Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बिजनेस

सरकार के हाथों से निकली Air India, अब एयरलाइन में बड़े बदलाव करेगी टाटा

सरकार के हाथों से निकली Air India, अब एयरलाइन में बड़े बदलाव करेगी टाटा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली अब तक सरकार के स्वामित्व में रही एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया के अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। एयर इंडिया की कमान अब आधिकारिक तौर पर टाटा समूह के हाथों में आ गई है। इस अधिग्रहण प्रक्रिया के बाद अब टाटा समूह  एयरलाइन के ऑन-टाइम-परफॉर्मेंस में सुधार पर ध्यान केंद्रित करेगा। क्या कुछ बदलेगा: सूत्रों ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया है कि एयर इंडिया के औपचारिक हैंडओवर के बाद टाटा बड़े बदलाव करेगी। यह सुनिश्चित करने के लिए अधिकतम जोर दिया जाएगा कि एयर इंडिया के सभी विमान समय पर उड़ान भरें। यही नहीं, टाटा समूह ने कई अन्य बदलावों की भी योजना बनाई है। जानकारी के मुताबिक बैठने की व्यवस्था और केबिन क्रू की ड्रेस में भी बदलाव होगा। सूत्रों ने कहा कि टाटा होटल व्यवसाय में अग्रणी कंपनी है और वह एयरलाइन में भोजन की गुणवत्ता में सुधार को सर्वोच्च प्राथमिकता देगी। एयर इंडिया के एक अधिकारी...
इस 55 रुपये के शेयर का कमाल, 1 लाख का हुआ 69 लाख रुपये 

इस 55 रुपये के शेयर का कमाल, 1 लाख का हुआ 69 लाख रुपये 

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार में निवेश का मतलब है कि आप धैर्य बनाए रखें। अगर आपने सोच समझकर किसी कंपनी में निवेश किया है तो ऐसी स्थिति में भाव गिरने या ऊपर जाने की स्थिति में बहुत परेशान नहीं होना चाहिए। क्योंकि कई बार देखा गया है कि इंतजार करने पर अच्छा रिटर्न मिला है। यही कुछ देखने को हमें मिला Navin Fluorine के शेयर के साथ, पिछले आठ साल में NSE में कंपनी के शेयर का भाव 55.26 रुपये (24 जनवरी 2014) से बढ़कर 3803 प्रति शेयर के भाव पर पहुंच गया है। यानी इस दौरान कीमतों में करीब 6800 प्रतिशत का उछाल देखने को मिला।  क्या रहा है कंपनी के शेयर का इतिहास  पिछले कुछ सेशन में यह शेयर फायदेमंद नहीं रहा है। एक महीने में शेयर का भाव 4245 रुपये प्रति शेयर से गिरकर 3803 रुपये प्रति शेयर के भाव पर आ गया। वहीं, अंतिम 6 महीने को देखें तो शेयर की कीमत 3681.25 रुपये से बढ़कर 3803 रुपये (25 ज...
PNB रक्षक स्कीम के बड़े फायदे, अकाउंट में पैसे नहीं तब भी करें 3 लाख रुपए का इंतजाम

PNB रक्षक स्कीम के बड़े फायदे, अकाउंट में पैसे नहीं तब भी करें 3 लाख रुपए का इंतजाम

बिजनेस
नई दिल्ली डिफेंस सेक्टर में नौकरी कर रहे हैं और पंजाब नेशनल बैंक में अकाउंट है तो ये खबर आपके काम की हो सकती है। असल में पंजाब नेशनल बैंक डिफेंस सेक्टर के कर्मचारियों के लिए PNB रक्षक प्लस स्कीम है। इस स्कीम के तहत सैलरी अकाउंट ओपन करवाने पर कई बड़ी सुविधाएं मिलती हैं।  क्या हैं सुविधाएं: PNB रक्षक प्लस स्कीम के तहत बैंक अकाउंट होल्डर को 75 हजार से 3 लाख रुपए तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा दी जाती है। इसके अलावा 50 लाख रुपए की बीमा है। वहीं, एयर एक्सीडेंट में मौत होती है तो 1 करोड़ रुपए की बीमा मिलती है। अगर एक्सीडेंट में स्थायी रूप से विकलांग होते हैं तो 50 लाख की बीमा कवरेज है। - लेनदेन के लिए कोई 'कैश हैंडलिंग चार्ज' नहीं लगाया जाता है। - होम, एजुकेशन, कार या पर्सनल लोन पर ब्याज दर और प्रोसेसिंग फीस में छूट-परिवार के सदस्यों के लिए जीरो बैलेंस बचत खाता खोला जा सकता है।-लॉकर ...
टूट रहे SBI Cards समेत ये 5 स्टॉक्स, बिकवाली के माहौल में खरीदना कितना सही?

