Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

1500 रुपये बढ़ी इथेरियम की कीमत

1500 रुपये बढ़ी इथेरियम की कीमत

बिजनेस
नई दिल्ली 29 अप्रैल को इथेरियम 2799 डॉलर (करीब 2,09,925 रुपये) पर कारोबार कर रही थी। आज यह करीब 4,358.99 डॉलर यानी 3,46,446 रुपये की है। रिसर्च वेबसाइट फाइंडर और यूके स्थित बहुराष्ट्रीय बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड की वैश्विक शोध टीम के अनुसार, इस साल के अंत तक यह 4512 डॉलर यानी करीब 3,38,400 रुपये तक जा सकती है। मौजूदा समय में एक इथेरियम की कीमत 4,220.50 डॉलर (3,16,620.36 रुपये) है। आइए जानते हैं शोध टीम के अनुसार आगामी वर्षों में इसकी कीमत कितनी बढ़ेगी। 2025 तक 19842 डॉलर हो सकती है कीमत वहीं साल 2025 तक एक इथेरियम की कीमत 19842 डॉलर यानी करीब 14,88,150 रुपये का स्तर छू सकती है। थॉमसन रॉयटर्स के टेक्नोलॉजिस्ट Joseph Raczynski और एलएमएक्स समूह के Joel Kruger सहित पैनलिस्ट्स का मानना है कि इथेरियम के मूल्यांकन और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा। स्टैंडर्ड चार्टर्ड का यह भी मानना है कि ...
बिटक्वाइन में फिर आई तेजी, 50 लाख रुपये के करीब पहुंची कीमत

बिटक्वाइन में फिर आई तेजी, 50 लाख रुपये के करीब पहुंची कीमत

बिजनेस
नई दिल्ली दुनियाभर में बिटक्वाइन का वर्चस्व बढ़ रहा है। बिटक्वाइन एक आभासी मुद्रा है, जिसका इस्तेमाल केवल ऑनलाइन लेनदेन के लिए किया जाता है। बिटक्वाइन के मूल्यों में भारी उतार-चढ़ाव के कारण अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या एक मुद्रा के रूप में कार्य करने में यह सक्षम है। दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटक्वाइन की आज की कीमत 61,885.40 डॉलर (49,24,333 रुपये) के करीब है।  और कितना बढ़ेगा बिटक्वाइन का दाम?विश्लेषकों के अनुमान के अनुसार, अगले महीने के अंत तक बिटक्वाइन दोबारा अपने 64000 डॉलर यानी 48,00,000 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकता है। नवंबर में यह 98000 डॉलर (73,50,000 रुपये) का स्तर छू सकता है और दिसंबर में यह दोबारा रिकॉर्ड तोड़कर एक लाख डॉलर यानी करीब 75 लाख रुपये पर पहुंच जाएगा। साल 2021 के अंत तक इसकी कीमत 1,35,000 डॉलर (1,01,25,000 रुपये) तक पहुंच जाएगी, जो मौजू...
5000 रुपये से कम कीमत में आने वाली 5 स्मार्टवॉच

5000 रुपये से कम कीमत में आने वाली 5 स्मार्टवॉच

बिजनेस
नई दिल्ली त्योहारी सीजन में गैजेट की खूब खरीदारी होती है। कोई खुद के लिए खरीदता है तो कोई किसी को गिफ्ट देने के लिए खरीदता है। आप में से भी कुछ लोग ऐसे होंगे जो इस दिवाली कोई गैजेट खरीदने की प्लानिंग कर रहे होंगे। यदि आप उनमें से एक हैं जो 5,000 रुपये से कम कीमत में स्मार्टवॉच खरीदने की सोच रहें तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ ऐसी स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे जिनकी कीमत 5,000 रुपये से कम हैं और इन स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग, ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर और टेंपरेचर मॉनिटर जैसे फीचर्स हैं।...
अब राशन की दुकान से खरीद सकेंगे रसोई गैस सिलेंडर

