Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

कर्ज में डूबी इस कंपनी पर मुकेश अंबानी की नजर

कर्ज में डूबी इस कंपनी पर मुकेश अंबानी की नजर

बिजनेस
नई दिल्ली एशिया के सबसे अमीर शख्स और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी देश-विदेश में अपनी संपत्ति का विस्तार करने में लगे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में उन्होंने लंदन में बड़ा निवेश किया है। वहीं अब एक कर्ज में डूबी भारतीय कंपनी पर उनकी नजर है। हम बात कर रहे हैं कपड़ा और धागे बनाने वाली दिवालिया कंपनी सिंटेक्स की। इसे खरीदने की दौड़ में मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज भी शामिल हो गई है। आरआईएल ने एसेट्स केयर एंड रीकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइजेज लिमिटेड के साथ मिलकर इसे खरीदने के लिए बोली लगाई है।...
टेगा इंडस्ट्रीज के निवेशकों की बल्ले-बल्ले

टेगा इंडस्ट्रीज के निवेशकों की बल्ले-बल्ले

बिजनेस
नई दिल्ली खनन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी टेगा इंडस्ट्रीज ने अपने निवेशकों को जोरदार फायदा पहुंचाया है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को टेगा के शेयर बाजार में लिस्ट हुए। बीएसई पर इसकी लिस्टिंग 67.77 फीसदी बढ़त के साथ 753 रुपये पर हुई। इसके साथ ही एनएसई पर इसके शेयर 760 रुपये पर सूचीबद्ध हुए। गौरतलब है कि इसके इश्यू का प्राइस बैंक 443 से 453 रुपये निर्धारित था। ...
धड़ाम: शुरुआती तेजी से फिसला बाजार, सेंसेक्स 503 अंक टूटा

धड़ाम: शुरुआती तेजी से फिसला बाजार, सेंसेक्स 503 अंक टूटा

बिजनेस
नई दिल्ली सोमवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 317.05 अंक या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 59,103.72 के स्तर पर खुला। लेकिन ये तेजी बरकरार नहीं रह सकती और कुछ देर बाद ही सेंसेक्स 800 से ज्यादा अंक टूट गया। इसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में गिरावट का जो सिलसिला शुरू हुआ वो कारोबार के अंत तक जारी रहा। अंत में बीएसई का सेंसेक्स 503.25 अंक या 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 58,283.42 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई का निफ्टी भी 143.05 अंक या 0.82 अंक फिसलकर 17,368.25 के स्तर पर बंद हुआ। ...
आज 12वें दिन कंपनियो ने जारी किए तेल के नए दाम

आज 12वें दिन कंपनियो ने जारी किए तेल के नए दाम

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज बारहवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दो सप्ताह पहले केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 8.56 रुपये की कटौती की थी, जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। देश कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की कमाई पर असर डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।...
फिर महंगे होने लगे हैं सोना-चांदी:आज सर्राफा बाजार में सोना 293 रुपए महंगा हुआ, चांदी 61 हजार पर पहुंची

फिर महंगे होने लगे हैं सोना-चांदी:आज सर्राफा बाजार में सोना 293 रुपए महंगा हुआ, चांदी 61 हजार पर पहुंची

What's Hot, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बिजनेस
नई दिल्ली कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज यानी सोमवार को सोना-चांदी के दामों में बढ़त देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सर्राफा बाजार में सोना 293 रुपए महंगा होकर 48,109 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं अगर वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 1 बजे सोना 62 रुपए की बढ़त के साथ 48,226 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। चांदी भी चमकीचांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में आज चांदी 786 रुपए महंगी होकर 60,941 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि वायदा बाजार में आज चांदी कमजोर हुई है। MCX पर दोपहर 1 बजे चांदी 171 रुपए की बढ़त के साथ 61,322 रुपए पर ट्रेड कर रही है।...
नए साल से केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ मिलेगी एक और खुशखबरी

नए साल से केंद्रीय कर्मचारियों की होगी बल्ले-बल्ले, महंगाई भत्ता बढ़ने के साथ मिलेगी एक और खुशखबरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली साल 2022 की शुरुआत केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बेहद खुशहाल होने वाली है। जहां एक ओर उन्हें मिलने वाले महंगाई भत्ते (डीए), डियरनेस रिलीफ (डीआर) में इजाफा होने की संभावना है, वहीं हाउस रेंट अलाउंस (एचआरए) और ट्रैवलिंग अलाउंस में हालिया बढ़ोतरी के बाद नए साल पर फिर बढ़ोतरी हो सकती है। इस संबंध में आ रही रिपोर्टों पर नजर दौड़ाएं तो एक और फायदा कर्मचारियों को मिलने वाला है। दरअसल, केंद्रीय कर्मचारियों के फिटमेंट फैक्टर पर भी सरकार बड़ा फैसला ले सकती है। ...
नोबेल से सम्मानित अर्थशास्त्री ने क्यों कहा, भारत में रोजगार बढ़ाने में मोबाइल इंटरनेट की अहम भूमिका

