Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला हाईकमान का:28-29 को कांग्रेस विधायक जयपुर में ही रहेंगे, वन-टू-वन चर्चा करेंगे माकन; बोले- विस्तार को तारीख में नहीं बांधना चाहते

राजस्थान मंत्रिमंडल विस्तार पर फैसला हाईकमान का:28-29 को कांग्रेस विधायक जयपुर में ही रहेंगे, वन-टू-वन चर्चा करेंगे माकन; बोले- विस्तार को तारीख में नहीं बांधना चाहते

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार और संगठन में फेरबदल की तैयारियां तेज हो गई हैं। सत्ता और संगठन में फेरबदल के सभी फैसले पार्टी नेताओं ने हाईकमान पर छोड़ दिए हैं। रविवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में तय हुआ है कि प्रदेश प्रभारी अजय माकन 28 और 29 जुलाई को सभी विधायकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। माना जा रहा है कि विधायकों की इस रायशुमारी के बाद मंत्रिमंडल विस्तार करके पार्टी हाईकमान राजस्थान में अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच बैलेंस बनाएगा। विधायकों को जयपुर में ही रहने के निर्देश जारीकांग्रेस के सभी विधायकों को 28 और 29 जुलाई को जयपुर में रहने के निर्देश दिए गए हैं। अजय माकन सभी विधायकों से इन दो दिनों में सत्ता और संगठन के कामकाज को लेकर फीडबैक लेंगे। विधायकों की राय को वे हाईकमान के सामने रखेंगे और इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा। ...
तालाब पर नहाने गई 4 लड़कियां डूबी:नहाते हुए गहरे पानी में चली गई थीं बुआ-भतीजी, बचाने के चक्कर में दो सहेलियां भी डूबने लगी; 2 की मौत, गांववालों ने दो का बचाया

तालाब पर नहाने गई 4 लड़कियां डूबी:नहाते हुए गहरे पानी में चली गई थीं बुआ-भतीजी, बचाने के चक्कर में दो सहेलियां भी डूबने लगी; 2 की मौत, गांववालों ने दो का बचाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के श्रीकोलायत में रविवार को तालाब में नहाने गई दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। तलाब पर नहाने के लिए चार लड़कियां गई थी, लेकिन बुआ-भतीजी तालाब में कुछ आगे चली गईं। जहां पैर फिसलने से गहराई में डूब गईं। इनको बचाने के लिए अन्य दो लड़कियां भी आगे बढ़ी, लेकिन वो खुद डूबने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो को बचा लिया, लेकिन बुआ-भतीजी की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। श्रीकाेलायत से करीब 50 किलोमीटर दूर दासुड़ी गांव में यह तालाब गांव के पास में ही स्थित है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तालाब में पानी भी आ गया। रविवार को छैलूं कंवर और ज्योति कंवर अपनी दो सहेलियों के साथ नहाने चली गई। इस दौरान 16 साल की ज्योति और 18 साल की छैलू का पैर फिसल गया। दोनों तालाब में गहराई में चली गईं। डूबने लगी तो दोनों चिल्लाई। इस पर साथ में नहा रही लड़कियों ने बचाने ...
राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध भाजपा का जन जागरण अभियानए 30 जुलाई को दिया जाएगा धरना

राज्य सरकार के जनविरोधी नीतियों के विरुद्ध भाजपा का जन जागरण अभियानए 30 जुलाई को दिया जाएगा धरना

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। भाजपा की जिला कार्यसमिति ने प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार पर जन विरोधी नीतियों को अपनाने और केंद्र सरकार की योजनाओं वह नीतियों का लाभ जनता तक न पहुंचने देने के मुद्दे को लेकर जन जागरण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। पदमपुर मार्ग पर स्थित एक मैरिज पैलेस में आज दोपहर प्रेस वार्ता में भाजपा के क्षेत्रीय सांसद निहालचंद मेघवालए विधायक बलबीर लूथराए संतोष देवी बावरीएरामप्रताप कासनियाए पूर्व मंत्री सुरेंद्रपालसिंह टीटीए पूर्व विधायक राजेंद्रभादू जिला अध्यक्ष आत्माराम तरडए पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोढ़ीए पूर्व जिला प्रमुख सीताराम मौर्य महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष चेष्टा सरदाना ने कहा कि सरकार की विफलताओं के खिलाफ 30 जुलाई को जिला कलेक्ट्रेट के समीप महाराजा गंगासिंह चौक में एक दिन का धरना दिया जाएगा। इसी दिन जन जागरण अभियान के आगे कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी। सांसद निहालचंद मेघव...
अब यात्रियों को समय सारणी के साथ मिलेगी किराए की जानकारी

