Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

1 महीने में एक हजार रुपए क्विंटल तक गिर गए भाव; इस साल राजस्थान में 40 लाख टन सरसों का उत्पादन होने की उम्मीद

1 महीने में एक हजार रुपए क्विंटल तक गिर गए भाव; इस साल राजस्थान में 40 लाख टन सरसों का उत्पादन होने की उम्मीद

बीकानेर
बीकानेर सरसों की बंपर आवक के चलते पिछले दो माह में सरसों तेल की कीमतों में प्रति टिन करीब 250 रुपए की गिरावट हुई है। स्थिति यह है कि बाजार में पाम ऑयल से भी सस्ती दरों पर सरसों तेल बिक रहा है। यही कारण है कि इन दिनों घरेलू उपभोक्ताओं का झुकाव मूंगफली, सोयाबीन और पाम ऑयल से ज्यादा सरसों तेल की तरफ हो गया है। इतना ही नहीं पिछले एक माह में सरसों जिंस की कीमतों में भी प्रति क्विंटल करीब 1000 रुपए तक की गिरावट हुई है। कच्ची आढ़त व्यापार संघ के जगदीश पेड़ीवाल ने बताया कि 6600 रुपए प्रति क्विंटल बिक चुकी सरसों इन दिनों 5600 से 6100 रुपए प्रति क्विंटल तक बिक रही है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष बीकानेर जिले में करीब दो लाख हैक्टेयर में सरसों की बिजाई हुई है। यह आंकड़ा पिछले एक दशक में सबसे ज्यादा है। उन्होंने बताया कि फिलहाल रोजाना करीब 25 हजार क्विंटल सरसों जिंस की आवक अनाज मंडी में हो रही ...
सड़क दुर्घटना:देर रात कार ने मारी टक्कर, हादसे मे एक की मौत

सड़क दुर्घटना:देर रात कार ने मारी टक्कर, हादसे मे एक की मौत

बीकानेर
नोखा नोखा के भामटसर के पास देर रात सड़क दुर्घटना में एक एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार तीन व्यक्ति देशनोक की तरफ जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही कार ने उन्हे टक्कर मार दी। एक की मौतटक्कर में बाइक सवार नोखा निवासी दीपक वाल्मीकि की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य मोहित और आदूराम घायल हो गए। घायल अवस्था मे दोनों को बीकानेर पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया। जानाकारी के मुताबिक दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस के एएसआई श्रवण कुमार मौके पर पहुंचे। और मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया। जानकारी के अनुसार तीनो व्यक्ति देशनोक में संघ में सेवा देने जा रहे थे। दुर्घटना से नोखा के वाल्मीकि समाज मे शोक की लहर छा गई।...
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत पर फिर बरसे गहलोत

केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत पर फिर बरसे गहलोत

बीकानेर
बीकानेर राजस्थान ने 25 सांसद जीताकर दिए हैं, राजस्थान का हमारा जलसंसाधन मंत्री बना है। कम से कम एक परियोजना को तो राष्ट्रीय परियोजना घोषित करवाएं। इतनी ही उसकी औकात नहीं है। वह काहे का मंत्री है, जो प्राइम मिनिस्टर को कन्वीन्स नहीं कर सके। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र शेखावत पर यह तीखा हमला राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बोला है। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट(ERCP) को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देने के मुद्दे पर रीजनल कांफ्रेंस में गजेंद्र सिंह शेखावत और जलदाय मंत्री महेश जोशी के बीच हुई तकरार पर अब सियासत गर्मा गई है। अब इस मुद्दे पर गजेंद्र सिंह शेखावत और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बीच कड़वाहट बढ़ने लगी है। रविवार को बीकानेर में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- पीएम का बोला हुआ है शब्द, उसे एक बार अलग कर दो तब भी उसकी इतनी हैसियत होनी चाहिए कि वह पीएम से कहकर एक ...
पुराने दिनों को याद किया गहलोत ने:देशनोक में जिसे NSUI कैंप का जिम्मा सौंपा वो खुद ही गायब हो गया, बीकानेर में लावारिस गाड़ों पर गुजारी है रात

पुराने दिनों को याद किया गहलोत ने:देशनोक में जिसे NSUI कैंप का जिम्मा सौंपा वो खुद ही गायब हो गया, बीकानेर में लावारिस गाड़ों पर गुजारी है रात

