Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

5 महीने की बच्ची की बीमारी जड़ से खत्म करना चाहते थे माता-पिता, दो बार गर्म सरिए से दाग दिया; अब वेंटिलेटर पर लड़ रही मौत से जंग

5 महीने की बच्ची की बीमारी जड़ से खत्म करना चाहते थे माता-पिता, दो बार गर्म सरिए से दाग दिया; अब वेंटिलेटर पर लड़ रही मौत से जंग

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
भीलवाड़ा अंधविश्वास के चलते भीलवाड़ा में मासूम बच्ची की जान पर बन आई। महज 5 महीने की बच्ची की बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए मां-बाप ने ही गर्म लोहे के सरियों से दाग दिया। इस अमानवीय यातना से मासूम की सांसें भी उखड़ने लगीं। इस वजह से गुरुवार को उसे भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल में लाया गया। यहां उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। बच्ची की हालत देखकर डॉक्टर भी परिजनों पर भड़क उठे। डॉक्टरों ने अभी उसकी स्थिति काफी नाजुक बताई है। बताया जा रहा है कि मांडल क्षेत्र के लूहारिया गांव में रमेश बागरिया और उसकी पत्नी लहरी एक कच्चे मकान में रहते हैं। यह दोनों झाड़ू बनाने का काम करते हैं। इनके 5 माह की बेटी लीला है। लीला की तबीयत पिछले 1 माह से खराब थी। इसके चलते बच्ची को बुखार आता रहता था। पेट में भी दर्द रहता था। इसके चलते रमेश व लहरी ने गर्म सरिए के 2 डाम लीला के पेट पर लगा दिए। इस डाम को लग...
मंत्रियों के विभागों का एलान, शाह को बड़ी जिम्‍मेदारी, जानें-किसे मिला कौन सा मंत्रालय

मंत्रियों के विभागों का एलान, शाह को बड़ी जिम्‍मेदारी, जानें-किसे मिला कौन सा मंत्रालय

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, पॉलिटिक्स
नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कुल 43 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। नारायण राणे, सर्बानंद सोनोवाल, के अलावा मध्य प्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार समेत 15 सांसदों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। नई कैबिनेट में 28 राज्य मंत्री है। प्रधानमंत्री मोदी के दूसरे कार्यकाल के पहले मंत्रिमंडल विस्तार में 32 ऐसे चेहरे हैं जो पहली बार केंद्रीय मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। जानें किसे क्‍या मिली जिम्‍मेदारी…पीएम खुद करेंगे इन मंत्रालयों की निगरानीसमाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मिनिस्ट्री ऑफ पर्सनल, पब्लिक ग्रीवांस एंड पेंशन, एटॉमिक एनर्जी, डिपार्टमेंट ऑफ स्पेस, पॉलिसी इश्यू मंत्रालयों की निगरानी करेंगे…शाह को बड़ी जिम्‍मेदारीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई कैबिनेट में एक नया मंत्रालय मिन...
खातों में जमा हुई राशि, बच्चों के परवरिश की बंधी आस

खातों में जमा हुई राशि, बच्चों के परवरिश की बंधी आस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना में एक करोड़ 29 लाख से अधिक राशि की स्वीकृतियां जारीकोरोना महामारी में अपने पति को खोने वाली महिलाओं को अपने बच्चों की परवरिश और शिक्षा-दीक्षा के लिए अब दूसरों के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार ने उनके बैंक खातों में एक-एक लाख रुपए जमा करवा दिए हैं। वहीं उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए भी राज्य सरकार प्रति माह 25 सौ रुपए की सहायता राशि बच्चे के 18 वर्ष होने तक देगी। अब आड़े नहीं आएगी तंगीकोरोना महामारी में अपने पति को खो चुकी जिले की सैंकड़ों महिलाओं को अपने बच्चों की परवरिश को लेकर चिंता सता रही थी, लेकिन सरकार की सहायता राशि मिलने के बाद अब उनकी परेशानियां काफी हद तक दूर हो सकेंगी। झझू में रहने वाले मंजूर अली का ८ मई को देहांत हो गया। मंजूर अली के पुत्र ने बताया कि उसके तीन भाई और दो बहिने हैं। पिताजी गाड़ी चलाते थे, लेकिन कोरोना संक्रमित ...
किसान संगठनों का आज कलेक्ट्रेट पर पड़ाव

