Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टॉप न्यूज़

राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री बनेंगे; अमित शाह के करीबी हैं, 2013 में वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा के संयोजक रहे थे

राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री बनेंगे; अमित शाह के करीबी हैं, 2013 में वसुंधरा राजे की सुराज संकल्प यात्रा के संयोजक रहे थे

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान से राज्यसभा सांसद भूपेंद्र यादव केंद्रीय मंत्री बनेंगे। मोदी कैबिनेट के विस्तार में फिलहाल राजस्थान के सांसदों में से केवल एक को ही मंत्री बनने का मौका मिला है। अजमेर से संबंध रखने वाले भूपेंद्र यादव दूसरी बार राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं। केंद्र में भूपेंद्र यादव के मंत्री बनने के बाद अब राजस्थान से चार मंत्री हो गए हैं। भूपेंद्र यादव अमित शाह के नजदीकी हैं। भूपेंद्र यादव ने 2013 के विधानसभा चुनावों से पहले वसुंधरा राजे के नेतृत्व में निकाली गई सुराज संकल्प यात्रा के संयोजक थे। यादव ने ही सुराज संकल्प यात्रा का पूरा मैनेजमेंट संभाला था। अमित शाह की चुनाव मैनेजमेंट की कोर टीम का हिस्सा रहे हैं। यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में भूपेंद्र यादव चुनाव मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। यूपी विधानसभा चुनावों के हिसाब से जातीय समीकरण साधने का मतैसेज देने की दिशा में भी ...
गहलोत सरकार की घोषणा, 9वीं से 12वीं तक के इन बच्चों को मिलेगी मैथ्स, साइंस और इंग्लिश की कोचिंग

गहलोत सरकार की घोषणा, 9वीं से 12वीं तक के इन बच्चों को मिलेगी मैथ्स, साइंस और इंग्लिश की कोचिंग

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़
जयपुर राजस्थान के विभिन्न विद्यालय स्तरीय राजकीय छात्रावासों में विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए उनको कठिन विषयों की कोचिंग दी जाएगी। विषयों के विशेषज्ञ और अनुभवी गेस्ट फैकल्टी उन्हें पढ़ाने के लिए आएगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए विद्या संबल योजना के तहत गणित, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों के विशेषज्ञ व्यक्तियों की सेवाएं लेने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। गहलोत ने राज्य बजट 2021-22 में विद्या संबल योजना लागू करने की घोषणा की थी। इसकी क्रियान्विति के क्रम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रावासों में रह रहे छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए गेस्ट फैकल्टी के माध्यम से कोचिंग सुविधा का लाभ देने के लिए 5 करोड़ 7.75 लाख रुपये अतिरिक्त बजट प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई है। प्रस्ताव के अनुस...
सॉलिसिटर जनरल के घर में TMC नेता ने की जबरन घुसने की कोशिश, बोले- बिना अपॉइंटमेंट मैंं नहीं जा सकता तो फिर शुभेंदु कैसे गए?

सॉलिसिटर जनरल के घर में TMC नेता ने की जबरन घुसने की कोशिश, बोले- बिना अपॉइंटमेंट मैंं नहीं जा सकता तो फिर शुभेंदु कैसे गए?

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश
नई दिल्ली तृणमूल कांग्रेस के एक नेता कुणाल घोष ने सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता के नई दिल्ली स्थित घर में जबरन घुसने की कोशिश की है। मंगलवार को सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया से बिना पूर्व अनुमति लिए उनके घर में घुसने की नाकाम कोशिश करने के बाद टीएमसी के प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि 'वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मुझे अंदर नहीं जाने दिया और मुझसे कहा कि बिना अपॉइंटमेंट के मैं अंदर नहीं जा सकता हूं। यही प्रक्रिया है। तो फिर आखिर शुभेंदु अधिकारी हथियारबंद सुरक्षा गार्ड्स के साथ उनके आवास में कैसे घुस सकते हैं, वो भी तब जब वो सीबीआई के एक केस में आरोपित हैं। इसका मतलब है कि उन्होंने पहले से अनुमति ले रखी थी। इससे यह बात साबित होती है कि उन्होंने अपने ऊपर चल रहे मामले को प्रभावित करने की कोशिश की है।' सुवेंदु अधिकारी नारदा केस में है आरोपी पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अ...
लायंस सोशल ‘जीना इसी का नाम हैÓ पत्रक का विमोचन

