Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

अव्यवस्थाओं के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगा मंगल टीका

अव्यवस्थाओं के बीच कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लगा मंगल टीका

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
जंक्शन की आरसीपी कॉलोनी व दुर्गा मंदिर स्थित वैक्सीनेशन केन्द्र पर हुआ हंगामाकेन्द्र पर कोवैक्सीन की द्वितीय डोज आवंटित होने के बावजूद कोविशील्ड व प्रथम डोज लगवाने वालों को टोकन बांटने के लगाए आरोपहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए गुरुवार को जिले में 192 टीकाकरण केन्द्रों पर कोविड-19 वैक्सीनेशन हुआ। वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोगों की सुबह से ही टीकाकरण केन्द्रों पर कतारें लग गई। द्वितीय डोज वालों को प्राथमिकता देने के कारण पहली डोज लगवाने आए अधिकतर लोगों को वैक्सीन समाप्त होने पर केन्द्रों से खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। द्वितीय डोज लगवाने वालों की भी संख्या अधिक होने के कारण कई टीकाकरण केन्द्रों से द्वितीय डोज वाले भी बिना वैक्सीन लगवाए वापस लौटते नजर आए। कई टीकाकरण केन्द्रों पर अव्यवस्थाएं भी हावी रही। जिला मुख्यालय पर जंक्शन की आरसीपी कॉलोनी स्थित सिंचाई विभाग के ...
टोक्यो ओलिंपिक कल से:भारत के 30 एथलीट्स और 6 अधिकारी ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे, कोरोना के खतरे की वजह से लिया गया फैसला

टोक्यो ओलिंपिक कल से:भारत के 30 एथलीट्स और 6 अधिकारी ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगे, कोरोना के खतरे की वजह से लिया गया फैसला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टोक्यो कोरोना के खतरे को देखते हुए इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) ने सिर्फ 30 भारतीय एथलीट्स को ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेने की अनुमति दी है। इसके अलावा 6 अधिकारियों को इसमें शामिल होने को कहा गया है। साथ ही जिन खिलाड़ियों का इवेंट ओलिंपिक के पहले दिन है, उन्हें हिस्सा नहीं लेने को कहा गया है। इस बार ओलिंपिक में भारत के 124 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इसमें से 69 पुरुष और 55 महिला एथलीट और बाकी स्टाफ मेंबर्स होंगे। भारतीय एथलीट इस बार 85 मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे। इवेंट से पहले एथलीट्स की सुरक्षा जरूरीIOA के एक अधिकारी ने बताया कि हम नहीं चाहते कि इवेंट से पहले हमारा कोई भी खिलाड़ी संक्रमित हो। इसी वजह से उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों और अधिकारियों की संख्या 50 से कम रखने का फैसला किया गया। इससे पहले IOA के महासचिव राजीव मेहता ने कहा था कि एथलीट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करने के ...
मुकेश की बर्थ एनिवर्सरी:दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह मुकेश ने 10 वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई, बतौर अभिनेता बनाना चाहते थे मुकाम लेकिन सिंगिंग ने दिलाई पहचान

मुकेश की बर्थ एनिवर्सरी:दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह मुकेश ने 10 वीं के बाद छोड़ दी थी पढ़ाई, बतौर अभिनेता बनाना चाहते थे मुकाम लेकिन सिंगिंग ने दिलाई पहचान

