकन ने वन टू वन फीडबैक लिया। जयपुर जिले के सभी कांग्रेस और निर्दलीय विधायक माकन से बात करने पहुंचे। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे जयपुर के विधायकों से फीडबैक पूरा हुआ। जिसके बाद झुंझुनूं के विधायकों से फीडबैक लिया गया, जो पूरा हो चुका है। रायशुमारी में झुंझुनूं के विधायकों ने स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, जलदाय मंत्री बीडी कल्ला, परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास और यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की कार्यशैली पर सवाल उठाए। रघु शर्मा, डोटासरा और धारीवाल के व्यवहार को लेकर कई विधायकों ने शिकायत की। धारीवाल के बारे में विधायकों ने कहा कि उनसे कई दिक्कतें हैं, वो तो बैठक तक नहीं लेते। ढाई साल में क...
अमृतसर के लिए बुक करवा कर अज्ञात बदमाश चालक से कार लूटकर फरार

अमृतसर के लिए बुक करवा कर अज्ञात बदमाश चालक से कार लूटकर फरार

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में सीमावर्ती चक 4-ओ(लखियां) के पास कल देर रात को दो कारों में सवार छह-सात बदमाश अमृतसर के लिए बुक करवा कर मंगवाई नई अर्टिको गाड़ी चालक से लूट कर फरार हो गए। कल रात 9:30 बजे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे इलाके में नाकाबंदी करवाई लेकिन तब तक बदमाश कार को श्रीगंगानगर से होते हुए पंजाब की तरफ भगा ले गए। बदमाशों में 2-3 सिख युवक भी शामिल हैं, जिनके पास हथियार भी थे। सभी पंजाबी बोल रहे थे। पुलिस ने कार चालक विनोद निवासी चक 9-एफ द्वारा दी गई रिपोर्ट पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक विनोद के पास 2020 मॉडल की अर्टिको कार (आरजे 13 यूए 9792) है,जिसे वह टैक्सी के रूप में चलाता है। कल रविवार को वह कार लेकर गजसिंहपुर थाना क्षेत्र में चक 57-एफ गया हुआ था। शाम करीब 5 बजे उसके पिता भागीरथ को किसी ने फोन करके कहा कि अमृतसर जाने ...
भारत की सिल्वर गर्ल घर लौटीं:मीराबाई चानू का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, एयरपोर्ट स्टाफ ने भारत माता की जय के नारे लगाए; RT-PCR टेस्ट भी किया गया

भारत की सिल्वर गर्ल घर लौटीं:मीराबाई चानू का दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत, एयरपोर्ट स्टाफ ने भारत माता की जय के नारे लगाए; RT-PCR टेस्ट भी किया गया

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
नई दिल्ली भारत को टोक्यो ओलिंपिक में पहला मेडल दिलाने वाली मीराबाई चानू टोक्यो से भारत लौट आई हैं। मीरा का सिल्वर मेडल इस बार के ओलिंपिक में अब तक भारत का इकलौता मेडल रहा है। वे ओलिंपिक के पहले दिन मेडल जीतने वाली पहली भारतीय एथलीट भी हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर मीराबाई का जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट स्टाफ ने भारत माता की जय के नारे लगाए। इस दौरान मीरा की RT-PCR जांच भी की गई। मीरा के साथ उनके कोच विजय शर्मा भी लौटे हैं। एयरपोर्ट पर फूलों के साथ ओलिंपिक सिल्वर मेडलिस्ट वेटलिफ्टर मीराबाई चानू का स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर ही मीराबाई का कोरोना टेस्ट भी किया गया। एयरपोर्ट पर अधकारियों ने मीरा का शानदार स्वागत किया। इससे पहले मीरा ने टोक्यो एयरपोर्ट से लौटते वक्त की एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इसके कैप्शन में लिखा- घर के लिए रवाना हो रही हूं। मेरी जिंद...
प्रदेश की लाडो बनाएगी इस बार पुरस्कार हासिल करने का रिकॉर्ड

प्रदेश की लाडो बनाएगी इस बार पुरस्कार हासिल करने का रिकॉर्ड

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़. माशिबो, अजमेर के बिना परीक्षा जारी बारहवीं कक्षा के परिणाम में विद्यार्थियों ने खूब अंक हासिल किए हैं। इसके चलते अगले साल बालिका शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार हासिल करने वाली छात्राओं की संख्या में कई हजार का इजाफा होना तय है। लाडो इस पुरस्कार को प्राप्त करने का ऐसा रिकॉर्ड बनाएगी जो शायद ही कभी टूटे। इसका एक उदाहरण देखिए कि प्रदेश में वर्ष 2020 कला संकाय में 160757 छात्राओं ने प्रथम श्रेणी हासिल की थी।इस साल यह आंकड़ा सवा लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी के साथ दो लाख नवासी हजार से अधिक हो गया है। वैसे भी इस बार खुले दिल से अंक दिए गए हैं। ऐसे में तय है कि 75 प्रतिशत प्राप्तांक पर मिलने वाला बालिका शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार अगले साल रिकॉर्ड संख्या में छात्राएं हासिल करेंगी। बालिका शिक्षा प्रोत्साहन पुरस्कार कक्षा बारहवीं में 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को मिलता...
सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में होंगे अभिषेक-पूजन

