Sunday, August 30निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

म्यूचुअल फंड्स आ रहे रास:हवा का रुख भांप रहे निवेशक, रिस्क बढ़ी तो इक्विटी से स्विच; अगस्त में पहली बार 36 लाख करोड़ रुपए से ऊपर निकला नेट एयूएम

म्यूचुअल फंड्स आ रहे रास:हवा का रुख भांप रहे निवेशक, रिस्क बढ़ी तो इक्विटी से स्विच; अगस्त में पहली बार 36 लाख करोड़ रुपए से ऊपर निकला नेट एयूएम

बिजनेस
नई दिल्ली हाल के महीनों में निवेशकों के व्यवहार में बड़ा बदलाव आया है। इकोनॉमी और बाजार के रुझान को लेकर उनकी समझ पहले से बढ़ी है। नतीजतन वे एसेट क्लास के प्रदर्शन के हिसाब से पोर्टफोलियो में बदलाव पसंद कर रहे हैं। बीते महीने म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में इसकी साफ झलक देखी गई। डायनॉमिक एसेट एलोकेशन या बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में शुद्ध निवेश जुलाई के मुकाबले करीब सात गुना बढ़ गया, जबकि इक्विटी स्कीम्स में करीब दो तिहाई घट गया। अगस्त में बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में 16,571 करोड़ का निवेशएसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में डायनॉमिक एसेट एलोकेशन/बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में 16,571 करोड़ रुपए का शुद्ध निवेश हुआ। इसके मुकाबले जुलाई के दौरान हाइब्रिड स्कीम्स की इस कैटेगरी में सिर्फ 2,453 करोड़ का शुद्ध निवेश हुआ था। गौरतलब है कि डायनॉमिक एसेट एलोकेशन पोर्टफोलि...
बाजार हरे निशान में बंद:दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 58300 और निफ्टी 17350 के ऊपर बंद, FMCG, और मेटल शेयर्स का मिला सपोर्ट

बाजार हरे निशान में बंद:दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 58300 और निफ्टी 17350 के ऊपर बंद, FMCG, और मेटल शेयर्स का मिला सपोर्ट

बिजनेस
मुंबई कारोबार हफ्ते के आखिरी दिन यानी गुरुवार को बाजार हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 55 पॉइंट चढ़कर 58,305 पर और निफ्टी 16 पॉइंट की बढ़त के साथ 17,369 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इससे पहले सेंसेक्स 58,172 पॉइंट पर और निफ्टी 17,312 पॉइंट पर खुला था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 18 शेयर्स बढ़त के साथ और 12 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए। जिसमें भारती एयरटेल के शेयर 2.77% और नेस्ले इंडिया के शेयर 2.39% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं टाइटन के शेयर में करीब 1% की गिरावट रही। बाजार को मेटल और FMCG शेयर्स का सपोर्ट मिला। NSE पर मेटल और FMCG इंडेक्स 0.78% की तेजी के साथ बंद हुए। FMCG इंडेक्स में इमामी के शेयर 4.06% और मेटल इंडेक्स में वेलस्पन कॉर्प के शेयर 5.62% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2.69% की तेजी के साथ ONGC निफ्टी का टॉप गेनर रहा। शेयर बाजार ...
बायजूस की IPO लाने की तैयारी:अगले साल की दूसरी तिमाही तक इश्यू के लिए डॉक्यूमेंट जमा कर सकती है कंपनी

बायजूस की IPO लाने की तैयारी:अगले साल की दूसरी तिमाही तक इश्यू के लिए डॉक्यूमेंट जमा कर सकती है कंपनी

