Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

अडाणी ग्रुप को बैंक ऑफ बड़ौदा से राहत:कहा- आगे भी ग्रुप को लोन देने के लिए तैयार, शेयरों में गिरावट की चिंता नहीं

अडाणी ग्रुप को बैंक ऑफ बड़ौदा से राहत:कहा- आगे भी ग्रुप को लोन देने के लिए तैयार, शेयरों में गिरावट की चिंता नहीं

बिजनेस
नई दिल्ली. भारत के सबसे बड़े स्टेट-बैक्ड लेंडर्स में से एक बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) के CEO संजीव चड्ढा ने कहा है कि उनका बैंक आगे भी मुश्किलों में फंसे अडाणी ग्रुप को लोन देने के लिए तैयार है। चड्ढा ने कहा कि अडाणी ग्रुप को और उसके दुनिया के सबसे बड़े स्लम को री-मॉडल करने के प्रोजेक्ट के साथ-साथ बाकी प्रोजेक्ट के लिए भी बैंक ऑफ बड़ौदा एडिशनल लोन देगा। ग्रुप के शेयरों में उतार-चढ़ाव की चिंता नहींसंजीव ने कहा कि उन्हें अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में चल रही वोलैटिलिटी यानी भारी उतार-चढ़ाव की चिंता नहीं है। अगर अडाणी ग्रुप लेंडर्स के अंडर-राइटिंग स्टैंडर्ड्स को पूरा करता है तो बैंक ऑफ बड़ौदा अडाणी ग्रुप को लोन देगा। संजीव चड्ढा का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब अगले महीने अडाणी ग्रुप पर 50 करोड़ डॉलर का ब्रिज लोन ड्यू है। अच्छे और बुरे दोनों दौर के लिए अंडर-राइटिंग स्टैंडर्ड्ससंजीव चड...
पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट Vs फिक्स्ड डिपॉजिट

पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट Vs फिक्स्ड डिपॉजिट

बिजनेस, What's Hot, टॉप न्यूज़
नई दिल्ली. फाइनेंशियल ईयर 2022-23 के लिए इनकम टैक्स छूट पाने के लिए आपको 31 मार्च तक कुछ खास स्कीम्स में निवेश करना होगा। ऐसे में अगर आप टैक्स सेविंग्स के साथ अपने निवेश पर ज्यादा रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC) स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। इस स्कीम के तहत फिलहाल 7% सालाना ब्याज मिल रहा है। हम आपको पोस्ट ऑफिस की नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट के बारे में बता रहे हैं। पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पोस्ट ऑफिस नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) में निवेश पर 7% सालाना ब्याज मिल रहा है। इसमें ब्याज की गणना सालाना आधार पर होती है, लेकिन ब्याज की राशि निवेश की अवधि होने पर ही दी जाती है। एनएससी अकाउंट खुलवाने के लिए आपको न्यूनतम 1000 रुपए निवेश करना होगा। इस खाते को किसी नाबालिग के नाम पर और 3 वयस्कों के नाम पर संयुक्त खाता भी खोला जा सकता है। इसका ...
वीवो ने लॉन्च किया Y56 नाइट कैमरा स्मार्टफोन:अंधेरे में खींच सकेंगे दिन जैसी फोटो और वीडियो, डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस

वीवो ने लॉन्च किया Y56 नाइट कैमरा स्मार्टफोन:अंधेरे में खींच सकेंगे दिन जैसी फोटो और वीडियो, डायमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस

बिजनेस
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी वीवो (Vivo) ने अपने नए 5G स्मार्टफोन Y56 को भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन में सुपर नाइट कैमरा सेंसर दिया गया है, जिससे अंधेरे में दिन जैसी क्लियर फोटो और वीडियो लिए जा सकेंगे। इसमें मीडियाटेक डायमेंसिटी 700 SoC दिया गया है। वीवो Y56: प्राइस और अवेलेबलिटीस्मार्टफोन 8GB के रैम और 128GB की स्टोरेज के साथ सिंगल वैरिएंट में अवेलेबल है। इसका प्राइस 19,999 रुपए रखा गया है। इसकी बिक्री 15 फरवरी को ऑफलाइन शुरू की गई थी। इसे वीवो की ऑफिशियल वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। इसमें ब्लैक इंजन और ऑरेंज शिमर कलर ऑप्शन मिलते हैं। वीवो Y56 5G स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले : Vivo Y56 5G स्मार्टफोन में 6.58 इंच की फुल HD+ (2408 × 1080) LCD स्क्रीन दी गई है। फोन 2.5D कर्व और एक फ्लैट फ्रेम डिस्प्ले सपोर्ट के साथ आता है। कैमरा : वीवो Y56 के दो रियर पैनल पर डबल कैमरा सेटअप...
बीकानेर में लाखों रुपए की चोरी, पुलिस को सुराग नहीं:गहने और पचास हजार रुपए ले गए चोर, पुलिस के हाथ नहीं लगा सुराग

बीकानेर में लाखों रुपए की चोरी, पुलिस को सुराग नहीं:गहने और पचास हजार रुपए ले गए चोर, पुलिस के हाथ नहीं लगा सुराग

बिजनेस
बीकानेर. बीकानेर के रामपुरा बस्ती में एक घर से लाखों रुपए की ज्वेलरी और नगद रुपए की चोरी का सुराग पुलिस को अब तक नहीं लगा है। चोरी की घटना के दो दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। नयाशहर पुलिस थाना एरिया में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। कुछ चोरियों का खुलासा भी हुआ लेकिन अधिकांश में पुलिस अब तक जांच में जुटी हुई है। ताजा मामला रामपुरा बस्ती के गली नंबर 18 का है, जहां सुरजाराम पुत्र भागीरथ स्वामी के घर में चोरी हुई। सुरजाराम तीन दिन के लिए जसरासर गांव गया हुआ था। वापस लौटा तो घर के अंदर अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सोने चांदी के आभूषण गायब थे। इनकी कीमत लाखों रुपए में आंकी जा रही है। वहीं करीब चालीस से पचास हजार रुपए भी गायब हैं। ये नगद रुपए भी अलमारी में रखे हुए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू कर दिए हैं लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है।...
अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में केंद्र का सुझाव नामंजूर:सुप्रीम कोर्ट बोला- पारदर्शिता चाहते हैं, सरकार कमेटी मेंबर्स के नाम लिफाफे में देना चाहती थी

अडाणी-हिंडनबर्ग मामले में केंद्र का सुझाव नामंजूर:सुप्रीम कोर्ट बोला- पारदर्शिता चाहते हैं, सरकार कमेटी मेंबर्स के नाम लिफाफे में देना चाहती थी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने अडाणी-हिंडनबर्ग मामले की जांच के लिए एक्सपर्ट्स के नाम सीलबंद लिफाफे में लेने से इनकार कर दिया है। पिछली सुनवाई के दौरान कोर्ट के कहने पर सरकार केस की जांच के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने तैयार हो गई थी। उस समय सरकार ने एक्सपर्ट्स के नाम सीलबंद लिफाफे में देने की पेशकश की थी। शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह केस की जांच में ट्रांसपेरेंसी चाहता है। लिहाजा केंद्र का सुझाव नहीं माना जा सकता। कोर्ट ने कहा- आपने जो नाम सौंपे हैं, वह दूसरे पक्ष को नहीं दिए गए तो पारदर्शिता की कमी होगी। इसलिए, हम अपनी तरफ से कमेटी बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हम आदेश सुरक्षित रख रहे हैं। अडाणी-हिंडनबर्ग केस में SC पहुंचीं 4 याचिकाएंइस मामले में अभी तक 4 जनहित याचिकाएं दायर की जा चुकी हैं। एडवोकेट एम एल शर्मा, विशाल तिवारी, कांग्रेस नेता जया ठाकुर और सोशल वर्क...
भारत में ट्विटर के 3 में से 2 ऑफिस बंद:अब केवल 3 एम्प्लॉई बचे; सिर्फ बेंगलुरु में काम होगा, दिल्ली-मुंबई के कर्मचारियों को घर भेजा

