Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

बीकानेर में न्यूनतम तापमान गिरा, दिन में भी गर्मी से राहत, एक दो दिन में फिर बढ़ेगा पारा

बीकानेर में न्यूनतम तापमान गिरा, दिन में भी गर्मी से राहत, एक दो दिन में फिर बढ़ेगा पारा

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में गर्मी से आंशिक राहत मिली है। दिन के तापमान में गिरावट के बाद मंगलवार रात को पारा चौबीस डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया था लेकिन बुधवार रात तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है जबकि रात का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। एक ही रात में बीकानेर में करीब दो डिग्री सेल्सियस गिरा है, जबकि दिन में भी तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक गिरा है। बुधवार की दोपहर अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था, जबकि इससे पहले मंगलवार को ये 39 डिग्री के आसपास रहा। गुरुवार को भी तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही रहने की उम्मीद की जा रही है। वहीं रात का तापमान अभी और कम हो सकता है। दो दिन बाद गर्मी में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इन दिनों पश्चिमी राजस्थान में एक सिस...
26 के बाद फिर तेवर दिखाएगी गर्मी, एक डिग्री पारा गिरा

26 के बाद फिर तेवर दिखाएगी गर्मी, एक डिग्री पारा गिरा

बीकानेर
बीकानेर दो दिन से आंशिक पारा कम हुआ है लेकिन ये राहत ज्यादा दिनों की नही है। 26 मार्च के बाद गर्मी के तेवर फिर तीखे हाेंगे। पारा 40 पार हाेगा। बुधवार को बीते दिनों की तुलना में पारा एक डिग्री लुढ़का है। दरअसल मार्च के पहले सप्ताह में ही आसमान के ऊपरी सतह पर वायु का परिसंचरण बनने के कारण अचानक से गर्मी बढ़ी। हाेली के बाद पारा 42 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन 22 काे आसमान में परिसंचरण नियंत्रित हुआ ताे वापस एक बार तापमान कम हाेने लगा है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जाे मंगलवार की तुलना में एक डिग्री कम है।...
बीकानेर में बीते साल 7 प्रतिशत नए मरीज बढ़े

बीकानेर में बीते साल 7 प्रतिशत नए मरीज बढ़े

बीकानेर
बीकानेर ‘टीबी हारेगा देश जीतेगा’ नारे के साथ 2025 तक देश को टीबी मुक्त करने के मिशन में कोविड एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है। टीबी रोगियों की संख्या कम होते-होते बढ़ने का रुझान देखकर यह कहा जा सकता है। वजह, वर्ष 2019 में देश में नए टीबी रोगी 24.04 लाख रिपोर्ट हुए। अगले वर्ष 2020 में इनकी संख्या लगभग 25 प्रतिशत कम होकर 18.05 लाख हो गई। इससे इतर बीते साल यानी 2021 में फिर नए रोगी 21.38 लाख हो गए। मतलब यह कि एक साल में ही वापस 18.44 प्रतिशत रोगी बढ़ गए।...
अब बीकानेर के रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर

अब बीकानेर के रेल यात्रियों का सुहाना होगा सफर

बीकानेर
बीकानेर रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर पश्चिम रेलवे 30 मार्च से पहले बीकानेर से संचालित रेलगाडिय़ों में यात्रियों के लिए कोच में तकिए कवर, चादर और कंबल उपलब्ध करवा देगा। इस संबंध में उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यि प्रबंधक अनिल रैना ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। हालांकि श्रीगंगानगर में मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री के शुरू होने के साथ ही वहां से संचालित तीन गाड़ियों में यात्रियों को यह सुविधा दी जानी शुरू भी कर दी है। उत्तर पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्यि प्रबंधक अनिल रैना ने बताया कि कोरोना काल के चलते करीब दो साल से रेल यात्रियों को कोच में तकिए कवर, चादर और कंबल नहीं दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि 10 मार्च को रेल मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के बाद श्रीगंगानगर में इस व्यवस्था को सोमवार से शुरू कर दिया है।...
नो-पार्किंग पर रोष, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन:प्रशासन ने कहा-जनहित में नो-पार्किंग

नो-पार्किंग पर रोष, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन:प्रशासन ने कहा-जनहित में नो-पार्किंग