बिजनेस
मुंबई ऑनलाइन एजुकेशन सर्विसेज देने वाली बायजूस इन्वेस्टर्स से 2,949 से 4424 करोड़ रुपए तक जुटाने और अगले साल IPO लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही प्री-IPO फंडिंग हासिल कर सकती है। इसके लिए कंपनी को वैल्यूएशन लगभग 1.54 लाख करोड़ रुपए का मिल सकता है। अगले साल की दूसरी तिमाही तक IPO के लिए अर्जी दे सकती हैशिक्षक रह चुके बायू रवीन्द्रन की यह कंपनी देश का सबसे ज्यादा वैल्यू वाला स्टार्टअप है। बायजूस अगले साल की दूसरी तिमाही तक IPO के लिए डॉक्यूमेंट फाइल कर सकती है। कंपनी यह फंड इक्विटी और डेट के बराबर हिस्से से हासिल कर सकती है। इससे पहले IPO के लिए 12 से 24 महीने की टाइमलाइन थी। कंपनी ने अप्रैल में 15 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया थाब्लूमबर्ग न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार अप्रैल में बायजूस ने 16.5 अरब डॉलर की वैल्यू पर UBS ग्रुप से लगभग 15 करोड़ डॉलर का फंड जुटाया था। IPO को मैनेज करने...
यूएस ओपन:कई खिलाड़ियों से ज्यादा धाक है सेरेना के कोच पैट्रिक की; उनका कोचिंग साम्राज्य फ्रांस से यूएई तक, 50 से ज्यादा कोच उनके अधीन, वे कमेंटेटर भी हैं

यूएस ओपन:कई खिलाड़ियों से ज्यादा धाक है सेरेना के कोच पैट्रिक की; उनका कोचिंग साम्राज्य फ्रांस से यूएई तक, 50 से ज्यादा कोच उनके अधीन, वे कमेंटेटर भी हैं

बिजनेस
सेरेना विलियम्स यूएस ओपन में नहीं हैं, लेकिन उनके कोच पैट्रिक मोराटोग्लू हर जगह हैं। 51 साल के पैट्रिक कई खिलाड़ियों की तुलना में ज्यादा बड़े स्टार हैं। दाढ़ी, काली-सफेद मूंछें, जो परफेक्ट शेप में होती हैं और पर्सनैलिटी पैट्रिक को टेनिस कोच की बजाय एक फ्रेंच दार्शनिक बनाती है। उन्हाेंने खुद पर एक किताब भी लिखी है, जिसका नाम है ‘द कोच’। पैट्रिक 2012 से सेरेना को कोचिंग दे रहे हैं। पैट्रिक कभी टीवी पर इंटरव्यू देते दिख जाते हैं तो कभी बिली जीन किंग नेशनल टेनिस सेंेटर में आॅटोग्राफ साइन करते। 51 साल की उम्र में पैट्रिक टेनिस में सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले स्टार की सूची में शुमार हैं, जबकि फ्रांस में वे सिर्फ एक जूनियर खिलाड़ी हुआ करते थे। पैट्रिक हर साल 4 हजार खिलाड़ियों का लगाते हैं कैंपपैट्रिक ऐसे दुर्लभ कोच हैं, जिन्होंने खुद को ब्रांड में बदल दिया है। पैट्रिक का कोचिंग साम्राज्य बहुत...
किसान आंदोलन के बीच केंद्र का बड़ा फैसला:मसूर का MSP 400 और गेहूं का 40 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया, 10683 करोड़ की टेक्सटाइल PLI स्कीम को भी मंजूरी

किसान आंदोलन के बीच केंद्र का बड़ा फैसला:मसूर का MSP 400 और गेहूं का 40 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया, 10683 करोड़ की टेक्सटाइल PLI स्कीम को भी मंजूरी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली किसान आंदोलन के बीच सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए कई रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) बढ़ा दिया है। किसानों को सपोर्ट देने के लिए दलहन (मसूर) और तिलहन (सरसों) का MSP सबसे ज्यादा बढ़ाया गया है। MSP बढ़ाने का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज यूनियन कैबिनेट की बैठक में हुआ। मसूर और सरसों के MSP में 400-400 रुपए का इजाफा सरकार ने फसल वर्ष 2022-23 के लिए मसूर और सरसों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 400-400 रुपए प्रति क्विंटल का इजाफा किया है। चने के MSP में 130 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। गेहूं का समर्थन मूल्य 40 रुपए प्रति क्विंटल बढ़कर 2015 रुपए प्रति क्विंटल किया गया है। जौ का MSP 35 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाया गया है। टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लिए 10,683 करोड़ की PLI स्कीम यूनियन कैबिनेट की बैठक में टेक्सटाइल सेक्टर के लिए प्रॉडक्शन लि...
क्रिप्टो करेंसी की कीमतों में 17% तक की गिरावट:बिटकॉइन का भाव 10.19% गिरा, 47,222 डॉलर पर पहुंची कीमत, पिछले हफ्ते 52 हजार डॉलर था भाव

