Sunday, September 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

हर महीने मात्र 1000 रुपये के निवेश पर पाएं 2 करोड़ से ज्यादा तक का फंड

हर महीने मात्र 1000 रुपये के निवेश पर पाएं 2 करोड़ से ज्यादा तक का फंड

बिजनेस
नई दिल्ली हर कोई अपनी जरूरतों के हिसाब से खुद को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने के लिए एक सुरक्षित निवेश की ओर रुख करता है। लेकिन बाजार में मौजूद तमाम तरह की योजनाओं में एक सही और लो रिस्क निवेश को चुनना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। अगर आप भी निवेश करना चाहते हैं, लेकिन शुरू नहीं कर पाएं हैं, तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आप नए साल में कैसे निवेश शुरू कर सकते हैं। अगर आप चाहते हुए भी ज्यादा बचत नहीं कर पा रहे तो हम आपको बताएंगे कि कैसे आप छोटे निवेश से बड़ा फंड बना सकते हैं। खास बात तो ये है कि इसकी शुरुआत आप मात्र एक हजार रुपये से कर सकते हैं।...
आज से केंद्र सरकार बेच रही सस्ता सोना, 14 जनवरी तक है मौका

आज से केंद्र सरकार बेच रही सस्ता सोना, 14 जनवरी तक है मौका

बिजनेस
नई दिल्ली नए साल की शुरुआत में अगर आप भी सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज से आपके पास बेहतरीन मौका है। दरअसल, मोदी सरकार आज से सस्ता सोना बेचने जा रही है। बता दें आपको यह सोना फिजिकल रूप में नहीं मिलेगा। आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के तहत 10 से 14 जनवरी तक सोने में निवेश का मौका मिलेगा।
तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। आज 41 दिन के बाद भी दाम स्थिर हैं। पिछले कई महीनों से देश कई राज्यों में अभी भी पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में तेल के दाम अभी आम आदमी की जेब पर असर डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है। जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमतआज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल ...
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन पर हरे निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

सप्ताह के पहले कारोबारी दिन पर हरे निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी उछाल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली  शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन काफी बेहतर रहा। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी में खुलते ही तेजी देखी गई थी। वहीं, बाजार बंद भी हरे निशान पर हुआ। सेंसेक्स जहां 650.98 अंकों की बढ़त के साथ 60,396 अंकों पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में 190.60 अंकों की उछाल आई और यह 18,003 अंकों पर बंद हुआ।...
माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने इस भारतीय कंपनी में किया निवेश

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने इस भारतीय कंपनी में किया निवेश

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली प्रौद्योगिकी जगत की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ने भारतीय ऑनलाइन  निवेश कंपनी ग्रो (Groww) में निवेश किया है। ग्रो के सीईओ ललित केशरे ने बताया कि नडेला कंपनी के साथ निवेशक और सलाहकार के रूप में जुड़े हैं। हालांकि, उन्होंने ग्रो में कितना निवेश किया है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ग्रो के सह संस्थापक और सीईओ ललित केशरे शनिवार को इसे लेकर एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में उन्होंने कहा था कि ग्रो को एक निवेशक और सलाहकार के तौर पर दुनिया का सर्वश्रेष्ठ सीईओ मिला है। भारत में वित्तीय सेवाओं तक पहुंच को आसान बनाने के हमारे अभियान में हम सत्या नडेला को साथ पाकर बहुत उत्साहित हैं। ...
जन धन बैंक खातों में जमा राशि डेढ़ लाख करोड़ से अधिक हुई

जन धन बैंक खातों में जमा राशि डेढ़ लाख करोड़ से अधिक हुई

बिजनेस
 नई दिल्ली प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत खोले गए बैंक खातों में जमा राशि डेढ़ लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। इस योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने करीब साढ़े सात साल पहले की थी। वित्त मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार 44.23 करोड़ से अधिक जन धन खातों में जमा राशि दिसंबर 2021 के अंत तक 1,50,939.36 करोड़ रुपये थी। वित्तीय समावेश के राष्ट्रीय अभियान के तौर पर शुरू की गई इस योजना ने पिछले साल अगस्त में सात साल पूरे किए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस योजना का एलान किया था। आंकड़ों के अनुसार कुल खातों में से 34.9 करोड़ सार्वजनिक बैंकों में, 8.05 करोड़ खाते क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों में और बाकी 1.28 करोड़ निजी बैंकों में हैं।...