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने NSUI के 52वें स्थापना दिवस पर अपने पुराने दिनों को याद किया। इसमें कुछ संघर्ष के दिन थे तो कुछ साथियों की ओर से की गई दगाबाजी का वक्त भी। यहां NSUI कार्यकर्ताओं की क्लास लेते हुए गहलोत ने अपने पुराने साथियों को भी याद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि NSUI तब जगह जगह शिविर रखती थी। इन शिविरों में कांग्रेस की रीति नीति की जानकारी दी जाती थी। प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए एक कैंप देशनोक में रखा गया। जिस दिन कैंप था, मैं वहां पहुंचा तो पता चला जिसे जिम्मेदारी वो खुद ही वहां नहीं है। अब अचानक से सारी व्यवस्था करना हमारे लिए मुश्किल था। तब भवानी शंकर शर्मा को ये जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्होंने ही सारी व्यवस्था की। आज भवानीशंकर शर्मा दुनिया में नहीं है लेकिन उनका काम याद आता है। जब गहलोत को गाड़े पर सोना पड़ा गहलोत ने कहा कि एक बार बीकानेर में कार्यक्रम के दौरान आए...
ट्रक-कैंपर की आमने-सामने भिड़ंत, 5 की मौत

ट्रक-कैंपर की आमने-सामने भिड़ंत, 5 की मौत

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में बुधवार सुबह ट्रक और कैंपर की आमने-सामने भिड़ंत में 5 लोगों की मौत हो गई है। इस हादसे में एक युवक घायल भी हो गया। 5 मृतकों में दो श्रीगंगानगर के घुमड़वाली के रहने वाले हैं जबकि एक बीकानेर के पांचू का है। एक महिला घुमड़वाली की रहने वाली है जबकि एक नोखा की। एक महिला का शव बचाव कार्य के दौरान ट्रक के नीचे दबा मिला है। हादसा लूणकरनसर कस्बे में हुआ। ट्रक बीकानेर से आ रहा था, जबकि कैंपर सूरतगढ़ की ओर से आ रहा था। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कैंपर में सवार लोग बाहर आ गिरे। वहीं, भिड़ंत के बाद ट्रक भी पलट गया। हादसे में राजूराम, चंद्रभान बावरी, पूजा नायक, राम सिंह और उगमा की मौत हुई है। मृतकों में तीन श्रीगंगानगर के और दो बीकानेर के हैं। राजूराम बीकानेर के सारुंडा पांचू और उगमा बीकानेर जिले के नोखा के रहने वाले थे। वहीं चंद्रभान बावरी और पूजानायक श्रीगंगानगर के घुड़माली के न...
बीकानेर में आग उगल रही है गर्मी

बीकानेर में आग उगल रही है गर्मी

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। दिन का तापमान अब 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि रात के तापमान में आंशिक कमी आई है। गर्मी के बढ़ते तेवर आने वाले दिनों के और गर्म होने की ओर इशारा कर रहे हैं। मौसम विभाग की मानें तो दस अप्रैल तक बीकानेर में लू का हाल रहेगा, पारा 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक ही हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक बीकानेर में आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है, खासकर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे नहीं जाएगा, अलबत्ता ये 43 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है। बीकानेर में पिछले चौबीस घंटे में तापमान 42 अधिकतम रहा है तो 22 डिग्री सेल्सियस से अधिक रात को रहता है। दोनों ही स्थिति में गर्मी का असर जबर्दस्त है। बीकानेर के मुख्य मार्गों पर इसी कारण दोपहर में सूनसान दृश्य नजर आता है। केईएम रोड पर पहले से यातायात इन दिनों कम...
जेल में प्रहरी ने पहुंचाया मोबाइल

