Saturday, September 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

कारोबारी दुनिया में नई पीढ़ी का बोलबाला, खुद के दम पर खड़ा किया अरबों का साम्राज्य

कारोबारी दुनिया में नई पीढ़ी का बोलबाला, खुद के दम पर खड़ा किया अरबों का साम्राज्य

बिजनेस
नई दिल्ली आज राष्ट्रीय युवा दिवस है और इस मौके पर युवा उद्यमियों की सफलता की बात करना जरूरी है। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि उठो, जागो और तब तक नहीं रुको, जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाए। कुछ ऐसा ही जज्बा दिख रहा है देश के युवा उद्यमियों में जिन्होंने कम उम्र में ही खुद की मेहनत और लगन से कारोबारी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। इस सूची में ईशा अंबानी से लेकर बिन्नी बसंल, अंजली सूद और विजय शेखर शर्मा जैसे नाम शामिल हैं।  दिव्यांक-भाविन तुराखियासबसे कम उम्र में अरबपति बनने वालों की सूची में तुराखिया ब्रदर्स का नाम सबसे आगे है। दिव्यांक-भाविन तुराखिया फोर्ब्स की टॉप 100 अमीरों की सूची में शामिल रह चुके हैं। दिव्यांक तुराखिया और भाविन तुराखिया 'डायरेक्ट-आई' कंपनी के को-फाउंडर हैं। डायरेक्ट-आई विभिन्न तकनीकी कंपनियों का समूह है, जिसकी स्थापना 1998 में महज 25 हजार रुपये की लागत से...
BSNL ने एक साथ लॉन्च किए चार नए प्री-पेड प्लान, मात्र 184 रुपये में अनलिमिटेड मजा

BSNL ने एक साथ लॉन्च किए चार नए प्री-पेड प्लान, मात्र 184 रुपये में अनलिमिटेड मजा

बिजनेस
नई दिल्ली भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक साथ चार नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं। BSNL के इन प्लान की कीमतें 184 रुपये, 185 रुपये, 186 रुपये और 347 रुपये है। इन प्लान के साथ ग्राहकों को हाई-स्पीड डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री SMS मैसेज मिलेंगे। BSNL के इन प्लान को स्पेशल टैरिफ वाउचर (STVs) के तहत पेश किया गया है। BSNL के इन प्लान के बारे में सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने जानकारी दी है। अब सबसे पहले फायदों की बात करें तो 184 रुपये वाले प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसमें हर रोज 100 SMS भी मिलेंगे। 185 रुपये वाले प्लान की वैधता भी 28 दिनों की है। इस प्लान में भी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान में भी रोज 100 SMS की सुविधा मिलेगी। इसमें एरिना मोबाइल गेमिंग की सर्विस भी 28 दि...
खरीदने जा रहे हैं नया स्मार्टफोन? तो इन बातों का रखें ध्यान

खरीदने जा रहे हैं नया स्मार्टफोन? तो इन बातों का रखें ध्यान

बिजनेस
नई दिल्ली स्मार्टफोन आजकल हर किसी की जिंदगी का सबसे जरूरी हिस्सा बन गया है। अपना हर छोटा-बड़ा काम लोग फोन के जरिए ही निपटाने लगे हैं। अमीर, गरीब, जवान, बुजुर्ग अब हर किसी के हाथ में इसे देखा जा सकता है। शॉपिंग हो, पढ़ाई या ट्रैवल स्मार्टफोन से ही हम अपने कई काम निपटा लेते हैं। दुनिया में हजारों तरह के मोबाइल फोन मौजूद हैं, जिनकी कीमत हजार रुपये से लेकर लाखों रुपये तक है। सभी फोन की अपनी-अपनी खूबियां और खास डिजाइन भी होती हैं। सिर्फ यही नहीं, दुनिया में कई तरह के ऐसे लोग भी हैं जो अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से फोन खरीदते हैं। कुछ लोग सिर्फ अपने जरूरत के काम को ध्यान में रखकर फोन खरीदते हैं, तो कुछ लोग कैमरा, कीमत, डिजाइन या ब्रांड देखकर स्मार्टफोन खरीदते हैं। कभी-कभी जल्दबाजी में लोग गलत फोन खरीद बैठते हैं और बाद में पछताते हैं। अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो परेशान होने की...
Tecno Pop 5 LTE भारत में हुआ लॉन्च, कीमत सात हजार रुपये से भी कम

