Friday, September 4निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

ब्रेंट क्रूड के दाम 3 साल के शिखर पर पहुंचे, 100 डॉलर के पार पहुंच सकता है भाव

ब्रेंट क्रूड के दाम 3 साल के शिखर पर पहुंचे, 100 डॉलर के पार पहुंच सकता है भाव

बिजनेस
नई दिल्ली क्रूड की कीमतों में एक बार फिर से तेजी का दौर जारी है। ब्रेंट क्रूड का भाव 86 डॉलर प्रति बैरल को पार गया है। ब्रेंट का ये भाव बीते 3 सालों की ऊंचाई पर पहुंच चुका है। एक रिपोर्ट में संभावना जताई गई है कि इसी रफ्तार से कीमतों में तेजी जारी रही तो ब्रेंट क्रूड का भाव 100 डॉलर को पार कर सकता है। 2023 तक 100 डॉलर के पार होगाकच्चे तेल का भाव 86 डॉलर के ऊपर निकल चुका है। इस संबंध में जारी एक रिपोर्ट की मानें तो जनवरी में यह लगातार दूसरी बार है जब ब्रेंट 86 डॉलर के ऊपर खुला है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल का भाव भी 84 डॉलर के करीब कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि डब्ल्यूटीआई 14 और 16 जनवरी 2022 को 84 डॉलर के ऊपर निकला है। इसके अलावा लगातार दूसरी बार एमसीएक्स पर क्रूड का भाव 6200 के ऊपर निकला है। इस बीच रिपोर्ट में कहा गया है कि साल 2023 तक क्रूड की कीमतें 100 डॉलर या ऊपर जाने का अनुमान है...
Vivo के इस फोन ने कैमरा रैंकिंग में iPhone 13 को छोड़ा पीछे

Vivo के इस फोन ने कैमरा रैंकिंग में iPhone 13 को छोड़ा पीछे

बिजनेस
नई दिल्ली वीवो ने पिछले साल भारतीय बाजार में Vivo X70 सीरीज लॉन्च की थी। उसके बाद आईफोन 13 सीरीज की लॉन्चिंग हुई थी। अब Vivo X70 Pro ने कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 13 को पीछे छोड़ दिया है। DxOMark ने कैमरा टेस्ट की रिपोर्ट जारी की है। Vivo X70 Pro की रैकिंग Vivo X50 Pro+ के बराबर है और Vivo X60 Pro+ से अधिक है। Vivo X70 Pro+ ने इस लिस्ट में आसुस के फोन को पीछे छोड़ते हुए 8वां स्थान हासिल किया है। इस लिस्ट में 144 अंकों के साथ Huawei P50 Pro पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर 143 अंकों के साथ Xiaomi Mi 11 Ultra और तीसरे नंबर पर 139 अंकों के साथ Huawei Mate 40 Pro+ है।...
ट्विटर के बाद Koo ने लॉन्च किया मतदाता जागरूकता अभियान

ट्विटर के बाद Koo ने लॉन्च किया मतदाता जागरूकता अभियान

बिजनेस
नई दिल्ली आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo App ने मतदाता जागरूकता अभियान शुरू किया है। कू ने कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर कई भारतीय भाषाओं में कई हाइपरलोकल पहल पेश करेगा। इस पहल का मकसद वोट डालने से पहले मतदाताओं को सशक्त बनाने, जोड़े रखने और जानकारी देना है। भारतीय भाषाओं में ऑनलाइन अभिव्यक्ति को सक्षम बनाने वाले सबसे बड़े मंच के रूप में Koo App चुनावी प्रक्रिया में मतदाताओं का भरोसा बढ़ाने के लिए बेहतरीन फीचर्स पेश करने के साथ जागरूकता अभियान चलाएगा। चुनावी राज्यों के मतदाताओं के लिए Koo App एक स्पेशल सेक्शन लॉन्च करेगा। इनमें हिंदी, पंजाबी, मराठी आदि भाषाओं में लाइव अपडेट्स, उम्मीदवारों और पार्टियों के बारे में समाचार और निर्वाचन क्षेत्र के स्तर की घोषणाओं की जाएंगी। इसके अलावा चुनाव से संबंधित विषयों पर खुली चर्चा के लिए Koo रीयल टाइम मे...
Portronics ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल हवा पंप, कार से लेकर बाइक तक में भर सकेंगे हवा