अब यात्रियों को समय सारणी के साथ मिलेगी किराए की जानकारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर.श्रीगंगानगर रोड स्थित केन्द्रीय बस स्टैंड पर अब यात्रियों को समय सारणी के साथ ही किराए की जानकारी भी मिल जाएगी। उन्हें पूछताछ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पिछले दिनों जिला कलक्टर नमित मेहता ने रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई और समय-सारणी को संशोधित करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर अरुण प्रकाश शर्मा ने रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया तो उन्हें समय सारणी और किराया तालिका संशोधित मिली। वहीं परिसर की साफ-सफाई बेहतर दिखी। बीकानेर आगार की मुख्य प्रबंधक इन्दिरा गोदारा ने बताया कि अब प्रतीक्षालय के शौचालय और नल भी चालू कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर बस स्टैंड परिसर को मॉडल बस स्टैंड के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां आधारभूत सुविधाओं का विकास होगा और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इस बात का विशेष ध्यान रखा ...
लोक परिवहन बस से गायब हुआ चांदी-नकदी से भरा बैग

लोक परिवहन बस से गायब हुआ चांदी-नकदी से भरा बैग

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
श्रीगंगानगर से हनुमानगढ़ आ रहे आगरा के स्वर्णकार के साथ हुई वारदातसीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे संदिग्ध महिला-पुरुष की तलाश में जुटी पुलिसहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। श्रीगंगानगर से राजस्थान लोक परिवहन बस में सवार होकर हनुमानगढ़ आए आगरा के स्वर्णकार का रास्ते में चांदी व नकदी से भरा बस से गायब हो गया। बैग में करीब पांच किलोग्राम चांदी व डेढ़ लाख रुपए की नकदी बताई जा रही है। बस से चांदी व नकदी भरा बैग गायब होने की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कम्प मच गया। हरकत में आई जंक्शन पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में बस से उतरे संदिग्ध महिला-पुरुष की तलाश में पुलिस जुटी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम को आगरा के आकाश नामक स्वर्णकार ने जंक्शन पुलिस थाना में दूरभाष पर सूचना दी कि वह चांदी के गहनों की सप्लाई करता है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर में गहनों की सप्लाई देकर राजस्थान लोक परिवहन की...
मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला मेडल, वेटलिफ्टिंग में सिल्वर जीता; शूटिंग में सौरभ चौधरी सातवें स्थान पर रहे

मीराबाई चानू ने भारत को दिलाया पहला मेडल, वेटलिफ्टिंग में सिल्वर जीता; शूटिंग में सौरभ चौधरी सातवें स्थान पर रहे

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टोक्यो टोक्यो ओलिंपिक में भारत ने पहला मेडल जीत लिया है। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने महिलाओं की 49 किलोग्राम वेट कैटेगरी में कुल 202 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। चीन की होउ जिहूई ने 210 किलोग्रम वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीता। इंडोनेशिया की कैंटिका विंडी ने ब्रॉन्ज जीता। सिल्वर मेडल के साथ भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू। दूसरी ओर भारतीय शूटर सौरभ चौधरी 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट के फाइनल में सातवें स्थान पर रहे। सौरभ 6 सीरीज के क्वालिफाइंग राउंड में 600 में से 586 अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहे थे। लेकिन फाइनल में वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। पुरुष हॉकी में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर बेहतरीन आगाज किया है। दीपिका कुमारी और प्रवीण जाधव की जोड़ी तीरंदाजी मिक्स्ड इवेंट के क्वार्टर फाइनल में हार गई। वहीं, शूटिंग में महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल इवेंट में भारत की इलावेनिल वा...
गर्मी बढ़ने पर डेंगू फैलाने वाले मच्छर सुस्त पड़ जाते है, ये न उड़ पाते हैं और न संक्रमित करने लायक बचते हैं; अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा

गर्मी बढ़ने पर डेंगू फैलाने वाले मच्छर सुस्त पड़ जाते है, ये न उड़ पाते हैं और न संक्रमित करने लायक बचते हैं; अमेरिकी वैज्ञानिकों का दावा

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
अमेरिकी वैज्ञानिकों ने दुनिया में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग का एक फायदा भी बताया है। वैज्ञानिकों का कहना है, ग्लोबल वार्मिंग के कारण देश-दुनिया में डेंगू के मामले घट सकते हैं। रिसर्च करने वाली पेन्सिलवेनिया स्टेट यूनिवर्सिटी की रिसर्चर एलिजाबेथ मैक्ग्रा कहती हैं, जब एडीज इजिप्टी मच्छर डेंगू वायरस का वाहक बन जाता है तो इसकी गर्मी सहने की क्षमता घट जाती है। यह संक्रमित करने लायक नहीं बचता। इसके अलावा मच्छरों में इस रोग को रोकने वाला बैक्टीरिया वोलबचिया भी काफी एक्टिव हो जाता है। इसलिए ग्लोबल वार्मिंग की वजह से डेंगू के मामलों में कमी आ सकती है। तापमान बढ़ने पर मच्छर सुस्त हो जाते हैं, ऐसे समझें इंडोनेशिया में डेंगू के मामलों को घटाने के लिए नया प्रयोग किया गया। मच्छरों में वोल्बाचिया बैक्टीरिया को इंजेक्ट किया गया। यह बैक्टीरिया डेंगू के वायरस को फैलने से रोकता है। इन मच्छरों को खुले में छ...
पिता को याद कर इमोशनल हुए अजय देवगन, बोले-मैं खुशनसीब था जो जिंदगी और करियर की सीख उनसे लेने का मौका मिला