क्रिप्टो करेंसी की कीमतों में 17% तक की गिरावट:बिटकॉइन का भाव 10.19% गिरा, 47,222 डॉलर पर पहुंची कीमत, पिछले हफ्ते 52 हजार डॉलर था भाव

बिजनेस
मुंबई पिछले 24 घंटे में क्रिप्टो करेंसी की कीमतों में 17% तक की गिरावट आई है। सबसे लोकप्रिय करेंसी बिटकॉइन की कीमत इस दौरान 10.19% गिरी है। इसका भाव अब 47,222 डॉलर पर पहुंच गया है। पिछले हफ्ते यह करेंसी 51 हजार डॉलर से ज्यादा के भाव पर कारोबार कर रही थी। क्रिप्टो की अन्य करेंसी में भी भारी गिरावट दिखी है क्रिप्टो की अन्य करेंसी में भी भारी गिरावट दिखी है। बिनांस कॉइन की कीमत 15.82% गिर कर 422 डॉलर पर आ गई है। एथरियम की कीमत में 10.42% की गिरावट देखी गई है। यह करेंसी 3,522 डॉलर पर कारोबार कर रही है। कार्डानो 2.53 डॉलर पर कारोबार कर रही है। इसकी कीमत में 10.63% की गिरावट आई है। XRP की कीमत पिछले 24 घंटे में 16.89% गिरी है। यह करेंसी 1.14 डॉलर पर कारोबार कर रही है। डागकॉइन की कीमत में 14.58% की गिरावट डागकॉइन की कीमत में 14.58% की गिरावट आई है। यह 0.26 डॉलर के भाव पर कारोबार कर...
टेलीकॉम कंपनी का रवैया:केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार को वोडाफोन ने दी धमकी, कहा पेमेंट करो या गंभीर परिणाम भुगतो

टेलीकॉम कंपनी का रवैया:केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार को वोडाफोन ने दी धमकी, कहा पेमेंट करो या गंभीर परिणाम भुगतो

बिजनेस
मुंबई केंद्र सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार संजीव सान्याल को वोडाफोन आइडिया से पेमेंट न करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी मिली है। संजीव सान्याल ने इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। हालांकि वोडाफोन आइडिया ने कहा कि मामले को सुलझा लिया गया है। वोडाफोन के सिम को पोर्ट कराया था दरअसल संजीव सान्याल ने कुछ समय पहले अपना वोडाफोन आइडिया का सिम किसी और कंपनी में पोर्ट करा लिया था। उसके बाद से वोडाफोन आइडिया के कस्टमर केयर से लगातार उनको धमकी मिल रही है। वोडाफोन आइडिया उनसे बकाए पेमेंट की मांग कर रही थी। जबकि सान्याल का कहना है कि उनके ऊपर एक भी रुपए का कोई पेमेंट बकाया नहीं है। सोशल मीडिया पर शिकायत लिखी सान्याल ने सोशल मीडिया पर इस मामले में वोडाफोन आइडिया के कस्टमर केयर को टैग किया और अपनी समस्या लिखी। उन्होंने लिखा कि हर दिन हमें वोडाफोन आइडिया कस्टमर केयर से फोन आत...
शेयर बाजार फ्लैट बंद:सेंसेक्स 58300 के नीचे बंद, निफ्टी निचले स्तर से 100 पॉइंट सुधरा; IT, ऑटो शेयर्स में गिरावट

शेयर बाजार फ्लैट बंद:सेंसेक्स 58300 के नीचे बंद, निफ्टी निचले स्तर से 100 पॉइंट सुधरा; IT, ऑटो शेयर्स में गिरावट

