Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

वायुसेना के जवान ने सुसाइड किया:दिसंबर में सगाई हुई थी

वायुसेना के जवान ने सुसाइड किया:दिसंबर में सगाई हुई थी

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के रहने वाले भारतीय वायुसेना के 24 साल के जवान ने सुसाइड कर लिया। जवान ने UP के कानपुर में रविवार को ट्रेन के आगे लेटकर सुसाइड किया। जवान की दिसंबर में सगाई हुई थी और जल्द ही शादी होने वाली थी। जांच में सामने आया है कि जवान डिप्रेशन में चल रहा था। डिप्रेशन का कारण सामने नहीं आया है। वायुसेना में लीडिंग एयरक्राफ्ट मैन श्यामलाल (24) श्रीडूंगरगढ़ के रिड़ी गांव का रहने वाला था। 30 मार्च को श्यामलाल घर से निकला तो मां ने गुमसुम रहने का कारण भी पूछा था। बेटे ने कुछ नहीं बताया। जवान के मौत की खबर घर पहुंची तो घरवालों के होश उड़ गए। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। परिवार के साथ ही पड़ोसी और दोस्त भी इस हादसे के बाद से सदमे में है।...
REET लेवल वन में स्पेशल शिक्षक भर्ती पर संकट:200 से ज्यादा फॉर्म कैंसिल करने की तैयारी

REET लेवल वन में स्पेशल शिक्षक भर्ती पर संकट:200 से ज्यादा फॉर्म कैंसिल करने की तैयारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राजस्थान में 15 हजार पांच सौ टीचर्स की भर्ती से पहले शिक्षा विभाग एक-एक कैंडिडेट के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन कर रहा है। इस बीच बड़ी संख्या में ऐसे कैंडिडेट भी सामने आए हैं, जिनके सर्टिफिकेट और डिग्री पर ही सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में कैंडिडेट के फॉर्म ही निरस्त होने वाले हैं। इनमें सर्वाधिक स्पेशल टीचर्स पोस्ट के कैंडिडेट हैं। दरअसल, इस भर्ती में राज्यभर में स्पेशल टीचर्स की भी नियुक्ति हो रही है। जो दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने का काम करेंगे। इन स्पेशल टीचर्स के लिए तय योग्यता के मुताबिक दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने के लिए विशेष कोर्स करना होता है। ये कोर्स राष्ट्रीय स्तर के इंस्टीट्यूट से करना होता है। उसकी मान्यता होने पर ही सर्टिफिकेट की मान्यता होती है। महाराष्ट्र व मध्यप्रदेश की कुछ संस्थाओं ने बड़ी संख्या में ऐसे सर्टिफिकेट जारी किए हैं, जिन...
बीकानेर में धर्मयात्रा आज

बीकानेर में धर्मयात्रा आज

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में शनिवार को नवसंवत्सर के उपलक्ष्य में हिन्दू संगठनों की ओर से धर्मयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। धर्मयात्रा दोपहर सवा तीन बजे एमएम ग्राउंड से रवाना होगी और शाम सात बजे जूनागढ़ के सामने महाआरती का आयोजन होगा। इस पूरे आयोजन पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन ने शहर की तीस ऐसी इमारतों का चयन किया है, जहां से इन पर नजर रखी जा सकेगी। इन इमारतों से वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी। धर्मयात्रा से पहले बीकानेर में जगह-जगह होर्डिंग, पोस्टर, बैनर, झंडे लगाए गए हैं। पूरे शहर को ही भगवा रंग में रंग दिया गया है। ये काम न सिर्फ हिन्दू संगठन कर रहे हैं, बल्कि लाेग अपने स्तर पर भी झंडे लगा रहे हैं। बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों पर भगवा झंडा लगाया है। हिन्दू जागरण मंच इस यात्रा का मुख्य आयोजक है, जिसके मंच प्रांत संयोजक जेठानन्द व्यास का कहना है कि करीब पचास हजार हिन्दू इस यात्रा में श...
ऑनलाइन मार्केट में निवेश कर रुपए डबल करने का झांसा देकर सवा चार लाख रुपए की ठगी की, मामला दर्ज

ऑनलाइन मार्केट में निवेश कर रुपए डबल करने का झांसा देकर सवा चार लाख रुपए की ठगी की, मामला दर्ज