Tecno Pop 5 LTE भारत में हुआ लॉन्च, कीमत सात हजार रुपये से भी कम

बिजनेस
नई दिल्ली Tecno Pop 5 LTE को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। टेक्नो की पॉप सीरीज का यह नया मेंबर है। Tecno Pop 5 LTE में 5000mAh की बैटरी दी गई है और इसके अलावा इसमें 14 स्थानीय भाषाओं का सपोर्ट है। Tecno Pop 5 LTE को पिछले साल पाकिस्तान और फिलिपींस में लॉन्च किया गया था। Tecno Pop 5 LTE में 6.52 इंच की डिस्प्ले दी गई है। Tecno Pop 5 LTE की कीमतTecno Pop 5 LTE की कीमत 6,299 रुपये रखी गई है और इसे अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा।  इसकी बिक्री 16 जनवरी से होगी। फोन को डीपसी, आइस ब्लू और टर्कुइंज सियान कलर में खरीदा जा सकेगा। Tecno Pop 5 LTE की स्पेसिफिकेशनइसमें 6.52 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है जिसकी ब्राइटनेस 480 निट्स है। Tecno ने अभी तक इसे अपनी वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया है। अमेजन की लिस्टिंग के मुताबिक Tecno Pop 5 LTE में एंड्रॉयड 11...
एनसीईआरटी, एम्स और ईसीआईएल में निकलीं बंपर नौकरियां

एनसीईआरटी, एम्स और ईसीआईएल में निकलीं बंपर नौकरियां

बिजनेस
Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs, Admit Card, Answer Key Hindi News Updates: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर आई है। इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।  एनसीईआरटी की भर्ती में 15 तक करें आवेदन इच्छुक उम्मीदवार राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) की भर्ती के लिए 15 जनवरी, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम स्नातक पास होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ncert.nic.in विजिट कर सकते हैं।  AIIMS Recruitment एम्स भर्ती के तहत आवेदकों को कोई परीक्षा नहीं देनी होगी। आवेदकों का साक्षात्कार के माध्यम से सीधा चयन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जा सकता है। एडब्ल्यूईएस ...
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में 956 पदों पर निकलीं भर्तियां

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग में 956 पदों पर निकलीं भर्तियां

बिजनेस
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तर (सीजीएल) के कुल 956 पदों पर भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार के लिए सहायक शाखा अधिकारी, जूनियर सचिवालय सहायक, ब्लॉक आपूर्ति अधिकारी और योजना सहायक के पदों पर आयोग ने भर्तियां निकाली हैं। उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट  jssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 15 जनवरी, 2022 से शुरू हो रही है। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 14 फरवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार शैक्षिक योग्यता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य जानकारियों को जानने के लिए वेबसाइट पर जा सकते हैं।JSSC CGL Recruitment 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 15 जनवरी, 2022ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि - 14 फरवरी, 2022शुल्क भुगतान की अंतिम...
डीएसईयू में निकलीं लेक्चरर, प्रोफेसर के 236 पदों पर भर्तियां

डीएसईयू में निकलीं लेक्चरर, प्रोफेसर के 236 पदों पर भर्तियां

बिजनेस
दिल्ली सरकार के अधीन दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) में लेक्चरर, असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवारों के लिए कुल 236 पदों पर भर्तियां निकलीं हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  dseu.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों के पास ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 25 जनवरी, 2022 तक का समय है। उम्मीदवारों के पंजीकरण के बाद उनके आवेदन पत्रों की जांच करते हुए उन्हें साक्षात्कार, परीक्षा व अन्य जानकारियों के लिए ईमेल व फोन के माध्यम से सूचित किया जाएगा। उम्मीदवार वेबसाइट में जाकर भर्ती विवरण पात्रता, अनुभव, चयन मानदंड और अन्य जानकारियों को जाकर देख सकते हैं।  DSEU Recruitment 2022 की ये है महत्वपूर्ण तिथियां ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू : 10 जनवरी 2022ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 25 जनवरी 2022 DSEU Recr...
प्रीमियम बढ़ने के डर से टर्म प्लान जल्दबाजी में न खरीदें