भारत में ट्विटर के 3 में से 2 ऑफिस बंद:अब केवल 3 एम्प्लॉई बचे; सिर्फ बेंगलुरु में काम होगा, दिल्ली-मुंबई के कर्मचारियों को घर भेजा

बिजनेस
नई दिल्ली. ट्विटर ने शुक्रवार को भारत में 3 में से 2 ऑफिस बंद कर दिए हैं। ये दो ऑफिस दिल्ली और मुंबई के हैं। बेंगलुरु में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ऑफिस पहले की तरह चलता रहेगा। ब्लूमबर्ग न्यूज ने इसे लेकर एक रिपोर्ट पब्लिश की है। इसमें बताया गया कि जब कर्मचारी ऑफिस पहुंचे तो उन्हें घर भेज दिया गया। CNBC की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर की इंडियन टीम में अब केवल 3 एम्प्लॉई बचे हैं। नवंबर में मस्क ने भारत में अपने 90% (करीब 200) स्टाफ को निकाल दिया था। एलन मस्क ट्विटर की फाइनेंशियल हेल्थ को सुधारने के लिए लगातार कॉस्ट कटिंग कर रहे हैं। कर्मचारियों की छंटनी के साथ वो दुनियाभर में अपने ऑफिसेज को भी बंद कर रहे हैं। तीनों कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम होंगेरिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर की इंडिया टीम में जो 3 कर्मचारी बचे हैं, उनमें से एक कंट्री लीड है। अन्य दो में से एक के पास नॉर्थ एंड ईस्ट और एक ...
टाटा और बोइंग-एयरबस के बीच सौदे की इनसाइड स्टोरी:लंदन में टाटा के लग्जरी होटल में महीनों बातचीत, गोवा-केरल के सीफूड की दावत में मुहर

टाटा और बोइंग-एयरबस के बीच सौदे की इनसाइड स्टोरी:लंदन में टाटा के लग्जरी होटल में महीनों बातचीत, गोवा-केरल के सीफूड की दावत में मुहर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
टाटा ने एयर इंडिया के लिए फ्रांस की कंपनी एयरबस से 250 और अमेरिकी कंपनी बोइंग से 220 एयरक्राफ्ट खरीदने का सौदा किया है। यह दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील है। एयरबस से समझौते पर दस्तखत के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों मौजूद थे। वहीं, बोइंग से डील पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश PM ऋषि सुनक ने इससे उनके देशों में लाखों नौकरियां पैदा होने की बात कही। इस मेगा डील की जानकारी मंगलवार से पहले किसी को नहीं थी। तो क्या इतना बड़ा सौदा अचानक हो गया? न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने दावा किया है कि टाटा, एयरबस और बोइंग के एक्सपर्ट्स पिछले कई महीनों से सीक्रेट मीटिंग्स में सौदे की हर बारीकी पर बात कर रहे थे। पूरी बातचीत लंदन के एक लग्जरी होटल में चली। सौदे पर मुहर भी उसी होटल के फाइन डाइन रेस्टोरेंट में गोवा और केरल से लाए गए इंडियन सीफूड के डिनर के दौरान लगी। ...
नोकिया ने भारत में लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन:100% रिसाइकिल एल्युमिनियम से बने नोकिया एक्स30 में मिलेगा 50MP कैमरा, कीमत 49 हजार

नोकिया ने भारत में लॉन्च किया 5G स्मार्टफोन:100% रिसाइकिल एल्युमिनियम से बने नोकिया एक्स30 में मिलेगा 50MP कैमरा, कीमत 49 हजार

