Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

बैंक FD पर कम मिलता रहेगा ब्याज, ज्यादा इंटरेस्ट के लिए नया तरीका अपनाएं

बैंक FD पर कम मिलता रहेगा ब्याज, ज्यादा इंटरेस्ट के लिए नया तरीका अपनाएं

बिजनेस
मुंबई रिजर्व बैंक ने एक बार फिर प्रमुख दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले मई 2020 में रेपो रेट को घटाया गया था। इससे अगर आपने बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) किए हैं या करने वाले हैं तो आपको घाटा हो सकता है। रिजर्व बैंक के फैसले का होता है असर FD की ब्याज दरों पर रिजर्व बैंक के फैसले का असर काफी होता है। अगर रिजर्व बैंक दरें घटाता तो आपकी FD पर और कम ब्याज मिलता। अगर वह रेपो रेट को बढ़ा देता तो आपको FD पर ज्यादा ब्याज मिलता। दरअसल, डिपॉजिट और उधारी दोनों एक दूसरे से जुड़े हैं। यानी, जब लोन पर ब्याज दर कम होगा तो डिपॉजिट पर भी कम होगा। ऐसा इसलिए कि बैंक आपसे जो डिपॉजिट 5 या 6% पर लेता है, वही पैसा आपको लोन के समय में 7-8% पर देता है। बैंक की यही प्रमुख कमाई है। बैंक के पास अपना खुद का पैसा बहुत कम रहता है।...
PPF और RD में निवेश करके आसानी से तैयार कर सकते हैं बड़ा फंड

PPF और RD में निवेश करके आसानी से तैयार कर सकते हैं बड़ा फंड

बिजनेस
अगर आप इन दिनों अपना पैसा निवेश करने के लिए कोई ऐसी स्कीम की तलाश में हैं जहां आपका पैसा भी सुरक्षित रहे और आपको बेहतर ब्याज भी मिले तो पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) और रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम में पैसा लगा सकते हैं। इन दोनों ही स्कीम्स में आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा निवेश करके बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। आज हम आपको ग्राफिक्स के जरिए पोस्ट ऑफिस PPF और RD स्कीम के बारे में बता रहे हैं। ताकि आप अपने लिए सही स्कीम का चुनाव कर सकें।...
इस साल 10 महीने में 3.45 लाख करोड़ रुपए का हुआ आयात, ये पिछले साल के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा

इस साल 10 महीने में 3.45 लाख करोड़ रुपए का हुआ आयात, ये पिछले साल के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा

बिजनेस
नई दिल्ली देश में सोना आयात के सारे रिकॉर्ड टूट गए हैं। इस साल जनवरी से अक्टूबर के बीच 10 महीनों में ही 3,45,303 करोड़ रुपए का सोना आयात हो चुका है। आयात की मौजूदा औसत रफ्तार बनी रही तो दिसंबर तक यह आंकड़ा 4 लाख करोड़ से ऊपर निकल जाएगा। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक किसी एक साल में सोना आयात पर कभी भी इतना खर्च नहीं हुआ है। पिछला रिकॉर्ड 2017 का है, जब देश में 2.36 लाख करोड़ रुपए का सोना आयात किया गया था।...
Samsung ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 7999 रुपये

Samsung ने भारत में लॉन्च किया सस्ता स्मार्टफोन, कीमत 7999 रुपये

बिजनेस
नई दिल्ली सैमसंग इंडिया ने अपने नए स्मार्टफोन Samsung Galaxy A03 Core को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। Samsung Galaxy A03 Core एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन है। Galaxy A03 Core में 6.5 इंच की इनफिनिटी वी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा सैमसंग के इस बजट स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में सिंगल रियर कैमरा दिया गया है। Samsung Galaxy A03 Core की कीमतGalaxy A03 Core की कीमत 7,999 रुपये रखी गई है। Galaxy A03 Core को एक ही वेरियंट में पेश किया गया है जो कि 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला है। Galaxy A03 Core की बिक्री सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर और तमाम रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है।...
Moto G51 5G की भारत में लॉन्चिंग हुई कंफर्म, 50MP कैमरे के साथ आएगा फोन

Moto G51 5G की भारत में लॉन्चिंग हुई कंफर्म, 50MP कैमरे के साथ आएगा फोन

बिजनेस
नई दिल्ली मोटोरोला के नए स्मार्टफोन Moto G51 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म हो गई है। Moto G51 5G को 10 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसकी पुष्टि मोटोरोला इंडिया ने ट्वीट करके की है। Moto G51 5G को पिछले महीने यूरोप में Moto G200, Moto G71, Moto G41 और Moto G31 के साथ लॉन्च किया गया था। Moto G51 5G की कीमत भारतीय बाजार में 20 हजार रुपये के करीब हो सकती है। Moto G51 5G की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी। Moto G51 5G को एक्वा ब्लू, ब्राइट सिल्वर और इंडिगो ब्लू कलर में पेश किया जाएगा।...
‘इंवेस्ट राजस्थान 2022’ : ‘दिल्ली इंवेस्टर्सकनेक्ट’ में 78,700 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले

‘इंवेस्ट राजस्थान 2022’ : ‘दिल्ली इंवेस्टर्सकनेक्ट’ में 78,700 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले

बिजनेस
जयपुर जनवरी 2022 में प्रस्तावित 'इंवेस्ट राजस्थान 2022' का पहला रोड शो इस माह के आरंभ में दिल्ली में आयोजित किया गया। इसमें राजस्थान सरकार 68,698 करोड़ के सहमति पत्र (एमओयू) पर दस्तखत कराने में कामयाब रही। इसके अलावा 10,099 करोड़ रुपये के आशय पत्र (एलओआई) पर भी दस्तखत किए गए। यह निवेश राज्य के घीलोठ, भिवाड़ी, नीमराना, जयपुर, उदयपुर, अलवर और कई अन्य जिलों में किया जाएगा। इन शहरों में रीको ने विशेष जोन विकसित किए हैं।  राजस्थान की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री शकुंतला रावत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने नीति नियामक तंत्र का सृजन कर औद्योगिक विकास को गति दी है। आरआईपीएस 2019 प्रोत्साहन योजना, एमएसएमई अधिनियम,  एकल खिड़की योजना (सिंगल विंडो सिस्टम) वन स्टॉप शॉप (OSS) वह हमारी पहल हैं, जिनसे निवेश प्रक्रिया को सरल व सहज बनाया गया है।...
एयर इंडिया के कायापलट की तैयारी

एयर इंडिया के कायापलट की तैयारी

बिजनेस
नई दिल्ली टाटा समूह ने एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया की घर वापसी के बाद अब इसके कायापलट की तैयारी शुरू कर दी है। इसे अंजाम देने के लिए समूह ने 100 दिन की कार्ययोजना बनाई है। यानी अब 100 दिनों के भीतर नए बदलावों के साथ दिखाई देने वाली यह विमानन कंपनी। गौरतलब है कि टाटा समूह ने भारी कर्ज में डूबी सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया को हाल में खरीदा था और वह जनवरी 2022 में इसकी कमान अपने हाथों में ले सकता है। ...
बीएसएनएल का ये रिचार्ज प्लान है काफी खास

बीएसएनएल का ये रिचार्ज प्लान है काफी खास

बिजनेस
नई दिल्ली आज हम आपको बीएसएनएल के एक खास रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें कम खर्चे पर आपको ढेरों बेनिफिट्स मिलेंगे। बीएसएनएल का ये रिचार्ज प्लान भारत में काफी लोकप्रिय है। जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में देश की बड़ी टेलिकॉम कंपनियों (वोडाफोन-आइडिया, एयरटेल और रिलायंस जियो) ने अपने रिचार्च प्लान्स को महंगे किए हैं। ऐसे में ग्राहकों को इन कंपनियों की टेलिकॉम सेवाओं का फायदा उठाने के लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इस कारण कई ग्राहक उन रिचार्ज प्लान्स की तलाश कर रहे हैं, जिनमें सस्ते दरों पर ज्यादा बेनिफिट मिल सके। इसी कड़ी में आज हम आपको बीएसएनएल के ऐसे ही एक किफायती रिचार्ज प्लान के बारे में बताने वाले हैं, जिसको कराने पर आपको ढेरों बेनिफिट मिलेंगे। बीएसएनएल के इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत मात्र 94 रुपये है।...
मंगलवार को लॉन्च होगी नई अपडेटेड टिगुआन एसयूवी

मंगलवार को लॉन्च होगी नई अपडेटेड टिगुआन एसयूवी

बिजनेस
नई दिल्ली Volkswagen India (फॉक्सवैगन इंडिया) मंगलवार 7 दिसंबर 2021 को अपनी अपडेटेड Tiguan (टिगुआन) एसयूवी की कीमतों का एलान करने वाली है। कंपनी के औरंगाबाद प्लांट में नए मॉडल का प्रोडक्शन पहले से ही चल रहा है। बताया जा रहा है कि नई 2021 फॉक्सवैगन टिगुआन फेसलिफ्ट में "एक शार्प डिजाइन, शानदार परफॉर्मेंस, सुरक्षा और रोमांचक नए एसिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं।" नया 2021 वोक्सवैगन टिगुआन फेसलिफ्ट, जिसे ब्रांड के विश्व स्तर पर प्रसिद्ध एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर डिजाइन किया गया है, में मामूली कॉस्मेटिक बदलाव और फीचर अपग्रेड प्राप्त हुए हैं। मिड-लाइफ अपडेट के साथ इस एसयूवी में अब डीजल इंजन का ऑप्शन बंद कर दिया गया है। Tiguan facelift एक 5-सीटर एसयूवी है और यह कंपनी के इंडिया 2.0 रणनीति के हिस्से के रूप में आ रही है। यह उन चार एसयूवी में से एक होगी जिसे कार ब्रांड ने भारत में पेश करने की घोषणा की ह...
ईपीएफओ ने 22 करोड़ से ज्यादा खातों में जमा किया ब्याज

ईपीएफओ ने 22 करोड़ से ज्यादा खातों में जमा किया ब्याज

बिजनेस
नई दिल्ली ईपीएफओ खाताधारकों के लिए खुशखबरी है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ खातों में 8.50 प्रतिशत की दर से ब्याज जमा की है। ईपीएफओ ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस बात की जानकारी साझा की है। ईपीएफओ ने एक ट्वीट में कहा है कि वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 22.55 करोड़ खातों में 8.50 फीसदी की दर से ब्याज के साथ जमा कर दिया गया है।...