प्रीमियम बढ़ने के डर से टर्म प्लान जल्दबाजी में न खरीदें

बिजनेस
नई दिल्ली। बैंक बाजार के सीईओ आदिल शेट्टी का कहना है कि टर्म बीमा अब बुनियादी जरूरतों का हिस्सा बन गया है। इसलिए बढ़ती कीमतों की परवाह किए बिना अपनी आर्थिक जरूरतों और महंगाई दर को ध्यान में रखकर टर्म बीमा लें। इसकी महत्ता तब बढ़ जाती है, जब बीमाधारक की असामयिक मौत के बाद परिवार पर कर्ज और अन्य उधारी चुकाने का बोझ अचानक आ पड़ता है।  ऐसे वित्तीय बोझ से बचने के लिए टर्म बीमा पॉलिसी खरीदते समय अपनी देनदारी, बच्चों की शिक्षा पर खर्च , आपके बाद पत्नी की आय और परिवार की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों का ध्यान रखें। ध्यान देने वाली बात है कि टर्म बीमा हमेशा जरूरतों के अनुसार लेना चाहिए, जिसमें कवर आपकी सालाना आय का 10-20 गुना हो। पिछले साल टर्म बीमा 9.75 फीसदी तक महंगा हो चुका है। ...
आरबीआई के नियम: क्रेडिट स्कोर खराब तो, नहीं खरीद सकेंगे बीमा उत्पाद

आरबीआई के नियम: क्रेडिट स्कोर खराब तो, नहीं खरीद सकेंगे बीमा उत्पाद

बिजनेस
 नई दिल्ली। बेहतर वित्तीय साख के लिए क्रेडिट स्कोर का अच्छा होना बहुत जरूरी है। इसके खराब होने पर न केवल आपको बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों से कर्ज मिलने में मुश्किलें आएंगी बल्कि आने वाले समय में इंश्योरेंस कंपनियां आपको बीमा पॉलिसी देने से मना कर सकती हैं। स्टॉक ब्रोकर आपका डी- मैट खाता अकाउंट खोलने से इनकार कर सकता है। इसका मतलब आप शेयर बाजार में निवेश नहीं कर पाएंगे।  आरबीआई ने हाल में क्रेडिट इंफॉर्मेशन कंपनीज रेगुलेशन 2006 में बदलाव किया है। इसके तहत कई फिनटेक कंपनियों को क्रेडिट ब्यूरो का डाटा एक्सेस करने की छूट दे दी है। इन नियमों से उन फिनटेक कंपनियों को लाभ होगा, जिनके पास गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) का लाइसेंस नहीं है। साथ ही कर्ज देने के लिए बैंकों से समझौता किया है।  नए नियमों के तहत ये कंपनियां क्रेडिट स्कोर के आधार पर ग्राहकों को कर्ज दे सके...
दो लाख लोगों को नौकरियां मिलीं: श्रम मंत्रालय ने जारी किए दूसरी तिमाही के रोजगार आंकड़े

दो लाख लोगों को नौकरियां मिलीं: श्रम मंत्रालय ने जारी किए दूसरी तिमाही के रोजगार आंकड़े

बिजनेस
नई दिल्ली चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही यानी जुलाई से सितंबर 2021 के दौरान दो लाख लोगों को नौकरियां मिली हैं। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने अपने तिमाही सर्वे की रिपोर्ट में यह दावा किया है।  श्रम मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी तिमाही रोजगार सर्वेक्षण के अनुसार, जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही में नौ चुनिंदा क्षेत्रों द्वारा उत्पन्न कुल रोजगार 3.10 करोड़ था, जो अप्रैल-जून की तिमाही की तुलना में दो लाख ज्यादा है।  केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल-जून तिमाही में नौ चुनिंदा सेक्टरों में कुल रोजगार की संख्या 3.08 करोड़ थी। यह जुलाई से सितंबर की तिमाही में दो लाख बढ़कर 3.10 करोड़ हो गई है। ...