Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

तीन दिन बैंक में नहीं होगा काम-काज, 16 -17 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी

तीन दिन बैंक में नहीं होगा काम-काज, 16 -17 दिसंबर को हड़ताल पर रहेंगे बैंककर्मी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप किसी काम के लिए बैंक जाने का मन बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है। दरअसल, आने वाले तीन दिन बैंक बंद रहेंगे यानी इनमें कोई भी काम-काज नहीं होगा। दरअसल, देश भर के सरकारी बैंक कर्मचारियों ने दो दिन की हड़ताल का आह्वान किया है। इसके बाद रविवार को साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक बंद रहेंगे। 
एसबीआई ने सर्विस चार्ज के जरिए ग्राहकों से कमाए 346 करोड़ रुपये

एसबीआई ने सर्विस चार्ज के जरिए ग्राहकों से कमाए 346 करोड़ रुपये

बिजनेस
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने खाताधारक ग्राहकों से सर्विस फीस के तौर पर 346 करोड़ रुपये की कमाई की है। वित्त मंत्रालय की ओर से संसद में यह जानकारी दी गई है। मंत्रालय ने बताया कि एसबीआई ने जन धन खातों सहित बेसिक सेविंग अकाउंट रखने वाले ग्राहकों के लिए अतिरिक्त सेवाओं के रूप में 2017-18 से अक्तूबर 2021 तक लगभग 346 करोड़ रुपये इकट्ठा किए। वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड ने एक सवाल के लिखित उत्तर में कहा कि एसबीआई द्वारा इस संबंध में सूचित किया गया है। भारतीय स्टेट बैंक ने 2017-18 से अक्तूबर 2021 तक की अवधि के दौरान न्यूनतम अनुमानित फ्री सर्विस के बाद ग्राहकों द्वारा मांगी अतिरिक्त सेवा देने के पर 345.84 करोड़ रुपये शुल्क जमा किया है। भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों के अनुसार प्रधान मंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए खातों सहित बेसिक सेविंग बैंक जमा खाता बुनियादी न्यूनतम सुविधाएं नि: ...
मैच्योरिटी से पहले कराना चाहते हैं पॉलिसी बंद

मैच्योरिटी से पहले कराना चाहते हैं पॉलिसी बंद

बिजनेस
नई दिल्ली कई बार ऐसी स्थिति पैदा हो जाती है कि निवेशक को पॉलिसी बंद करने के बारे में सोचना पड़ता है। इसका कारण कुछ भी हो सकता है, जैसे किसी अन्य पॉलिसी में रुची या फिर प्रीमियम भरने में परेशानी होना। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एलआईसी पॉलिसी को बंद कराते समय कई तरह के नियमों का सामना करना होता है? दरअसल, पॉलिसी बंद कराने पर निवेशक को कुछ पैसे मिलते हैं जिसे सरेंडर वैल्यू कहा जाता है। अपनी पॉलिसी बंद कराने से पहले आपके लिए कुछ बातें जानना बेहद जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि पॉलिसी बंद करने पर मिलने वाली सरेंडर वैल्यू भी टैक्स के दायरे में आती है? क्या सरेंडर वैल्यू का जिक्र आईटीआर भरते समय किया जा सकता हैं? या फिर, क्या सरेंडर वैल्यू के हिसाब से इनकम टैक्स निवेशक से कर वसूल सकता है? हालांकि, एलआईसी जीवन बीमा पॉलिसी इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत कर में छूट का लाभ देता है। साथ ही यदि आपने 3...
आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत भी घटी

आज फिर सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमत भी घटी

बिजनेस
नई दिल्ली एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव बुधवार को कम हो गया। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 0.13 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इस कमी के साथ सोने का दाम कम होकर 48,008 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इसके साथ ही चांदी की चमक भी आज फीकी पड़ी है। इसका दाम 0.13 फीसदी गिर गया। इस गिरावट के साथ चांदी की कीमत कम होकर 60,738 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।...
केंद्र सरकार : इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और आभूषण क्षेत्र के प्रदर्शन से नवंबर में 30 अरब डॉलर का निर्यात

केंद्र सरकार : इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और आभूषण क्षेत्र के प्रदर्शन से नवंबर में 30 अरब डॉलर का निर्यात

बिजनेस
नई दिल्ली इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के दमदार प्रदर्शन से नवंबर में 30.04 अरब डॉलर का निर्यात हुआ। सरकार ने मंगलवार को बताया कि पिछले महीने निर्यात 27.16 फीसदी बढ़ा है।  आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल नवंबर में 23.62 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। इस साल निर्यात के साथ आयात में भी तेजी आई और नवंबर में कुल 52.94 अरब डॉलर का आयात हुआ। यह पिछले साल से 56.58 फीसदी ज्यादा है। तब कुल आयात 33.81 अरब डॉलर रहा था। निर्यात के मुकाबले आयात में तेजी से व्यापार घाटा बढ़कर 22.91 अरब डॉलर पहुंच गया। पिछले साल यह आंकड़ा 10.19 अरब डॉलर था। सरकार ने बताया कि नवंबर में उत्पाद और सेवा का कुल निर्यात 50.36 अरब डॉलर रहा, जो 2020 के मुकाबले 22.80 फीसदी ज्यादा है।...
लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 329 अंक फिसला, निफ्टी भी टूटा

लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 329 अंक फिसला, निफ्टी भी टूटा

बिजनेस
नई दिल्ली बुधवार को शेयर बाजार सुस्ती के साथ शुरू हुआ और दिन भर के कारोबार के बाद लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में बीएसई का सेंसेक्स 329 अंक टूटकर 58 हजार के स्तर के नीचे आकर 57,788 के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई के निफ्टी सूचकांक में भी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 103 अंक फिसलकर 17,221 के स्तर पर बंद हुआ।  सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की सपाट शुरुआत हुई थी। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां हरे निशान पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने लाल निशान पर कारोबार की शुरुआत की थी। सेंसेक्स 4.91 अंक या 0.01 फीसदी की बढ़त के साथ 58,122 के स्तर पर और निफ्टी सूचकांक 1.25 अंक या 0.01 फीसदी टूटकर 17,323.65 के स्तर पर खुला था। ...
आज 14वें दिन भी स्थिर रहे तेल के दाम

आज 14वें दिन भी स्थिर रहे तेल के दाम

बिजनेस
नई दिल्ली सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज  भी पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दो सप्ताह पहले केजरीवाल सरकार द्वारा दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 8.56 रुपये की कटौती की थी, जबकि डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया था। देश कई राज्यों में पेट्रोल के दाम 100 रुपये से ऊपर चल रहे हैं। देश में पेट्रोल-डीजल के दाम अभी आम आदमी की कमाई पर असर डाल रहे हैं।...
देश की सबसे बड़ी खुदरा वित्त एनबीएफसी बनेगी श्रीराम फाइनेंस

देश की सबसे बड़ी खुदरा वित्त एनबीएफसी बनेगी श्रीराम फाइनेंस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली श्रीराम ग्रुप की तीन कंपनियों ने विलय होने वाला है और सोमवार को कंपनी की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई। इस विलय से देश की सबसे बड़ी खुदरा वित्त गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) श्रीराम फाइनेंस लिमिटेड अस्तित्व में आएगी। 47 साल पुरानी कंपनी की बुनियादविलय के संबंध में 47 साल पुरानी इस कंपनी की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि इन तीनों कंपनियों श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस (एसटीएफसी), श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस (एससीयूएफ) और उनकी प्रवर्तक श्रीराम कैपिटल (एससीएल) ने एसीएल के एससीयूएफ और एसटीएफसी में विलय को मंजूरी दे दी है। विलय के बाद अस्तित्व में आने वाली इकाई को श्रीराम फाइनेंस लि.के नाम से जाना जाएगा। यह देश की सबसे बड़ी खुदरा वित्त एनबीएफसी होगी। नई कंपनी कॉमर्शियल गाड़ियों की फाइनेंसिंग, एमएसएमई लोन और टू-व्हीलर फाइनेंस का काम देखेगी। गौरतलब है कि श्र...
आज फिर बढ़ गए सोने के दाम, चांदी भी 195 रुपये महंगी

आज फिर बढ़ गए सोने के दाम, चांदी भी 195 रुपये महंगी

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप कोई बिजनेस करते हैं और आपको हर रोज ट्रांजैक्शन करने की जरुरत होती है तो आपको करंट अकाउंट की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई बिजनेस करने वाले लोगों को करंट अकाउंट खोलने की सुविधा देता है। एसबीआई का ये करंट अकाउंट छोटे व्यवसायियों, पेशेवरों, व्यापारियों के लिए उपयुक्त है जो कम लागत में सभी सुविधाओं सहित करंट अकाउंट चाहते हैं। सिर्फ यही नहीं, भारतीय स्टेट बैंक करेंट अकाउंट की ओपनिंग पर कई शानदार ऑफर भी दे रहा है। इसमें सबसे खास अकाउंट है एसबीआई गोल्ड करेंट अकाउंट। इसमें बैंक अपने ग्राहकों को कई ऑफर कर रहा है। इससे पहले एसबीआई बिजनेस करने वालों को प्लेटिनम करंट अकाउंट के भी फायदे दे रहा है।...
आज फिर बढ़ गए सोने के दाम, चांदी भी 195 रुपये महंगी

आज फिर बढ़ गए सोने के दाम, चांदी भी 195 रुपये महंगी

बिजनेस
नई दिल्ली सोमवार को सोने और चांदी दोनों कीमती धातुओं के दाम में बढ़ोतरी हुई है। जहां सोना मामूली रूप से 62 रुपये महंगा हुआ है, तो वहीं चांदी की चमक 195 रुपये बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतें तेजी के साथ 47,262 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई हैं। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक पिछले कारोबारी दिन में कीमती पीली धातु 47,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। सोने के साथ चांदी भी 195 रुपये की तेजी के साथ 60,122 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। पिछले कारोबारी दिन में यह 59,927 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिकी थी।...