Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

लाइटक्वाइन की कीमत आज 585 रुपये गिर गई

लाइटक्वाइन की कीमत आज 585 रुपये गिर गई

बिजनेस
नई दिल्ली दुनिया भर में क्रिप्टोकरेंसी में जमकर निवेश हो रहा है। 2021 की शुरुआत में लाइटक्वाइन 184.92 डॉलर (9,306.75 रुपये) पर था। इसके बाद इस डिजिटल करेंसी की कीमत में काफी इजाफा हुआ है। आज लाइटक्वाइन की कीमत में गिरावट देखने को मिली है और इसका दाम 585 रुपये कम होकर 12,873 रुपये पर आ गया। इसकी कीमत में गुरुवार को 4.35 फीसदी की कमी आई है। इस कीमत पर इसका बाजार पूंजीकरण कीमत 839.8 अरब रुपये हो गया है। Coin Price Forecast के मुताबिक, साल 2021 के अंत तक यह 304 डॉलर यानी 22,800 रुपये पर जा सकता है। इसमें 63 फीसदी की तेजी का अनुमान है। 2022 की पहली छमाही में यह 419 डॉलर पर पहुंच सकता है। वहीं 2022 के अंत तक यह 40,275 रुपये पर पहुंच सकता है, जो मौजूदा कीमत से काफी ऊपर है। वहीं Trading Beasts के अनुसार, 2024 के अंत में यह 289 डॉलर (21,675 रुपये) का होगा। यह अधिकतम 361 डॉलर यानी 27,075 रुपये पर...
अमेजन पर लगा 966 करोड़ रुपये का जुर्माना

अमेजन पर लगा 966 करोड़ रुपये का जुर्माना

बिजनेस
नई दिल्ली इटली में अमेजन पर एक बड़ी कार्रवाई की है। इसके तहत इटली के प्रतिस्पर्धा प्राधिकरण ने ई-कॉमर्स दिग्गज अमेजन पर 1.13 अरब यूरो (करीब 966 करोड़ रुपये) का जुर्माना लगाया है। इसके साथ ही व्यवहार संबंधी उपायों को भी लागू किया है, जिनकी निगरानी एक निगरानी ट्रस्ट द्वारा की जाएगी। इस वजह से की गई कार्रवाईप्राधिकरण ने घोषणा की कि अमेजन पर अपने बाजार प्रभुत्व का दुरुपयोग करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। कंपनी ने बाजार में अपनी प्रमुख स्थिति का दुरुपयोग करते हुए ई-कॉमर्स क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों को नुकसान पहुंचाने का काम किया है।  प्राधिकरण एजीसीएम (AGCM) ने कहा कि अमेजन का आचरण विशेष रूप से गंभीर था। ...
क्या आपके खाते में आया है ईपीएफओ का ब्याज? इन तीन तरीकों से करें चेक

क्या आपके खाते में आया है ईपीएफओ का ब्याज? इन तीन तरीकों से करें चेक

बिजनेस
नई दिल्ली कर्मचारियों के पीएफ अकाउंट की देख रेख करने वाली संस्था ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों को खुशखबरी दी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने खाताधारकों के अकाउंट में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ खातों में 8.50 की दर से ब्याज जमा किए हैं। ईपीएफओ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह बताया है की वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ खातों में 8.50 की दर से ब्याज जमा किए जा चुके हैं। इससे पीएफ खाता धारकों को काफी लाभ मिलने वाला है। शादियों के इस सीजन में अतिरिक्त लाभ मिलने से कर्मचारियों को काफी राहत मिलने वाली है। अगर आप भी ईपीएफओ के पीएफ खाता धारक हैं तो आप भी अपने बैंक खाते को चेक कर सकते हैं की आपके खाते में अभी तक ये पैसा आया की नहीं इसे चेक करना बहुत आसान है। ...
जल्द ही यूपीआई से पेमेंट करना हो सकता है महंगा

