Saturday, August 29निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

आज से बिकेगा ओला ई-स्कूटर:इसे बिना डाउन पेमेंट किए खरीद पाएंगे, लेकिन 48 EMI के बाद कीमत से कितना मंहगा पड़ेगा? समझें पूरा गणित

आज से बिकेगा ओला ई-स्कूटर:इसे बिना डाउन पेमेंट किए खरीद पाएंगे, लेकिन 48 EMI के बाद कीमत से कितना मंहगा पड़ेगा? समझें पूरा गणित

बिजनेस
नई दिल्ली ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 प्रो की बिक्री आज शाम 6 बजे से शुरू होगी। ये स्कूटर कंपनी ने 15 अगस्त को लॉन्च किया था। स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 99,999 रुपए है। वहीं, टॉप वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 129,999 रुपए है। ऐसे में कंपनी ग्राहकों के लिए आसान EMI में स्कूटर खरीदने का ऑप्शन भी लेकर आई है। इसके लिए उसने 11 बैंकों के साथ हाथ मिलाया है। आप इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को कैसे खरीद सकते हैं? इसे खरीदने की प्रोसेस क्या है? कौन से स्कूटर के लिए कितनी EMI देनी होगी? इसके लिए डाउन पेमेंट कितना करना होगा? EMI पर स्कूटर कितने का पड़ेगा? इन तमाम सवालों के जवाब हम बता रहे हैं। सबसे पहले बात करते हैं EMI की... ओला ई-स्कूटर को कौन-कौन से बैंक फाइनेंस करेंगे?ओला ने अपने ई-स्कूटर को आसान EMI में बेचने के लिए 11 बैंकों के साथ हाथ मिलाया है। इसमें बैंक ऑफ बड़ौदा, ऐक्सिस बैंक, HDF...
काम की बात:पर्सनल लोन से आप भी पैसों की समस्या को कर सकते हैं दूर, यहां जानें इसके 5 फायदे

काम की बात:पर्सनल लोन से आप भी पैसों की समस्या को कर सकते हैं दूर, यहां जानें इसके 5 फायदे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली पैसों की जरूरत पड़ने पर पर्सनल लोन सही ऑप्शन हो सकता है। कई बैंक 9% से भी कम ब्याज दर पर लोन दे रहे हैं। इसके अलावा SBI और पंजाब नेशनल बैंक ने पर्सनल लोन पर प्रोसेस फीस न लेने का फैसला किया है। पर्सनल लोन लेने के कई फायदे हैं। यहां हम आपको इन फायदों के बारे में बता रहे हैं। सिक्योरिटी की जरूरत नहीं होतीपर्सनल लोन अनसिक्योर्ड लोन है और इसीलिए आवेदक को लोन के लिए कोई सिक्योरिटी नहीं देनी पड़ती है। आमतौर पर बैंक उधारकर्ता की आय, कैश-फ्लो, क्रेडिट स्कोर और री-पेमेंट क्षमता को देखकर ये लोन देते हैं। इसी आधार पर लोन की रकम और ब्याज दर तय होती है। अच्छी री-पेमेंट कैपेसिटी, अच्छा क्रेडिट स्कोर और इनकम से आवेदक को कम ब्याज पर लोन मिल जाता है। अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं पर्सनल लोन का उपयोगपर्सनल लोन के पैसों का उपयोग आप अपनी जरूरत के हिसाब से कर सकते हैं। अगर कोरोना काल मे...
सितंबर में सस्ती मिलेंगी कार:मारुति की S-प्रेसो पर 25 हजार तो ऑल्टो पर 20 हजार रुपए का डिस्काउंट ऑफर, जानिए अन्य मॉडल्स पर कितनी मिल रही छूट

सितंबर में सस्ती मिलेंगी कार:मारुति की S-प्रेसो पर 25 हजार तो ऑल्टो पर 20 हजार रुपए का डिस्काउंट ऑफर, जानिए अन्य मॉडल्स पर कितनी मिल रही छूट