बीकानेर
बीकानेर व्यापारी केईएम रोड पर नो-पार्किंग के विरोध में उतर आए हैं। बुधवार काे बाजार बंद करवा दिया। प्रशासनिक अधिकारियों से मिले तो उन्होंने कहा कि जनहित में व्यवस्था की है, सहयोग करना चाहिए। प्रशासन ने 10 मार्च से केईएम रोड पर नो-पार्किंग की। खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों और दुकानदारों के लिए वाहन खड़े करने की व्यवस्था रतनबिहारी पार्क में की गई। व्यापारियों का कहना है कि ग्राहकों को दुकानों तक वाहन लाने की छूट दी जाए और रतनबिहारी पार्क में पार्किंग की समुचित व्यवस्था की जाए। इसको लेकर केईएम रोड के व्यापारी बुधवार को इकट्‌ठा हुए और नो-पार्किंग के विरोध में नारेबाजी करते हुए बाजार बंद करवा दिया। इत्तला मिलने पर सीओ सिटी दीपचंद, टीआई प्रदीप चारण, कोटगेट थाना एसएचओ मनोज माचरा पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। केईएम रोड पर प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने कलेक्टर भगवतीप्रसाद कलाल और फिर...
पत्नी की सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, पति ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की

पत्नी की सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या, पति ने खेत में पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या की

बीकानेर
चुरू जिले में सुजानगढ़ सदर थाना अंतर्गत बड़ाबर गांव में होलिका दहन की पूर्व रात को एक सनसनीखेज घटना हुई, जिसमें एक व्यक्ति ने सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या कर दी और खुद खेत में जाकर पेड़ से फंदा लगाकर लटक गया। कार्यवाहक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर नारायण ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे थाने में सूचना प्राप्त हुई कि बडाबर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली है। घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की गई तो मृतकों की पहचान भागूराम मेघवाल (45) और उसकी पत्नी विमला (42) के रूप में हुई। विमला की लाश घर के एक कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ पड़ी थी। घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर भागूराम की लाश एक खेत में पेड़ से लटक रही थी। सब इंस्पेक्टर नारायण ने बताया कि शुरुआती पूछताछ और जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी में काफी समय से विवाद मनमुटाव चल रहा था। ...
बीकानेर में खून की होली,चाकू मारकर दो युवकों की हत्या

बीकानेर में खून की होली,चाकू मारकर दो युवकों की हत्या

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
मृतक युवकों और हमलावरों में कोई पुरानी रंजिश नहीं, रंग डालने की बात पर हुआ अचानक झगड़ाबीकानेर होली के दिन शुक्रवार शाम को बीछवाल थाना क्षेत्र में शोभासर चौराहे के पास रंग डालने की बात को लेकर कुछ युवकों ने तेज धार वाले चाकू से दो युवकों पर हमला कर दिया,जिससे उनकी मौत हो गई। रक्तरंजित हालत में युवकों को पीबीएम हॉस्पिटल में लाया गया जहां उन को मृत घोषित कर दिया गया। होली की शाम हुई इस घटना से पूरे बीकानेर में सनसनी फैल गई। हमलावर युवकों की पहचान करते हुए पुलिस उनकी धरपकड़ में जुट गई।आज तड़के दो तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया गया, जिनसे पूछताछ चल रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बीछवाल थाना क्षेत्र में सुंदर विहार कॉलोनी निवासी श्यामलाल लोहार (25) और गिरधारीलाल लोहार (30) के रूप में हुई है। यह दोनों अपने कुछ दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ शुक्रवार दोपहर लगभग 1 बजे होली खेलने के पश्चात...
2.68 लाख ने तीसरी लहर गुजार दी पर दूसरा टीका नहीं लगाया, प्रदेश में 18वें नंबर पर बीकानेर

2.68 लाख ने तीसरी लहर गुजार दी पर दूसरा टीका नहीं लगाया, प्रदेश में 18वें नंबर पर बीकानेर

