Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

नोखा के गांव में झोपड़े में देर रात लगी आग, अंदर रखे डेढ़ लाख रुपए जलकर राख हुए, तीन बकरियां भी जली

नोखा के गांव में झोपड़े में देर रात लगी आग, अंदर रखे डेढ़ लाख रुपए जलकर राख हुए, तीन बकरियां भी जली

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के नोखा में एक झोपड़ा जलने से एक गरीब के न सिर्फ नगद डेढ़ लाख रुपए जलकर राख हो गए बल्कि तीन बकरियां भी जिंदा जलकर मर गई। घटना नोखा के स्वरूपसर गांव की है, जहां जेठाराम मेघवाल की झोपड़ी में आग लगी है। नोखा पुलिस के अनुसार जेठाराम पुत्र नरूराम मेघवाल की ढाणी नोखा के स्वरूपसर गां में है। देर रात अचानक इस ढाणी में आग लग गई। आसपास के लोग आग लगने पर ढाणी पर दौड़कर आए। आग बुझाने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। रात को ही सर्दी के कारण तीन बकरियों को भी अंदर बांधा गया था। ये तीनों बकरियां जलकर राख हो गई। वहीं झोपड़े में डेढ़ लाख रुपए नगद पड़े थे। जेठाराम ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले ही उसने बंधन बैंक से डेढ़ लाख रुपए का लोन लिया था। ये रुपए लेकर उसने झोपड़े में रखे एक बक्से में रखे थे। पांच सौ रुपए के नोट थे, वो सभी जलकर राख हो गए। इसी झौपड़े म...
बीकानेर के नोखा और पांचू सहित पचास किलोमीटर एरिया में तेज धमाका, रास्ते पर चल रहे लोग दुकानों में घुसे,

बीकानेर के नोखा और पांचू सहित पचास किलोमीटर एरिया में तेज धमाका, रास्ते पर चल रहे लोग दुकानों में घुसे,

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के नोखा और पांचू सहित आसपास के करीब पचास किलोमीटर एरिया में तेज धमाका हुआ है, जिससे फर्नीचर और बर्तन सहित कई सामान अपनी जगह से खिसक गए। दहशत में लोग अपने घरों के सिलेंडर संभालने पहुंचे कि कहीं उसमें तो आग नहीं लगी। धमाके के कारणों का अब तक पता नहीं चल सकता है, वहीं माना जा रहा है कि किसी लड़ाकू विमान से निकलने वाली सामान्य आवाज थी। नोखा पुलिस ने धमाके का पता लगाने के लिए अपने बीट कांस्टेबल्स को अलर्ट किया है। नोखा में करीब ग्यारह बजे तेज धमाका हुआ। आवाज इतनी तेज थी कि लोग घरों से बाहर निकल गए। घरों में रखे फर्नीचर और बर्तन तक में कंपन हुआ। कुछ लोगों को लगा कि ये भूकंप की आवाज है। किसी को लगा कि आसपास कोई बम फटा है। किसी ने मकान गिरने की आशंका जताई। नोखा और पांचू में लोगों ने एक दूसरे को फोन करने शुरू कर दिए। ये आवाज नागौर के कुछ गांवों तक भी सुनाई दी। नोखा थानाधिकारी ...
कल तक गर्मी थी, आज दोपहर में भी सर्दी

कल तक गर्मी थी, आज दोपहर में भी सर्दी

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में गुरुवार सुबह सवेरे बादलों की ओट ने सर्दी का अहसास कराया तो दोपहर में सूर्य दर्शन के बाद भी सर्दी कम नहीं हुई। पिछले कुछ दिनों से जहां तेज गर्मी थी, वहीं गुरुवार को तेज सर्द हवाओं ने परेशान किया। बीकानेर में अधिकतम तापमान में कमी आई है जबकि रात के न्यूनतम तापमान में भी कमी आने की उम्मीद की जा रही है। उधर, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में बीकानेर में मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार की रात बीकानेर में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इन दिनों में रहने वाले सामान्य तापमान से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा ही था। अब एक बार फिर रात के बारे में कमी आने की उम्मीद की जा रही है। दरअसल, बीकानेर संभाग के श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ के कुछ एरिया में गुरुवार को बारिश भी हुई है। ऐसे में बीकानेर में भी इसका असर देखने को मिल रहा है। गुरुवार सुबह से ही बीकानेर में बादल ...
श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे सीएमएचओ डॉ. मीणा; अस्पताल में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड नहीं