बिजनेस
मुंबई बाजार लगातार दूसरे दिन यानी बुधवार को मामूली कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 29 पॉइंट गिरकर 58,250 पर और निफ्टी 8 पॉइंट फिसलकर 17,353 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स निचले स्तर से 325 अंक सुधरा वहीं निफ्टी 100 पॉइंट सुधरा। इससे पहले सेंसेक्स 58,350 और निफ्टी 17,375 अंक पर खुला था। सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर्स तेजी के साथ जबकि 15 शेयर्स कमजोरी के साथ बंद हुए। जिसमें कोटक बैंक के शेयर 2.94% और NTPC, टाइटन के शेयर 1% से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं नेस्ले इंडिया के शेयर में 2.44% की गिरावट रही। बाजार पर IT और ऑटो शेयर्स ने दबाव बनायाNSE पर IT इंडेक्स 0.78% गिरकर और ऑटो इंडेक्स 0.52% गिरकर बंद हुआ। IT इंडेक्स में विप्रो के शेयर में 1.68% की गिरावट रही। ऑटो इंडेक्स में एक्साइड इंडिया के शेयर में 1.43% की गिरावट देखने को मिली। बा...
गोल्ड-सिल्वर अपडेट:लगातार दूसरे दिन सस्ता हुए सोना-चांदी, फिर 47 हजार रुपए के करीब आया सोना

गोल्ड-सिल्वर अपडेट:लगातार दूसरे दिन सस्ता हुए सोना-चांदी, फिर 47 हजार रुपए के करीब आया सोना

बिजनेस
नई दिल्ली सर्राफा बाजार में आज लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी सस्ते हुए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार बुधवार को सर्राफा बाजार में सोना 286 रुपए सस्ता होकर 47,192 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। हालांकि वायदा बाजार में आज सोने में बढ़त देखने को मिल रही है। MCX पर दोपहर ढ़ाई बजे सोना 136 रुपए की बढ़त के साथ 47,075 रुपए पर कारोबार कर रहा है। कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)2447,1922347,0032243,2281835,394 चांदी में भी आई गिरावटसर्राफा बाजार में आज चांदी 282 रुपए सस्ती होकर 64,510 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि MCX पर ये दोपहर ढ़ाई बजे 175 रुपए की बढ़त के साथ 64,796 रुपए पर कारोबार कर रही है। इस हफ्ते सोना 381 रुपए सस्ता हुआइस हफ्ते की शुरुआत में सोना 47,573 रुपए पर था जो अब 47,192 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ह...
तीन सालों में सबसे सस्ती सब्जी:सभी सब्जियों की कीमत 3 से 20 रुपए किलो के बीच, किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल

तीन सालों में सबसे सस्ती सब्जी:सभी सब्जियों की कीमत 3 से 20 रुपए किलो के बीच, किसानों को लागत निकालना भी मुश्किल

बिजनेस
मुंबई ग्राहकों के लिए सब्जी के मोर्चे पर राहत मिली है। पेट्रोल, डीजल और गैस के साथ अन्य सामानों के भाव भले ऊपर हों, लेकिन सब्जियों की कीमत 3 सालों में सबसे सस्ती हो गई हैं। सभी सब्जियां 3 रुपए से लेकर 20 रुपए किलो के बीच बिक रही हैं। खाने की थाली में केवल सब्जी ही सस्ती है खाने की थाली में अगर देखें तो इस समय केवल सब्जी ही एकमात्र आइटम है जो सबसे सस्ती है। इससे न तो सरकार परेशान है न ग्राहक परेशान है। लेकिन किसान जरूर परेशान हैं। क्योंकि इन सब्जियों को उगाने के लिए किसान जो लागत लगा रहे हैं, वह भी नहीं निकल पा रही है। किसान सब्जियों को फेंकने की बजाय इसे सस्ते दाम पर ही बेच रहे हैं। सब्जियों की आवक ज्यादा है नासिक के होलसेल बाजार से मुंबई लाकर सब्जी बेचने वाले बिपिन गुप्ता बताते हैं कि सभी सब्जियों की आवक काफी है। आवक की तुलना में खपत कम है। आलू जहां इस समय 16 रुपए किलो है, ...