Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

महंगाई की मार: देश में सबसे महंगा सरसों तेल 260 रुपये लीटर तो अरहर दाल 128 रुपये किलो, इन शहरों में सबसे सस्ता

महंगाई की मार: देश में सबसे महंगा सरसों तेल 260 रुपये लीटर तो अरहर दाल 128 रुपये किलो, इन शहरों में सबसे सस्ता

बिजनेस
नई दिल्ली रूस-यूक्रेन युद्ध के 10 दिन बाद भारत में सरसों का तेल 134 रुपये से 260 रुपये लीटर के बीच बिक रहा है। सूरजमुखी का तेल 130 से 236 तो पाम ऑयल 96 रुपये से 175 रुपये के बीच। ये हम नहीं बल्कि उपभोक्ता मंत्रालय की वेबसाइट पर दिए गए 4 मार्च के आंकड़े कह रहे हैं।  देश में सबसे सस्ता सरसों का तेल जबलपुर में देश में सबसे सस्ता सरसों का तेल जबलपुर में 134 रुपये के रेट से मिल रहा है, वहीं सबसे महंगा 260 रुपये रामनाथपुरम में। अगर मूंगफली के तेल की बात करें तो 4 मार्च को सबसे महंगा लोहरदगा में 245 रुपये था तो सबसे सस्ता बेंगलुरू में 135 रुपये लीटर। वहीं, सबसे सस्ता सोयबीन का तेल बोडेली में 100 रुपये तो सबसे महंगा साहिबगंज में 209 रुपये लीटर। सूरत में वनस्पति सबसे सस्ता 92 रुपये है तो सबसे महंगा मैसूर में 260 रुपये। ...
गजब का रिटर्न: इस पेनी स्टॉक ने 50,000 रुपये के निवेश को महज 6 महीने में बना दिया 4 करोड़ 

गजब का रिटर्न: इस पेनी स्टॉक ने 50,000 रुपये के निवेश को महज 6 महीने में बना दिया 4 करोड़ 

बिजनेस
नई दिल्ली अगर आप शेयर बाजार से कमाई (earn money from share market) करना चाहते हैं तो आज हम आपको एक शानदार स्टॉक के बारे में बता रहे हैं जिसमें पैसे लगाकर महज 6 महीने में निवेशक करोड़पति बन गए। इस स्टॉक ने पिछले 6 महीने में अपने निवेशकों को करीबन 97,471.43 फीसदी का जोरदार रिटर्न (Stock return) दिया है। हम बात कर रहे हैं-एसईएल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड ( Sel Manufacturing Company Ltd) स्टॉक की।  6 महीने में लोग बने करोड़पति यह मल्टीबैगर स्टॉक NSE पर 27 अक्टूबर 2021 को 35 पैसे के स्तर पर बंद हुआ था। छह महीने बाद अब इस स्टॉक की कीमत (5 मार्च 2022 एनएसई पर बंद प्राइस)  341.50 रुपये हो गई है। इस दौरान इस शेयर ने अपने निवेशकों को 97,471.43 पर्सेंट का जोरदार रिटर्न दिया है। इस साल 2022 में यह शेयर 44.40 रुपये (3 जनवरी 2022) से बढ़कर पर 341.50 रुपये पर पहुंच गया है। इस दौरान इस शेयर ने 66...
अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी की बिक्री पर मंथन, 11 मार्च की डेडलाइन अहम

अनिल अंबानी की दिवालिया कंपनी की बिक्री पर मंथन, 11 मार्च की डेडलाइन अहम

बिजनेस
नई दिल्ली कर्ज में डूबी अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल लिमिटेड बिक्री प्रक्रिया से गुजर रही है। बीते कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को रिलायंस कैपिटल की बिक्री प्रक्रिया के स्टेटस को लेकर लेनदारों की समिति ने बैठक की है। बीएसई को दी गई जानकारी के मुताबिक इस बैठक में रिलायंस कैपिटल के प्रशासक ने लेनदारों की समिति का मूल्यांकन किया। इसके साथ ही कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) की स्थिति, इससे संबंधित विभिन्न पहलुओं के अलावा दावों की स्थिति के बारे में जानाकरी ली गई है। ईओआई जमा कराने की डेडलाइन: रिलायंस कैपिटल की बिक्री के लिए रूचि पत्र (ईओआई) जमा कराने की डेडलाइन 11 मार्च है। मतलब ये कि इस दिन तक उन कंपनियों को रूचि पत्र जमा कराना जरूरी है, जो रिलायंस कैपिटल को खरीदने में दिलचस्पी रखते हैं। इसके अलावा अपनी समाधान योजना प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल, 20...
फेसबुक के निवेश वाली यह कंपनी लाएगी आईपीओ, आपको मिलेगा कमाने का मौका!

