2 ऑनलाइन पेमेंट और 1 इंश्योरेंस एग्रीगेटर का IPO जल्द:पेटीएम, पॉलिसीबाजार और मोबिक्विक जुटाएंगी 25 हजार करोड़, पॉलिसी बाजार सेबी को जल्द देगी IPO के लिए अर्जी
मुंबई
IPO के सीजन में 3 और कंपनियों ने IPO लाने की तैयारी कर ली है। पेटीएम, पॉलिसी बाजार और मोबिक्विक IPO ला रही हैं। ये तीनों कंपनियों की 25 हजार करोड़ रुपए जुटाने की योजना है। ऑनलाइन पेमेंट कंपनी पेटीएम और मोबिक्विक ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास DRHP यानी ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रोस्पेक्टस फाइल कर दिया है। वहीं, पॉलिसी बाजार जल्द ही DRHP फाइल करने वाली है।
पेटीएम जुटाएगी 16,600 करोड़IPO के जरिए पेटीएम 16 हजार 600 करोड़ रुपए जुटाएगी, जो वन97 कम्युनिकेशन की सहायक कंपनी है। मोबिक्विक 1 हजार 900 करोड़ रुपए जुटाएगी। जबकि पॉलिसी बाजार इश्यू के जरिए 6 हजार 500 करोड़ रुपए जुटाएगी। पॉलिसी बाजार ब्रांड नाम है ये अपनी पैरेंट कंपनी पीबी फिनटेक के नाम से लिस्ट होगी। यह 5 वां स्टार्टअप होगा जो IPO लेकर आएगा।
सितंबर से दिसंबर के बीच आएंगे तीनों IPOरिपोर्ट्स के मुताबिक मोबिक्विक का IPO सितंबर अं...