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
दर्द भरे नगमों के बेताज बादशाह मुकेश के गाए गीतों में जहां संवेदनशीलता दिखाई देती है, वहीं निजी जिंदगी में भी वह बेहद संवेदनशील इंसान थे। दूसरों के दर्द को अपना समझकर उसे दूर करने का प्रयास करते थे। एक बार का किस्सा है- एक लड़की बीमार हो गई। उसने अपनी मां से कहा कि अगर मुकेश उन्हें कोई गाना गाकर सुनाएं तो वह ठीक हो सकती है। मां ने जवाब दिया कि वह इतने बड़े गायक हैं, भला उनके पास तुम्हारे लिए कहां समय है। डॉक्टर ने मुकेश को उस लड़की की बीमारी के बारे में बताया। मुकेश तुरंत लड़की से मिलने अस्पताल गए और उसे गाना गाकर सुनाया। लड़की को खुश देखकर मुकेश ने कहा, यह लड़की जितनी खुश है उससे ज्यादा खुशी मुझे मिली है। 22 जुलाई 1923 को दिल्ली में जन्मे मुकेश चंद माथुर गायक अभिनेता कुंदनलाल सहगल के प्रशंसक थे। 10वीं के बाद छोड़ दी पढ़ाई संगीत के प्रति अधिक रूझान होने के कारण मुकेश ने दसवीं ...
टनल में बाढ़ का पानी भरने से बड़ा हादसा:चीन के गुआंगडोंग प्रांत में हाईवे टनल में भरा बाढ़ का पानी; 13 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

टनल में बाढ़ का पानी भरने से बड़ा हादसा:चीन के गुआंगडोंग प्रांत में हाईवे टनल में भरा बाढ़ का पानी; 13 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
बीजिंग चीन के जुहाई ली शहर में हाईवे टनल में फंसे 14 लोगों में से 13 की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने बुधवार को 10 और शव बरामद किए। टनल में फंसे एक व्यक्ति से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टनल में बाढ़ का पानी भर जाने से लोग अंदर फंस गए थे। 15 जुलाई को एक जलाशय के नीचे बन रही शिजिंगशान सुरंग में अचानक पानी भरने लगा, जिससे 14 मजदूर एंट्री गेट से एक किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर फंस गए। टनल ग्वांगडोंग प्रांत के झुहाई में एक प्रमुख एक्सप्रेसवे का हिस्सा है, जो कि तटीय शहर को पड़ोसी मकाऊ और हांगकांग के पुल से जोड़ती है। इससे पहले मार्च में इस टनल की दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी। हेनान में बाढ़ की चपेट में आकर 33 की मौतवहीं, चीन के हेनान प्रांत में भारी बारिश से बाढ़ आ गई, जिसकी चपेट में आकर 33 लोगों की मौत हो गई है। 12 लोग लापता है। करीब 2 लाख लोगों...
राजस्थान में मानसून रूठा:जयपुर समेत 29 जिलों में सामान्य से कम बारिश, सबसे गर्म रहे श्रीगंगानगर में मात्र 61 MM गिरा पानी; पिछले साल से कम हुई बोवनी

राजस्थान में मानसून रूठा:जयपुर समेत 29 जिलों में सामान्य से कम बारिश, सबसे गर्म रहे श्रीगंगानगर में मात्र 61 MM गिरा पानी; पिछले साल से कम हुई बोवनी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राजस्थान में मानसून रूठा हुआ है। पिछले 50 दिनों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर में तापमान सबसे ज्यादा रहा लेकिन बारिश सबसे कम हुई। पिछले पचास दिन में 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान रहने वाला श्रीगंगानगर इकलौता जिला है। वहां सबसे कम 61 MM बारिश हुई। प्रतापगढ़ पर बादलों की कृपा ज्यादा बरसी, यहां 207.8 MM बारिश हुई। राज्य के कुल 29 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई है। मानसून के रूठने से सूखा पड़ा हुआ है। किसान बारिश के इंतजार में बोवनी नहीं कर रहे हैं। समय से पहले पहुंचे मानसून ने राजस्थान में एक ही जगह कई दिन गुजार दिए लेकिन बरसे नहीं। यही कारण रहा कि पूरे राजस्थान में ही बारिश कम हुई है। आमतौर पर प्रदेश में 20 जुलाई तक144.8 MM बारिश हो जाती है लेकिन इस बार 108.4 MM बारिश हुई है जो सामान्य से 25 प्रतिशत MM कम है। पश्चिमी राजस्थान हो या फिर पूर्वी रा...
वैक्सीन आते ही मारामारी:जयपुर के प्रताप नगर की डिस्पेंसरी में लाइन में टोकन की बात पर महिलाएं और पुरुष भिड़े, पुलिस बुलाकर काबू करने पड़े हालात

