Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

सोने की कीमत में इजाफा, चांदी का दाम 615 रुपये कम हुआ

सोने की कीमत में इजाफा, चांदी का दाम 615 रुपये कम हुआ

बिजनेस
नई दिल्ली रुपये की गिरावट के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना महंगा हो गया। इसमें 61 रुपये की तेजी दर्ज की गई। इस बढ़ोतरी के बाद 10 ग्राम सोने का दाम बढ़कर 47,013 रुपये हो गया। पिछले कारोबारी दिन में यह कीमती पीली धातु 46,952 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की कीमत 600 रुपये से ज्यादा घटीजहां एक ओर सोने के दाम में आज इजाफा हुआ है, वहीं चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार को चांदी का भाव 615 रुपये की गिरावट के साथ 59,273 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। बता दें पिछले कारोबी दिन में चांदी 59,888 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी थी।...
37 दिन में क्यों नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

37 दिन में क्यों नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

बिजनेस
नई दिल्ली दिवाली से पहले लोग पेट्रोल और डीजल के दामों में रोजाना आधार पर हो रही बढ़ोतरी से बुरी तरह त्रस्त थे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एक बड़ा एलान किया और ईंधन की कीमतों पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कटौती कर दी। सरकार की ओर से जनता को दिए गए इस तोहफे के कारण देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घट गईं। राज्यों ने भी केंद्र की देखा-देखी वैट में कटौती करना शुरू कर लोगों को राहत दी। गौर करने वाली बात ये है कि इसके बाद से ही हर रोज इनके दामों में होने वाले 10-20 पैसे इजाफे पर ब्रेक लग गया। आखिरी बार तेल के दामों में बढ़ोतरी बीती 4 नवंबर को देखने को मिली थी। हालांकि, बड़ा सवाल ये है कि आखिर 37 दिनों से तेल की कीमतें स्थिर क्यों हैं, क्या कारण है कि इनके दाम में 5-10 पैसे का भी इजाफा नहीं किया। ...
शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर लगा ब्रेक

शेयर बाजार में तीन दिन की तेजी पर लगा ब्रेक

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार में जारी तीन दिनों की लगातार तेजी का दौर थम गया। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और कारोबार के अंत तक इस गिरावट से उबर नहीं सका। बीएसई का सेंसेक्स जहां 20.46 अंक या 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 58,786.67 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी मामूली 5.55 अंक या 0.03 फीसदी टूटकर 17,511.30 के स्तर पर बंद हुआ।...
स्टार हेल्थ के निवेशकों को जोरदार झटका

स्टार हेल्थ के निवेशकों को जोरदार झटका

बिजनेस
नई दिल्ली पेटीएम के बाद अब बिगबुल कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला के निवेश वाली कंपनी स्टार हेल्थ ने अपने निवेशकों को जोरदार झटका दिया है। इंश्योरेंस कंपनी के शेयर शुक्रवार को बाजार में भारी गिरावट के साथ लिस्ट हुए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 दिसंबर को कंपनी के शेयर अपने इश्यू प्राइस से 6 फीसदी टूटकर खुले। स्टार हेल्थ के शेयर ने एनएसई पर 845 रुपये, जबकि बीएसई पर 848.8 रुपये के स्तर पर शुरुआत की। हालांकि, दिन का कारोबार बढ़ने के साथ इसमे थोड़ा सुधार देखने को जरूर मिला है। ...
सोना आज फिर हुआ महंगा, चांदी की कीमत घटी

सोना आज फिर हुआ महंगा, चांदी की कीमत घटी

बिजनेस
नई दिल्ली एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव आज फिर बढ़ गया। गुरुवार को एमसीएक्स पर सोने की कीमत 0.11 फीसदी की तेजी आई थी। वहीं शुक्रवार को इसका दाम 0.13 फीसदी बढ़कर 48,000 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी की चमक आज फीकी रही है। इसका दाम मामूली 0.06 फीसदी गिरकर 60,764 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।   इस तरह से जानें सोने की शुद्धताबता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।...
शादीशुदा लोगों को मिल सकते हैं हर महीने पांच हजार रुपये तक

