Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

शहर की डिस्पेंसरी रहे बंद, जांच नहीं होने से कोरोना रोगियों की संख्या में आई कमी, सुबह की रिपोर्ट में सिर्फ 57 पॉजिटिव

शहर की डिस्पेंसरी रहे बंद, जांच नहीं होने से कोरोना रोगियों की संख्या में आई कमी, सुबह की रिपोर्ट में सिर्फ 57 पॉजिटिव

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना रोगियों की संख्या में गुरुवार को फिर कमी आई है। गुरुवार सुबह की रिपोर्ट में 57 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि शाम की रिपोर्ट आना अभी शेष है। आमतौर पर सुबह की रिपोर्ट में ही केस ज्यादा आते रहे हैं। 26 जनवरी को अवकाश होने के कारण सेंपलिंग कम हुई है, ऐसे में कोविड पॉजिटिव की संख्या भी कम आई है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि बीकानेर में कोविड पॉजिटिव 57 है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 1661 हो गई है, हालांकि इसमें कुछ इसमें रिकवर होंगे। गुरुवार को पॉजिटिव मिले केस में अधिकांश पीबीएम अस्पताल के कोविड ओपीडी में लिए गए सेंपल से आए हैं। वहीं सेटेलाइट अस्पताल और गंगाशहर सेटेलाइट अस्पताल से भी पॉजिटिव केस मिले हैं।...
साइबर क्राइम कर खाते से रुपए निकाले

साइबर क्राइम कर खाते से रुपए निकाले

बीकानेर
बीकानेर बातों में फंसाकर खाते से रुपए निकालने का एक और मामला सामने आया है। बीकानेर के नयाशहर थाना एरिया में एक युवक से बैंक खाता नंबर, यूपीआई नंबर और ओटीपी ले लिए और कुछ देर बाद पता चला कि उसके खाते से रुपए निकल गए हैं। अब नयाशहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। नयाशहर पुलिस के अनुसार युवक दिवाकर के पास अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। खुद को परिचित बताते हुए उसने मोबाइल से ट्रांजेक्शन करते हुए 29 हजार रुपए निकाल लिए। इससे पहले दिवाकर से ओटीपी नंबर भी लिए गए। कुछ देर बाद जब उन्हें खाते से रुपए निकलने की जानकारी मिली तो वो नयाशहर थाने पहुंचे। जहां अज्ञात के मोबाइल नंबर 7224015264 भी दर्ज कराए गए हैं। इस दौरान पेन कार्ड नंबर भी लिए गए थे, जिससे फर्जी ट्रांजेक्शन हो गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई वेदपाल को सौंपी गई है।...
स्कूल को इंग्लिश मीडियम किया तो छात्राओं ने लगाया ताला

स्कूल को इंग्लिश मीडियम किया तो छात्राओं ने लगाया ताला

बीकानेर
बीकानेर एक तरफ जहां सरकार अंग्रेजी माध्यम की स्कूलों के लिए अपनी पीठ थपथपा रही है, वहीं दूसरी ओर शिक्षा मंत्री के गृह जिले में लड़कियों ने अपने स्कूल पर ताला लगा दिया। क्योंकि उनकी हिन्दी मीडियम स्कूल बंद कर इंग्लिश मीडियम कर दी गई। मामला नोखा के काकड़ा गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय का है। ताला लगाने के बाद से शिक्षा विभाग के अधिकारियों में हलचल हो गई है। दरअसल, शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला स्वयं आज बीकानेर में है।...
फरवरी के तीसरे सप्ताह से खुल सकते हैं स्कूल

फरवरी के तीसरे सप्ताह से खुल सकते हैं स्कूल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर कोरोना संक्रमण के कारण प्रदेश में 30 जनवरी तक शहरी इलाकों में स्कूल बंद हैं। इधर, प्रदेश में लगातार कोरोना के केस और मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। ऐसे में 31 जनवरी के बाद स्कूलों के खुलने की उम्मीद कम नजर आ रही है। 14 फरवरी के बाद कोरोना केस कम हुए तो स्कूल खुलने की संभावना बन सकती है। हालांकि शिक्षा विभाग ने स्कूल खोलने या नहीं खोलने को लेकर राज्य सरकार को किसी तरह का प्रस्ताव फिलहाल नहीं भेजा है, लेकिन ऐसी पूरी संभावना है कि स्कूल खोलने का निर्णय लेने में समय लगेगा। इस बीच, परीक्षाओं को लेकर भी संशय बना हुआ है। दरअसल, स्कूल खोलने या बंद रखने का फैसला, शिक्षा विभाग के बजाय हेल्थ डिपार्टमेंट करेगा। वहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही स्कूल खुलेंगे। कोरोना के मौजूदा हालात देखते हुए लगता नहीं है कि हेल्थ डिपार्टमेंट ऐसी कोई मंजूरी देगा। बुधवार को ही राज्य के 33 में से सिर्फ छह ...
श्रीडूंगरगढ़ में दो ट्रोलों की भिड़ंत