बिजनेस
सितंबर 2021 में फेस्टिवल सीजन शुरु होते ही देश में कार बनाने वाली कंपनियों ने अपनी गाड़ियों पर डिस्काउंट देना शुरू कर दिया है। मारुति सुजुकी ने अपनी कारों पर आकर्षक डील का ऐलान किया है। कंपनी एरिना रेंज की कारों पर मैक्सिमम 25 हजार रुपए तक का डिस्काउंट दे रही है। इस खबर में हम मारुति के एरिना लाइन-अप पर सितंबर 2021 में उपलब्ध सभी ऑफर्स के बारे में बता रहे हैं। हैचबैक के सभी वैरिएंट पर 15,000 का एक्सचेंज बोनसऑल्टो के पेट्रोल AC वैरिएंट पर 20,000 रुपए तो नॉन AC वैरिएंट पर 15,000 रुपए का डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। हालांकि ऑल्टो के CNG वर्जन पर किसी तरह का कैश डिस्काउंट नहीं है। छोटी हैचबैक के सभी वैरिएंट पर 15,000 का एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट 3,000 रुपए का मिल रहा है। S-प्रेसो पर 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंटS-प्रेसो के पेट्रोल वर्जन पर 25,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिलेगा, ज...
रोजगार पर SBI की रिपोर्ट:फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में 50 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद, अगस्त में 15 लाख लोगों ने नौकरी गंवाई

रोजगार पर SBI की रिपोर्ट:फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में 50 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद, अगस्त में 15 लाख लोगों ने नौकरी गंवाई

बिजनेस
नई दिल्ली देश में धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था की हालत में सुधार हो रहा है। अप्रैल से जून के दौरान देश की GDP में 20.1% की तेजी देखी गई है। इससे रोजगार सृजन में भी थोड़ा फायदा मिला है। फाइनेंशियल ईयर 2021-22 में 50 लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है। ये अनुमान देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपनी एक रिपोर्ट में लगाया है। 2021-22 में श्रम बाजार की गतिविधियां सुधरेंगीSBI के इकॉनोमिस्ट्स का मानना है कि 2021-22 में श्रम बाजार की गतिविधियां सुधरेंगी और महामारी के बीच कंपनियां नियुक्तियों को बढ़ा सकती हैं। अर्थशास्त्रियों ने EPFO और NPS के नियमित तौर पर जारी मासिक वेतन रजिस्टर आंकड़े का भी जिक्र किया। अगस्त में 15 लाख लोगों ने नौकरियां गंवाईसेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) के मुताबिक अगस्त महीने में 15 लाख लोगों ने नौकरी गंवाई हैं। इसमें 13 लाख नौकरियां ग्रामीण ...
यूट्यूबर अभिषेक तैलंग के साथ Tech Talk:लैपटॉप को ठंडा रखने वाले कूलिंग पैड से लेकर मल्टी डिवाइस कीबोर्ड तक, स्टूडेंट्स की लाइफ को आसान बनाने वाले 3 गैजेट्स

यूट्यूबर अभिषेक तैलंग के साथ Tech Talk:लैपटॉप को ठंडा रखने वाले कूलिंग पैड से लेकर मल्टी डिवाइस कीबोर्ड तक, स्टूडेंट्स की लाइफ को आसान बनाने वाले 3 गैजेट्स

