Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

किराणा व्यापारी व मुनीम से लूट करने वाले तीन युवक बापर्दा गिरफ्तार

किराणा व्यापारी व मुनीम से लूट करने वाले तीन युवक बापर्दा गिरफ्तार

बीकानेर
बीकानेर. लूणकरनसर. तहसील मुख्यालय पर दो दिन पहले किराणा व्यापारी व मुनीम की आंखों में मिर्ची डालकर ढाई लाख लूट के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बापर्दा गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने बताया कि वार्ड नंबर ११ जोगिया बस्ती निवासी कालूनाथ (२४) पुत्र मोमननाथ, राकेशनाथ (२४) पुत्र साहबनाथ एवं बंगलानगर हाल वार्ड नंबर २९ लूणकरनसर निवासी राहुल अहमद उर्फ गुड्डू (१९) पुत्र रतनू खां को बापर्दा गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से वसूली के प्रयास किए जा रहे हैं।...
शहर में देर रात तक सड़कों की सफाई

शहर में देर रात तक सड़कों की सफाई

बीकानेर
बीकानेर. दीपावली के दिन शहर की मुख्य सड़कों सहित बाजार साफ -सुथरे रहे, इसके लिए नगर निगम की ओर से बुधवार रात को सफाई कार्य किया गया। जिला कलक्टर व निगम आयुक्त के निर्देशानुसार निगम स्वास्थ्य स्वास्थ्य अधिकारी अशोक व्यास के नेतृत्व में २०० निगम सफाई कर्मचारियों व ठेका फर्म के श्रमिकों ने सफाई कार्य किया। इस दौरान एकत्रित कचरे का निस्तारण ऑटो टिपर की मदद से किया गया। निगम स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार विशेष सफाई कार्य के दौरान कोटगेट से सार्दुल सर्कल, सट्टा बाजार मार्ग, स्टेशन रोड, रानी बाजार, लेडी एल्गिन स्कूल रोड, जोशीवाड़ा, तेलीवाड़ा से जोशीवाड़ा, मोहता चौक, बड़ा बाजार, लक्ष्मीनाथ मंदिर रोड, बारह गुवाड़, नत्थूसर गेट, गोकुल सर्कल, गंगाशहर बाजार, रांगडी रोड, रामपुरिया हवेली रोड, सुभाष मार्ग सहित शहर के प्रमुख मार्गो और बाजारों में सफाई कार्य किया गया। इस दौरान निगम स्वच्छता निरीक्षक बुला...
पट्टों के लिए अब निगम की नजर आवासन मंडल की कॉलोनियों पर

पट्टों के लिए अब निगम की नजर आवासन मंडल की कॉलोनियों पर

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान परकोटा क्षेत्र में 69 -ए के तहत पट्टे जारी करने में नगर निगम को विशेष सफलता हासिल नहीं हो रही है। अभियान के पहले 26 दिनों में निगम महज चार पट्टे ही जारी कर पाया है। अभियान के तहत पट्टे जारी करने के लिए निगम ने अब आवासन मंडल की कॉलोनियों में पट्टे के बदले पट्टे जारी करने की कवायद शुरू की है। इसमें निगम लीज के पट्टों के बदले फ्रीहोल्ड पट्टे जारी करेगा। इससे आमजन लाभान्वित होंगे। आवासन मंडल की मुक्ता प्रसाद नगर और पवनपुरी क्षेत्र की कॉलोनी नगर निगम को हस्तांतरित हो चुकी है। 7500 आवास मुक्ता प्रसाद नगर कॉलोनी व पवनपुरी में करीब 7500 आवास बताए जा रहे है। इनमें 5 हजार से अधिक मुक्ता प्रसाद के विभिन्न सेक्टरों में स्थित है। जबकि लगभग ढाई हजार आवास पवनपुरी के विभिन्न सेक्टरों में है। निगम की योजना दोनो कॉलोनियों में सैकड़ों की संख्या में पट्...
पल्सर रेंज की सबसे पावरफुल बाइक नई 2021 बजाज पल्सर 250 लॉन्च