जल्द ही यूपीआई से पेमेंट करना हो सकता है महंगा

बिजनेस
नई दिल्ली नोटबंदी के बाद से भारत में डिजिटल रूप से लेनदेन करने वालों की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। इस कारण भारत में पेटीएम, फोन पे, मोबिक्विक जैसी कंपनियों को एक बड़ा बाजार मिला। एक समय ऐसा था जब लोग डिजिटल रूप से लेन देन करने के लिए काफी घबराते थे। वहीं आज के समय में डिजिटल भुगतान भी सामान्य तौर पर की जाने वाली लेन देन जैसा ही आम हो गया है। भारत में बड़े पैमाने पर हो रही डिजिटल भुगतान को रेगुलेट करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया अक्सर कई नियम लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति को पेश करते हैं हुए शक्तिकांत दास ने भारत में हो रही डिजिटल पेमेंट को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है, जिसका एक बड़ा असर डिजिटल रूप से पेमेंट करने वाले लोगों के ऊपर होगा।...
MapmyIndia IPO: निवेश के लिए आज खुल गया आईपीओ

MapmyIndia IPO: निवेश के लिए आज खुल गया आईपीओ

बिजनेस
नई दिल्ली साल 2020 के बाद से अब तक दलाल स्ट्रीट पर आईपीओ की बहार देखने को मिल रही हैं। साल के आखिरी महीने में भी लगातार कंपनियां अपने आईपीओ पेश कर रही है। इसी क्रम में निवेशकों के लिए निवेश का बेहतर मौका लेकर आया है मैपमायइंडिया का आईपीओ। डिजिटल मैप, जियोस्पैटियल सॉफ्टवेयर और लोकेशन बेस्ड टेक्नोलॉजी प्रोवाइड कराने वाली इस कंपनी का इश्यू गुरुवारी 9 दिसंबर को खुल गया है। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 13 दिसंबर तक खुला रहेगा। आइए जानते हैं क्या है इसका इश्यू प्राइज और इसमें पैसा लगाना कितना बेहतर रहेगा। ...
सेंसेक्स में 1016 पॉइंट्स की तेजी, 58649 पर बंद, मार्केट कैप 3.53 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज, मारुति 3-3% बढ़े

सेंसेक्स में 1016 पॉइंट्स की तेजी, 58649 पर बंद, मार्केट कैप 3.53 लाख करोड़ बढ़ा, बजाज, मारुति 3-3% बढ़े

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई आज शेयर बाजार दूसरे दिन भारी तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1016 पॉइंट्स की तेजी के साथ 58,649 पर बंद हुआ। मार्केट कैप में 3.53 लाख करोड़ रुपए की बढ़त रही। कल यह 260.67 लाख करोड़ रुपए था। आज 264.20 लाख करोड़ रुपए हो गया है। मारुति, बजाज फाइनेंस, SBI और बजाज फिनसर्व के शेयर 3-3% से ज्यादा बढ़े। जबकि सनफार्मा, एशियन पेंट्स, ICICI बैंक, एयरटेल, इंफोसिस और टाटा स्टील के शेयर 2-2% बढ़कर बंद हुए। बाजार में बैंकिंग और IT सेक्टर के शेयर्स ने धमाल मचाया।...
आज फिर महंगे हुए सोना-चांदी, एक साल में 55 हजार तक जा सकता है सोना

आज फिर महंगे हुए सोना-चांदी, एक साल में 55 हजार तक जा सकता है सोना

बिजनेस
नई दिल्ली सोना-चांदी के दामों में आज यानी बुधवार को बढ़त देखी गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सर्राफा बाजार में सोना 266 रुपए महंगा होकर 48,129 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं अगर वायदा बाजार की बात करें तो MCX पर दोपहर 2 बजे सोना 132 रुपए की बढ़त के साथ 48,192 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। सर्राफा बाजार में मजबूत हुई चांदीचांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में आज चांदी 396 रुपए महंगी होकर 61,523 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि वायादा बाजार में आज चांदी कमजोर हुई है। MCX पर दोपहर 2 बजे चांदी 122 रुपए की गिरावट के साथ 61,706 रुपए पर ट्रेड कर रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,790 डॉलर के पार निकला सोनाअंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1,791 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। इस महीने की शुरुआत में ये 1,774 डॉलर के करीब था। ...
सीतारमण दुनिया की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल

सीतारमण दुनिया की ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल

बिजनेस
नई दिल्ली दुनिया की सबसे चर्चित मैगजीन फोर्ब्स ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की लिस्ट में शामिल किया है। उन्हें 37वां स्थान दिया गया है। निर्मला सीतारमण को लगातार तीसरी बार ‘दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं’ की लिस्ट में जगह मिली है। सीतारमण ने इस बार लिस्ट में अपने स्थान में काफी अच्छा सुधार किया है। वह अमेरिका की वित्त मंत्री जैनेट येलेन से भी दो पायदान आगे हैं। फाल्गुनी नायर को मिला 88वां स्थानफोर्ब्स ने दुनिया की 100 सबसे ताकतवर महिलाओं की सूची में Nykaa की फाउंडर और सीईओ फाल्गुनी नायर को भी जगह दी है। उन्हें इस लिस्ट में 88वां स्थान मिला है। फाल्गुनी नायर, शेयर बाजार में अपनी कंपनी की शानदार शुरुआत के बाद अभी हाल ही में भारत की 7वीं महिला अरबपति बनी हैं।...
रिजर्व बैंक ने नहीं बढ़ाया रेट:आपने लोन लिया है तो जानिए क्या होगा असर

रिजर्व बैंक ने नहीं बढ़ाया रेट:आपने लोन लिया है तो जानिए क्या होगा असर

बिजनेस
मुंबई रिजर्व बैंक ने एक बार फिर रेपो और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले अंतिम बार मई 2020 में रेपो रेट को घटाया गया था। इसके मायने ये हैं कि जिन लोगों ने कर्ज लिया है, वे अभी कुछ और समय तक कम ब्याज दरों का आनंद ले सकते हैं। पर जो लोग कर्ज लेना चाहते हैं, उन्हें क्या करना चाहिए, हम बता रहे हैं। 2001 अप्रैल के बाद रेपो-रिवर्स रेपो सबसे कम रिजर्व बैंक की 8 दिसंबर को मौद्रिक नीति कमिटी (MPC) की 3 दिनों की बैठक खत्म हुई। रेपो रेट 4% पर और रिवर्स रेपो रेट 3.35% पर बरकरार है। रेपो रेट का यह लेवल 2001 अप्रैल के बाद सबसे निचला लेवल है। रिजर्व बैंक के फैसले के बाद ज्यादातर बैंक अभी निकट समय में ब्याज की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं करेंगे।...
रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, आने वाले दिनों में बढ़ सकती है महंगाई

रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में नहीं किया बदलाव, आने वाले दिनों में बढ़ सकती है महंगाई

बिजनेस
नई दिल्ली रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने आज अपनी दो महीनों में होने वाली (द्विमासिक) मौद्रिक नीति समीक्षा के नतीजों की घोषणा की। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसके नतीजों का ऐलान करते हुए बताया कि रेपो और रिवर्स रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी, अब लोन की दरों में कोई राहत नहीं मिलेगी और आपके निवेश पर भी ज्यादा ब्याज मिलने की संभवना कम हो गई है। अभी रेपो रेट 4% और रिवर्स रेपो रेट 3.35% है। RBI ने लगातार 9वीं बार रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट अप्रैल 2001 के बाद से सबसे निचले स्तर पर हैं। RBI की मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक 6 दिसंबर को शुरू हुई थी जो इस कैलेंडर वर्ष में समिति की आखिरी बैठक थी।...