अडानी समूह ने किया ‘ANIL’ का गठन

बिजनेस
नई दिल्ली देश की सबसे अमीर शख्सियतों में शामिल अरबपति गौतम अडानी ने नवीन ऊर्जा कारोबार के लिए नई अनुषंगी कंपनी बनाई है। इस कंपनी को अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIL) नाम दिया गया है। यह कंपनी ग्रीन गाइड्रोजन से संबंधित परियोजनाओं, कम कार्बन उत्सर्जन वाली बिजली और पवन चक्कियों के उत्पादन और सोलर मॉड्यूल व बैटरियों के विनिर्माण क्षेत्र का काम संभालेगी।  अडानी समूह के अनुसार यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी नवीनीकृत ऊर्चा कंपनी बनने के लक्ष्य के साथ काम करेगी और सबसे सस्ती हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी। गौतम अडानी ने पिछले साल नवंबर में कहा था कि समूह नवीन ऊर्जा के क्षेत्र में अगले दशक में 70 अरब डॉलर का निवेश करेगी। अब इस समूह ने इस क्षेत्र के लिए एक अलग कंपनी बनाने का कदम उठाया है।...
इस नए साल अपने आपको दीजिए तेज स्पीड इंटरनेट का तोहफा

इस नए साल अपने आपको दीजिए तेज स्पीड इंटरनेट का तोहफा

बिजनेस
आज इस इंटरनेट के युग में हम एक क्लिक से दुनिया भर की सारी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। आज हर कोई तेज स्पीड वाले स्टेबल इंटेरनेट की सुविधा चाहता है, ताकि उसका वर्क फ्रॉम होम बिना रुकावट चल सके। हर कोई ऐसी फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी चाहता है जिसकी वजह से आराम से पढ़ाई हो सके, मूवी-वेब शोज को देखा जा सके और बिना रूकावट के अपने ऑफिस की मीटिंग्स आदि सब कामों को आराम से पूरा किया जा सके।...
नए साल में महंगे हुए एसी, फ्रिज, मार्च तक वॉशिंग मशीन की कीमतों में भी आएगा उछाल

नए साल में महंगे हुए एसी, फ्रिज, मार्च तक वॉशिंग मशीन की कीमतों में भी आएगा उछाल

बिजनेस
 नई दिल्ली  उपभोक्ता टिकाऊ सामान कंपनियों की ओर से कच्चे माल और ढुलाई भाड़े में बढ़ोतरी का बोझ ग्राहकों पर पड़ने लगा है। इससे पहले ही नए साल में एयर कंडीशनर (एसी) और रेफ्रिजरेटर महंगे हो गए हैं। अब खबर आ रही है कि वॉशिंग मशीन के दाम भी जल्द ही बढ़ सकते हैं। यह बढ़ोतरी इस महीने बाद या मार्च तक हो सकती है। माना जा रहा है कि इसकी कमतों में पांच से 10 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायंसेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सिएमा) के मुताबिक, कंपनियों ने जनवरी से मार्च तक कीमतों में पांच से सात फीसदी की बढ़ोतरी करने की तैयारी कर ली है। हायर अप्लायंसेज इंडिया के अध्यक्ष सतीश एनएस ने बताया कि जिंस कीमतों, वैश्विक ढुलाई भाड़े और कच्चे माल की लागत में अभूतपूर्व वृद्धि के बाद हमने रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और एयर कंडीशनर श्रेणियों में अपने उत्पादों की कीमतों में तीन से...
पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल एआईआईबी के उपाध्यक्ष बने

पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल एआईआईबी के उपाध्यक्ष बने

बिजनेस
बीजिंग रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर उर्जित पटेल को बहुदेशीय वित्त संस्थान एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बैंक के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। इस बैंक का मुख्यालय चीन के बीजिंग शहर में है। भारत एआईआईबी का संस्थापक सदस्य है। चीन के बाद भारत के पास ही इसके दूसरे सर्वाधिक मतदान के अधिकार हैं। इस बैंक के अध्यक्ष चीन के पूर्व वित्त उपमंत्री जिन लिकुआन हैं। 58 साल के पटेल बैंक के पांच उपाध्यक्षों में से एक होंगे। उनका कार्यकाल तीन साल का रहेगा। संभवत: वह अगले माह पदभार ग्रहण करेंगे। ...