बीकानेर
बीकानेर कोविड की तीसरी लहर लगभग गुजर चुकी है। हर दिन औसतन सात नए रोगी ही रिपोर्ट हो रहे हैं। इसके साथ ही लहर के पीक में टीके लगाने के प्रति जो उत्साह बना था वह भी ठंडा हो गया। अब वैक्सीनेशन टीमों को हर दिन टीके लगवाने वालों को इंतजार करना पड़ रहा है। इन सबके बावजूद बीकानेर में अब तक 84.1 प्रतिशत वयस्क दोनों डोज लगवा चुके हैं। अन्य जिलों से तुलना करें तो बीकानेर इस मामले में प्रदेश में 18वें नंबर पर है। प्रदेश में औसत 83.5 प्रतिशत को दाेनाें डोज लगी है। ऐसे में बीकानेर इस श्रेणी में प्रदेश के औसत से आगे हैं। इससे इतर हैरानी की बात यह है कि फर्स्ट डोज लगवा चुके 268553 दूसरी डोज लगवाने नहीं पहुंच पहुंच रहे हैं। वयस्कों की फर्स्ट डोज का आंकड़ा देखें तो बीकानेर में 1778519 में से 1689391 ने पहला टीका लगवाया। यानी 95 प्रतिशत को पहली डोज लग गई। यह डोज लगाने में प्रदेश में 24वें नंबर पर रहते...
बीकानेर में बस रूट को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग

बीकानेर में बस रूट को लेकर दिनदहाड़े फायरिंग

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में चलने वाले बस रूट को लेकर सोमवार को दो गुट आमने सामने हो गए हैं। दोनों गुटों के बीच फायरिंग भी हुई। इस दौरान चार युवक घायल हो गए, जिन्हें पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। हालांकि इनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बीछवाल थाना क्षेत्र में प्राइवेट बस स्टेंड से रवाना होने वाले दो बस संचालकों के बीच कुछ समय से कहासुनी हो रही है। कुछ दिन पहले भी एक-दूसरे की बस पर हमले किए गए थे, लाठियों से बसों के शीशे भी तोड़े गए थे। तब पुलिस ने इन दोनों पक्षों को अलग कर दिया, लेकिन एक बार फिर ये आमने सामने हो गए। बताया जा रहा है कि सोमवार को एक पक्ष ने रिवाल्वर निकालकर फायरिंग कर दी। निशाना चूकने से गोली एक यूवक के के पैर में लगी है, वहीं लड़ाई में एक अन्य युवक का पैर टूट गया। इन दोनों को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया है। वहीं, दो अन्य युवक भी घायल हुए हैं, ज...
म्हारे देश की खूबसूरती:राजस्थानी फैशन शो में युवतियों ने की कैटवॉक, ढोलक पर नाचे ऊंट; हैरतअंगैज स्टंट

म्हारे देश की खूबसूरती:राजस्थानी फैशन शो में युवतियों ने की कैटवॉक, ढोलक पर नाचे ऊंट; हैरतअंगैज स्टंट

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में इंटरनेशनल कैमल फेस्टिवल के पहले दिन ऊंटों ने जमकर करतब दिखाए। यहां नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन कैमल (NRCC) के मैदान पर एक तरफ ऊंट नृत्य कर रहे थे तो दूसरी तरफ ऊंटों की दौड़ चल रही थी। बालों की कतरन करके ऊंटों के शरीर पर कई रोचक चित्र भी बनाए गए। ऊंट दौड़ ने हर किसी को रोमांचित कर दिया। यह फेस्टिवल 8 मार्च तक चलेगा। ऊंट दौड़े तो थम गई सांसें NRCC के मैदान पर ऊंटों ने तीन दौर में अपनी दौड़ पूरी की। करीब तीन सौ मीटर की इस दौड़ में ऊंट का मालिक उस पर सवारी कर रहा था। सीटी बजने के साथ ही ऊंट सरपट भागे। टारगेट के नजदीक आते-आते तो ऊंटों की दौड़ देखने लायक थी। फिर रेतीले टिब्बों पर हुई इस दौड़ में इमरान का ऊंट सबसे आगे रहा। उसे पहला पुरस्कार भी मिला। दूसरे नंबर पर खानू खान रहा जबकि तीसरा नंबर भागीरथ को मिला। तीन राउंड में दौड़े ऊंटों में सबसे कम समय में पहुंचने वाले ऊंट को प...