वैक्सीन आते ही मारामारी:जयपुर के प्रताप नगर की डिस्पेंसरी में लाइन में टोकन की बात पर महिलाएं और पुरुष भिड़े, पुलिस बुलाकर काबू करने पड़े हालात

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान को केन्द्र सरकार से समय पर वैक्सीन नहीं मिलने के कारण हर दूसरे-तीसरे दिन वैक्सीनेशन प्रोग्राम बंद करना पड़ रहा है। जिस दिन वैक्सीन आती है उस दिन लोगों में इसे लगवाने को लेकर जबरदस्त मारामारी मची रहती है। जयपुर के एक वैक्सीन सेंटर पर आज सुबह ऐसा ही कुछ देखने को मिला। प्रताप नगर सेक्टर 6 श्योपुर रोड स्थित डिस्पेंसरी में वैक्सीनेशन के रजिस्ट्रेशन के लिए लगी लाइन में महिलाओं ने हंगामा कर दिया। बाद में पुलिस कांस्टेबल बुलाए गए और उन्होंने मामला शांत किया। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सेंटर पर करीब 3 दिन बाद वैक्सीनेशन शुरू हुआ। दूसरा डोज लगवाने वाले लोगों की लाइन सुबह करीब 8 बजे से डिस्पेंसरी में लग गई। यहां स्टॉक सुबह करीब 10 बजे पहुंचा, लेकिन जैसे ही रजिस्ट्रेशन का नंबर आया लाइन में लगी कुछ महिलाओं और पुरुषों में बहस हो गई। महिलाएं अलग से लाइन लगाने की बात कहकर पहले अपना ...
वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के लिए नॉमिनी डिलीवरी सुविधा शुरू

वरिष्ठ नागरिकों व दिव्यांगों के लिए नॉमिनी डिलीवरी सुविधा शुरू

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर.राज्य सरकार ने वरिष्ठ नागरिक व दिव्यांग लाभार्थियों के लिए नॉमिनी डिलीवरी की व्यवस्था शुरू कर दी है। जिला रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि राज्य सरकार ने एनएफएस के तहत उचित मूल्य दुकानों में अधिक दक्षता और पारदर्शिता लाने के लिए कई सुधारात्मक उपाय किए हैं। इसी दिशा में राज्य सरकार ने ऐसे वरिष्ठ नागरिक या दिव्यांग लाभार्थी जो वरिष्ठ नागरिक अथवा दिव्यांगों के लिए नॉमिनी डिलीवरी व्यवस्था शुरू की गई है। इसके तहत जिनके राशन कार्ड में सूचीबद्ध अन्य सदस्य 16 से 65 वर्ष की आयु सीमा में नहीं है तथा वे उचित मूल्य दुकानों पर पहुंचकर खाद्यान्न सामग्री प्राप्त करने में असमर्थ हैं। उनके लिए नॉमिनी डिलीवरी सुविधा कारगर साबित होगी। इस सुविधा के तहत लाभार्थी किसी नामांकित व्यक्ति के माध्यम से खाद्यान्न सामग्री प्राप्त कर सकेंगे। महला ने बताया कि ऐसे नामांकित व्यक्ति को उनके लाभार्थियों के...
अकीदत से मनाई बकरीद, घरों में हुई नमाज