Portronics ने भारत में लॉन्च किया पोर्टेबल हवा पंप, कार से लेकर बाइक तक में भर सकेंगे हवा

बिजनेस
नई दिल्ली आजकल की भागदौड़ भरी जिदगी में किसी के पास भी समय नहीं है। पहले के मुकाबले लोगों के पास कारों और बाइक में काफी इजाफा हुआ है। कई कारें तो अब पंक्चर रिपेयर किट के साथ आने लगी हैं, हालांकि यदि अनजान सड़कों पर गाड़ी चला रहे हैं और आपके टायर में हवा कम है, तो बड़ी मुश्किल हो जाता है। इस मुसीबत को दूर करने के लिए पोर्टोनिक्स ने पोर्टेबल टायर इन्फ्लेटर Portronics Vayu पेश किया है। यह एक पोर्टेबल हवा पंप है जिससे आप कहीं भी, किसी भी वक्त अपनी किसी भी गाड़ी या साइकिल में हवा भर सकेंगे।...
गलत बैंक में पैसा हो गया है ट्रांसफर

गलत बैंक में पैसा हो गया है ट्रांसफर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
आज के इस डिजिटल युग में हमारे कई काम आसान बन गए हैं। तकनीक के विकास ने हमारी लाइफस्टाइल को बदल के रख दिया है। पहले जहां छोटे=छोटे काम को करने में हमारा काफी समय बर्बाद होता था। अब इंटरनेट के जरिए हमारा वही काम मिनटों में हो जाता है। डिजिटलीकरण के इस दौर में लोग लेन-देन भी ऑनलाइन करने लगे हैं। आज बड़े पैमाने पर लोग एक दूसरे को ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करते हैं। वहीं दूसरी तरफ अक्सर जल्दबाजी में लोग मनी ट्रांसफर करते वक्त गलत खाते में पैसों को ट्रांसफर कर देते हैं। इसके बाद कई लोग घबरा जाते हैं और अपने पैसों को दोबारा पाने के लिए तमाम विकल्पों की खोज करते हैं। अगर आपका पैसा भी किसी गलत खाते में ट्रांसफर हो गया है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप अपने पैसों का दोबारा रिफंड पा सकते हैं।...
लेने जा रहे हैं पर्सनल लोन, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

लेने जा रहे हैं पर्सनल लोन, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां

बिजनेस
नई दिल्ली जिंदगी में कभी-कभी ऐसा भी समय आता है जब अचानक से पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे में अचानक से जरूरत पड़ जाने पर पर्सनल लोन बहुत काम का साबित होता है। वित्तीय संकट में ये बेहतर विकल्प माना जाता है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसके लिए आपको किसी भी तरह की गारंटी या सिक्योरिटी देने की जरूरत नहीं पड़ती है। यानी आप बिना कुछ गिरवी रखे भी पर्सनल लोन उठा सकते हैं। इसमें गोल्ड और होम लोन की तरह कोई कोलेटेरल या सिक्योरिटी जमा नहीं करनी पड़ती है। बाकी लोन की तुलना में पर्सनल लोन का इस्तेमाल आप किसी भी उद्देश्य के लिए कर सकते हैं। जैसे- घर बनवाना हो, वाहन खरीदने के लिए या फिर इलाज के लिए। अगर आप भी पर्सनल लोन के लिए सोच रहे हैं, तो सबसे पहले कुछ गलतियों के बारे में जान लीजिए, ताकि लोन लेते समय या बाद में आपको कोई नुकसान न हो। ...
इस अवधि के एफडी पर एसबीआई देगा ज्यादा ब्याज

इस अवधि के एफडी पर एसबीआई देगा ज्यादा ब्याज

बिजनेस
मुंबई भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के ग्राहकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, एसबीआई ने सावधि जमा (एफडी) पर ब्याज दरों में 0.10 फीसदी का इजाफा किया है। एसबीआई ने एक साल से अधिक और दो साल से कम अवधि के एफडी पर ब्याज दर बढ़ाया है। बैंक ने इस अवधि के एफडी पर ब्याज की दर को 5 फीसदी से बढ़ाकर 5.1 फीसदी कर दिया है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज की दर 5.50 फीसदी से बढ़कर 5.60 फीसदी हो गई है। नई दर शनिवार से प्रभावी हो गई है। ब्याज की यह दर दो करोड़ रुपये से कम की एफडी के लिए है। अन्य अवधि की FD पर ब्याज दर अपरिवर्तित रहेंगीएसबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार। अन्य अवधि की FD पर ब्याज दरें अपरिवर्तित रहेंगी। एसबीआई 5-10 साल की अवधि के लिए कराई गई एफडी पर 5.40 प्रतिशत की उच्चतम ब्याज दर प्रदान करता है। दो साल से तीन साल से कम अवधि की एफडी के लिए 5.10 फीसदी है। 3 साल से 5 साल...
एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़ा, एफडी की दरों में किया ये बड़ा बदलाव