अब राशन की दुकान से खरीद सकेंगे रसोई गैस सिलेंडर

बिजनेस
नई दिल्ली भारत में बड़े पैमाने पर रसोई एलपीजी गैस सिलेंडर्स का इस्तेमाल खाना बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि बीते कुछ सालों में एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में काफी इजाफा हुआ है। भारत में एक बड़ी आबादी लोअर मिडिल क्लास की है। ऐसे में गैस सिलेंडर के दामों के बढ़ने से मध्यम दर्जे के लोगों पर इसका बुरा असर पड़ा है। इसी समस्या को दूर करने के लिए हो सकता है सरकार जल्द ही एक बड़ा बदलाव लेकर आए। रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार राशन की दुकानों पर छोटे कुकिंग गैस सिलेंडर को बेचने की मंजूरी दे सकती है। सरकार के इस फैसले से भारत के एक बहुत बड़े तबके को सीधा लाभ पहुंचेगा। अब तक इन सिलेंडर्स को तेल विपणन कंपनियों के रिटेल आउटलेट से ही खरीदा जा सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इन बदलावों के बारे में, जिन्हें जल्द ही भारत सरकार द्वारा मंजूरी मिल सकती है। ...
आरबीआई ने करंट अकाउंट के नियमों में दी ढील

आरबीआई ने करंट अकाउंट के नियमों में दी ढील

बिजनेस
मुंबई आरबीआई के गाइडलाइंस के अनुसार अब बैंक उन कर्जदारों के लिए चालू खाते खोल सकते हैं, जिन्होंने बैंकिंग प्रणाली से नकद ऋण (सीसी)/ओवरड्राफ्ट (ओडी) के रूप में ऋण सुविधा प्राप्त की है। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को 5 करोड़ रुपये से कम के बैंक एक्सपोजर के लिए चालू खाता(करंट अकाउंट) नियमों में ढील दे दी है। आरबीआई के गाइडलाइंस के अनुसार अब बैंक उन कर्जदारों के लिए चालू खाते खोल सकते हैं, जिन्होंने बैंकिंग प्रणाली से नकद ऋण (सीसी)/ओवरड्राफ्ट (ओडी) के रूप में ऋण सुविधा प्राप्त की है। वहीं उधारकर्ताओं को एक-एक अंडरटेकिंग भी देनी होगी कि जैसे ही यह एक्सपोजर पांच करोड़ रुपए से ज्यादा होगा वो बैंकों को तुरंत सूचित करेंगे। नियामक ने बैंकों से एक महीने के भीतर बदलाव लागू करने को कहा है। 29 अक्टूबर को जारी अपने नए दिशानिर्देशों में, आरबीआई ने कहा कि 5 करोड़ रुपये से कम की बैंक...
आने वाला है साल का सबसे बड़ा आईपीओ, निवेश करके आप हो सकते हैं मालामाल

आने वाला है साल का सबसे बड़ा आईपीओ, निवेश करके आप हो सकते हैं मालामाल

बिजनेस
नई दिल्ली इस साल को IPO's का साल कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इस वर्ष कई बड़ी बड़ी कंपनियों के IPO's लॉन्च हुए हैं और होने को हें। अभी कुछ महीनों पहले ही जोमैटो का IPO आया था, जिसमें निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा हुआ। वहीं अब अगले महीने नवंबर के शुरुआती दौर में पेटीएम भी अपना IPO लॉन्च करने जा रहा है। बता दें कि शेयर बाजार को रेग्युलेट करने वाली संस्था सेबी ने पेटीएम IPO को मंजूरी दे दी है। ये IPO देश में 8 नवंबर को लॉन्च होगा। इस IPO को अब तक का देश का सबसे बड़ा आईपीओ कहा जा रहा है। कई निवेशक लंबे समय से इसका इंतजार कर रहे थे। वहीं इसके लॉन्च होने की तारीख निश्चित होने के बाद कई लोग इसमें निवेश करने की योजना बना रहे हैं। पेटीएम आईपीओ में  निवेश करके आप एक अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।...
इस बिजनेस में आप 1 लाख का निवेश करके कमा सकते हैं 8 लाख रुपये

