Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

राजस्थान में रेड अलर्ट:अगले 3 दिन होगी भारी बारिश; उदयपुर, कोटा और झालावाड़ समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी , कुछ जगह तो 8 इंच तक पानी बरसने के आसार

राजस्थान में रेड अलर्ट:अगले 3 दिन होगी भारी बारिश; उदयपुर, कोटा और झालावाड़ समेत 10 जिलों के लिए चेतावनी , कुछ जगह तो 8 इंच तक पानी बरसने के आसार

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान में 27 जुलाई तक कई जगह अच्छी और तेज बारिश हो सकती है। गुजरात से सटे राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र के आसपास एक चक्रवाती हवाओं का सिस्टम बना हुआ है। इसके कारण उदयपुर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मानसून की ट्रफ रेखा राजस्थान के पूर्वी हिस्से अलवर, करौली होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही है। बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर सिस्टम के कारण राज्य के पूर्वी और दक्षिणी-पूर्वी क्षेत्र के भरतपुर, कोटा संभाग में आज-कल अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक, 25 से 27 जुलाई तक कोटा, भरतपुर, उदयपुर, जयपुर और अजमेर संभाग के कुछ इलाकों में 60 MM (2.3 इंच) से 205 MM (8 इंच) तक बारिश हो सकती है। उदयपुर-कोटा संभाग के कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने 25 जुलाई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इसमें उदयपुर, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, कोटा, बारां, झाल...
टोक्यो ओलिंपिक 2021:पति अतनु दास नहीं प्रवीण जाधव के साथ बनेगी दीपिका की जोड़ी, तीरंदाजी के रैंकिंग राउंड के प्रदर्शन के बाद फैसला

टोक्यो ओलिंपिक 2021:पति अतनु दास नहीं प्रवीण जाधव के साथ बनेगी दीपिका की जोड़ी, तीरंदाजी के रैंकिंग राउंड के प्रदर्शन के बाद फैसला

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टोक्यो ओलिंपिक कोरोना महामारी के बीच टोक्यो ओलिंपिक की शुरुआत हो गई है। शुक्रवार को तीरंदाजी में रैंकिंग राउंड का आयोजन हुआ। मेडल की उम्मीद भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी महिला सिंगल्स में 663 अंकों के साथ नौवें स्थान पर रहीं। पुरुष तीरंदाजों में प्रवीण जाधव 656 अंकों के साथ 31वें, अतनु दास 653 अंकों के साथ 35वें और तरुणदीप रॉय 652 अंक 37वें पर रहें। भारतीय तीरंदाजी संघ ने मिक्स्ड इवेंट में दीपिका के साथ प्रवीण की जोड़ी बनाने का फैसला किया है। पहले उम्मीद जताई जा रही थी कि दीपिका पति अतनु दास के मिक्स्ड इवेंट में उतरेंगी। लेकिन, प्रवीण ने रैंकिंग राउंड में बेहतर प्रदर्शन किया। लिहाजा दीपिका-प्रवीण की जोड़ी बनाने का फैसला किया गया। दीपिका और प्रवीण को मिलाकर 1319 अंक हुए। इस तरह उनकी जोड़ी को मिक्स्ड इवेंट में 9वीं रैंक मिली। उम्मीद से कमतर रहा दीपिका का प्रदर्शनमहिला सिंगल्स रैंकिंग...
दिल की सेहत को लक्षणों से समझें:पैर में सूजन, थकान और सांस लेने में दिक्कत को नजरअंदाज न करें क्योंकि पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा मौतें हदय रोगों से हुईं

दिल की सेहत को लक्षणों से समझें:पैर में सूजन, थकान और सांस लेने में दिक्कत को नजरअंदाज न करें क्योंकि पिछले 20 साल में सबसे ज्यादा मौतें हदय रोगों से हुईं