अकीदत से मनाई बकरीद, घरों में हुई नमाज

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। त्याग और बलिदान का प्रतीक ईद-उल-अजहा यानि बकरीद का पर्व जिले में बुधवार को अकीदत व एहतराम से मनाया गया। पिछले साल की भांति कोरोना काल के चलते प्रशासन के दिशा-निदेर्शों की पालना में जामा मस्जिद व ईदगाह में इस साल भी सामूहिक नमाज अदा नहीं की गई। यहां चार से पांच लोगों की मौजूदगी में नमाज अदा कर रस्म निभाई गई। ऐसे में मुस्लिम समाज के नागरिकों ने घरों में ही सामाजिक दूरी की पालना के साथ नमाज अदा कर कोरोना से मुक्ति और अमन चैन की दुआ की। कोरोना काल के बावजूद खासतौर से बच्चों में पर्व का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने गले मिलकर घरों में एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी। वहीं सोशल नेटवर्क पर पर्व की बधाई देने का सिलसिला भी पूरा दिन चला। साथ ही कुबार्नी के लिए खास इस दिन पर बकरों सहित अन्य जानवरों की कुबार्नी दी गई। दिनभर दावत का सिलसिला घरों में जारी रहा। बकरीद के पर्व...
राहत वाली बारिश; फसलें बचेंगी, तापमान गिरा

राहत वाली बारिश; फसलें बचेंगी, तापमान गिरा

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
सीमा सन्देश न्यूजश्रीगंगानगर। जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में बुधवार को बारिश हुई। कुछ जगहें ऐसी हैं, जहां बूंदाबांदी हुई और कुछ स्थानों पर बिन बरसे बादल लौट गए। श्रीगंगानगर शहरी क्षेत्र में सुबह 8-9 बजे के करीब बारिश हुई। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दोपहर को निकली धूप के बाद उमस होने लगी। शाम को फिर बादल छा गए। शाम को काली घटाओं से आसमान घिरा रहा। लेकिन शाम के समय शहरी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई। आसपास एरिया में कुछ जगह मामूली बारिश हुई। रायसिंहनगर व केसरसिंहपुर क्षेत्र के आसपास सुबह बारिश हुई। पदमपुर के आसपास शाम को बारिश हुई।क्षेत्र में गांवों में जोरदार बारिश से किसानों ने राहत महसूस की है। श्रीगंगानगर शहर में सुबह 10.8 एमएम बारिश हुई। देर शाम तक बादलों की आवाजाही जारी रही। क्षेत्र में सिंचाई पानी की मांग किसानों द्वारा काफी समय से की जा रही है। अब हुई बारिश नरमा-कपास व ...
21 फोटोज में इंडिया की जीत का रोमांच:प्रैक्टिस मैच छोड़कर रोहित-रहाणे भारत-श्रीलंका मैच देखते नजर आए; चाहर को बधाई देने डग-आउट से दौड़े ईशान और सूर्यकुमार

21 फोटोज में इंडिया की जीत का रोमांच:प्रैक्टिस मैच छोड़कर रोहित-रहाणे भारत-श्रीलंका मैच देखते नजर आए; चाहर को बधाई देने डग-आउट से दौड़े ईशान और सूर्यकुमार

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
कोलंबो भारत ने श्रीलंका को दूसरे वन-डे में 3 विकेट से हराया। टीम इंडिया ने रोमांचक मैच में आखिरी ओवर में जीत हासिल की। भारत ने 276 रन का टारगेट चेज करते हुए 193 रन पर 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद दीपक चाहर और भुवनेश्वर कुमार स्पेशल ने श्रीलंका से जीत छीन ली। इन दोनों ने 8वें विकेट के लिए 84 रन की नाबाद साझेदारी की। जीत के बाद ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और शॉ चाहर को बधाई देने डग आउट से दौड़ पड़े। इन सभी ने जीत के हीरो चाहर को गले से लगा लिया। भारत के एक टीम शिखर धवन की कप्तानी में श्रीलंका के खिलाफ खेल रही है, वहीं रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी टीम इंग्लैंड काउंटी-XI के खिलाफ डरहम में प्रैक्टिस मैच खेल रही थी। हालांकि, रोहित, अजिंक्य रहाणे, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी उस मैच को छोड़कर भारत-श्रीलंका का मैच देखते नजर आए। रोहित, उमेश, हन...