लायंस सोशल ‘जीना इसी का नाम हैÓ पत्रक का विमोचन

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
श्रीगंगानगर। मानव सेवा के प्रति कुछ कर गुजरने की तमन्ना व सेवा भावना का जज्बा लिए हुए लायंस क्लब्स के सदस्य, जो जरूरतमंदों की सहायतार्थ सदैव सक्रिय रहते अपने जीवन को सार्थक करते हैं- सही मायने में 'जीना इसी का नाम है।Ó इसी उद्देश्य को परिपूर्ण करते हुए लायंस क्लब्स इंटरनेशनल (प्रांत 3232 ई 1)के रीजन 14 जोन (द्वितिय) में शामिल लायंस क्लब सेंट्रल, उमंग कप्पल, विकास व रॉयल्स के सदस्यों ने गत वर्ष सत्र 20-21 में समाज सेवा व सामाजिक गतिविधियों में अपनी अहम भूमिका निभाई है व अनेक सेवा कार्य कर नए आयाम स्थापित किए हैं। मुख्यतय वैश्विक महामारी कोरोना के चलते मास्क, सेनिटाइजर वितरण, राशन वितरण, दवा वितरण के साथ साथ रक्तदान शिविरों का आयोजन, पर्यावरण सरक्षण, फूड फोर हंगर, फल वितरण, दीपावली पर्व पर छोटी बस्तियों में मिष्ठान व वस्त्र वितरण आदि कार्य शामिल हैं। चारों क्लबों के अध्यक्ष केवल सचदेवा, पायल...
वर्षों बाद भी नहीं मिला खुद की खेती का अवसर

वर्षों बाद भी नहीं मिला खुद की खेती का अवसर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर.भूमिहीन किसानों के सपनों पर सरकारी उदासीनता भारी पड़ रही है। बीकानेर जिले के हजारों बेरोजगार कृषकों को वर्ष 1984 के बाद खुद की खेती करने का अवसर नहीं मिला है। असल में बीकानेर जिले में भूमिहीन किसानों के लिए 1984 से पूर्व भूमि आवंटन की प्रक्रिया हुई थी, लेकिन उसके बाद आवंटन संबंधी फाइलों को ठण्डे बस्ते में डाल दिया गया। पांच साल पहले उपनिवेशन तहसील गजनेर का गठन हुआ तो बेरोजगार किसानों की उम्मीद जगी थी कि उन्हें अब रोजगार का मौका मिलेगा। लेकिन सरकारी अनदेखी के चलते पांच साल बाद भी आवंटन प्रक्रिया की फाइलें एक दफ्तर से दूसरे दफ्तर में चक्कर काट रही है। जबकि करीब छह माह पहले बीकानेर पहुंचे राजस्व उप निवेशन मंत्री हरीश चौधरी ने दो माह में आवेदन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। आवंटन से मिल सकता है करोड़ों का राजस्वकोरोना महामारी के चलते लगाए गए लॉकडाउन से जहां आमजन की माली ह...
पेयजल समस्या को लेकर एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव

पेयजल समस्या को लेकर एक्सईएन कार्यालय का किया घेराव

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
वार्ता में एक्सईएन ने समस्या समाधान का दिया आश्वासनहनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। पेयजल संकट से जूझ रहे जंक्शन की नई खुंजा व नजदीकी ग्राम पंचायत मक्कासर के वाशिंदों ने सोमवार को सरपंच बलदेव सिंह व आमिर खान के नेतृत्व में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक्सईएन कार्यालय का घेराव किया। घेराव कर रहे नागरिकों ने इस भयंकर गर्मी में पेयजल संकट दूर कर राहत पहुंचाने की मांग की। इस दौरान हुई सभा को संबोधित करते हुए सरपंच बलदेव सिंह ने कहा कि गांव मक्कासर में सुचारू रूप से पानी की सप्लाई नहीं हो रही। गांव के अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंच रहा। इस कारण ग्रामीणों को गर्मी के इस मौसम में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आमिर खान ने कहा कि नई खुंजा के लोगों को पीएचईडी अधिकारियों की लापरवाही की वजह से गंदा व बदबूदार पानी पीना पड़ जा रहा है। इससे भयंकर बीमारियां फैल रही हैं। जगह-जगह से पेयजल पाइप लाइन...
महंगाई-पेट्रो पदार्थां के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी महाभियान

महंगाई-पेट्रो पदार्थां के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस चलाएगी महाभियान

What's Hot, टॉप न्यूज़, हनुमानगढ़
7 जुलाई को महिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता देंगी धरना, 8 से 15 जुलाई तक पेट्रोल पम्पों पर चलाया जाएगा हस्ताक्षर अभियान, 16 जुलाई को जिला स्तर पर निकाली जाएगी 5 किलोमीटर की साइकिल यात्राआगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने कांग्रेस के जिला प्रभारी जिया उर रहमान आरिफ पहुंचे हनुमानगढ़हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महंगाई, पेट्रो पदार्थांे व रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी की ओर से 7 जुलाई से 17 जुलाई तक प्रदेश स्तरीय महाभियान चलाया जाएगा। पहले दिन 7 जुलाई को महिला कांग्रेस कमेटी का कार्यक्रम होगा। उनके साथ यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल होंगे। साथ ही अन्य विभाग व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता साथ रहेंगे। बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता चूल्हे पर रोटी बनाकर केन्द्र सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराएंगी। 8 जुलाई को पेट्रोल पम्प पर हस्ताक्षर अभियान की शु...
पानी को लेकर 8 को जिला प्रशासन ठप करने का ऐलान