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, पिछले 20 सालों में दुनिया में होने वाली मौतों का सबसे बड़ा कारण हृदय से जुड़े रोग हैं। जब हृदय की मांसपेशियां रक्त को पर्याप्त मात्रा में पम्प नहीं कर पाती हैं तब हृदय रोगों की शुरआत होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि रक्त वाहिकाओं का सिकुड़ना, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट का धीरे-धीरे कमजोर हो जाना या फिर हार्ट का कठोर हो जाना। ऐसा होने पर उसमें न तो पर्याप्त रक्त भर पाता है और न ही वह पम्प कर पाता है। हार्ट फेल्योर सोसायटी ऑफ अमेरिका ने हदय रोगों से जुड़े संकेतों को समझने के लिए फॉर्मूला FACES बनाया है। यहां F= Fatigue यानी थकान, A= Activity Limitaion यानी शारीरिक गतिविधि में कमी, C= Congestion यानी खून का जमाव, E=Edema or Ankle Swelling यानी पैर में सूजन और S= Shortness of breath का अर्थ सांस लेने में दिक्कत से है। हार्वर्ड इंस्टीट्यू...
बाहुबली की बड़ी उपलब्धि:एशिया के सबसे हैंडसम मैन बने सुपरस्टार प्रभास, पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और कोरियन स्टार किम ह्यून जूंग को भी किया पीछे

बाहुबली की बड़ी उपलब्धि:एशिया के सबसे हैंडसम मैन बने सुपरस्टार प्रभास, पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान और कोरियन स्टार किम ह्यून जूंग को भी किया पीछे

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
हाल ही में 'टॉप टेन मोस्ट हैंडसम एशियन मैन 2021' की सूची जारी कर दी गई है, जिसमें बाहुबली एक्टर प्रभास ने पहला स्थान पर रहकर एशिया के सबसे हैंडसम मैन का खिताब हासिल कर लिया है। प्रभास के अलावा शक्ति- अस्तित्व के एहसास की शो के टीवी एक्टर विवियन डिसेना और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान भी टॉप 10 मोस्ट हैंडसम एशियन मैन की लिस्ट में शामिल हैं। इन एशियाई पुरुषों ने बनाई टॉप-10 में जगह- प्रभास- भारतइमरान अब्बास नक्वी- पाकिस्तानजिन अकानिशी- जापानकिम ह्यून जूंग- साउथ कोरियान्हान पुक वून- वियतनामहोंग जाओमिंग- चाइनाविवियन डिसेना- भारतफवाद खान- पाकिस्तानथानावत वत्तानुपुति- थाइलैंडवलाक ह्यू- ताइवान प्रभास ने अपनी मेगाहिट फिल्म बाहुबली: द बिगिनिंग (2015) और इसके कन्क्लूजन बाहुबली: द कन्क्लूजन (2017) से दुनिया भर के प्रशंसकों को आकर्षित कर लिया है। पैन-इंडिया फिल्मों का चलन शुरू करने वाले सुपरस्टार...
आपदा में अवसर:कोरोना के दौरान रिटेल निवेशकों ने शेयर बाजार में लगाया पैसा, दो साल में दोगुना बढ़ी ऐप्लिकेशन

आपदा में अवसर:कोरोना के दौरान रिटेल निवेशकों ने शेयर बाजार में लगाया पैसा, दो साल में दोगुना बढ़ी ऐप्लिकेशन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई आपदा में अवसर देश के उन निवेशकों ने भी तलाश लिया, जो कभी शेयर बाजार के बारे में कुछ नहीं जानते थे। घर पर बैठने, बेरोजगार होने और भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए रिटेल निवेशकों ने शेयर बाजार में निवेश शुरू किया। दो साल में इन निवेशकों की ऐप्लिकेशन दोगुनी हो गई है। 2018-19 में 6.13 लाख औसत ऐप्लिकेशन होती थीं आंकड़ों के मुताबिक, 2018-19 में हर IPO में रिटेल निवेशक की औसत ऐप्लिकेशन​​​​​​​ 6.13 लाख होती थीं। अगले साल यानी 2019-20 में मामूली बढ़कर यह 6.88 लाख हो गई। पर जैसे ही पिछले साल कोरोना आया इसमें दोगुना का उछाल आया। 2020-21 यानी पिछले साल अप्रैल से इस साल मार्च के दौरान रिटेल निवेशकों की ऐप्लिकेशन हर IPO में बढ़कर औसतन 12.73 लाख हो गई। जबकि 2021-22 यानी इस साल अप्रैल से अब तक यह बढ़ कर 15.68 लाख हो गई है। जोमैटो के शेयर की बेहतरीन लिस्टिंग शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंज प...
पेगासस जासूसी केस:राहुल गांधी ने कहा- मेरा फोन टैप हुआ, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की जाए; गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा

पेगासस जासूसी केस:राहुल गांधी ने कहा- मेरा फोन टैप हुआ, सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की जाए; गृह मंत्री का इस्तीफा मांगा

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली इजराइली स्पायवेयर पेगासस के जरिए जासूसी का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस मामले पर शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जोरदार हमला करते हुए गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगा है। राहुल ने कहा कि मेरा फोन टैप किया गया। ये मेरी प्राइवेसी का मामला नहीं है। मैं जनता की आवाज उठाता हूं। नरेंद्र मोदी ने इस हथियार को हमारे देश के खिलाफ इस्तेमाल किया है। गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। PM और गृह मंत्रालय के अलावा इसका ऑथराइजेशन कोई कर नहीं सकता है। गृहमंत्री और प्रधानमंत्री के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच की जानी चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि पेगासस को इजराइली सरकार ने हथियार के तौर पर क्लासीफाई किया है। हमारे PM और गृह मंत्री ने लोकतंत्र के खिलाफ इसे इस्तेमाल किया। यह जनता की आवाज पर आक्रमण है। उन्होंने कहा कि सवाल यह नहीं है कि अन...
जयपुर हेरिटेज मेयर कर्मचारियों पर भड़की:औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के चेंबर पर मिले ताले, बोलीं- जो समय पर नहीं आ सकता, उसकी जरूरत नहीं

जयपुर हेरिटेज मेयर कर्मचारियों पर भड़की:औचक निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के चेंबर पर मिले ताले, बोलीं- जो समय पर नहीं आ सकता, उसकी जरूरत नहीं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर जयपुर नगर निगम हेरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर के आज हेरिटेज मुख्यालय में हुए औचक निरीक्षण से कर्मचारियों-अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मेयर मुख्यालय में आते ही कुछ अधिकारियों के चेंबर पर पहुंची। वहां सुबह 10 बजे तक ताले लटके मिले। अधिकारियों-कर्मचारियों की गैर उपस्थिति देखी तो मेयर भड़क गईं। उन्होंने सभी विभागों के कर्मचारियों के अटेंडेंस रजिस्टर्ड मंगवाए और देखे तो 40 फीसदी कर्मचारी गैरहाजिर मिले। इस पर उन्होंने दो टूक जवाब दिया कि जो कर्मचारी-अधिकारी समय पर नहीं आ सकते, उनकी यहां कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सुबह 9 बजे तक हर हाल में कर्मचारियों-अधिकारियों को यहां आना पड़ेगा। मेयर के इस फरमान से कर्मचारी भी कंफ्यूज हो गए, क्योंकि दफ्तर की टाइमिंग सुबह 9:30 से शाम 6 बजे तक की है। ऐसे में कर्मचारियों में ये चर्चा रही कि क्या मेयर को ये तक नहीं पता कि दफ्तर की ...

शिक्षा मंत्री के रिश्तेदारों के RAS चयन पर विवाद:सरकारी भर्तियों में इंटरव्यू खत्म करने की मांग को लेकर अब बेरोजगार संघ करेगा आंदोलन, नेता प्रतिपक्ष ने भी की पैरवी