जेल में प्रहरी ने पहुंचाया मोबाइल

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर की सेंट्रल जेल में मोबाइल पहुंचाने वाले RAC के जवान से पुलिस पूछताछ कर रही है। अब तक की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। इस जवान को आज ही अदालत में पेश किया जाएगा, जहां से उसी जेल में भेजा जाएगा, जहां कल तक वो खुद पहरेदारी कर रहा था। चौंकाने वाली बात है कि सामान्य मोबाइल को अंदर तक पहुंचाने के लिए एक मोबाइल की बीस हजार रुपए में डील की गई। दरअसल, बीछवाल स्थित बीकानेर की सेंट्रल जेल में RAC के एक जवान ने पांच मोबाइल और चार्जर से भरा एक पार्सल अंदर की तरफ फैंका था। ये पार्सल बाद में बंदियों को उठाना था और अपने स्तर पर छिपाना था। बंदियों के लिए पार्सल को फैंकते वक्त जेलर प्रहरी ने इसे देख लिया। तुरंत आला अधिकारियों को शिकायत की गई कि मोबाइल अंदर फैंके गए हैं। पुलिस ने प्रहरी की शिकायत पर RAC के जवान महेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। बाद में जेल में तलाशी ली गई तो विचार...
REET की फाइनल कट आउट अगले सप्ताह तक:लेवल वन टीचर के लिए लास्ट कट ऑफ की तैयारी

REET की फाइनल कट आउट अगले सप्ताह तक:लेवल वन टीचर के लिए लास्ट कट ऑफ की तैयारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर REET लेवल वन के आधार पर होने वाली टीचर्स भर्ती के लिए कट ऑफ तैयार हो रही है। माना जा रहा है कि आने वाले एक सप्ताह के भीतर कट ऑफ मार्क्स जारी हो जाएंगे। इसमें बढ़ोतरी होना तय माना जा रहा है। बीकानेर में विशिष्ट खिलाड़ियों के डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन के बाद इसे अंतिम रूप दिया जा सकता है। अंतिम कट ऑफ के लिए प्रारम्भिक शिक्षा निदेशालय स्तर पर तैयारी हो रही है। माना जा रहा है कि ये प्रोसेस एक सप्ताह में पूरा हो जाएगा। राज्य के सभी जिलों में डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन का काम पूरा होने के बाद शिक्षा निदेशालय स्तर पर स्टेट लेवल की लिस्ट तैयार होगी। ये लिस्ट ही अंतिम होगी। विभाग को कुल पंद्रह हजार पांच सौ कैंडिडेट को पोस्टिंग देनी है। प्रयास किया जा रहा है कि अधिकांश पोस्ट पर एक साथ पोस्टिंग दी जाए। जिस वर्ग में कैंडिडेट कम पड़ रहे हैं उस वर्ग में आगे के नंबर के आधार पर डॉक्यूमेंट वैरिफिकेशन ...
किसान की जेब से पचास हजार रुपए पार हो गए, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

किसान की जेब से पचास हजार रुपए पार हो गए, पुलिस सीसीटीवी खंगालने में जुटी

बीकानेर
बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ में नकबजनी और लूट के मामले बंद नहीं हो रहे। सोमवार सुबह एक किसान की जेब से पचास हजार रुपए पार कर लिए गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। श्रीडूंगरगढ़ के लिखमादेसर गांव निवासी प्रभुनाथ पुत्र केसरनाथ के सोमवार सुबह कस्बे में 50 हजार रुपये जेब में डालकर लाया था। यहां से ये रुपए उसकी जेब से पार हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह घर से सुबह भतीजे मुन्नी नाथ की मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्रीडूंगरगढ़ में आया । वहां एसबीआई बैंक के पास भतीजे ने छोड़ा और वहां से राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर दवाई लेने चला गया। दवाई लेने के बाद सुनार को 50 हजार रुपए देने गया। वहां जाकर जब जेब में हाथ डाला तो रुपए नहीं थे। पीड़ित के हाथ पांव फूल गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसआई बीरबलसिंह पहुंचे और अस्पताल में लगे कैमरे को खंगाला। अब तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है।...
देश का पहला रंगीन सिक्का

देश का पहला रंगीन सिक्का

बीकानेर
बीकानेर देश में पहली बार रंगीन सिक्का बनाया गया है। अपने आप में यूनिक इस सिक्के की खासियत है कि बाजार में इसकी न तो कोई कीमत है और न यह किसी दुकान या दूसरी जगह काम आएगा। इसे खरीदा है बीकानेर के एक सुधीर लुणावत ने। सुधीर को ऐसे यूनिक कॉइन के कलेक्शन के लिए जाना जाता है। इनके पास विश्व के सबसे यूनिक नोट और कॉइन हैं। सुधीर कुछ दिनों पहले ही यह सिक्का खरीद कर लाए थे। दरअसल, इस सिक्के की खासियत यह है कि यह सोविनियर सिक्का है। इस पर पंचतंत्र की कहानी के किरदार को उकेरा गया है। 32 ग्राम वजन का यह सिक्का निकल और सिल्वर से बना है।...