पानी को लेकर 8 को जिला प्रशासन ठप करने का ऐलान

What's Hot, टॉप न्यूज़, श्री गंगानगर
कलक्टरेट के समक्ष सभा आयोजित कर प्रशासन को दी चेतावनीश्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। अभा किसान सभा, किसान संघर्ष समिति व जय किसान आन्दोलन के संयुक्त तत्वावधान में जिला कलक्टरेट के समक्ष एक सभा आयोजित कर गंगनहर में पूरा पानी देने की मांग को लेकर 8 जुलाई को जिला प्रशासन को ठप करने की घोषणा कर दी गई है। इस सभा में आरोप लगाया गया कि जिला प्रशासन की मौजूदगी में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने लिखित में जो समझौता किया था, उससे वह मुकर गया। जिला मुख्यालय पर पड़ाव की घोषणा भी की गई है। पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल ने आन्दोलन की घोषणा करते हुए राज्य सरकार व सिंचाई विभाग पर किसानों को बर्बाद करने का आरोप लगाया तथा कहा कि पर्याप्त पानी नहीं मिला तो खेत बंजर हो जाएंगे। इस बर्बादी के जिम्मेदार जिला प्रशासन, राज्य सरकार, जल संसाधन विभाग के अधिकारी तथा यहां के विधायक व सांसद होंगे। अब सिंचाई विभाग का कोई बहाना...
IPL और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हो सकता है इस्तेमाल, ग्राउंड में हैं 5 पिचें; ICC की मंजूरी लेने की कोशिश

IPL और टी-20 वर्ल्ड कप के लिए हो सकता है इस्तेमाल, ग्राउंड में हैं 5 पिचें; ICC की मंजूरी लेने की कोशिश

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
अबुधाबी IPL-2021 के फेज-2 और अगले टी-20 वर्ल्ड कप की UAE में आयोजन की तैयारी में जुटे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के लिए अच्छी खबर है। UAE के शहर अबुधाबी में एक और इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम तैयार कर लिया गया है। लाइव टीवी ब्रॉडकास्ट की सुविधा से लैस इस स्टेडियम की सेंटर स्ट्रिप पर 5 पिचें मौजूद हैं। अबुधाबी का क्रिकेट प्रशासन IPL-2021 के फेज-2 और वर्ल्ड कप के पहले इस स्टेडियम को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से मान्यता दिलाने की कोशिशों में लगा हुआ है। स्टेडियम का नाम टॉरलेंस ओवल रखा गया है। इस स्टेडियम को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल की तर्ज पर डेवलप किया गया है। इसकी दर्शक क्षमता 12 हजार है। अबुधाबी में पिछले 11 महीने में 81 मुकाबले हुएअबुधाबी में अब तक शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में मुकाबले होते थे। पिछले 11 महीने में यहां ICC से मान्यता प्राप्त 81 मुकाबले आयोजित कराए जा...
मैच के बाद मैदान पर ही गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रिंग पहनाई; 10 मिनट तक ताली बजाते रहे दर्शक

मैच के बाद मैदान पर ही गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर रिंग पहनाई; 10 मिनट तक ताली बजाते रहे दर्शक

What's Hot, टॉप न्यूज़, स्पोर्ट्स
न्यूयॉर्क अमेरिकी फुटबॉल प्लेयर हसनी डॉटसन स्टीफेंसन ने रविवार को मेजर लीग सॉकर (MLS) में मैच के बाद मैदान पर ही अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। उस वक्त ग्राउंड में हजारों दर्शक मौजूद थे। इस घटना के बाद सभी दर्शक 10 मिनट तक ताली बजाते रहे। हसनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। हसनी ने घुटने के बल बैठकर प्रपोज कियाहसनी ने सैन जोस अर्थक्वेक के खिलाफ अपने क्लब मिनेसोटा एफसी के 2-2 से मैच ड्रॉ होने के बाद गर्लफ्रेंड पेट्रा वुकोविच को मैदान पर बुलाया। फिर उन्होंने घुटने के बल बैठकर दर्शकों और खिलाड़ियों के सामने गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। फुटबॉलर ने इस दौरान अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग भी पहनाई। हसनी की गर्लफ्रेंड ने भी शेयर की तस्वीरफुटबॉलर हसनी की गर्लफ्रेंड पेट्रा ने भी अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर प्रपोजल की तस्वीर शेयर की है। गर्लफ्रेंड पे...