बीकानेर
बीकानेर ऑनलाइन मार्केट के नाम पर ठगी करने का मामला बीकानेर में भी सामने आया है। यहां एक युवक से करीब सवा चार लाख रुपए की ठगी कर ली गई। अब पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नामजद एफआईआर होने से पुलिस युवकों को गिरफ्तार करने के लिए जगह जगह दबिश दे रही है। बीकानेर में कुम्हारों के मोहल्ले में रहने वाले 32 वर्षीय कैलाश प्रजापत ठगी का शिकार हुए हैं। प्रजापत ने कोतवाली पुलिस में इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। आरोप है कि सिरसा हरियाणा में रहने वाले राकेश, कुलदीप, सुरेण ने कैलाश को ऑनलाइन मार्केट में निवेश करने के लिए उकसाया। इतना ही नहीं जबरन करीब सवा चार लाख रुपए का निवेश करवा दिया। जिससे कैलाश को नुकसान हुआ। अब तीनों ही इस नुकसान की भरपाई के लिए संपर्क में नहीं आ रहे हैं। फिलहाल कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू की है। सिरसा के इन युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला...
What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
खेत में खड़ी है अफीम-डोडा की फसल, 1800 किलो अफीम बरामद कर दो किसानों को गिरफ्तार किया बीकानेर बीकानेर के जसरासर के एक खेत में अफीम व डोडा की खेती पकड़ी गई है। पुलिस ने यहां से करीब 1800 किलो अफीम बरामद करने के साथ ही दो अलग अलग मामलों में दो किसानों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर पता लगा रही है कि कहां इसकी खेती हो रही है। पिछले दिनों लूणकरनसर के एक खेत में भी अफीम की खेती की आशंका जताई गई थी। शुक्रवार दोपहर को जसरासर थानाधिकारी मय स्टाफ गश्त कर रहे थे। इस दौरान झाड़ेली पहुंचे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि गुंदूसर की रोही में एक किसान अवैध अफीम की खेत कर रखी है। अब डोडा के चीरा लगा रहा है। सूचना पुख्ता होने पर जसरासर पुलिस उस खेत तक पहुंच गई। खेत में खड़े किसान रामलाल पुत्र जलूराम जाट से पूछताछ की तो वो हड़बड़ा गया। पुलिस को देखकर इधर उधर होने लगा तो पुलिस ने सख्ती स...

बिजली शिकायत के लिए कंट्रोल रूम गठित

बीकानेर
बीकानेर शहर और ग्रामीण एरिया के बिजली उपभोक्ताओं की सुनवाई के लिए बीकेईएसएल और जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (जोविविनि) ने कंट्रोल रूम बनाए हैं, जहां 24 घंटे सुनवाई होगी। शहर के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए बीकेईएसएल ने 6 टेलीफोन नंबर जारी किए हैं, जिससे उपभोक्ता बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। बीकेईएसएल के सीओओ जयंत राय चौधरी ने बताया कि उपभोक्ता कम्पनी के कॉल सेंटर के नम्बर 0141-3532000, 0141-3818000 और टोल फ्री नंबर 18002001912 पर अपनी बिजली संबंधी शिकायतें दर्ज करा सकते है। इसके अलावा वाट्स अप नम्बर 7230044001 और 7230044002 के माध्यम से भी अपनी समस्या कम्पनी को भेज सकते है। अगर कोई उपभोक्ता अपने मकान की बिजली बंद होने शिकायत दर्ज कराने के बाद यह जानना चाहता है कि बिजली कब चालू होगी तो स्थानीय नम्बर 9116155021 पर फोन कर पता लगाया जा सकता है। उधर जोविविनि के अधीक्षण अभियं...
कोरोना काल के दौरान की गई थी नियुक्तियां, बजट खत्म होते ही की सेवा समाप्त

