Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

चौतरफा बिकवाली से 486 पॉइंट गिरा सेंसेक्स, 152 पॉइंट फिसलकर 15,728 पर रहा निफ्टी

चौतरफा बिकवाली से 486 पॉइंट गिरा सेंसेक्स, 152 पॉइंट फिसलकर 15,728 पर रहा निफ्टी

बिजनेस
वायदा बाजार में साप्ताहिक सेटलमेंट के दिन गुरुवार को शेयर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव हुआ। बीएसई सेंसेक्स 486 पॉइंट (0.92%) की गिरावट के साथ 52,567 पॉइंट पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 152 पॉइंट (0.96%) के नुकसान के साथ 15,728 पर रहा। कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 675 पॉइंट जबकि निफ्टी में 257 पॉइंट का उतार-चढ़ाव हुआ।https://www.bhaskar.com/__widgets__/iframe/2021/01/market-watch एनएसई के कुल सक्रिय शेयरों में 1,068 शेयरों में कमजोरी रही, जबकि 641 शेयर मजबूती के साथ बंद हुए। घरेलू शेयर बाजार में चौतरफा बिकवाली हुई, जिसका असर छोटी और मझोली कंपनियों के स्टॉक इंडेक्स पर भी पड़ा। निफ्टी के मिड कैप इंडेक्स में 0.42% की गिरावट आई, लेकिन निफ्टी का स्मॉल कैप इंडेक्स 0.03% की मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ। जहां तक सेक्टर इंडेक्स की बात है तो IT (0.05%) को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान में बं...
पेट्रोल, डीजल, गैस, खाने के तेल और दूध के दाम आसमान पर, टैक्स लगाकर भरा खजाना

पेट्रोल, डीजल, गैस, खाने के तेल और दूध के दाम आसमान पर, टैक्स लगाकर भरा खजाना

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई विकास के नाम पर चलकर सत्ता में पहुंची मोदी के नेतृत्व में भाजपा गठबंधन सरकार ने जमकर मंहगाई बढ़ाई है। नतीजा यह हुआ कि साल 2004 से लेकर अब तक खाने के तेल, पेट्रोल, डीजल, गैस और दूध के दाम आसमान पर पहुंच गए हैं। यह सभी आम लोगों से सीधे जुड़ी हुई चीजें हैं। यह तब हुआ है, जब लोग दुनिया की भयंकर बीमारी कोरोना से अपनी दो जून की रोटी चलाने के लिए मजबूर हैं। 2004 में कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी साल 2004 में जब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार सत्ता से हटी थी तब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री थे। उसके बाद मनमोहन सिंह के नेतृत्व में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार आई। 2004 में पेट्रोल की कीमत देश में 36.81 रुपए प्रति लीटर थी। 2014 में जब राजग सरकार की मोदी के नेतृत्व में वापसी हुई तो इसकी कीमत 71 रुपए हो गई। 2021 में यह 106 रुपए हो गई। डीजल की कीमत इसी दौरान 24.16...
48 हजार पर पहुंचा सोना; हालांकि अब भी पिछले साल के मुकाबले 8 हजार सस्ता, आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम

48 हजार पर पहुंचा सोना; हालांकि अब भी पिछले साल के मुकाबले 8 हजार सस्ता, आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं दाम

बिजनेस
नई दिल्ली महंगाई के साथ सोने-चांदी फिर से महंगे होने लगे हैं। MCX पर आज 2:30 बजे सोना 176 रुपए की बढ़त के साथ 47,860 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 47,935 पर पहुंच गया है। चांदी की बात करें तो MCX पर 2.30 बजे सोना 357 रुपए की बढ़त के साथ 69,869 रुपए पर ट्रेड कर रही है। हालांकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार सराफा बाजार में आज चांदी 115 रुपए फिसलकर 69,333 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 1800 डॉलर के ऊपर निकलाअंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोना में अच्छी बढ़त देखी गई है। सोना आज यहां 1,805 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है। 1 जुलाई को ये 1770 डॉलर के करीब था। एक्सपर्ट्स का मानना है के साल के आखिर तक सोना 2 हजार अमेरिकी डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। साल के...
आज से GR इंफ्रा और क्लीन साइंस टेक्नोलॉजी के इश्यू खुले, IPO में पैसा लगाएं या नहीं? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

आज से GR इंफ्रा और क्लीन साइंस टेक्नोलॉजी के इश्यू खुले, IPO में पैसा लगाएं या नहीं? जानिए एक्सपर्ट्स की राय

