मुंबई
एक कहावत है। कभी भी सारे अंडों को एक टोकरी में नहीं रखना चाहिए। यही कहावत आप जब निवेश करते हैं तो उसमें भी लागू होती है। यानी सारे पैसे एक ही शेयर या एक ही फंड में निवेश नहीं करना चाहिए। जिस तरह का बाजार का माहौल है, ऐसे में आप मल्टी असेट फंड में निवेश कर सकते हैं।
नई दिल्ली
त्योहारी सीजन की तगड़ी मांग ने घरेलू अर्थव्यवस्था को जबरदस्त सहारा दिया है। बीते माह रिटेल बिजनेस अक्टूबर 2020 के मुकाबले 34% और कोविड पूर्व स्तर (अक्टूबर 2019) की तुलना में 14% बढ़ा है। फूड एंड ग्रॉसरी और ज्वैलरी की बिक्री सबसे ज्यादा बढ़ी है।
रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) के आंकड़ों के मुताबिक, अक्टूबर में लगभग हर सेक्टर की रिटेल बिक्री कोविड पूर्व स्तर से 6% से लेकर 31% तक बढ़ी है। पिछले साल अक्टूबर के मुकाबले तो इस मामले में 31% से लेकर 59% तक बढ़ोतरी हुई है। आरएआई के सीईओ कुमार राजगोपालन ने कहा कि एक करोड़ कोविड टीके लगने के बाद रिटेल इंडस्ट्री की बिक्री और बढ़ने की उम्मीद है। कई सेक्टर इस मामले में बीते 2-3 माह से कोविड पूर्व स्तर पार कर गए हैं। राजगोपालन ने उम्मीद जताई कि नवंबर में भी रिटेल बिक्री का रुझान सकारात्मक बना रहेगा।...
मुंबई
हफ्ते के तीसरे दिन आज शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 80 पॉइंट्स (0.13%) गिरकर 60,352 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27 अंक (0.15%) गिरकर 27,080 पर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर 3.21% टूटकर बंद हुआ। पिछले हफ्ते यह शेयर एक दिन में ही 10% टूट गया था।
138 पॉइंट्स नीचे खुला था सेंसेक्स
सेंसेक्स आज 138 अंक नीचे 60,295 पर खुला था। इसके बाद यह गिरावट में ही रहा। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 13 कंपनियों के शेयर्स में बढ़त रही। 17 कंपनियों के शेयर्स में गिरावट रही। आज बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयर्स में बिकवाली हुई। ICICI बैंक, SBI, HDFC बैंक के शेयर्स 1% के करीब टूटे हैं। जबकि सन फार्मा, डॉ रेड्डी और बजाज फाइनेंस के शेयर्स बढ़त में हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी आज 17,973 पर खुला था और 17,915 का निचला स्तर बनाय...
मुंबई
ब्यूटी प्रोडक्ट का कारोबार करने वाली नायका की पेरेंट कंपनी FSN ई-कॉमर्स वेंचर्स के शेयर्स की आज स्टॉक एक्सचेंज पर धमाकेदार लिस्टिंग हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर नायका का शेयर इश्यू प्राइस से 78% ऊपर 2,001 पर ओपन हुआ। दिन के कारोबार में शेयर ने लगभग दोगुना होकर 2248.10 रुपए का हाई बनाया।
इसी के साथ नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर देश की सबसे अमीर सेल्फ मेड महिला भी बन गई हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के अनुसार फाल्गुनी की संपत्ति 6.5 अरब डॉलर पर पहुंच गई है। फाल्गुनी की कंपनी में हिस्सेदारी करीब आधी है। उन्होंने 2012 में नायका की स्थापना की थी। आज नायका देश में ब्यूटी प्रोडक्ट की टॉप ई-कॉमर्स साइट में शामिल है।...
ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर की आज से टेस्ट राइड शुरू हो चुकी है। यानी ग्राहक इस ई-स्कूटर को खरीदने से पहले राइड कर सकते हैं। अभी टेस्ट राइड की सुविधा दिल्ली, कोलकाता, अहमदाबाद और बेंगलुरु में दी जाएगी। कंपनी ने ये ई-स्कूटर 15 अगस्त को लॉन्च किया था। इसे S1 और S1 प्रो के दो मॉडल में लॉन्च किया गया है। हालांकि, टेस्ट ड्राइव से पहले कंपनी ने इसकी मजबूती और पावर को दिखाने के लिए इसके स्टंट का वीडियो शेयर किया है। ये स्टंट आमतौर पर किसी बाइक से किए जाते हैं।
ओला SEO भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया उसमें जिसमें कुछ स्टंट एक्सपर्ट्स ओला S1 के जरिए हाई जंप, व्हीली, डोनट जैसे स्टंट करते दिख रहे हैं। इन स्टंट के दौरान स्कूटर को हवा में जंप कराई गई। इस वीडियो से ओला स्कूटर की मजबूती और पावर का पता चल रहा है। यानी आप इस ई-स्कूटर को उबड़-खाबड़ सड़कों के साथ कहीं भी चला पाएंगे। यदि स्टं...
