फिर 70 हजार के पार हुई चांदी, सोने में भी आई तेजी; डॉलर के मुकाबले रुपए के मजबूत होने का असर
नई दिल्ली
सोने-चांदी की चमक फिर बढ़ने लगी है। MCX पर आज 1:30 बजे सोना 87 रुपए की बढ़त के साथ 47,372 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 47,425 पर पहुंच गया है। अमेरिका में बेरोजगारी दर 5.9% रही, जो उम्मीद से ज्यादा है। इससे रुपए के मुकाबले डॉलर कमजोर हुआ है। जिसका फायदा सोने को मिला है।
70 हजार के पार हुई चांदीचांदी की बात करें तो MCX पर 1:30 बजे सोना 253 रुपए की बढ़त के साथ 70,441 रुपए पर ट्रेड कर रही है। वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार चांदी 820 रुपए महंगी होकर 69,795 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी में भी उछाल दिख रहा है। इस समय चांदी 2% की तेजी, 0.52 डॉलर के उछाल के साथ 26.60 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर कारोबार कर रही थी।
आने वाले दिनों में सोने में जारी रहेगा तेजीपृ...