बिजनेस
मुंबई IPO में पैसा लगाने और पैसा कमाने वालों के लिए एक और मौका आया है। आज 2 दिग्गज कंपनियों के IPO खुल गए हैं। पहली GR इंफ्रा (GR Infraprojects) और दूसरी क्लीन साइंस टेक्नोलॉजी (Clean Science Technology) है। GR इंफ्रा का IPO साइज 963 करोड़ रुपये का है और क्लीन साइंस टेक्नोलॉजी का IPO साइज 1547 करोड़ रुपये का है। GR इंफ्रा का IPOGR इंफ्राप्रोजेक्ट IPO के जरिए 963 करोड़ रुपये जुटाने जा रही है। IPO आज 7 जुलाई से 9 जुलाई तक निवेश के लिए खुला रहेगा। कंपनी ने IPO के लिए प्राइस बैंड 828-837 रुपये प्रति शेयर तय किया है। इस IPO में ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए 5 रुपये फेस वैल्यू वाले 1.15 करोड़ इक्विटी शेयर जारी करेगी, ये इक्विटी शेयर कंपनी के प्रमोटर्स और मौजूदा निवेशक जारी करेंगे। कंपनी इस पब्लिक इश्यू के लिए कोई फ्रेश शेयर इश्यू नहीं करेगी। निवेशक को कितना निवेश करना होगाGR इंफ्राप्रोजेक्ट...
कम ब्याज दर पर होम लोन के लिए लोन अमाउंट और सिबिल स्कोर सहित इन 6 बातों का रखें ध्यान

कम ब्याज दर पर होम लोन के लिए लोन अमाउंट और सिबिल स्कोर सहित इन 6 बातों का रखें ध्यान

बिजनेस
नई दिल्ली कई बार देखा जाता है कि जब कोई व्यक्ति होम लोन लेने जाता है तो उसे दूसरों की तुलना में ज्यादा ब्याज देना होता है। होम लोन की ब्याज दर लोन अमाउंट और सिबिल स्कोर सहित कई बातों पर निर्भर करती है। इसके अलावा बैंक महिला कर्जदार को कम ब्याज पर लोन देता है। यहां हम आपको ऐसी 6 बातों के बारे में बता रहे हैं जिनका ध्यान रखकर आप कम ब्याज दर पर लोन पा सकते हैं। अच्छा क्रेडिट स्कोर दिलाएगा सस्ता लोनकिसी भी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर बहुत हद तक उसकी होम लोन एलिजिबिलिटी को प्रभावित करता है। क्रेडिट स्कोर कई खास क्रेडिट प्रोफाइलिंग कंपनियों की तरफ से तय किया जाता है। इसमें यह देखा जाता है कि आपने पहले लोन लिया है या क्रेडिट कार्ड आदि का इस्‍तेमाल किस प्रकार किया है। किसी भी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर रीपेमेंट हिस्ट्री, क्रेडिट इस्तेमाल का अनुपात, मौजूदा लोन और बिलों के समय पर पेमेंट से पता चलता...
कंज्यूमर कोर्ट ने रिटेलर पर लगाया 1500 रुपए का जुर्माना, ब्याज भी देना होगा

कंज्यूमर कोर्ट ने रिटेलर पर लगाया 1500 रुपए का जुर्माना, ब्याज भी देना होगा

बिजनेस
मुंबई गुजरात की एक कंज्यूमर कोर्ट ने एक रिटेलर पर 1500 रुपए का जुर्माना लगाया है। रिटेलर ने ग्राहक को कैरी बैग देने के लिए 10 रुपए लिया था। इसी पर ग्राहक ने कंज्यूमर कोर्ट में शिकायत की थी। रिटेलर पर ब्याज भी लगाया गया है। फ्री में नहीं मिलता है कैरी बैग आमतौर पर हर रिटेलर या शॉपिंग मॉल या फिर कोई भी बड़ी दुकान ग्राहकों को कैरी बैग फ्री में नहीं देती है। ये ग्राहकों से 10 से 15 रुपए तक का चार्ज लेते हैं। लेकिन हकीकत ये है कि कैरी बैग के लिए दुकान इस तरह का चार्ज नहीं ले सकती है। जिस रिटेलर पर जुर्माना लगाया गया है, वह मल्टी ब्रांड क्लोदिंग रिटेलर है। उसने एक ग्राहक को एक कैरी बैग के लिए 10 रुपए लिया था। 8% ब्याज के साथ लौटाया जाए पैसा उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (अहमदाबाद ग्रामीण) के अध्यक्ष जे जे पंड्या ने रिटेलर से यह भी कहा कि वह 8% ब्याज के साथ शिकायतकर्ता मौलिन फाडिया को...
सेंसेक्स 193 पॉइंट उछलकर 53,054 पॉइंट पर रहा, निफ्टी 61 पॉइंट की मजबूती के साथ 15,879 पर बंद; टाटा स्टील के शेयरों में 5% का उछाल

सेंसेक्स 193 पॉइंट उछलकर 53,054 पॉइंट पर रहा, निफ्टी 61 पॉइंट की मजबूती के साथ 15,879 पर बंद; टाटा स्टील के शेयरों में 5% का उछाल