नोबेल से सम्मानित अर्थशास्त्री ने क्यों कहा, भारत में रोजगार बढ़ाने में मोबाइल इंटरनेट की अहम भूमिका

बिजनेस
नई दिल्ली आज दुनिया भर में ज्यादातर लोगों की पहुंच मोबाइल तक है। इसमें इंटरनेट की मदद से लोग दुनिया-जहां की खबरों से लेकर व्यापार और नौकरी से जुड़े कामों को उंगलियां घुमाकर कर लेते हैं। यही वजह है कि नोबेल पुरुस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री माइकल स्पेंस ने कहा कि मोबाइल के जरिये इंटरनेट सुविधा से समावेशी विकास संभव हो पा रहा है और रोजगार के अवसर भी पैदा हो रहे हैं। डिजिटल लेन-देन में आई तेजीनेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) और न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय के स्टर्न बिजनेस स्कूल की ओर से आयोजित ऑनलाइन गोष्ठी में शुक्रवार को माइकल स्पेंस ने कहा कि भारत में मोबाइल इंटरनेट तक लोगों की पहुंच होने से हाल के समय में डिजिटल लेन-देन में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्षेत्र को खोलने से सूचना प्रौद्योगिक क्षेत्र में रोजगार के काफी अवसर बन रहे हैं। मोबाइल इंटरनेट के विस्तार में उप...
अमेरिका में रॉकेट की रफ्तार से बढ़ी महंगाई

अमेरिका में रॉकेट की रफ्तार से बढ़ी महंगाई

बिजनेस
नई दिल्ली जहां एक ओर भारत में लोग महंगाई की मार से परेशान हैं, तो अमेरिका के लोगों का भी बुरा हाल है। हाल ये है कि देश में मुद्रास्फीति रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ रही है और यह साल 1982 के बाद एक बार फिर से 6.8 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिकी मुद्रास्फीति में बढ़ोतरी की मुख्य वजह दरअसल, आपूर्ति श्रंखला में रुकावटें और कमी है। इसके कारण कीमतों में वृद्धि होती रहती है। अमेरिकी श्रम सांख्यिकी ब्यूरो ने जानकारीअमेरिका के श्रम सांख्यिकी ब्यूरो की ओर से शुक्रवार को दी गई जानकारी के अनुसार, अमेरिका में उपभोक्ता कीमतों में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में तेज वृद्धि देखने को मिली है। नवंबर 2020 की तुलना में उपभोक्ता कीमतें 6.8 फीसदी तक बढ़ गई हैं। वहीं मासिक आधार पर देखें तो उपभोक्ता मूल्य सूचकांक अक्तूबर से नवंबर में 0.8 प्रतिशत बढ़ा है। ब्यूरो के मु...
आज दसवें दिन कंपनियो ने जारी किए तेल के नए दाम

आज दसवें दिन कंपनियो ने जारी किए तेल के नए दाम

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज दसवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले सप्ताह केजरीवाल सरकार दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 8.56 रुपये की कटौती की थी, जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। देश कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की कमाई पर असर डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।...
उपभोक्ता मामले विभाग: कंट्री ऑफ ओरिजिन नहीं बताने पर अमेजन

उपभोक्ता मामले विभाग: कंट्री ऑफ ओरिजिन नहीं बताने पर अमेजन

बिजनेस
नई दिल्ली अमेजन, फ्लिपकार्ट जैसी ई-कॉमर्स कंपनियों को उत्पादों का कंट्री ऑफ ओरिजिन नहीं बताने पर 200 नोटिस जारी किए गए। उपभोक्ता मामलों के राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने शुक्रवार को राज्यसभा में बताया कि कंपनियों की ओर से खुलासा नियमों का उल्लंघन करने पर 2,116 मामले दर्ज किए गए। चौबे के अनुसार, इस साल 1 जनवरी से 30 नवंबर तक कंट्री ऑफ ओरिजिन नहीं बताने पर ई-कॉमर्स कंपनियों को 200 नोटिस दिए हैं। इस पर कंपाउंडिंग शुल्क के रूप में कंपनियों से 38.70 लाख रुपये वसूले गए। उन्होंने बताया कि नियमों में संशोधन कर सभी ई-कॉमर्स कंपनियों को हर उत्पाद का कंट्री ऑफ ओरिजिन बताना अनिवार्य कर दिया गया है। ...