इस बिजनेस में आप 1 लाख का निवेश करके कमा सकते हैं 8 लाख रुपये

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली एक अच्छा बिजनेस हमेशा एक अच्छा रिटर्न लेकर आता है। अगर आप अच्छी प्लानिंग के साथ किसी बिजनेस की शुरुआत करने जा रहे हैं, तो ज्यादा संभावना है कि आप उसमें कामयाबी हासिल करेंगे। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें आप 1 लाख रुपये निवेश करके 8 लाख रुपये तक की कमाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको खीरे की खेती करनी होगी। खीरे की खेती करके आप जबरदस्त मुनाफा हासिल कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपको निवेश किए गए पैसों का 800 गुना तक रिटर्न मिल सकता है। अगर आप खीरे की खेती में 1 लाख रुपये लगाते हैं, तो आपको 8 लाख तक का रिटर्न मिल सकता है। भारत में कई लोग इस खेती को करके एक अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं।...
अब 18300 करोड़ रुपये के आईपीओ का ऑफर

अब 18300 करोड़ रुपये के आईपीओ का ऑफर

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय पूंजी बाजार के इतिहास में पेटीएम सबसे बड़ा आईपीओ (प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम) लेकर आ रही है। खुदरा निवेशकों के लिए पेटीएम का यह आईपीओ आठ नवंबर को खुलेगा और 10 नवंबर को बंद होगा। सबसे बड़ी बात यह है कि पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस (One97 Communications) ने अपने आईपीओ का साइज 16,600 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 18,300 करोड़ रुपये कर दी है। बढ़ी साइज का इस्तेमाल ऑफर फॉर सेल (OFS) के लिए होगा। रिपोर्ट के मुताबिक पेटीएम अपने इस कदम से दुनिया की शीर्ष 50 सबसे मूल्यवान सूचीबद्ध कंपनियों में शामिल हो जाएगी। पेटीएम आईपीओ भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ है, जो  अक्तूबर 2010 में उठाए गए 15,745 करोड़ रुपये के कोल इंडिया के सार्वजनिक निर्गम से आगे निकल गया है। Redseer प्रबंधन परामर्श कंपनी की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेटीएम वर्तमान में उपभोक्ताओं और व्यापारियों ...
जियो 4G स्मार्टफोन 6499 रु. में मिलेगा, 1999 रु. देकर किस्तों में ले सकेंगे; दिवाली से शुरू होगी बुकिंग

जियो 4G स्मार्टफोन 6499 रु. में मिलेगा, 1999 रु. देकर किस्तों में ले सकेंगे; दिवाली से शुरू होगी बुकिंग

बिजनेस
मुंबई जियो ने अपने पहले 4G स्मार्टफोन जियोफोन नेक्स्ट की कीमत अनाउंस कर दी है। इस फोन की कीमत 6,499 रुपए तय की गई है। ग्राहक इस फोन को 1,999 देकर खरीद सकते हैं। बाकी अमाउंट 18 और 24 महीने की आसान EMI पर दे पाएंगे। इस स्मार्टफोन को रिलायंस जियो और गूगल ने साथ मिलकर तैयार किया है। इससे पहले गूगल के CEO सुंदर पिचाई ने कहा था कि फोन को दिवाली तक लॉन्च किया जाएगा।...
इस बिजनेस से आप हर महीने कमा सकते हैं 2 लाख रुपये

इस बिजनेस से आप हर महीने कमा सकते हैं 2 लाख रुपये

बिजनेस
नई दिल्ली अगर सोच समझकर और प्लानिंग के साथ किसी बिजनेस को स्टार्ट किया जाए, तो उसके सफल होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। वहीं अगर जब आपके बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी आगे आए तो आप एक मोटा मुनाफा अपने व्यापार से कमा सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे ही बिजनेस का आइडिया देने वाले हैं, जिसमें आपको सरकार का साथ मिलेगा। आज जिस बिजनेस की बात हम कर रहे हैं, वह पशुपालन से जुड़ा हुआ है। आप बकरी पालन करके एक अच्छी कमाई कर सकते हैं। पशुपालन के इस व्यापार को करने में आपको काफी फायदा होगा। इस बिजनेस को आप बड़ी ही आसानी के साथ अपने घर से शुरू कर सकते हैं। बकरी पालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ के साथ भी जोड़ कर देखा जाता है।...