शादीशुदा लोगों को मिल सकते हैं हर महीने पांच हजार रुपये तक

बिजनेस
नई दिल्ली शादी एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती है। इसमें सिर्फ दो लोगों का ही मिलन नहीं बल्कि दो परिवारों का भी मिलन होता है। आज के दौर में शादी का प्रचलन काफी तेजी है। लगभग हर कोई चाहता है कि उसकी शादी हो, साथ ही अगर हम कहें कि शादी करने के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपए मिलेंगे तो आप भी शादी करने के बारे में सोचेंगे। जी हां, आज हम आपको सरकार की इस बेहतरीन योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके तहत हर शादीशुदा इंसान को हर महीने 5 हजार रुपए दिए जाएंगे। हर किसी को अपने भविष्य और बुढ़ापे की काफी चिंता होती है, ऐसे में आप इस योजना का लाभ ले सकते हैं। साथ ही ये योजना काफी फायदे दे सकती है, और इसका प्रचार-प्रसार तेजी से किया जा रहा है।...
हुरून का दावा: 2020-21 में बड़ी कंपनियों की पूंजी 68 फीसदी बढ़ी, तबाह हो गए छोटे कारोबारी

हुरून का दावा: 2020-21 में बड़ी कंपनियों की पूंजी 68 फीसदी बढ़ी, तबाह हो गए छोटे कारोबारी

बिजनेस
मुंबई कोविड-19 महामारी के दौर में भी देश की शीर्ष-500 कंपनियों की पूंजी 68 फीसदी बढ़ी है। हुरून ने बृहस्पतिवार को जारी सूची में बताया कि शेयर बाजार में सूचीबद्ध शीर्ष-500 कंपनियों की पूंजी 2020-21 में 90 लाख करोड़ रुपये बढ़ी और कुल नेटवर्थ 228 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। हुरून के मुताबिक, बीते साल 200 कंपनियों का बाजार मूल्यांकन दोगुने से भी ज्यादा बढ़ा है।  16.7 लाख करोड़ के साथ मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की सबसे मूल्यवान कंपनी रही। दूसरे नंबर पर टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (13.1 लाख करोड़) और एचडीएफसी बैंक (9.1 लाख करोड़) लाख करोड़ तीसरे पायदान पर रही। गैर सूचीबद्ध कंपनियों में सबसे ज्यादा सीरम इंस्टीट्यूट का मूल्यांकन 127 फीसदी बढ़कर 1.8 लाख करोड़ पहुंच गया। 2021 में इन कंपनियों ने कुल 58 लाख करोड़ की बिक्री की, जो भारतीय जीडीपी का 26 फीसदी है। इतना ही नहीं इन कंपनियो...
तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले सप्ताह केजरीवाल सरकार दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 8.56 रुपये की कटौती की थी, जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। देश कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की कमाई पर असर डाल रहे हैं। दिल्ली में पेट्रोल का दाम 95.41 रुपये जबकि डीजल का दाम 86.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 109.98  रुपये व डीजल की कीमत 94.14 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल का दाम 104.67 रुपये जबकि डीजल का दाम 89.79 रुपये लीटर है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 101.40 रुपये लीटर है तो डीजल 91.43 रुपये लीटर है।...
सोने में तेजी का सिलसिला थमा, चांदी भी 158 रुपये टूटी

सोने में तेजी का सिलसिला थमा, चांदी भी 158 रुपये टूटी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार को सोना छह रुपये की मामूली गिरावट के साथ 47,156 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम में लगातार तेजी का दौर जारी था जो आज थम गया। पिछले कारोबारी दिन में सोना 47,162 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी की कीमत में भी गिरावटसोने के साथ-साथ आज दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी कमी आई है। चांदी का भाव 158 रुपये की गिरावट के साथ 60,230 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। बता दें कि पिछले कारोबारी दिन में चांदी 60,388 रुपये प्रति किलोग्राम बिकी थी। रुपये में गिरावट के बावजूद आई कमीएचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) तपन पटेल के अनुसार, रुपये में गिरावट के बावजूद दिल्ली में 24 कैरेट सोने के हाजिर भाव में 6 रुपये की मामूली गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,7...
शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1016.03 अंक उछलकर बंद, निफ्टी भी 293.05 अंक चढ़ा

शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स 1016.03 अंक उछलकर बंद, निफ्टी भी 293.05 अंक चढ़ा

बिजनेस
नई दिल्ली कारोबारी सप्ताह के चौथे  दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ। हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में दिन भर के कारोबार के दौरान तेजी का सिलसिला जारी रहा।