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में होंगे अभिषेक-पूजन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. सावन के पहले सोमवार पर आज शहर के शिवालयों में भगवान शिव का अभिषेक-पूजन होगा। अलसुबह से शुरू होने वाला दर्शन-पूजन का क्रम देर रात तक चलेगा। कई शिवालयों में रूद्राभिषेक के साथ भजन-कीर्तन के भी आयोजन होंगे। सोमवार को लेकर मंदिरों को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए पुख्ता व्यवस्थाएं की गई है। सावन में सोमवार को शिव आराधना का विशेष महत्व होने के कारण दिन भर भगवान भोलेनाथ का रूद्राभिषेक होगा। शिवभक्त अपने इष्टदेव की प्रसन्नता के लिए जल, दूध, घी, दही, शर्करा, शहद, पंचामृत, ईखरस, विजय आदि से रूद्राष्टध्यायी पाठ के वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच महादेव का अभिषेक कर पूजन करेंगे। घर-घर में होगी शिव आराधना सावन सोमवार पर शिवालयों के साथ घर-घर में भगवान शंकर का अभिषेक, पूजन कर विशेष आराधना की जाएगी। इसकी तैयारियां रविवार को की गई। ...
पोर्न फिल्म केस में समन पर गहना वशिष्ठ:एक्ट्रेस ने कहा- पूछताछ से भाग नहीं रही, मुझे तो पुलिस की तरफ से बुलाए जाने का इंतजार था, बहुत खुलासे करने हैं

पोर्न फिल्म केस में समन पर गहना वशिष्ठ:एक्ट्रेस ने कहा- पूछताछ से भाग नहीं रही, मुझे तो पुलिस की तरफ से बुलाए जाने का इंतजार था, बहुत खुलासे करने हैं

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने उन खबरों को खारिज किया है, जिसमें कहा जा रहा था कि वो राज कुंद्रा पोर्न केस में पुलिस पूछताछ से बच रही हैं। गहना ने कहा कि वो पुलिस की ओर से बुलाए जाने का इंतजार कर रही हैं और उन्हें नहीं लगता है कि पुलिस उन्हें गिरफ्तार करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राज कुंद्रा केस में मुंबई क्राइम ब्रांच ने गहना और दो अन्य लोगों को पूछताछ के लिए समन भेजा है। गहना को रविवार दोपहर तक क्राइम ब्रांच के सामने पेश होना था, लेकिन वो नहीं गईं। मुंबई पहुंचने में 2 दिन का वक्त लगेगा- गहनाएक न्यूज वेबसाइट से गहना ने कहा- मैं अभी मुंबई में नहीं हूं। मुझे क्राइम ब्रांच के दफ्तर जाना था, लेकिन नहीं जा सकी। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को बता दिया है। मुझे पूछताछ के संबंध में हाल ही में पता लगा है और मंुबई पहुंचने में मुझे दो दिन का वक्त और लगेगा। मैं सड़क के रास्ते सफर कर रही हूं और अभी व...
नेशनल प्रोटीन वीक:कोरोनाकाल में ज्यादा प्रोटीन की जरूरत, पर 73% भारतीयों में इसकी कमी और 71% की मांसपेशियां कमजोर; जानिए रिकवरी के लिए ये क्यों है जरूरी

नेशनल प्रोटीन वीक:कोरोनाकाल में ज्यादा प्रोटीन की जरूरत, पर 73% भारतीयों में इसकी कमी और 71% की मांसपेशियां कमजोर; जानिए रिकवरी के लिए ये क्यों है जरूरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
देश के 16 शहरों में हुए एक सर्वे के मुताबिक 73% भारतीयों में प्रोटीन की कमी है और 93% लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं है। जबकि कोरोना काल में प्रोटीन की ज्यादा जरूरत है। संक्रमण के बाद कमजोर हो चुकी मांसपेशियों और रोगों से लड़ने वाले इम्यून सिस्टम के लिए एक्सपर्ट प्रोटीन लेने की सलाह दे रहे हैं। प्रोटीन की कमी होने पर मरीज थकान, कमजोरी, चलने-फिरने में दिक्कत और अनिद्रा से जूझ रहे हैं। एक्सपर्ट का कहना है, शरीर में हुए डैमेज को रिपेयर करने का काम प्रोटीन ही करता है, लेकिन 90% लोग यही नहीं जानते कि रोजाना कितना प्रोटीन लेना चाहिए। इसमें सबसे ज्यादा 95% से अधिक महिलाएं शामिल हैं। नतीजा, 71% भारतीयों की मांसपेशियां कमजोर हैं। हर साल 24 से 30 जुलाई के बीच नेशनल प्रोटीन वीक मनाया जाता है। इस मौके पर जानिए प्रोटीन कैसे काम करता है, रोजाना कितना प्रोटीन लेना चाहिए और डाइट में इसकी मात्रा अधिक ...