टूट रहे SBI Cards समेत ये 5 स्टॉक्स, बिकवाली के माहौल में खरीदना कितना सही?

बिजनेस
नई दिल्ली बीते कुछ दिनों से भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल है। इस वजह से सेंसेक्स 4 हजार अंक से ज्यादा टूट चुका है। इस माहौल में  कई ऐसे स्टॉक हैं जो या तो हिट हो गए हैं या अपने 52-सप्ताह के उच्च स्तर के करीब कारोबार कर रहे हैं। इनमें- अरबिंदो फार्मा, एचडीएफसी एएमसी, कैस्ट्रोल इंडिया, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और एसबीआई कार्ड्स शामिल हैं। ये स्टॉक अपने 52-सप्ताह के निचले स्तर पर आ गए हैं। ...
महीने भर में ही दोगुना से ज्यादा हुआ पैसा, इस शेयर दिया तगड़ा रिटर्न

महीने भर में ही दोगुना से ज्यादा हुआ पैसा, इस शेयर दिया तगड़ा रिटर्न

बिजनेस
नई दिल्ली शेयर बाजार में पिछले कुछ दिनों में तेज गिरावट आई है। अच्छे-अच्छे शेयर धड़ाम हो गए हैं। हालांकि, कई स्मॉल कैप स्टॉक्स ने पिछले एक महीने में निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। ऐसा ही एक शेयर जोडिएक एनर्जी (Zodiac Energy) का है। पिछले एक महीने में जोडिएक एनर्जी के शेयरों ने निवेशकों का पैसा दोगुना से ज्यादा कर दिया है। एक महीने में जोडिएक एनर्जी के शेयरों में 177 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। ...
क्या मैच्योरिटी से पहले भी निकाले जा सकते हैं पीपीएफ खाते से पूरे पैसे, यहां जानिए डिटेल्स

क्या मैच्योरिटी से पहले भी निकाले जा सकते हैं पीपीएफ खाते से पूरे पैसे, यहां जानिए डिटेल्स

बिजनेस
नई दिल्ली अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए ज्यादातर लोग कहीं न कहीं पैसे निवेश करते हैं। वैसे तो आजकल मार्केट में निवेश के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद हैं, लेकिन इनमें से सबसे ज्यादा लोकप्रिय और भरोसेमंद पब्लिक प्रोविडेंट फंड (Public Provident Fund) यानी पीपीएफ को ही माना है। पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) आम लोगों के बीच एक बेहद जानी मानी स्मॉल सेविंग स्कीम है। ये सरकार द्वारा पेश किया जाने वाला एक ऐसा छोटा बचत साधन है जो आपको वित्तीय योजना बनाने में मदद कर सकता है। साथ ही पब्लिक प्रोविडेंट फंड बेहद ही सुरक्षित निवेश का एक विकल्प है। सबसे खास बात ये है कि इस स्कीम के जरिए टैक्स की देनदारी में छूट मिलती है और पीपीएफ खाताधारकों को मैच्योरिटी के बाद शानदार रिटर्न भी मिलता है। अब ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या जरूरत पड़ने पर मैच्योरिटी से पहले भी पीपीएफ खाते से पैसे निकाले जा सकते हैं?...
रघुराम राजन की सरकार को सलाह: भारतीय अर्थव्यवस्था में ‘कुछ चमकीले तो कई काले धब्बे’, फूंक फूंक कर उठाएं कदम

रघुराम राजन की सरकार को सलाह: भारतीय अर्थव्यवस्था में ‘कुछ चमकीले तो कई काले धब्बे’, फूंक फूंक कर उठाएं कदम

बिजनेस
नई दिल्ली प्रसिद्ध अर्थशास्त्री और भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने रविवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में 'कुछ चमकीले तो कई काले धब्बे' हैं और सरकार को अपने खर्च को सावधानीपूर्वक लक्षित करना चाहिए ताकि कोई बड़ा घाटा न हो। अपने स्पष्ट विचारों के लिए जाने जाने वाले, राजन ने यह भी कहा कि सरकार को कोरोनोवायरस महामारी से प्रभावित अर्थव्यवस्था की K- शेप रिकवरी को रोकने के लिए और अधिक कदम उठाने की आवश्यकता है। आम तौर पर, K-शेप की रिकवरी एक ऐसी स्थिति को दर्शाती है जहां प्रौद्योगिकी और बड़ी पूंजी फर्म छोटे व्यवसायों और उद्योगों की तुलना में कहीं अधिक तेज दर से खुद को रिकवर करते हैं जो कि महामारी से काफी प्रभावित हुए हैं। मेरी सबसे बड़ी चिंता मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम क्षेत्र हैं: रघुराम राजनसमाचार एजेंसी पीटीआई को साक्षात्कार देते हुए राजन ने कहा कि अर...
कम कीमत में बेहतरीन माइलेज और अनोखे स्टाइल के साथ पावरफुल ABS वाली बेहतरीन बाइक्स