फेसबुक के निवेश वाली यह कंपनी लाएगी आईपीओ, आपको मिलेगा कमाने का मौका!

बिजनेस
नई दिल्ली फेसबुक (Facebook) रॉयटर्स को सूत्रों ने बताया, "मीशो अगले साल जनवरी तक दस्तावेज दाखिल कर सकते हैं और 2023 की पहली छमाही तक यह आईपीओ आ सकता है।" के निवेश वाली कंपनी मीशो (Meesho) आईपीओ लाने की तैयारी में है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, मीशो का आईपीओ अगले साल 2023 की शुरुआत में आ सकता है। बता दें कि इस कंपनी में फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स और सॉफ्टबैक ग्रुप के विजन फंड 2 का निवेश है। ...
झुनझुनवाला का फेवरेट स्टॉक बदल रहा लक, सिर्फ 4 दिन में मिला तगड़ा रिटर्न

झुनझुनवाला का फेवरेट स्टॉक बदल रहा लक, सिर्फ 4 दिन में मिला तगड़ा रिटर्न

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में कई स्टॉक हैं जो तगड़ा रिटर्न दे रहे हैं। ऐसा ही एक स्टॉक डीबी रियल्टी है। बीते फरवरी महीने में धांसू परफॉर्मेंस के बाद एक बार फिर ये स्टॉक निवेशकों को मालामाल कर रहा है। सिर्फ 4 कारोबारी दिन में डीबी रियल्टी के निवेशकों को 25 फीसदी से ज्यादा रिटर्न मिल गया है। दरअसल, इस सप्ताह सिर्फ 4 दिन शेयर बाजार में कारोबार हुआ है। इन 4 दिनों में डीबी रियल्टी के स्टॉक पर लगातार अपर सर्किट लगा है। आपको बता दें कि शिवरात्रि की वजह से मंगलवार के दिन बाजार बंद थे। कितना है स्टॉक प्राइस: बीएसई इंडेक्स पर डीबी रियल्टी का स्टॉक प्राइस 110.05 रुपए है। बीते 14 फरवरी को स्टॉक का प्राइस 133.85 रुपए था, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। इसके बाद स्टॉक में मुनाफावसूली हावी रही। निवेशकों को शेयर बेचकर मुनाफा कमाए और शेयर का भाव 100 रुपए ...
1 साल से भी कम में 24 लाख रुपये का फायदा, इस छोटे स्टॉक का बड़ा धमाल

1 साल से भी कम में 24 लाख रुपये का फायदा, इस छोटे स्टॉक का बड़ा धमाल

बिजनेस
नई दिल्ली सिंधु ट्रेड लिंक्स (Sindhu Trade Links) के शेयर 2 दिन से अपर सर्किट पर हैं। कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में शुक्रवार को 4.97 फीसदी की तेजी के साथ 132.10 रुपये पर हैं। कंपनी के शेयरों ने पिछले 1 साल से भी कम में लोगों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। सिंधु ट्रेड लिंक्स के शेयरों ने पिछले एक साल में निवेशकों को 2,400 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो-लेवल 5.32 रुपये है।  1 लाख रुपये पर 24 लाख रुपये का फायदा सिंधु ट्रेड लिंक्स (Sindhu Trade Links) के शेयर 23 अप्रैल 2021 को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 5.32 रुपये के स्तर पर थे। कंपनी के शेयर 4 मार्च 2022 को अपर सर्किट के साथ 132.10 रुपये के स्तर पर हैं। कंपनी के शेयरों ने एक साल से भी कम में 2,480 फीसदी के करीब रिटर्न दिया है। अगर किसी व्यक्ति ने 23 अप्रैल 2021 को कंपनी के शेयरों में 1 ला...
टाटा ग्रुप की इस कंपनी का शेयर 290.15 से 102.70 रुपये पर आ गया, Buy or Sell