बिजनेस
अंतिम घंटे में हुई जोरदार खरीदारी से आज शेयर बाजार ऊपरी स्तरों पर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 193 पॉइंट (0.37%) ऊपर 53,054 पॉइंट पर रहा। एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 61 पॉइंट (0.39%) की मजबूती के साथ 15,879 पॉइंट पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 53,105 जबकि निफ्टी 15,893 तक गया था। सेंसेक्स और निफ्टी को टाटा स्टील, JSW स्टील, बजाज फिनसर्व, हिंडाल्को, UPL, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया, HDFC में जबर्दस्त खरीदारी का सपोर्ट मिला। टाइटन, ONGC, मारुति, SBI लाइफ, श्री सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और M&M में बिकवाली से बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स पर दबाव बना। दिग्गज शेयरों में उथल-पुथल के बीच निवेशकों ने छोटे और मझोले शेयरों पर विशेष ध्यान दिया। निफ्टी मिड में 0.71% और स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.61% की मजबूती रही। निफ्टी मेटल और रियल्टी इंडेक्स में लगभग दो पर्सें...
दिल्ली में भी आज 100 रुपए लीटर के पार हुआ पेट्रोल, इस साल अब तक पेट्रोल 16.15 रुपए महंगा हुआ

दिल्ली में भी आज 100 रुपए लीटर के पार हुआ पेट्रोल, इस साल अब तक पेट्रोल 16.15 रुपए महंगा हुआ

बिजनेस
नई दिल्ली आज इस महीने चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं। इस बढ़ोतरी के साथ राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 100 रुपए लीटर के पार निकल गया है। यहां आज पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 100.21 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं डीजल आज 17 पैसे महंगा होकर 89.53 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। देश के 20 राज्यों में पेट्रोल और 3 राज्यों में डीजल 100 रुपए प्रति लीटर के पार निकल गया है। 20 राज्यों में पेट्रोल और 3 राज्यों में डीजल 100 के पार निकला देश के 16 राज्यों में पेट्रोल 100 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है। मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मणिपुर, तेलंगाना, सिक्किम और राजस्थान के सभी जिलों में पेट्रोल 100 रुपए पर पहुंचा गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उड़ीसा, चंडीगढ़, तमिलनाडु, केरल, पश्चिम बंगाल, पांडिचेरी, त्रिपुरा और लद्दाख में भी कई जगहों पर पेट्रोल 100 रुपए ली...
घरेलू शेयर बाजार को RIL और फाइनेंशियल शेयरों का सपोर्ट; लगभग 400 पॉइंट उछलकर 52,880 पर रहा सेंसेक्स, निफ्टी में 112 पॉइंट की मजबूती

घरेलू शेयर बाजार को RIL और फाइनेंशियल शेयरों का सपोर्ट; लगभग 400 पॉइंट उछलकर 52,880 पर रहा सेंसेक्स, निफ्टी में 112 पॉइंट की मजबूती

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 395 पॉइंट यानी 0.75% के उछाल के साथ 52,880 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी कारोबार बंद होने पर 112 पॉइंट (0.71%) की मजबूती के साथ 15,834 पर रहा। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में मजबूती आई जबकि निफ्टी के 50 में से 36 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए। शेयर बाजार में तेजी को सपोर्ट देने वाले शेयरों में SBI, टाटा स्टील, L&T, एक्सिस बैंक, हिंडाल्को, ONGC, कोल इंडिया और बजाज फाइनेंस जैसे दिग्गज रहे। हालांकि, HCL टेक, टेक महिंद्रा, डॉ रेड्डीज लैब, टाइटन, HDFC लाइफ, BPCL, ब्रिटानिया और भारती एयरटेल में बिकवाली का दबाव बना। आज दिग्गज शेयरों के अलावा छोटे और मझोले शेयरों में भी जमकर खरीदारी हुई। निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स 0.53% उछला, जबकि स्मॉल कैप में 79% की मजबूती आई। जहां तक सेक्टर इंडेक्स की बात है तो, सबसे ज्यादा 2.73% का ...
वोडाफोन आइडिया को चलाने के लिए चाहिए 70 हजार करोड़ रुपए, सरकार से राहत भी चाहिए

वोडाफोन आइडिया को चलाने के लिए चाहिए 70 हजार करोड़ रुपए, सरकार से राहत भी चाहिए

बिजनेस
मुंबई वोडाफोन आइडिया को चलाने के लिए कम से कम 70 हजार करोड़ रुपए की जरूरत है। इसके साथ ही उसे एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) के लिए सरकार की ओर से राहत भी चाहिए। कंपनी को इस समय पैसे की काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डच बैंक की रिपोर्ट में खुलासा डच बैंक की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वोडाफोन आइडिया को इक्विटी के तौर पर या फिर ग्राहकों से हो रही कमाई को बढ़ाकर यह रकम जुटानी होगी। ऐसी स्थिति में उसे हर ग्राहकों की कमाई को 200 रुपए तक बढ़ाना होगा। रिपोर्ट के अनुसार, अंत में वोडाफोन आइडिया के लिए सोल्यूशन यही है कि उसे नई इक्विटी और लागत से राहत के लिए करीबन 1 लाख करोड़ रुपए की जरूरत है। सरकार को सपोर्ट करने की जरूरत रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार को इस बारे में सपोर्ट करने की जरूरत है। इसके तहत उसे AGR के लिए राहत देना होगा। AGR की रकम में कमी करनी होगी। वोडाफोन आइडिया को ...