बिजनेस
एचमडी ग्लोबल (HMD Global) ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन नोकिया एक्स30 (Nokia X30) लॉन्च कर दिया है। हैंडसेट को सितंबर में ग्लोबल लेवल पर पेश किया गया था। कंपनी का कहना है कि फोन का फ्रेम 100% रिसाइकिल एल्युमिनियम और बैक कवर 65% रिसाइकिल प्लास्टिक से बना है। नोकिया X30 : प्राइस और अवेलेबलिटीनोकिया X30 के 8 जीबी रैम+256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 48,999 रुपए रखी गई है। स्मार्टफोन क्लाउडी ब्लू और आइस व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ आता है। हैंडसेट की प्री बुकिंग कंपनी की ऑफिशियल साइट और अमेजन पर शुरू हो गई है। नोकिया एक्स 30 5जी की सेल 20 फरवरी से शुरू होगी। नोकिया X30 स्पेसिफिकेशन डिस्प्ले : स्मार्टफोन में 90 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो फुल-HD+ रिजॉल्यूशन ऑफर करती है। प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास विक्टस यूज किया गया है। फोन की...
दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील:बोइंग से 220 और एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदेगी टाटा, 5.79 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की डील

दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील:बोइंग से 220 और एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट खरीदेगी टाटा, 5.79 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की डील

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली. टाटा ग्रुप की एयर लाइन एअर इंडिया ने 470 एयरक्राफ्ट की दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील साइन की है। इस डील में एअर इंडिया को फ्रांस की कंपनी एयरबस से 250 एयरक्राफ्ट और अमेरिकी कंपनी बोइंग से 220 एयरक्राफ्ट मिलेंगे। इससे पहले दुनिया की सबसे बड़ी एविएशन डील का रिकॉर्ड अमेरिकन एयरलाइंस के नाम था, जिसने 2011 में एयरबस और बोइंग को 460 एयरक्राफ्ट का ऑर्डर दिया था। एअर इंडिया के टोटल ऑर्डर में से, 31 एयरक्राफ्ट साल के आखिर तक सर्विस में शामिल हो जाएंगे, बाकी विमान 2025 मिड तक आएंगे। एअर इंडिया ने ऑर्डर प्राइज की घोषणा नहीं की है। हालांकि, कुछ न्यूज रिपोर्टों में लिस्ट प्राइज पर डील की टोटल वैल्यू 70 बिलियन डॉलर (करीब 5.79 लाख करोड़ रुपए) बताई जा रही है। इसमें बोइंग के साथ हुई डील की वैल्यू 34 बिलियन डॉलर (करीब 2.81 लाख करोड़ रुपए) बताया गया है। 2005 के बाद पहली बार एयरक्राफ्ट खरीदे...
डॉग फ्लोकी को बनाया ट्विटर का नया CEO:एलन मस्क ने कहा- यह दूसरे लोगों से काफी अच्छा और स्टाइलिश भी है

डॉग फ्लोकी को बनाया ट्विटर का नया CEO:एलन मस्क ने कहा- यह दूसरे लोगों से काफी अच्छा और स्टाइलिश भी है

बिजनेस
बिलिनेयर एलन मस्क इन दिनों ट्विटर के नए CEO की तलाश कर रहे हैं। एलन मस्क ने बुधवार (15 फरवरी) को कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल के आखिरी तक ट्विटर के लिए एक नया CEO मिल जाएगा। इस बीच एलन मस्क ने ट्विटर पर अपने डॉग फ्लोकी (Floki) की फोटोज शेयर कर मजाक में उसे ट्विटर का नया CEO भी बताया है। मस्क ने डॉग Floki को बनाया ट्विटर का नया CEOमस्क ने अपने डॉगी फ्लोकी की फोटोज शेयर कर लिखा, 'ट्विटर का नया CEO बहुत अमेजिंग है। यह दूसरे लोगों से काफी अच्छा है। ये नंबरों के साथ भी अच्छा और काफी स्टाइलिश भी है।' फोटोज में देखा जा सकता है कि डॉगी ब्राउन कलर का चश्मा और ब्लैक स्वेटर पहने चेयर पर बैठा हुआ है। वहीं उसकी टेबल पर एक छोटा लैपटॉप और कुछ डॉक्यूमेंट्स भी नजर आ रहे हैं। मस्क के इस पोस्ट पर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स मस्क की इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। ...