Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

जानिए क्या है MSME की परिभाषा? कहां और कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन? मिलेगी क्या-क्या रियायतें?

जानिए क्या है MSME की परिभाषा? कहां और कैसे करा सकते हैं रजिस्ट्रेशन? मिलेगी क्या-क्या रियायतें?

बिजनेस
मोदी सरकार ने शुक्रवार को थोक और खुदरा व्यापारियों को MSME दायरे में लाने का ऐलान किया था। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि थोक और खुदरा व्‍यापारी अब प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग के तहत आसानी से लोन ले सकेंगे। सरकार के फैसले से लगभग ढाई करोड़ खुदरा और थोक व्‍यापारियों को फायदा होगा। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ट्वीट करके कहा कि सरकार ने खुदरा और थोक व्यापार को MSME यानी सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के दायरे में लाकर बहुत बड़ा काम किया है। इससे करोड़ों व्यापारियों को आसानी से कर्ज मिल सकेगा और वे MSME को मिलने वाली दूसरी सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। MSME के दायरे में थोक और खुदरा व्यापार को लाने से इनके कारोबार को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार व्यापारियों को सशक्त बनाने को लेकर प्रतिबद्ध है। व्यापारियों की संस्‍था कन्‍फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के रा...
पिछले महीने की गिरावट के बाद फिर महंगे होने लगे हैं सोना-चांदी, आने वाले दिनों में जारी रह सकती है बढ़त

पिछले महीने की गिरावट के बाद फिर महंगे होने लगे हैं सोना-चांदी, आने वाले दिनों में जारी रह सकती है बढ़त

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद इस हफ्ते सोने-चांदी की चमक बढ़ी है। ज्वैलरी संगठन इंडियन बुलियन एंड जूलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार इस हफ्ते सोना 375 रुपए महंगा होकर 47,587 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है जो इस हफ्ते से पहले 47,212 रुपए पर था। एक्सपर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में सोना-चांदी और महंगे हो सकते हैं। चांदी 69 हजार पर पहुंचीवहीं चांदी के दाम में भी 558 रुपए महंगी होकर 68,975 रुपए पर पहुंच गई है। इस हफ्ते की शुरुआत में ये 68,417 रुपए पर थी। इस साल के आखिर तक चांदी भी 80 हजार रुपए प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकती है। जून में 2600 रुपए से ज्यादा सस्ता हुआ सोनाइंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के अनुसार जून महीने की बात करें तो इस महीने सोना अब तक 2,669 रुपए सस्ता होकर हुआ है। इस महीने की शुरुआत में यानी 1 जून को सोना 49,422 रुपए पर था जो अब 46,75...
HSBC बैंक के अधिकारियों का फर्जीवाड़ा, खातेदार मर गए तो भी खाता चालू रख कर निकाल रहे थे पैसे

HSBC बैंक के अधिकारियों का फर्जीवाड़ा, खातेदार मर गए तो भी खाता चालू रख कर निकाल रहे थे पैसे

बिजनेस
मुंबई मुर्दों द्वारा पेंशन लेने या जिंदा रहने की बहुत घटनाएं होती हैं। लेकिन विदेशी बैंक HSBC बैंक में मुर्दों के नाम से भी खाता चलता है। इस तरह के कई मामले सामने आने के बाद मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इसमें बैंक के अधिकारियों की मिलीभगत से फर्जीवाड़ा का पता चला है। कुछ समय पहले खाताधारक की मौत हो गई थी जानकारी के मुताबिक, HSBC बैंक के एक खातेदार की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। उस अकाउंट में लेन-देन बंद हो चुका था। इसी का फायदा उठाकर बैंक अधिकारी ने 75 लाख रुपए उस अकाउंट से अपने रिश्तेदारों के नाम ट्रांसफर कर दिया। मामला मुंबई के बोरीवली इलाके का है। यहां मृतक का 8 साल से खाता था। फरवरी 2020 में उनका निधन हो गया। मृतक की बेटी ने अकाउंट से पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक में आवेदन किया। बैंक अधिकारियों के पास पहुंची शिकायत एक साल बीत जाने पर भी जब रकम ट्रांसफर नहीं हुई तो...
मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स के आउटपरफॉर्मेंस ने दिया संकेत, मजबूत बनी हुई है शेयर बाजार में तेजी की बुनियाद

मिड और स्मॉल कैप इंडेक्स के आउटपरफॉर्मेंस ने दिया संकेत, मजबूत बनी हुई है शेयर बाजार में तेजी की बुनियाद