एचडीएफसी बैंक का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़ा, एफडी की दरों में किया ये बड़ा बदलाव

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली शनिवार को देश के प्रमुख बैंक एचडीएफसी ने अपने अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजे घोषित किए। इसके अनुसार, बीती तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 18 फीसदी बढ़कर 10,342.2 करोड़ रुपये रहा है।  बैंक ने शुद्ध राजस्व यानी इनकम में मजबूत वृद्धि से प्रोफिट को सहारा मिला है। तिमाही के लिए शुद्ध ब्याज आय एक साल पहले के 16,317.6 करोड़ रुपये से 13 प्रतिशत बढ़ कर 18,443.5 करोड़ रुपये हो गई। बैंक के नतीजे मोटे तौर पर बाजार की उम्मीदों के अनुरूप रहे। इसके शुद्ध लाभ में सालाना वृद्धि 12 से 18 प्रतिशत और शुद्ध ब्याज आय में बढ़ोतरी 11 से 17 प्रतिशत पर आंकी गई थी। अन्य आय अथवा गैर-ब्याज इनकम 8,183.6 करोड़ रुपये रही, जो  एक साल पहले की समान अवधि में 7,443.2 करोड़ रुपये से लगभग 10 प्रतिशत की वृद्धि है। अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजों का एलान करने के साथ ही बैंक ने एक और बड़ी घोषणा की है। द...
ये स्कीम है काफी खास, 10 हजार के निवेश करने पर मिलेंगे 16 लाख रुपये

ये स्कीम है काफी खास, 10 हजार के निवेश करने पर मिलेंगे 16 लाख रुपये

बिजनेस
नई दिल्ली निवेश एक ऐसा जरिया होता है, जहां से आप कम समय में शानदार रिटर्न पा सकते हैं। भारत में बड़े पैमाने पर लोग बैंक एफडी, पोस्ट ऑफिस या एलआईसी की विभिन्न स्कीम्स में पैसों को इन्वेस्ट करते हैं। हमारे देश में एक बड़ी आबादी मिडिल क्लास की है, जो निवेश के लिए हमेशा उन्हीं रास्तों का चयन करती है, जहां पर जोखिम कम होता है। अगर आप किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जहां निवेश करने पर शानदार रिटर्न मिले, तो पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम आपके लिए ही है। इस योजना का नाम रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम है। ये स्कीम निवेश के लिए एक शानदार विकल्प है। इसमें निवेश करने पर आपको ढेरों लाभ मिलेंगे। इसके अलावा कुछ सालों में इसके जरिए आप अच्छी खासी पूंजी को भी इकठ्ठा कर सकेंगे। ...
आज से महंगा हुआ मारुति सुजुकी की कारें खरीदना

आज से महंगा हुआ मारुति सुजुकी की कारें खरीदना

बिजनेस
नई दिल्ली आप मारुति सुजूकी की कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, कंपनी ने अपनी कारों के दाम बढ़ा दिए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने अपने विभिन्न मॉडलों के दामों में 4.3 फीसदी तक का इजाफा किया है।  लागत का बोझ बढ़ने पर किया निर्णयशनिवार को कंपनी की ओर से साझा की गई जानकारी के अनुसार, उत्पादन लागत में हुई वृद्धि के बोझ को आंशिक रूप से कम करने के लिए कंपनी की तरफ से ये बड़ा कदम उठाया गया है। कंपनी ने अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 0.1 से 4.3 प्रतिशत तक की वृद्धि की है। शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी की ओर से कहा गया है कि दिल्ली शोरूम में विभिन्न मॉडलों की औसत कीमत में 1.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।  नई कीमतें शनिवार से लागू हुईंनए कीमतें आज से प्रभावी हो गई हैं। कंपनी की ओर से दी गई जा...