नई दिल्ली
मारुति सुजुकी ने अपनी लो-बजट हैचबैक सेलेरियो का नया मॉडल बुधवार को लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपए है। कंपनी ने नए मॉडल में कुछ बदलाव किए हैं। साथ ही, इसे स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की है। कार की सबसे खास बात है कि इसका पेट्रोल वैरिएंट 26.68 किमी प्रति लीटर का माइलेज देगा। यानी अब ये देश की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली पेट्रोल कार बन गई है। सेलेरियो को 2014 में लॉन्च किया गया था। पिछले 7 साल में कंपनी ने इसकी 5.9 लाख यूनिट्स बेची हैं।...
नई दिल्ली
अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते 40 दिन में सोने की कीमत 5.6 फीसदी बढ़कर तीन महीनों की ऊंचाई पर पहुंच गई है। न्यूयॉर्क में मंगलवार को सोना 0.07 फीसदी तेजी के साथ 1,825.84 डॉलर प्रति आउंस बिका। छह सितंबर को यह 1,828.10 डॉलर के स्तर पर था। इसके बाद 30 सितंबर तक यह 1,728.92 डॉलर तक नीचे आ गया था।
हालांकि, इस दौरान रुपए में आई मजबूती के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमतों पर अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी का असर नहीं हुआ। मंगलवार को 24 कैरेट सोना 170 रुपए प्रति 10 ग्राम अौर जेवराती सोना (22 कैरेट) 146 रुपए महंगा हुआ।...
मुंबई
टेस्ला के मालिक एलन मस्क फिर एक बार अपने सोशल मीडिया बयान की वजह से घाटे में हैं। उनकी कंपनी के शेयर्स में दो दिनों से चली आ रही गिरावट से उनको 50 अरब डॉलर का घाटा हुआ है।
मुकेश अंबानी की संपत्ति की तुलना में आधी गिरावट
भारत में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक और एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति 95 अरब डॉलर है। यानी उसका आधा घाटा मस्क को केवल दो दिनों में हुआ है। ब्लूमबर्ग बिलिनियर इंडेक्स में शामिल किसी अमीर बिजनेसमैन को दो दिनों में हुआ यह सबसे बड़ा घाटा है। साथ ही यह ऐतिहासिक रूप से पहली बार हुआ है। इससे पहले अमेजन के जेफ बेजोस की संपत्ति में एक दिन में 36 अरब डॉलर की कमी आई थी।...
मुंबई
हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 478 पॉइंट्स (0.80%) की बढ़त के साथ 60,545 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151 अंकों (0.85%) की तेजी के साथ 18,068 पर बंद हुआ। इंडसइंड बैंक का शेयर आज 10.52% की गिरावट के साथ 1,063 रुपए पर बंद हुआ।
आज सुबह सेंसेक्स 318 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 60,385 पर खुला था। हालांकि बाद में इसमें 200 अंकों की गिरावट भी आई। सेंसेक्स दोपहर तक 60 हजार के नीचे कारोबार कर रहा था। दोपहर बाद बाजार में फिर एक बार तेजी लौटी। आज बैंकिंग शेयर्स में मिला-जुला रुझान रहा। कैनरा बैंक का शेयर आज 5% उपर 242 रुपए तक पहुंच गया।...
मुंबई
देश का सबसे बड़ा IPO लेकर आ रही पेटीएम के इश्यू को कोई खास रिस्पांस नहीं मिल रहा है। पहले दिन 4 बजे तक केवल 17% ही इश्यू भर पाया है।
4.38 करोड़ शेयर जारी किया है पेटीएम ने
पेटीएम ने कुल 4.38 करोड़ शेयर जारी की है। इसके एवज में इसे 81.96 लाख शेयर्स के लिए एप्लिकेशन मिला है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की वेबसाइट के मुताबिक, 51.81 लाख शेयर्स के लिए कट ऑफ प्राइस पर आवेदन मिले हैं। कंपनी ने IPO का प्राइस 2,080 से 2,150 रुपए प्रति शेयर रखा है।...