टॉप न्यूज़
जयपुर शिक्षा मंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के रिश्तेदारों के आरएएस भर्ती परीक्षा के इंटरव्यू में 80 फीसदी नंबर आने का मामला चर्चाओं में है। इसे लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब आरएएस सहित सभी सरकारी भर्तियों में इंटरव्यू का प्रावधान खत्म करने की मांग उठने लगी है। राजस्थान बेरोजगार महासंघ ने आरएएस सहित सभी भर्तियों से इंटरव्यू खत्म करने की मांग को लेकर जल्द आंदोलन करने की घोषणा की है। डोटासरा और आरपीएससी अध्यक्ष इंटरव्यू में किसी तरह की गड़बड़ी से इनकार कर रहे हैं। राजस्थान बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव ने कहा, RAS भर्ती 2018 की निष्पक्ष न्यायिक जांच करवाने और भविष्य में RAS भर्ती सहित अन्य सभी भर्तियों में इंटरव्यू प्रथा समाप्त करवाने को लेकर जयपुर में बहुत जल्द आंदोलन किया जाएगा। सरकारी भर्तियों में इंटरव्यू गड़बड़ी की सबसे बड़ी जड़ है और इससे भाई-भतीज...
प्राइवेट स्कूल की मान्यता अब आसान नहीं:राजस्थान में खेल मैदान नहीं तो मान्यता नहीं मिलेगी, बिना स्वीकृति स्कूल का स्थान बदला तो भारी जुर्माना

प्राइवेट स्कूल की मान्यता अब आसान नहीं:राजस्थान में खेल मैदान नहीं तो मान्यता नहीं मिलेगी, बिना स्वीकृति स्कूल का स्थान बदला तो भारी जुर्माना

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर खेलों में लगातार पिछड़ रहे राजस्थान के शिक्षा विभाग ने स्कूलों में खेल मैदान की पुख्ता व्यवस्था रखने के लिए इस बार प्राइवेट स्कूलों पर सख्ती कर दी है। अब बिना खेल मैदान वाले स्कूल को मान्यता ही नहीं दी जाएगी। इससे न सिर्फ छोटे बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद सुविधा मिलेगी, बल्कि कई प्रतिभाएं भी सामने आएंगी। मान्यता देने के नए आदेशों में स्पष्ट है कि अगर किसी शिक्षण संस्था के पास खेल मैदान नहीं है तो वह अब प्राइवेट स्कूल नहीं खोल सकेगा। अब तक प्राइवेट स्कूल अपने आसपास के सरकारी खेल मैदान को दर्शाते हुए मान्यता ले लेते थे, लेकिन शिक्षा विभाग ने कहा है कि प्राइवेट स्कूल के परिसर में ही खेल मैदान होना आवश्यक है। इतना ही नहीं प्राइमरी से सीनियर सेकंडरी स्कूल के लिए भूमि की न्यूनतम लिमिट भी तय कर दी है। उससे कम भूमि होने पर भी मान्यता नहीं दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने गु...
मांगों को लेकर प्राइवेट बसों का रहा चक्का जाम

मांगों को लेकर प्राइवेट बसों का रहा चक्का जाम

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
रोडवेज और रेलवे में यात्रीभार बढ़ा, हड़ताल से यात्री परेशानश्रीगंगानगर। टैक्स माफ करने, बैंक ऋण की किश्तों को स्थगित करने तथा पेट्रोल-डीजल के रेट कम करने सहित मांगों को लेकर गुरुवार को जिले में प्राइवेट बसों का चक्का जाम रहा। इस कारण राजस्थान रोडवेज द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था कर लेने से यात्रियों को कोई ज्यादा परेशानी नहीं हुई। प्राईवेट बसों की हड़ताल से रेलवे और रोडवेज का राजस्व में भी काफी बढ़ा है। हड़ताल से यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक परिवहन सेवा और प्राइवेट बस आॅपरेटर एसो. द्वारा कोरोना लॉकडाउन में लगातार बसें बंद रहने से हुए नुकसान की भरपाई के लिए विभिन्न प्रकार के टैक्स माफ करने, बैंक ऋण की किश्तों को स्थगित करने तथा पेट्रोल-डीजल के रेट में कमी किए जाने की मांग को लेकर आज एक दिन की हड़ताल पर रहे। इस कारण दिनभर प्राईवेट बसों का किसी मार्ग पर संचालन नहीं हुआ है। जिले में बड़ी...