पल्सर रेंज की सबसे पावरफुल बाइक नई 2021 बजाज पल्सर 250 लॉन्च

बीकानेर
नई दिल्ली Bajaj Auto (बजाज ऑटो) ने गुरुवार को भारतीय बाजार में नई Pulsar 250 (पल्सर 250) नेकेड स्ट्रीट बाइक लॉन्च कर दी है। कंपनी ने नई 2021 Bajaj Pulsar 250 की एक्स-शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपये तय की गई है। जबकि Pulsar F250 की एक्स-शोरूम कीमत 1.40 लाख रुपये तक जाती है। नई पल्सर 250 बाइक बजाज के लोकप्रिय और आइकॉनिक पल्सर फैमिली में फ्लैगशिप मॉडल के रूप में उतारी गई है। यह बजाज ऑटो द्वारा भारत या दुनिया में कहीं और लॉन्च की गई अब तक की सबसे पावरफुल पल्सर है।  कंपनी ने मोटरसाइकिल को सिग्नेचर पल्सर स्टाइल के साथ उतारा है, लेकिन इसके साथ ही इसमें कई मॉडर्न एलिमेंट्स भी शामिल किए हैं। नई बजाज पल्सर 250 दो अलग-अलग वेरिएंट्स - Pulsar N250 और Pulsar F250 में उतारी गई है। पल्सर N250 एक नेकेड स्टैंडर्ड मॉडल के रूप में आती है और पल्सर F250 क्वार्टर-लीटर मोटरसाइकिल का एक सेमी-फेयर्ड वर्जन...
प्रदेश के सात जिलों में पेट्रोल पंपों की पूर्णत: हड़ताल

प्रदेश के सात जिलों में पेट्रोल पंपों की पूर्णत: हड़ताल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर
आज से नागौर और जालौर जिलों में भी बंद रहेंगे पेट्रोल पंपडीजल पेट्रोल के लिए भटकते रहे वाहन लेकर लोगश्रीगंगानगर । बीकानेर संभाग के 4 जिलों सहित प्रदेश के 7 जिलों में पेट्रोल पंपों की अनिश्चितकालीन हड़ताल आज से शुरू हो गई। कल मंगलवार से नागौर और जालौर जिला में भी पेट्रोल पंप बंद रहेंगे।हड़ताल के कारण आज लोगों को डीजल पेट्रोल के लिए वाहन लेकर एक से दूसरे पेट्रोल पंप पर भटकते हुए देखा गया।राज्य सरकार द्वारा अभी तक पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन द्वारा रखी गई मांगों के समाधान के लिए कोई प्रयास शुरू नहीं किए गए हैं। अलबत्ता श्रीगंगानगर में राज्य सरकार के निर्देश पर जिला कलेक्टर जाकिर हुसैन ने जिला पेट्रोल पंप डीलर एसोसिएशन के शिष्टमंडल को बुलाकर बातचीत की। इसमें एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष तरसेम गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कृष्ण मील शामिल हुए। इंडियन ऑयल कारपोरेश...
पटवारी की परीक्षा देकर लौट रहे युवकों की जीप ट्रक से टकराई-तीन की मौत-तीन घायल

पटवारी की परीक्षा देकर लौट रहे युवकों की जीप ट्रक से टकराई-तीन की मौत-तीन घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. जिले में नोखा थाना क्षेत्र में कल देर रात को हाईवे पर जीप और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई और तीन युवक घायल हो गए। जीप में सवार पांच युवक नोखा में पटवारी भर्ती की परीक्षा देकर वापिस नागौर जिले में अपने गांव को जा रहे थे।परीक्षा देने वाले तीन युवकों की मौत हो गई।जीप चालक और दो अन्य परीक्षार्थी गंभीर घायल हो गए, जिनको एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलने पर बीकानेर के जिला कलेक्टर नमित मेहता और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेंद्रसिंह इंदलिया पीबीएम अस्पताल पहुंचे। घायल युवकों के इलाज के बारे में उन्होंने जानकारी ली।बीकानेर पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान नागौर जिले में कुचेरा थाना अंतर्गत रूण निवासी राकेश पुत्र ओमप्रकाश जाट, कैलाश पुत्र सुखराम जाट तथा तथा भावंडा थाना अंतर्गत पियाबाड़ी निवासी नितेश पुत्र पदमाराम के रूप में हुई है।...
राजस्थान में सबसे ठंडा माउंट आबू:9.5 डिग्री तापमान, 2 दिन बाद प्रदेश में बढ़ेगी सर्दी, बीकानेर और शेखावाटी में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

राजस्थान में सबसे ठंडा माउंट आबू:9.5 डिग्री तापमान, 2 दिन बाद प्रदेश में बढ़ेगी सर्दी, बीकानेर और शेखावाटी में 4 डिग्री तक गिरेगा पारा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर/माउंट आबू उत्तर भारत के बारालाचा दर्रे पर हुई बर्फबारी के बाद हिल स्टेशन माउंट आबू में सुबह और शाम में ठंड का एहसास होने लगा है। आज सोमवार को न्यूनतम पारा 9.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहा। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में 2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री की गिरावट आई है। माउंट आबू में अक्टूबर महीने में तापमान पहली बार 9.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है। इससे पहले साल 2017 में अक्टूबर महीने में 9.4 न्यूनतम और 20 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में हुई बर्फबारी और राजस्थान में नमी कम होने के साथ उत्तरी पश्चिमी हवा शुरू हो चुकी है, जिससे मौसम में ठिठुरन बढ़ गई है। माउंट आबू में सोमवार सुबह वादियों में कोहरा छाया रहा। माउंट में सर्दी बढ़ने के साथ ही कोहरा छाने लगा है। वहीं ठिठुरन बढ़ने के कारण पहुंच रहे सैलानियों के ...
राजस्थान के 7 जिलों में हुई बारिश:30 से 40 किमी की रफ्तार से से चल रही ठंडी हवाएं