बिजनेस
नई दिल्ली स्टूडेंट्स की जरूरतें अलग होती हैं और स्टूडेंट्स के काम के गैजेट भी जरा हट के ही होते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे गैजेट्स जो स्टूडेंट्स के बड़े काम आएंगे। 1. Logitech K480 Keyboard (कीमत - 2,594 रुपए) कई स्टूडेंट्स लैपटॉप नहीं इस्तेमाल करते। ऐसे में लैपटॉप जैसे बड़े QWERTY कीबोर्ड का फायदा उठाना हो तो ब्लूटूथ कीबोर्ड इस्तेमाल कीजिए। बाजार में ढेरों ब्लूटूथ कीबोर्ड मिल जाएंगे, पर ऐसा ब्लूटूथ कीबोर्ड लें, जो स्मार्टफोन और टैबलेट कम्प्यूटर दोनों के साथ कम्पेटिबल हो। जैसे लॉजिटिक K480 कीबोर्ड, जो स्मार्टफोन और टैबलेट दोनों के साथ काम करता है। दिखने में ये काफी पतला है और वजन में भी हल्का है। जिससे इसे आसानी से कैरी किया जा सकता है। 2. ZinQ Cooling Pad (कीमत - 1,296 रुपए) कूलिंग पैड एक ऐसी कम्प्यूटर एक्सेसरीज है, जो लैपटॉप की परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने...
महंगाई से थोड़ी राहत:इस महीने आज दूसरी बार कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 101.34 और डीजल 88.77 रुपए लीटर बिक रहा

महंगाई से थोड़ी राहत:इस महीने आज दूसरी बार कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल 101.34 और डीजल 88.77 रुपए लीटर बिक रहा

बिजनेस
नई दिल्ली तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की है। आज दिल्ली में पेट्रोल-डीजल 15-15 पैसे सस्ते हुए हैं। इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 101.19 और डीजल 88.62 रुपए लीटर बिक रहा है। इस महीने आज दूसरी बार पेट्रोल-डीजल के दाम कम हुए हैं। इससे पहले 1 सितंबर को पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में 15-15 पैसे प्रति लीटर की कमी की गई थी। 20 राज्यों में पेट्रोल और 3 राज्यों में डीजल अभी भी 100 के पारदेश के 20 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, पंजाब, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, दिल्ली, तमिलनाडु और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर के ऊपर है। वहीं जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, त्रिपुरा, नागालैंड और छत्तीसगढ़ में भी कई जगहों पर पेट्रोल 100 रुपए लीटर के पा...
काम की बात:म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान

काम की बात:म्यूचुअल फंड में निवेश से पहले इन 8 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो उठाना पड़ सकता है नुकसान

बिजनेस
नई दिल्ली बीते कुछ समय में म्यूचुअल फंड ने अच्छा रिटर्न दिया है। इसके चलते निवेशकों में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप भी म्यूचुअल फंड में निवेश करने का प्लान बना रहे हैं तो इससे पहले कुछ बातों को समझना आपके लिए बहुत जरूरी है। पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट और ऑप्टिमा मनी मैनेजर्स के संस्थापक व CEO पंकज मठपाल आपको बता रहे हैं कि म्यूचुअल फंड में निवेश करने और बेहतर रिटर्न पाने के लिए आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए। तय करें कि पैसा कहां लगाना हैनिवेशक को सबसे पहले निवेश सूची तैयार कर लेनी चाहिए कि उसे कहां और कितने पैसे निवेश करने हैं। इस प्रक्रिया को असेट एलोकेशन कहते हैं। असेट एलोकेशन वो तरीका है जो यह तय करता है कि आप अपने पैसे को विभिन्न निवेशों में कैसे लगाएं जिसमें सम्पत्ति के सभी वर्गों का सही मिश्रण हो। असेट एलोकेशन के कुछ नियम हैं जो आपको यह बता...
काम की बात:SEBI ने निवेशकों से 30 सितंबर तक पैन को आधार से लिंक करने को कहा, नहीं करने पर फंस सकता है पैसा