बिजनेस
घरेलू शेयर बाजारों में इस पूरे हफ्ते सीमित दायरे में ट्रेड होता रहा। निफ्टी और सेंसेक्स, दोनों साप्ताहिक आधार पर 1% से ज्यादा कमजोर हुए। स्मॉल कैप और मिड कैप इंडेक्स का परफॉर्मेंस लार्ज कैप शेयरों से बेहतर रहा। निफ्टी में उछाल की गुंजाइश छोटे और मझोले शेयरों वाले इंडेक्स के आउटपरफॉर्मेंस वाली बात ने बाजार के खिलाड़ियों को हैरत में डाल दिया। स्मॉल कैप और मिड कैप इंडेक्स के लिए पिछला हफ्ता परफेक्ट रहा। इससे पता चलता है कि बाजार में तेजी का आधार मजबूत बना हुआ है। निफ्टी भले ही अभी कमजोर है लेकिन आगे इसमें उछाल आ सकता है। फार्मा और टेक शेयरों में तेजी जहां तक अगले हफ्ते की बात है तो कुछ सेक्टर की कंपनियों में ज्यादा खरीद-फरोख्त देखने को मिल सकती हैं। फार्मा और टेक्नोलॉजी शेयरों में तेजी का रुझान रह सकता है। इनके अलावा मेटल शेयरों में कंसॉलिडेशन हो सकता है। एक्शन से भरपूर IPO सेग...
अडाणी की कंपनियों के शेयरों में 45% की गिरावट, ट्रांसमिशन और गैस शेयरों के निवेशकों को जबरदस्त घाटा

अडाणी की कंपनियों के शेयरों में 45% की गिरावट, ट्रांसमिशन और गैस शेयरों के निवेशकों को जबरदस्त घाटा

बिजनेस
मुंबई अडाणी ग्रुप की कंपनियों के निवेशकों को पिछले 15-20 दिनों में 2.34 लाख करोड़ रुपए का फटका लगा है। यानी ग्रुप की लिस्टेड 6 कंपनियों के मार्केट कैप में इतनी गिरावट आई है। 11 जून को कुल मार्केट कैप 942,895 करोड़ रुपए था। शुक्रवार को यह 708,215 करोड रुपए पर आ गया है। यानी 234,680 करोड़ रुपए की कमी इसमें आई है। विदेशी निवेशकों का निवेश फ्रीज दरअसल पिछले महीने ग्रुप की कंपनियों में विदेशी निवेशकों के निवेश को फ्रीज किए जाने की खबर आई थी। इसी के बाद से ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। इसमें सबसे ज्यादा गिरावट अडाणी टोटल गैस और अडाणी ट्रांसमिशन के शेयरों में आई है। ट्रांसमिशन का शेयर 1,647 रुपए से गिर कर 959 रुपए पर आ गया है। इसमें 41.77% की गिरावट आई है। अडाणी टोटल गैस का शेयर 1,680 रुपए से घट कर 920 रुपए पर आ गया है। इसमें 45.23% की कमी आई है। इंटरप्राइजेज ...
LIC ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की, अब 6.66% ब्याज पर ले सकेंगे होम लोन

LIC ने होम लोन की ब्याज दरों में कटौती की, अब 6.66% ब्याज पर ले सकेंगे होम लोन

बिजनेस
नई दिल्ली LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड ने होम लोन की ब्याज दरों को पहले से कम कर दिया है। LIC की इस खास स्कीम के तहत 31 अगस्त तक 50 लाख रुपए तक का लोन लिया जा सकेगा। LIC की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि नई दरों की पेशकश वेतनभोगी लोगों को की जाएगी। इस स्कीम से जुड़ी खास बातें इसमें 50 लाख तक के लोन पर इंट्रेस्ट रेट को घटाकर 6.66% कर दिया है।यह स्कीम 31 अगस्त तक ही लागू रहेगी और लोन की पहली किस्त का भुगतान 30 सितंबर से पहले हो जाना चाहिए।इस स्कीम के तहत वेतनभोगी (सैलरीड पर्सन) लोन ले सकेंगे ।नई ब्याज दरें कर्ज लेने की क्षमता पर निर्भर करेंगी। इसके लिए उनका सिबिल स्कोर आधार होगा। कोटक महिंद्रा 6.65% की ब्याज दर पर दे रहा लोनकोटक महिंद्रा बैंक सबसे सस्ता होम लोन दे रहा है। ये 6.65% की ब्याज दर पर लोन दे रहा है। वहीं देश का सबसे बड़ा बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 6.70% की ब्याज द...
RBI ने FD से जुड़े नियमों में किया बदलाव, अब मैच्योरिटी के बाद पैसा नहीं निकालने पर मिलेगा कम ब्याज

RBI ने FD से जुड़े नियमों में किया बदलाव, अब मैच्योरिटी के बाद पैसा नहीं निकालने पर मिलेगा कम ब्याज

बिजनेस
नई दिल्ली भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के नियम में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत अब मैच्योरिटी की डेट पूरी होने के बाद भी अगर आपने इस राशि पर क्लेम नहीं किया तो आपको इस पर कम ​ब्याज मिलेगा। ये ब्याज सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज के बराबर होगा। RBI ने जरी किया सर्कुलरRBI ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि अगर फिक्स्ड डिपॉजिट मैच्योर होती है और राशि का भुगतान नहीं हो पाता है या इस पर दावा नहीं किया जाता है तो उस पर ब्याज दर सेविंग्‍स अकाउंट हिसाब से या मैच्‍योर्ड एफडी पर निर्धारित ब्‍याज दर, जो भी कम हो, देय होगी। ये नया नियम सभी वाणिज्यिक बैंकों, स्मॉल फाइनेंस बैंक, सहकारी बैंक, स्थानीय क्षेत्रीय बैंकों में जमा पर लागू होंगे। उदाहरण से समझें: मान लीजिए आपकी FD 10 जुलाई को मैच्योर हो रही है लेकिन आप अपना पैसा इसके मैच्योर होने पर भी विड्रॉल नहीं करते है तो इ...
लोन स्विच करने के ट्रेंड में पॉजिटव ग्रोथ की संभावना, इससे फायदा या नुकसान, जानिए तीन एक्सपर्ट्स की क्या है सलाह?