पिता को याद कर इमोशनल हुए अजय देवगन, बोले-मैं खुशनसीब था जो जिंदगी और करियर की सीख उनसे लेने का मौका मिला

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
गुरु पूर्णिमा के मौके पर अजय देवगन ने अपने पिता वीरू देवगन को याद किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पिता के साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, इस खास मौके पर अपने पिता (वीरू देवगन) को सैल्यूट करता हूं। मैं खुशनसीब था जो जिंदगी और करियर की सीख उनसे लेने का मौका मिला। इस अनमोल तोहफ़े को मैं हमेशा सम्मान के साथ अपने पास रखूंगा।#गुरुपूर्णिमा। इससे पहले भी अजय अपने पिता को सोशल मीडिया पर याद करते रहे हैं। पिछले महीने उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अजय ने लिखा था, मैं आपको हर दिन मिस करता हूं। आज और ज्यादा कर रहा हूं। आपके जाने के बाद जिंदगी पहले जैसी नहीं रही। अजय की इस पोस्ट पर वेटरन एक्टर धर्मेंद्र ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'अजय मेरे बेटे तुम्हें ढेर सारा प्यार। सदा खुश और मजबूत बने रहो। तुम्हारे पिता बेहतरीन इंसानों में से एक थे। उन्हें हमेशा प्यार और सम्मान से याद किया जाए...
अब ये नया फॉर्म भरना जरूरी:नया ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खोलने पर नॉमिनेशन का ऑप्शन मिलेगा, 1 अक्टूबर से बदलेगा नियम

अब ये नया फॉर्म भरना जरूरी:नया ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खोलने पर नॉमिनेशन का ऑप्शन मिलेगा, 1 अक्टूबर से बदलेगा नियम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई शेयर बाजार में पैसा लगाने वालों के लिए बड़ी खबर है। 1 अक्टूबर से नए ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खोलने के लिए नॉमिनेशन या डिक्लेरेशन फॉर्म भरना जरूरी होगा। साथ ही मौजूदा डीमैट अकाउंट होल्डर्स को 31 मार्च 2022 तक नॉमिनेशन फॉर्म भरना जरूरी होगा। फॉर्म नहीं भरने पर डीमैट अकाउंट फ्रीज हो सकता है। नॉमिनेशन का विकल्प मिलेगामार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) ने नया ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खुलवाने के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। 1 अक्टूबर से नया ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट खोलने वाले को नॉमिनेशन का विकल्प दिया जाएगा। इसके तहत अकाउंट खोलने से पहले एक नॉमिनेशन फॉर्म भरना होगा। जिसके जरिए निवेशक किसी को नॉमिनी बना सकता है। अगर अकाउंट होल्डर किसी को नॉमिनी नहीं बनाना चाहता तो इसके बदले उसे एक डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा। अभी जिनका ट्रेडिंग और डीमैट अकाउंट है, उनके लिए नॉमिनेशन फॉर्म भरने की डेडलाइन...
कोरोना देश में:बीते दिन 39496 केस आए, 35124 ठीक हुए और 541 मौतें; पिछले 23 दिनों में इलाज करा रहे मरीजों के आंकड़े में 1.14 लाख की कमी

कोरोना देश में:बीते दिन 39496 केस आए, 35124 ठीक हुए और 541 मौतें; पिछले 23 दिनों में इलाज करा रहे मरीजों के आंकड़े में 1.14 लाख की कमी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली देश में शुक्रवार को कोरोना के 39,496 संक्रमितों की पहचान हुई। इस दौरान 35,124 लोगों ने महामारी को मात दी और 541 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत भी हुई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे संक्रमितों के आंकड़े में 3,831 की बढ़ोतरी रिकॉर्ड की गई। जुलाई के 23 दिनों की बात करें, तो अब तक 5 बार एक्टिव केसों में बढ़ोतरी देखी गई। शुक्रवार से पहले 7, 14, 20 और 21 जुलाई को भी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या बढ़ी थी। इस दौरान देश के कुल एक्टिव केस में 1.14 लाख की कमी हुई। इससे पहले 30 जून को देश में 5 लाख 17 हजार 460 संक्रमितों का इलाज चल रहा था। यह आंकड़ा 23 जुलाई को घटकर 4 लाख 3 हजार 312 तक पहुंच गया। फिलहाल सबसे ज्यादा एक्टिव केस केरल (1.35 लाख) और महाराष्ट्र (94,769) में हैं। देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 39,496बीते 24 घंटे में कुल ...