कोरोना वैक्सीन पर वैज्ञानिकों का दावा:बूस्टर शॉट से इम्यून सिस्टम ज्यादा मजूबत हुआ, डेल्टा और दूसरे खतरनाक वैरिएंट्स के संक्रमण को रोकने में मदद मिली
नई दिल्ली
कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ अलग-अलग देशों में वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है। दुनिया की एक बड़ी आबादी को अभी भी वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लग पाई हैं। इस बीच तीसरी डोज की जरूरत को लेकर भी बहस शुरू हो गई है। वहीं, वैज्ञानिकों में बूस्टर डोज को लेकर एक राय बनती दिख रही है।
डेल्टा वैरिएंट ने बूस्टर डोज की जरूरत बढ़ा दी है। अब तक मिले वैरिएंट्स में यह सबसे ज्यादा संक्रामक है। इसने कई देशों में काफी तबाही मचाई है। डेल्टा संक्रमित व्यक्ति की इम्यूनिटी को काफी कमजोर कर देता है। स्टडी में पाया गया कि वैक्सीनेटेड लोग भी इससे संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि, इनमें मौत की आशंका कम हो जाती है।
बूस्टर काम कर रहा: प्रोफेसर शेन क्रॉट्टीकैलिफोर्निया में ला जोला इंस्टीट्यूट फॉर इम्यूनोलॉजी सेंटर फॉर इंफेक्शियस डिजीज एंड वैक्सीन रिसर्च के एक वायरोलॉजिस्ट और प्रोफेसर शेन क्रॉट्टी ने कहा कि बूस्टर...