श्रीडूंगरगढ़ में दो ट्रोलों की भिड़ंत

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रविवार सुबह कोहरे के कारण दो ट्रोले आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया, जिसे बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। घायल चूरू के मालासी गांव का रहने वाला है जो ट्रोले में लिफ्ट लेकर श्रीडूंगरगढ़ की तरफ आ रहा था, हादसे में ट्रक ड्राइवर व खलासी तो बच गए लेकिन इस युवक को गंभीर चोट आई। पुलिस के अनुसार चूरू के मालासी में रहने वाला महेंद्र सिंह राजपूत गांव से निकला ही था कि उसे ट्रोला आता दिखाई दिया। उसने लिफ्ट मांगी और श्रीडूंगरगढ़ की ओर चल दिया। बीच में कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी होने से ये ट्रोला सामने से आ रहे एक ट्रोले से भिड़ गया। इस दौरान महेंद्र सिंह के सिर व हाथ में चोट आई। उसे जैसे-तैसे दूसरे वाहन से बीकानेर के लिए रेफर किया गया। जहां ट्रोमा सेंटर में उसका इलाज चल रहा है। बीकानेर में पिछले तीन दिन से सुबह लगाताार क...
राजेंद्र राठौड़ के सरकार पर हमले:राजस्थान में हर रोज हो रहे हैं पंद्रह दुष्कर्म

राजेंद्र राठौड़ के सरकार पर हमले:राजस्थान में हर रोज हो रहे हैं पंद्रह दुष्कर्म

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर अलवर के नाबालिग रेप कांड में भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया है कि राज्य में हर रोज दुष्कर्म की पंद्रह घटनाएं हो रही है। इतना ही नहीं पिछले तीन साल में राज्य में तरह तरह की गैंग बन गई है जो राज्य की कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने यहां पत्रकारों से बातचीत में गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में प्रतिदिन 15 घटनाएं प्रतिदिन दुष्कर्म की हो रही है। अलवर मूक बधिर दुष्कर्म मामले में प्रतिदिन मनगढ़ंत कहानियां गढ़ने के साथ ही साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास हो रहा है। राठौड़ ने कहा कि पुलिस प्रतिवेदन में 6337 बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज हुई है और राज्य में अलग-अलग स्थानों पर अनेक प्रकार की गैंग बन गई है जिनमें नोहर की गधा चोर, कुम्भलगढ़ की बकरा चोर, शिशु चोर, बलात्कार गैंग और माफिया गैंग प्रमुख है। बहुत ही दुर्भाग्य...
बीकानेर में कम हो रही है पॉजिटिव मरीजों की संख्या

बीकानेर में कम हो रही है पॉजिटिव मरीजों की संख्या

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना रोगियों की संख्या में हो रही बढ़ोतरी की रफ्तार कम हो गई है। शनिवार सुबह की रिपोर्ट में में सिर्फ 157 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पिछले पंद्रह दिन में यह संख्या सबसे कम रही है। बीकानेर के पीबीएम अस्पताल की एमसीएच विंग में भर्ती रोगियों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है, हालांकि यहां से हर रोज रोगियों को छुट्‌टी भी दी जा रही है। सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने बताया कि शुक्रवार को जांच करवाने वाले लोगों में 157 कोरोना पॉजिटिव आए हैं। पहले की तुलना में कोरोना रोगियों की संख्या में कमी आई है। कुछ दिन पहले तक सुबह की रिपोर्ट में ही पांच सौ से अधिक रोगी आ रहे थे। जो घटकर अब डेढ़ सौ तक आ गए हैं। शाम तक यह संख्या बढ़कर दो सौ तक हो सकती है, जो पिछले दिनों की तुलना में आधी होगी।...
रात में बरसे बादल, दिन में कड़ाके की सर्दी

रात में बरसे बादल, दिन में कड़ाके की सर्दी

बीकानेर
बीकानेर वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बीकानेर में शुक्रवार की रात बारिश का दौर चलता रहा तो शनिवार सुबह भी बादलवाही ने लगातार दूसरे दिन रिमझिम के संकेत दिए। बीकानेर में 21 व 22 जनवरी को बारिश होने की मौसम विभाग ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। बारिश के बाद शनिवार को तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे सर्दी का अहसास बढ़ गया है। तेज हवाओं के चलते लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।...
विश्व तीरंदाजी के लिए तैयार हैं तीरंदाज

विश्व तीरंदाजी के लिए तैयार हैं तीरंदाज

बीकानेर
बीकानेर पैरालंपिक में भारत के लिए तीरंदाजी करने वाले बीकानेर के श्याम सुंदर स्वामी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मैदान पर नजर आएंगे। श्याम सुंदर के साथ उनके कोच बीकानेर के ही अनिल जोशी भारतीय कोच की भूमिका में रहेंगे। दुबई में 19 से 27 फरवरी तक आयोजित होने वाले विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में ये गुरु-शिष्य दोनों चयनित हुए हैं।...
जेल से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

जेल से फरार अभियुक्त गिरफ्तार

बीकानेर
बीकानेर महिला से रेप के मामले में जेल भेजा गया युवक दौसा जेल से पैराल पर छूटने के बाद से फरार हो गया। अब बीकानेर पुलिस ने उसे एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया है। पैरोल अवधि के बाद वो पंजाब की ओर चलने वाले ट्रकों में खलासी व ड्राइवरी का काम कर रहा था। गिरफ्तार युवक प्रदीप सिंह उर्फ बिट्‌टू है जो आदतन अपराधी है।