टाटा ग्रुप की इस कंपनी का शेयर 290.15 से 102.70 रुपये पर आ गया, Buy or Sell

बिजनेस
नई दिल्ली  रूस-यूक्रेन में जारी भीषण युद्ध से शेयर बाजार धड़ाम हो रहे हैं। निवेशकों की पूंजी लगातार कम हो रही है। ऐसे में टाटा ग्रुप की कंपनी टीटीएमएल के शेयर भी निवेशकों को कंगाल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। कई सत्रों से लग रहे लोअर सर्किट के कारण यह स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई  290.15 रुपये से करीब 188 रुपये टूटकर 102.70 रुपये पर आ गया है।  आज यानी शुक्रवार को भी यह 5 फीसद की लोटर सर्किट पर है। एनएसई पर 615751 शेयर बिकने को तैयार हैं, लेकिन खरीदार कोई नहीं। इस स्टॉक में केवल सेलर ही दिख रहे हैं।...
SBI Alert: अगर आपने किया ऐसा तो आपके बैंक खाते में नहीं बचेगा पैसा

SBI Alert: अगर आपने किया ऐसा तो आपके बैंक खाते में नहीं बचेगा पैसा

बिजनेस
नई दिल्ली भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने अपने ग्राहकों को अलर्ट किया है। बैंक ने आज ट्वीट करके बताया है कि अगर आपने केवाईसी के नाम आए एसएमएस या मेल के जरिए कैसे आप फ्रॉड का शिकार हो सकते हैं और आपकी जमा-पूंजी एक झटके में गायब हो सकती है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल से ट्वीट किया है, " यहां #YehWrongNumberHai, KYC फ्रॉड का एक उदाहरण दिया गया है। इस तरह के एसएमएस से धोखाधड़ी हो सकती है और आप अपनी बचत खो सकते हैं। एम्बेडेड लिंक्स पर क्लिक न करें। एसएमएस प्राप्त करने पर एसबीआई के सही शॉर्ट कोड की जांच करें। सतर्क रहें और बने रहें #SafeWithSBI" बता दें पहले बैंक खाता केवाईसी अपडेट कराने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2021 थी। कोरोना के ओमिक्रोन वैरिएंट को देखते हुए आरबीआई के केवाईसी अपडेट करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 31 मार्च 2022 कर दिया था।...
31 मार्च से पहले निपटा लें यह पांच काम वरना 1 अप्रैल से होंगे परेशान

31 मार्च से पहले निपटा लें यह पांच काम वरना 1 अप्रैल से होंगे परेशान

बिजनेस
नई दिल्ली। 31 मार्च न सिर्फ वित्तीय वर्ष का आखिरी दिन होता है बल्कि यह कई वित्तीय कामों की भी डेडलाइन होती है। यदि इन वित्तीय कामों को समय पर पूरा नहीं किया जाता है तो अगले वित्त वर्ष में समस्या हो सकती है। आज हम आपको ऐसे ही पांच कामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको 31 मार्च 2022 से पहले किया जाना जरूरी है। 1- विलंबित या संशोधित आईटीआर यदि आपने अभी तक मूल्यांकन वर्ष 2021-22 के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) नहीं दाखिल नहीं किया है तो यह काम 31 मार्च तक किया जा सकता है। साथ ही इस तारीख तक संशोधित आईटीआर भी दाखिल किया जा सकता है। 2- आधार-पैन लिंक आधार और पैन नंबर को लिंक करने की अंतिम तारीख 31 मार्च 2022 है। यदि आपने अभी तक ऐसा नहीं किया है तो 31 मार्च से पहले आधार और पेन को लिंक करा सकते हैं। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो पैन नंबर अवैध हो जाएगा। 3- बैंक खाता केवाईसी अपडेट ...
12 रुपए तक महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! मुश्किल भरे हैं अगले 11 दिन

12 रुपए तक महंगा होगा पेट्रोल-डीजल! मुश्किल भरे हैं अगले 11 दिन

बिजनेस
नई दिल्ली उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के कारण बीते चार महीने से ईंधन के दाम नहीं बढ़े हैं। हालांकि, अब अगले 11 दिन में पेट्रोल और डीजल के दाम में 12 रुपए तक की बढ़ोतरी हो सकती है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने एक रिपोर्ट में ये बात कही है। क्या है रिपोर्ट में: आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक खुदरा ईंधन विक्रेताओं को लागत वसूली के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम 16 मार्च तक 12 रुपये प्रति लीटर से भी अधिक बढ़ाने की जरूरत है। तेल कंपनियों के मार्जिन को भी जोड़ लें तो 15.1 रुपये प्रति लीटर की मूल्य वृद्धि की जरूत है। ब्रोकरेज कंपनी जे.पी. मॉर्गन ने एक रिपोर्ट में कहा, ‘‘अगले हफ्ते तक राज्यों के विधानसभा चुनाव समाप्त हो जाएंगे। अनुमान है कि इसके बाद ईंधन की दरें दैनिक आधार पर बढ़ सकती हैं।’’आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश समेत सभी पांच राज्यों के ल...