राजस्थान के 7 जिलों में हुई बारिश:30 से 40 किमी की रफ्तार से से चल रही ठंडी हवाएं

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के कारण सीकर, नागौर, पाली, जोधपुर सहित 7 जिलों में रविवार को हल्की बारिश हुई। दरअसल, उत्तरी भारत में सर्किय पश्चिमी विक्षोभ के असर से पिछले दो दिन से 30 से 40 किलोमीटर की गति से ठंडी हवाएं चल रही है। इससे तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में बदलाव हुआ है। बीकानेर व जोधपुर संभाग में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। तेज गर्जना के साथ कहीं-कहीं पर ओलावृष्टि के आसार बने हुए है। मौसम विभाग ने दो दिन पहले ही बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, जोधपुर, नागौर के अलावा कई जिलों में बारिश के संकेत दिए थे। 23 अक्टूबर को भी बादल छाए रहे। कई जिलों में हल्की बरसात हुई थी। 24 अक्टूबर को सुबह पाली, जोधपुर, सीकर व नागौर में बारिश हुई। पाली में तेज बरसात से सड़कों पर पानी भर गया। इसके बाद से लगातार बादल छाए हुए है। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म ...
पटवारी भर्ती परीक्षा से पहले दबोचा नकल गिरोह

पटवारी भर्ती परीक्षा से पहले दबोचा नकल गिरोह

बीकानेर
बीकानेर. बीकानेर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाही करते हुए पटवारी भर्ती शुरू होने से पहले नकल गिरोह का भंडाफोड़ किया है। मिली जानकारी के अनुसार डीएसटी और दो थानों की पुलिस ने पटवारी भर्ती शुरू होने से पहले नकल गिरोह का भंडाफोड़ किया। डीएसटी के साथ गंगाशहर व जेएनवीसी थाना की अलग-अलग कार्रवाईकी है। डीएसटी प्रभारी सुभाष बिजारणिया, जेएनवीसी एसएचओ महावीर बिश्नोई व गंगाशहर सीआई राणीदान उज्ज्वल व उनकी टीम ने एएसपी सिटी शैलेंद्र सिंह इंदौलिया के नेतृत्व में कार्रवाई को अंजाम दिया गया । पुलिस अधीक्षक योगेश यादव ने की पुष्टि। एसपी ने बताया मुख्य सरगना है पौरव कालेर। रीट परीक्षा के मुख्य सरगना तुलछाराम कालेर का है भतीजा। आरोपी पौरव नहीं लगा पुलिस के हाथ। एसपी ने कहा, पटवारी भर्ती परीक्षा से पहले नकल गिरोह को दबोचने में साइबर सेल के हैडकांस्टेबल दीपक यादव एवं गंगाशहर सीआइ राणीदान उज्ज्वल की रही अहम भू...
पीबीएम में बढ़ता बोझ,नहीं है पद भरने की सोच

पीबीएम में बढ़ता बोझ,नहीं है पद भरने की सोच

बीकानेर
बीकानेर. पिछले दस सालों में संभाग के सबसे बडे अस्पताल में काम का बोझ बढ़ रहा है। सरकार हर साल नई-नई योजनाएं ला रही है लेकिन योजनाओं के सफल व सुचारु संचालन का जिम्मा निभाने वाले कार्मिकों की भर्ती नहीं कर रही है। दो हजार करोड़ के करीब नए विभागों के लिए भवन बन गए हैं लेकिन कर्मचारी बढ़ाने के नाम पर प्रगति शून्य है। नतीजन न योजनाओं का काम सही हो रहा है और ना ही मरीजों को राहत मिल रही है। हालात यह है कि पीबीएम अस्पताल में स्वीकृत पदों में से ५२ फीसदी खाली है। इनमें चिकित्सा, नर्सिंग मंत्रालयिक, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी सहित विभिन्न संवर्ग में १८२१ पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में ८७२ ही कार्यरत हैं जबकि ९४९ पद खाली है। पीबीएम अस्पताल में दो दशक पहले मंत्रालयिक सेवा के कर्मचारियों के ५२ पद स्वीकृत थे। इतने सालों में मंत्रालयिक पदों को बढ़ाया नहीं गया बल्कि हर साल कम होते जा रहे हैं। वर्तमान में केवल २८ ...