श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे सीएमएचओ डॉ. मीणा; अस्पताल में वैक्सीनेशन का रिकॉर्ड नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर हेल्थ डिपार्टमेंट ने श्रीडूंगरगढ़ में लेबोरेटरी और अस्पतालों की अचानक छानबीन की। इस दौरान अनियमितता मिलने पर एक लेबोरेटरी को सीज कर दिया। वहीं सरकारी अस्पताल में भारी लापरवाही मिलने पर सीएमएचओ डॉ. बी.एल. मीणा ने नाराजगी जताई। दरअसल, डॉ. मीणा गुरुवार दोपहर श्रीडूंगरगढ़ पहुंचे। उन्होंने पहले यहां के सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया। डॉ. मीणा ने ओपीडी, एक्सरे, जनरल वार्ड, कोविड वार्ड, आपातकालीन वार्ड, महिला विंग और वैक्सीनेशन रूम का निरीक्षण किया। सीएमएचओ ने सीएचसी प्रभारी डॉ. एस के बिहानी और सहायकों से रोज होने वाली ओपीडी की जानकारी मांगी। कोविड वैक्सीनेशन की रिपोर्ट नहीं श्रीडूंगरगढ़ के इस अस्पताल में ये रिकॉर्ड भी नहीं मिला कि वैक्सीनेशन का कितना टारगेट पूरा हो गया है। किस किसको वैक्सीन लगी है, इसका रिकार्ड भी अपडेट नहीं था। इस पर सीएमएचओ ने संबंधित नर्सिंग कर्मी पर नाराजगी...
स्कूल पर जा रही थी 23 साल की महिला, पति लाश लिए चिल्लाता रहा…

स्कूल पर जा रही थी 23 साल की महिला, पति लाश लिए चिल्लाता रहा…

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के जयपुर रोड पर बस ने स्कूटी पर सवार महिला को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला जोधपुर के नैणों की ढाणी गांव की रहने वाली थी। मंगलवार को हुई यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार चंदाराम व उसकी पत्नी सुआ देवी स्कूटी पर शहर की ओर घर का सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। तभी पीछे से आई बस ने टक्कर मार दी। टक्कर से पति चंदाराम तो बाइक सहित दूर जा गिरा, लेकिन सुआदेवी बस की चपेट में आ गई। हादसे के बाद पति पत्नी को गोद में लेकर चिल्लाता रहा। कुछ लोगों की मदद से उसे अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बस को कब्जे में ले लिया है। जांच भी शुरू कर दी है।...
पांच दुकानों के ताले तोड़े, चार में निराश हुए; दो मोटर साइकिल उठाई लेकिन पेट्रोल के अभाव में छोड़ी

पांच दुकानों के ताले तोड़े, चार में निराश हुए; दो मोटर साइकिल उठाई लेकिन पेट्रोल के अभाव में छोड़ी

बीकानेर
बीकानेर श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की सरदारशहर रोड स्थित दुकानों पर चोरी का सिलसिला अनवरत जारी है। अलबत्ता चोरों के हाथ साफ करने का ये मुख्य स्थान बनता जा रहा है। मंगलवार देर रात को लगभग ढाई बजे बिल्डिंग मेटेरियल और हार्डवेयर की पांच दुकानों के ताले तोड़े गए। हालांकि चोर कोई कीमती सामान ले जाने में विफल रहे। पहला केस चोर रात्रि 12 बजे पुलिस स्टेशन के ठीक पीछे प्रताप बस्ती में गए। वहां शिव राजपुरोहित के घर से घर के आगे खड़ी मोटर साइकिल ले गए। परन्तु पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण उसे सरदारशहर रोड पर ही छोड़ कर फरार हो गए।केस 2 वहां चोर बाइक रोड पर छोड़ कर फिर सरदारशहर रोड स्थित दुकानों को निशाना बनाया। पहले उन्होंने प्रजापत परिवार की बिल्डिंग मेटेरियल की तीन दुकानों के ताले तोड़े परन्तु दुकान के अंदर कुछ भी नगदी नहीं मिलने पर वहां से निकल गए।केस 3 चोरों की वहां भी दाल नहीं गली तो...
बीकानेर में अब सादे कपड़ों में घूम रही पुलिस की विशेष टीम, दस दिन में ग्यारह जगह मनचलों को दबोचा, हर थाना एरिया पर नजर

बीकानेर में अब सादे कपड़ों में घूम रही पुलिस की विशेष टीम, दस दिन में ग्यारह जगह मनचलों को दबोचा, हर थाना एरिया पर नजर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर मनचलों की धरपकड़ करने के लिए बीकानेर पुलिस ने कमर कस ली है। कोई आश्चर्य नहीं कि आने वाले दिनों में बीच सड़क पर मनचलों की धुनाई करते सादी वर्दी में पुलिस नजर आए। दरअसल, बीकानेर पुलिस ने महिलाओं व युवतियों की सुरक्षा के लिए "शक्ति" नाम से युनिट गठित कर दी है, जो सादे कपड़ों में पेट्रोलिंग करेगी। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के आदेश पर बीकानेर में टीम शक्ति के तहत सादे कपड़ों में पेट्रोलिंग की जाएगी। जहां कहीं भी कोई महिलाओं से छेड़छाड़ या फिर अभद्रता करते नजर आएंगे, उन्हें वहीं गिरफ्तार किया जा सकता है। न सिर्फ महिलाओं से छेड़छाड़ बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर उत्पात मचाने वालों को धरपकड़ भी अब तेज हो जाएगी। महिला शक्ति टीम लडकियों व महिलाओं को सुरक्षित माहौल देने के लिये भीड.-भाड. वाले बाजार, पार्क, स्कूल-कॉलेज, कोचिंग संस्थान व धार्मिक स्थानों के आस-पास सादा वस्त्रों में प...
रविवार को कोरोना छुट्‌टी पर:बीकानेर में सोमवार को कोविड पॉजिटिव कम आते हैं और मंगलवार को बढ़ जाते हैं, क्योंकि रविवार को अस्पतालों में जांच नहीं

