IT कंपनी में नौकरी की भरमार:कॉग्निजेंट इस साल 1 लाख लोगों को देगी रोजगार, 31% कर्मचारी कंपनी छोड़ गए
मुंबई
दिग्गज सूचना एवं प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी कॉग्निजेंट इस साल 1 लाख लोगों को नौकरी देगी। ऐसा इसलिए क्योंकि बड़े पैमाने पर इसके कर्मचारी नौकरी छोड़ कर जा रहे हैं। कंपनी के पास 3.01 लाख से ज्यादा कर्मचारी हैं।
कंपनी के इतिहास में बना रिकॉर्ड
कंपनी ने कहा कि उसके 31% से ज्यादा कर्मचारी कंपनी छोड़ गए हैं। यह उसके इतिहास में अब तक का सबसे ज्यादा एट्रिशन रेट रहा है। जून तिमाही में 23,300 कर्मचारी नौकरी छोड़े हैं। इसका मतलब हर वर्किंग दिन में 300-350 लोग नौकरी छोड़ रहे हैं। इसमें से 29% लोगों ने अपनी इच्छा से नौकरी छोड़ी है। कंपनी इस समस्या से निपटने के लिए ज्यादा लोगों को नौकरी देगी।
कंपनी 1 लाख लोगों को इस पूरे साल के दौरान नौकरी देगी। हालांकि इसमें ज्यादातर उन लोगों को रखा जाएगा जिनके पास अनुभव होगा। साथ ही कंपनी अपने 1 लाख वर्तमान कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी देगी।
दो तिहाई से...