काम की बात:SEBI ने निवेशकों से 30 सितंबर तक पैन को आधार से लिंक करने को कहा, नहीं करने पर फंस सकता है पैसा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली मार्केट रेगुलेटर सेबी ने निवेशकों से 30 सितंबर तक अपने पैन को आधार से लिंक करने को कहा है। सेबी ने निवेशकों से कहा है कि सिक्योरिटी मार्केट में उनके निवेश की प्रोसेसिंग में कोई दिक्कत न हो इसके लिए ये काम जल्द से जल्द निपटा लें। लिंक न करने पर पैन नंबर हो जाएगा इनऑपरेटिवसेबी ने एक प्रेस रिलीज में सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (CBDT) द्वारा 13 फरवरी को जारी अधिसूचना का हवाला दिया है, जिसमें कहा गया है कि अगर 30 सितंबर तक पैन और आधार को लिंक नहीं किया गया तो पैन काम करना बंद कर देगा। अगर पैन नहीं होगा तो कोई भी ट्रांजैक्शन नहीं हो पाएगा। सेबी ने सभी कंपनियों को यह पक्का करने को कहा है कि निवेशकों के पैन कार्ड आधार नंबर 30 सितंबर 2021 से पहले लिंक कर लिए जाएं। पैन हो जाएगा निष्क्रियइनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा था कि अगर कोई पैन कार्ड होल्डर्स पैन को आधार से लिंक नहीं करा...
कपड़ा उद्योग के लिए अच्छी खबर:प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव (PLI) स्कीम को जल्द मिल सकती है मंजूरी, 5 साल में 100 अरब का एक्सपोर्ट टारगेट बनाने पर सरकार का जोर

कपड़ा उद्योग के लिए अच्छी खबर:प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव (PLI) स्कीम को जल्द मिल सकती है मंजूरी, 5 साल में 100 अरब का एक्सपोर्ट टारगेट बनाने पर सरकार का जोर

बिजनेस
नई दिल्ली कपड़ा उद्योग को जल्द कुछ अच्छी खबरें मिल सकती है। सरकार कपड़ा निर्यातकों का बकाया इनसेंटिव क्लीयर कर सकती है। टेक्निकल टेक्सटाइल और मैनमेड फाइबर सेगमेंट के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव (PLI) स्कीम को जल्द कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। ये बातें केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग, कपड़ा, उपभोक्ता मामलों और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में कही हैं। कपड़े का निर्यात पांच साल में तीन गुना करने पर जोर गोयल ने कपड़े के निर्यात को पांच साल में तिगुना करने पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अभी 33 अरब का कपड़ा निर्यात हो रहा है, जिसे 100 अरब डॉलर तक बढ़ाया जा सकता है। गोयल ने कपड़ा उद्योग के दिग्गजों के एक कार्यक्रम में इस वित्त वर्ष के लिए 44 अरब डॉलर के टेक्सटाइल (हैंडीक्राफ्ट सहित) का एक्सपोर्ट टारगेट हासिल करने पर जोर दिया। डिजाइन और प्रॉडक्ट को दुनिया के लिए ...
अमेरिका जाएगा ओला ई-स्कूटर:क्या टेस्ला की कार भारत आने से पहले अमेरिका में मिलने लगेगा स्कूटर? जानिए सीईओ भाविश ने इस पर क्या कहा

अमेरिका जाएगा ओला ई-स्कूटर:क्या टेस्ला की कार भारत आने से पहले अमेरिका में मिलने लगेगा स्कूटर? जानिए सीईओ भाविश ने इस पर क्या कहा

बिजनेस
नई दिल्ली ओला अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 और S1 प्रो पिछले महीने भारत में लॉन्च कर चुकी है। कंपनी इसी महीने इसकी बिक्री भी शुरू करने वाली है। इस स्कूटर को देश के साथ दुनियाभर में पॉपुलैरिटी मिल रही है। जल्द ही कंपनी स्कूटर का एक्सपोर्ट शुरू कर सकती है। कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने 2022 से ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर को एक्सपोर्ट करने की बात कही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर बताया कि अगले साल से कंपनी संयुक्त राज्य अमेरिका में स्कूटर का एक्सपोर्ट शुरू करेगी। विक्रम वाधवा नाम के यूजर ने सोशल मीडिया पर ओला स्कूटर की एक न्यूज को लिंक करते हुए लिखा कि इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की रफ्तार 70 माइल (करीब 112 kh/h) प्रति घंटा होगी। जबकि इसकी कीमत किसी साइकिल जितनी है। ये बेहद शानदार है। ये स्कूटर का टेस्ला है। ये सिलिकॉन वैली में मिलेगा तो हमें अच्छा लगेगा। इस पर भाविश ने रिप्लाई किया कि अमेरिका में इसक...