किसान संगठनों का आज कलेक्ट्रेट पर पड़ाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। जिले में मूंग, ग्वार की बिजाई के दिनों में पंजाब से गंग कैनाल भी निर्धारित हिस्से का लगभग आधा पानी मिलने से उद्वेलित किसान संगठनों द्वारा कल गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट पर पड़ाव डाला जाएगा। सभी किसान संगठन एकजुट होकर इस महापड़ाव के लिए अधिक से अधिक किसानों को जुटाने के लिए गांवों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। किसान संघर्ष समिति, अखिल भारतीय किसान सभा,ग्रामीण मजदूर किसान समिति (जीकेएस) और जय किसान आंदोलन, गुरूबलपालसिंह संधू आदि संगठनों के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता दो दिन से अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर गांवों में सफाई कर रहे हैं। किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष अमरसिंह बिश्नोई ने बताया कि जिला कलेक्ट्रेट पर भी दो दिन से लगातार धरना चल रहा है। सभी संगठनों के पदाधिकारी गांवों में जनसंपर्क करने गए हुए हैं। इसलिए धरने पर कुछ ही लोग मौजूद रहते हैं। आज भाजपा के प्रदर्शन के दौरान भी इसी...
बीच बाजार स्थित चौक में चूल्हे पर रोटी-चाय बनाकर महंगाई के खिलाफ दर्ज कराया विरोध

बीच बाजार स्थित चौक में चूल्हे पर रोटी-चाय बनाकर महंगाई के खिलाफ दर्ज कराया विरोध

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
महंगाई-पेट्रो पदार्थांे के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस का महाभियान शुरू, महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकतार्ओं ने दिया इन्द्रा चौक पर धरना, यूथ कांग्रेस, अन्य विभाग व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी रहे मौजूदहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महंगाई, पेट्रो पदार्थांे व रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ राजस्थान में कांग्रेस पार्टी सड़क पर उतर आई है। इसके तहत केन्द्र सरकार के खिलाफ बुधवार से कांग्रेस पार्टी का प्रदेश स्तरीय महाभियान शुरू हो गया। 17 जुलाई तक चलने वाले महाभियान का आगाज बुधवार को जिला मुख्यालय पर टाउन शहर के बीच बाजार स्थित इन्द्रा चौक में चूल्हे पर रोटी बनाकर महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराने के साथ हुआ। महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकतार्ओं ने इन्द्रा चौक पर धरना भी दिया। इस दौरान यूथ कांग्रेस, अन्य विभाग व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। चौक में आशियाने के नीचे हुए कार्यक्रम के ...
भारतीय बैडमिंटन और आर्चरी फेडरेशन को रवाना होने की तारीखों को लेकर कोई जानकारी नहीं; 5 दिन पहले पहुंचना जरूरी

भारतीय बैडमिंटन और आर्चरी फेडरेशन को रवाना होने की तारीखों को लेकर कोई जानकारी नहीं; 5 दिन पहले पहुंचना जरूरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
टोक्यो टोक्यो ओलिंपिक में 15 दिन बचे हैं, लेकिन जिन खिलाड़ियों से मेडल की उम्मीदें भारतीय फैन्स लगाए बैठे हैं, उन खिलाड़ियों को अब तक पता ही नहीं है कि ओलिंपिक में भाग लेने के लिए टोक्यो कब जाना है। खिलाड़ी असमंजस की स्थिति में हैं। सूत्रों के मुताबिक इंडियन ओलिंपिक एसोसिएशन (IOA) की आपसी मतभेद की वजह से अभी खिलाड़ियों और एसोसिएशन के अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी गई है। आर्चरी और बैडमिंटन के इवेंट्स 23 और 24 जुलाई से शुरू हो रहे हैं। पर इनके फेडरेशन को अब तक IOA ने कोई तारीख नहीं दी है। एथलीट्स को 5 दिन पहले पहुंचना जरूरी है। आर्चरी और बैडमिंटन में 4-4 खिलाड़ी टोक्यो जा रहेटोक्यो ओलिंपिक 23 जुलाई से 8 अगस्त होना है। सबसे पहला इवेंट आर्चरी है। इसमें भारत के 4 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। वहीं, बैडमिंटन के मैच 24 जुलाई से 2 अगस्त तक होंगे। इस इवेंट में भी भारत के 4 खिलाड़ी भाग ले रहे...
हैंड सैनेटाइजर से शरीर में मेथेनॉल जैसे जहरीले केमिकल पहुंचते हैं; इससे अमेरिका में 15 में से 4 की आंखों की रोशनी गई, 3 की मौत हुई

हैंड सैनेटाइजर से शरीर में मेथेनॉल जैसे जहरीले केमिकल पहुंचते हैं; इससे अमेरिका में 15 में से 4 की आंखों की रोशनी गई, 3 की मौत हुई