कोरोना काल के दौरान की गई थी नियुक्तियां, बजट खत्म होते ही की सेवा समाप्त

बीकानेर
बीकानेर कोविड 19 रोगियों की संख्या कम होने के साथ ही राजस्थान सरकार ने पांच सौ से ज्यादा हेल्थ वर्कर्स को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कोरोना की पहली लहर से दिन-रात काम करने वाले इन वर्कर्स के लिए राज्य सरकार के पास 31 मार्च से बजट नहीं है। ऐसे में इनके पद समाप्त कर दिए गए हैं। दरअसल, ये हेल्थ वर्कर्स केंद्र सरकार की "इंडिया कोविड 19 इमरजेंसी रिस्पॉन्स एंड हेल्थ सिस्टम प्रिपेयर्डनेस पैकेज" के तहत मिल रहे बजट के तहत काम कर रहे थे। अब ये बजट 31 मार्च के बाद नहीं मिलेगा, ऐसे में राजस्थान सरकार ने इन पोस्ट को ही खत्म कर दिया। दरअसल, कोरोना की पहली लहर में प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेज के साथ ही बड़े अस्पतालों में कोरोना रोगियों की जांच के लिए हेल्थ डिपार्टमेंट ने रिसर्च एनालिसिस्ट, सीनियर लेब टेक्नीशियन, लेब टेक्नीशियन और कम्प्यूटर ऑपरेटर की अस्थायी पोस्ट निकाली थी। राज्य भर में...
गंगानगर के बाद बीकानेर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2 अप्रैल तक चलेगी लू

गंगानगर के बाद बीकानेर में गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 2 अप्रैल तक चलेगी लू

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राजस्थान, गुजरात समेत पश्चिमी भारत में बने एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। पिछले दिनों गंगानगर में गर्मी का नया रिकॉर्ड बनने के बाद अब बीकानेर में भी रिकॉर्ड टूट गया। बीकानेर में कल पारा 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 11 साल में मार्च में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रहा है। इससे पहले मार्च तक तापमान 42.3 तक ही पहुंचा था। वहीं बुधवार को भी 20 से ज्यादा शहरों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम का असर कल से कम होने लगेगा, जिससे तापमान में मामूली गिरावट होने की उम्मीद है। राजधानी जयपुर समेत 20 शहरों में तेज गर्मी और लू से लोग परेशान हैं। पिलानी, गंगानगर, चूरू, बीकानेर समेत कई शहरों में तापमान औसत से 9 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर रहने लगा है। बाड़मेर, कोटा, पाली शहरों में दि...
कंवरसेन लिफ्ट में डूबने से मौत

कंवरसेन लिफ्ट में डूबने से मौत

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर लूणकरनसर में इंदिरा गांधी नहर की कंवरसेन लिफ्ट में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है, फिलहाल पुलिस ने शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस इसे सुसाइड मान रही है जबकि परिजनों का कहना है कि कुछ दिन से तनाव में था। लूणकरनसर पुलिस के अनुसार गोपल्याण क्षेत्र में युवक नरेंद्र (32) का शव गुरुवार सुबह कंवरसेन लिफ्ट नहर में मिला। उसका शव पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग बाहर निकालकर लूणकरणसर अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि उपखंड क्षेत्र के गोपल्याण निवासी नरेन्द्र ने बुधवार रात्रि ही कंवरसेन लिफ्ट नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली थी। नहर में पानी ज्यादा होने से वो डूब गया। शव तैरता हुआ काफी आगे निकल गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकालकर लूणकरणसर अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। नरेंद्र के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने म...
रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे थे, कार पलटी:देर रात पोकरण के पास हादसा, 9 लोग घायल

रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे थे, कार पलटी:देर रात पोकरण के पास हादसा, 9 लोग घायल

बीकानेर
बीकानेर रामदेवरा से लौट रहे बीदासर के एक परिवार की गाड़ी बुधवार देर रात पोकरण के पास पलट गई। इस हादसे में नौ जने घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है जबकि सात अन्य को भी चोट लगी है। दरअसल, चूरू के बीदासर का एक परिवार रामदेवरा दर्शन करने गया था। वहां से रात को वापस बीदासर के लिए रवाना हो गए। देर रात इनकी गाड़ी पलट गई। संभवत: किसी पशु के सामने आने से यह गाड़ी अनियंत्रित हो गई। इससे एक बार नहीं बल्कि चार से पांच बार गाड़ी पलटती हुई सड़क से किनारे जा गिरी। हादसे में आगे बैठे दो सवारी गंभीर घायल हुई। जबकि पीछे बैठे सात अन्य भी घायल हो गए। राहगीरों ने जब इस घटना को देखा तो पुलिस को सूचना दी गई। वहीं से घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां दो को छोड़ शेष सात लोगों की हालत नियंत्रण में है। घटना के बाद ...