आठवीं बोर्ड फार्म की लास्ट डेट बढ़ेगी:आज लास्ट डेट तक डेढ़ लाख स्टूडेंट्स ने नहीं भरे एग्जाम फार्म
बीकानेर
राज्य में आठवीं बोर्ड के एग्जाम की लास्ट डेट सोमवार को खत्म हो रही है लेकिन अब तक डेढ़ लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन ही नहीं किया। माना जा रहा है कि स्कूल्स में अवकाश होने के कारण गार्जन को एग्जाम डेट्स की सूचना नहीं है। शहरी क्षेत्र में स्कूल दस फरवरी से ओपन होंगे। ऐसे में शिक्षा विभाग लास्ट डेट में आज बढ़ोतरी करेगा। देर शाम तक लास्ट डेट्स बढ़ाने के आदेश जारी हो सकते हैं। अब दस फरवरी तक फार्म भरने की छूट दी जा सकती है, हालांकि शिक्ष क संगठनों की मांग है कि इसे बढ़ाकर पंद्रह फरवरी किया जाए।
12लाख स्टूडेंट्स ने किया आवेदन
आठवीं बोर्ड परीक्षा में इस साल राज्य के 62 हजार स्कूलों के करीब 13.50 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे, लेकिन अब तक करीब डेढ़ लाख स्टूडेंट्स ने एग्जाम फार्म ही नहीं भरे हैं। ऐसे में शिक्षा विभाग को इस एग्जाम की लास्ट डेट बढ़ानी पड़ रही है। दरअसल, स्कूल्स बंद होने के क...