What's Hot, टॉप न्यूज़, यात्रा, लाइफस्टाइल, साइंस
सैनेटाइजर का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना जानलेवा साबित हो सकता है। मेयो क्लीनिक के एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि सैनेटाइजर का अधिक इस्तेमाल करते हैं आंखों की रोशनी जाने के साथ मौत भी हो सकती है। इसका सबसे ज्यादा खतरा बच्चों को है। सैनेटाइजर में मौजूद जहरीले केमिकल स्किन के जरिए बच्चों के शरीर में पहुंच सकते हैं। ऐसा क्यों है, इसकी वजह भी जानिए हैंड सैनेटाइजर में तीन तरह के अल्कोहल इस्तेमाल किए जाते हैं। इनमें से एक है, मेथेनॉल। इसका अधिक इस्तेमाल करने पर आंखों की रोशनी हमेशा के लिए खत्म हो सकती है या मौत भी हो सकती है।अमेरिका में मेथेनॉल वाले हैंड सैनेटाइजर बनाने पर बैन लगा दिया गया है। मेथेनॉल की जगह एथेनॉल और आइसोप्रोपेनॉल को सुरक्षित विकल्प माना गया है। वहीं, कई देशों में इस्तेमाल हो रहे सैनेटाइजर में मेथेनॉल मौजूद है।बच्चों की स्किन के जरिए मेथेनॉल शरीर में पहुंचकर लम्बे समय स...
कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ठुकरा दी थी ‘हंगामा 2’, डायरेक्टर प्रियदर्शन बोले- ‘शायद उन्हें मैं आउटडेटेड लगता हूं’

कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने ठुकरा दी थी ‘हंगामा 2’, डायरेक्टर प्रियदर्शन बोले- ‘शायद उन्हें मैं आउटडेटेड लगता हूं’

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
प्रियदर्शन के निर्दशन में बनी फिल्म हंगामा 2 जल्द ही 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी, मिजान जाफरी और प्रनीता सुभाष लीड रोल में नजर आएंगे, हालांकि मिजान से पहले ये फिल्म कार्तिक आर्यन, आयुष्मान खुराना और सिद्धार्थ मल्होत्रा को ऑफर हुई थी। तीनों ही एक्टर ने इस फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था जिसके बाद मिजान को फिल्म में कास्ट कर लिया गया था। अब फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में इस पर अपना रिएक्शन दिया है। ए लिस्टर्स द्वारा हंगामा 2 ठुकराए जाने पर डायरेक्टर प्रियदर्श ने कहा, 'मुझे साउथ में रिजेक्शन का सामना नहीं करना पड़ता क्योंकि वो लोग मेरे बारे में खूब जानते हैं। लेकिन यहां, मैं किसी को फिल्म ठुकराने पर दोषी नहीं ठहराना चाहता क्योंकि अगर एक्टर किसी डायरेक्टर के साथ कॉन्फिडेंट महसूस नहीं करता तो उसे फिल्म नहीं करनी च...
पेट्रोल, डीजल, गैस, खाने के तेल और दूध के दाम आसमान पर, टैक्स लगाकर भरा खजाना

पेट्रोल, डीजल, गैस, खाने के तेल और दूध के दाम आसमान पर, टैक्स लगाकर भरा खजाना

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई विकास के नाम पर चलकर सत्ता में पहुंची मोदी के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन सरकार ने जमकर मंहगाई बढ़ाई है। नतीजा यह हुआ कि साल 2004 से लेकर अब तक खाने के तेल, पेट्रोल, डीजल, गैस और दूध के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। यह सभी आम लोगों से सीधे जुड़ी हुई चीजें हैं। यह तब हुआ है, जब लोग दुनिया की भयंकर बीमारी कोरोना से अपनी दो जून की रोटी चलाने के लिए मजबूर हैं। 2004 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी साल 2004 में जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार सत्ता से हटी थी तब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। उसके बाद मनमोहन सिंह के नेतृत्व में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार आई। 2004 में पेट्रोल की कीमत देश में 36.81 रुपए प्रति लीटर थी। 2014 में जब राजग सरकार की मोदी के नेतृत्व में वापसी हुई तो इसकी कीमत 71 रुपए हो गई। 2021 में यह 106 रुपए हो गई। डीजल की कीमत इसी दौरान 24.16...
पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या की; एक संदिग्ध हिरासत में, दो अन्य की तलाश जारी

पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी की बदमाशों ने घर में घुसकर हत्या की; एक संदिग्ध हिरासत में, दो अन्य की तलाश जारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री पी रंगराजन कुमारमंगलम की पत्नी किट्टी कुमारमंगलम की मंगलवार रात दिल्ली के वसंत विहार स्थित उनके आवास पर हत्या कर दी गई। मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि 67 साल की किट्टी कुमारमंगलम की घर के अंदर लूट की नीयत से घुसे बदमाशों ने हत्या कर दी। वह वसंत विहार स्थित अपने आवास में दूसरी मंजिल पर रहती थीं। किट्टी के पति पी रंगराजन कुमारमंगलम, अटल सरकार में मंत्री थे। उनकी मौत कैंसर से हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, उनके घर की देखभाल करने वाली महिला ने बताया कि लाउंड्रीमैन बीती रात करीब 8.30 बजे उनके घर आया था। उसके साथ दो अन्य लोग भी थे। उन्होंने महिला को बांध दिया और किट्टी कुमारमंगलम की हत्या कर दी। लाउंड्रीमैन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नौकरानी ने पुलिस को सूचना द...