कम कीमत में बेहतरीन माइलेज और अनोखे स्टाइल के साथ पावरफुल ABS वाली बेहतरीन बाइक्स

बिजनेस
नई दिल्ली मोटरसाइकिल खरीदते समय लोग जिन सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं पर ध्यान देते हैं, वे हैं इसकी माइलेज, कीमत और इसका इंजन। लेकिन अक्सर लोग बाइक के सेफ्टी फीचर्स को नजरअंदाज कर देते हैं जो आमतौर पर एक्सीडेंट की स्थिति में भारी नुकसान का कारण बनता है। बाइक में ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग) एक ऐसा फीचर होता है जिसकी वजह से अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक स्लिप नहीं होती और असरदार ब्रेकिंग मिलती है। इससे दुर्घटना का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है और चालक को गंभीर चोटें नहीं आती। अगर आप भी एक सेफ बाइक खरीदना चाहते हैं तो यहां जानिए देश की टॉप 3 सबसे सस्ती एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम वाली बाइक्स, जो कम कीमत में स्टाइल के साथ-साथ शानदार माइलेज देती हैं। ...
इस सरकारी स्कीम में निवेश करने पर मिलेंगे ढेरों फायदे

इस सरकारी स्कीम में निवेश करने पर मिलेंगे ढेरों फायदे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस
नई दिल्ली सुरक्षित भविष्य के लिए अपने पैसे कहीं अच्छी जगह निवेश करना बेहद जरूरी है, क्योंकि बुरे वक्त में हमेशा आपकी जमा पूंजी ही आपके काम आती है। लेकिन अक्सर लोगों को सही इन्वेस्टमेंट के बारे में जानकारी नहीं होती है, इसलिए वे अपने पैसे कहीं भी निवेश करने से डरते हैं। ज्यादातर लोग इसी उलझन में उलझे रहते हैं कि कहां इन्वेस्ट करें, जहां उनका पैसा सेफ रहे और साथ ही रिटर्न भी अच्छा मिले। ऐसे में अगर आप भी निवेश की योजना बना रहे हैं और आपके मन भी इसी तरह के सवाल हैं तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको ऐसी ही एक पोस्ट ऑफिस की स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपके पैसे एकदम सुरक्षित रहेंगे साथ ही मैच्योरिटी पर आपको मिलेगा डबल रिटर्न भी मिलेगा। ...
रिपब्लिक डे सेल: AIWA के लग्जरी स्पीकर और ईयरबड्स पर सात हजार रुपये तक की छूट

रिपब्लिक डे सेल: AIWA के लग्जरी स्पीकर और ईयरबड्स पर सात हजार रुपये तक की छूट

बिजनेस
नई दिल्ली गणतंत्र दिवस के खास मौके पर हाल ही में अमेजन और फ्लिपकार्ट पर सेल का आयोजन हुआ था जिसमें कई गैजेट्स पर भारी छूट दी गई थी। अब AIWA ने रिपब्लिक डे सेल की शुरुआत की है जिसमें आइवा के लग्जरी और हाई एंड ब्लूटूथ स्पीकर पर भारी छूट मिल रही है। इस सेल का फायदा कंपनी की वेबसाइट के अलावा अमेजन और अन्य रिटेल स्टोर से उठाा जा सकता है। AIWA SB-X350J सेल में इस स्पीकर को 28 फीसदी की छूट के साथ 12,990 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इसमें क्वॉलकॉम का प्रोसेसर दिया गया है। इसके अलावा इसमें एचडी ऑडियो, ब्लूटूथ 5.0 और दो पैसिव बास रेडिएटर्स (फ्रंट और बैक) दिए गए हैं। इसमें 40एमएम का ड्राइवर है। AIWA SB-X350A यह भी एक पोर्टेबल स्पीकर है जिसके साथ 20 फीसदी की छूट मिल रही है। SB-X350 A सोलिड एलुमिनियम बिल्ट और फिनिश के साथ आता है। स्पीकर में आमने-सामने दो बास रेडिएटर्स हैं। यह टाईप-सी चार्जि...