रविवार को कोरोना छुट्‌टी पर:बीकानेर में सोमवार को कोविड पॉजिटिव कम आते हैं और मंगलवार को बढ़ जाते हैं, क्योंकि रविवार को अस्पतालों में जांच नहीं

बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में कोरोना रविवार को शायद छुट्‌टी पर चला जाता है। यही कारण है कि सोमवार को आने वाली रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा कम होता है। लगता है कोरोना कम हो गया लेकिन हकीकत ये है कि कोविड टेस्ट नहीं होने के कारण ये संख्या कम होती है जो मंगलवार को फिर से बढ़ जाती है। सोमवार सुबह की रिपोर्ट में बीकानेर में महज 36 कोरोना पॉजिटिव मिलने की रिपोर्ट का कारण भी ये ही है। प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर चल रही है और बीकानेर में हेल्थ डिपार्टमेंट कोविड से लड़ने के बजाय रविवार को छुट्‌टी मना रहा है। मजे की बात है कि रविवार के दिन डिस्पेंसरी कुछ समय के लिए खुलते हैं लेकिन इस दौरान कोविड जांच नहीं होती। हर सोमवार को आने वाली रिपोर्ट में पॉजिटिव का आंकड़ा कम होता है जबकि मंगलवार को ये फिर से बढ़ जाता है।...
राजस्थान में 3 फरवरी से फिर बारिश:20 से ज्यादा शहरों में दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस के पार; 2-3 दिन से ठंड से राहत

राजस्थान में 3 फरवरी से फिर बारिश:20 से ज्यादा शहरों में दिन का पारा 25 डिग्री सेल्सियस के पार; 2-3 दिन से ठंड से राहत

बीकानेर
बीकानेर राजस्थान में एक बार फिर 3 फरवरी से बारिश होगी। नए पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में ये परिवर्तन देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 2-3 फरवरी को बादल छाए रहने की संभावना जताई है। गुरुवार को राज्य के उत्तरी भागों में बारिश हो सकती है। राज्य में बीते 2-3 दिन से लगातार तेज धूप निकलने और उत्तरी हवाओं का असर कम होने से लोगों को सर्दी से राहत मिली है। दिन में अब धूप इतनी तेज रहने लगी है कि लोग ज्यादा समय भी धूप में नहीं बिता पा रहे। जयपुर, अजमेर, कोटा, जोधपुर, जालोर, सिरोही और बीकानेर समेत अन्य जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे ऊपर दर्ज हुआ। 1 से 29 जनवरी तक किसी भी शहर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक नहीं गया, लेकिन 30 जनवरी को डूंगरपुर में पारा 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। इस महीने में पहली बार किसी शहर में इतना गर्म दिन रहा। अलवर, गंगानगर, सीकर और हनुमानगढ़ को छोड़कर...
श्रीडूंगरगढ़ के सरपंचों ने कहा, डिजिटल हाजिरी का आदेश वापस नहीं लिया तो कल से नहीं होगा काम

श्रीडूंगरगढ़ के सरपंचों ने कहा, डिजिटल हाजिरी का आदेश वापस नहीं लिया तो कल से नहीं होगा काम

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत काम करने वाले श्रमिकों को मस्टररोल के बजाय रियल टाइम उपस्थिति दर्ज कराने का विरोध शुरू हो गया है। श्रीडूंगरगढ़ के सरपंचों ने तो चेतावनी दी है कि इस तरह का दबाव बनाया गया तो मनरेगा के तहत कोई काम नहीं किया जाएगा। दरअअसल, केंद्र और राज्य सरकार ने मनरेगा में कार्य करने वाले श्रमिकों की रियल टाइम उपस्थिति दर्ज करवाने के आदेश दिए हैं। इस आदेश का सरपंच संघ एसोसिएशन श्रीडूंगरगढ़ ने विरोध किया है। सरपंचों का कहना है कि हर जगह इंटरनेट और मोबाइल नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता। ऐसे निर्णय करने से गांवों के वंचित क्षेत्रों में काम नहीं हो सकेगा। विकास कार्य भी अवरुद्ध होंगे। सरपंच संघ ने एक फरवरी से मनरेगा के सभी काम बंद करने की चेतावनी दी है। श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के सभागार में सरपंच एसोसिएशन के बैनर तले उपस्थित रिड़ी, लखासर, मोमासर, बिग्गा, बिग्गाबास रामस...