राकेश झुनझुनवाला ने अपने 2 फेवरेट स्टाॅक से 5 मिनट में गंवा दिए 400 करोड़ रुपये, आपके पास भी हैं क्या ये शेयर?
नई दिल्ली
शेयर बाजार में एक मिथक है कि मार्केट दिग्गजों का पैसा नहीं डूबता। हालांकि, वे भी सेंसेक्स, निफ्टी और अन्य सूचकांकों की पिटाई से प्रभावित होते हैं। इतना ही उन्हें रिटेल निवेशकों की तुलना में बहुत अधिक नुकसान झेलना पड़ता है। इसका ताजा उदाहरण राकेश झुनझुनवाला (Rakesh jhunjhunwala) हैं। दरअसल, राकेश झुनझुनवाला को टाइटन और स्टार हेल्थ के शेयरों में गिरावट के बाद महज 5 मिनट में ₹400 करोड़ का नुकसान हो गया। बता दें कि ये दोनों शेयर राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल हैं और उनके पसंदीदा स्टाॅक हैं।
बिग बुल और उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला (Rekha jhunjhunwala) का इन दोनों कंपनियों में बड़ा निवेश है और इन शेयरों में किसी भी बड़े बदलाव से राकेश झुनझुनवाला की कुल संपत्ति में भारी बदलाव आता है। आज, टाइटन के शेयर और स्टार हेल्थ के शेयर दोनों ही गिरावट के साथ खुले, जिसके का...