लोन स्विच करने के ट्रेंड में पॉजिटव ग्रोथ की संभावना, इससे फायदा या नुकसान, जानिए तीन एक्सपर्ट्स की क्या है सलाह?

बिजनेस
मुंबई रिजर्व बैंक यानी RBI ने रेपो रेट (4%) को पिछले एक साल से जस का तस रखा है, लेकिन ग्राहकों को मिलने वाले नए लोन कम ब्याज दरों पर ही मिल रही है। इस समय नए लोन की औसत ब्याज दरें पुराने लोन की औसत दरों से 1.30% कम है। इसमें अकेले 30 बेसिस पॉइंट की कमी मई के दौरान दर्ज की गई। RBI के ताजा आंकड़ों के मुताबिक नए लोन रेट मई में पिछले माह से 0.30% घटकर 7.8% पर आ गई हैं। जबकि फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की औसत दर 5.3% पर ही बरकरार है। हालांकि, पिछले 12 माह के दौरान सरकारी और प्राइवेट दोनों ही बैंकों ने FD की दरों में 70 से 80 बेसिस पॉइंट (0.7% से 0.8%) की कमी की है। बैंकों के कम ब्याज दर से कर्जदारों के पास लोन स्विच करने के बेहतर विकल्प उपलब्ध होते हैं। इस पर हमने तीन एक्सपर्ट्स से बातचीत किया... फाइनेंशियल प्लानर और प्रोमोर फिनटेक की को-फाउंडर निशा सांघवी के मुताबिक अगर कर्ज लेने वाल...
PM नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने बैठक में लिया हिस्सा, पावर सेक्टर में सुधार और 3 लाख 60 हजार गांवों तक ब्रॉडबैंड पहुंचाने की तैयारी

PM नरेंद्र मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने बैठक में लिया हिस्सा, पावर सेक्टर में सुधार और 3 लाख 60 हजार गांवों तक ब्रॉडबैंड पहुंचाने की तैयारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
मुंबई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली कैबिनेट मीटिंग खत्म हो गई है। मीटिंग के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर और रविशंकर प्रसाद ऐलानों को मिली मंजूरी की जानकारी दी। बैठक में पॉवर और टेलीकॉम सेक्टर के लिए अहम फैसले लिए गए हैं। IT और टेलीकॉम मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद ने कहा कि इन्फॉर्मेशन हाईवे हर गांव तक पहुंचे इस दिशा में सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके लिए 19 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है। पिछले साल 15 अगस्त को लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने भारतनेट (BharatNet) के जरिए 1000 दिन में 6 लाख गांवों में ऑप्टिकल फाइबर ब्रॉडबैंड लगाने की बात कही थी। यह प्रोजेक्ट दुनियाभर में सबसे बड़ा ब्रॉडबैंड प्रोग्राम माना जा सकता है, जो ग्रामीणों को कनेक्ट करेगा। भारतनेट के लिए सरकार देगी 19 हजार करोड़ रुपए30 जून को हुई कैबिनेट मीटिंग में सरकार ने भारत...
अमूल का दूध 2 रुपए प्रति लीटर होगा महंगा, कल से लागू हो जाएगी नई कीमत

अमूल का दूध 2 रुपए प्रति लीटर होगा महंगा, कल से लागू हो जाएगी नई कीमत

बिजनेस
मुंबई गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (GCMMF) के ब्रांड अमूल ने दूध की कीमतें बढ़ाने फैसला किया है। कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर का इजाफा होगा। नई कीमत कल यानी 1 जुलाई से लागू होगी। इसके बाद मुंबई में एक लीटर दूध की कीमत अब 48 रुपए हो जाएगी। पहले यह 46 रुपए थी। पतंजलि के एक लीटर दूध की कीमत 44 रुपए अभी है। डेढ़ साल बाद बढ़ी कीमतें कंपनी ने बताया कि करीब डेढ़ साल के बाद दूध की कीमतें बढ़ाई जा रही हैं। कीमतों को बढ़ाने के पीछे किसानों के फायदे की बात कही गई है। साथ ही पैकेजिंग की लागत, लॉजिस्टिक और कमोडिटी की कीमतों में भी बढ़ोत्तरी होने से दूध की कीमतों को बढ़ाना जरूरी था। कंपनी बटर, चीज और आइसक्रीम अमूल फ्रेंचाइजी के तहत बेचती है। राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध का एक लीटर का पैकेट 56 रुपए और पॉस्चुराइड दूध 48 रुपए में बिक रहा है। जबकि अ...