Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

फोगिंग मशीन से मच्छरों का खात्मा

फोगिंग मशीन से मच्छरों का खात्मा

बीकानेर
बीकानेर. डेंगू के प्रकोप को देखते हुए नोखा विधायक बिहारी बिश्नोई व भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक महावीर रांका द्वारा तीन फोगिंग मशीन का लोकार्पण किया गया। प्रदेश सहसंयोजक रांका ने बताया कि डेंगू के मामले अधिक बढ़ रहे हैं और हमें सजग रहते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना होगा। खासतौर पर गंदा पानी एकत्र नहीं हो ताकि मच्छरों भी न फैले। मच्छरों से निजात मिले इसके लिए दो छोटी व एक बड़ी फोगिंग मशीन की व्यवस्था की गई है। भाजपा के राजेन्द्र शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को इंदिरा कॉलोनी, शिवबाड़ी, रांगड़ी चौक, सिंगियों का चौक, सेवगों का चौक आदि क्षेत्रों में फोगंग की गई। शर्मा ने बताया कि मच्छरजनित क्षेत्रों में फोगिंग करवाई जाएगी।इस सम्बन्ध में हैल्प लाइन नम्बर 92144 72816 भी जारी किए गए हैं। उक्त नम्बरों पर कॉल करके फोगिंग करवाई जा सकती है। लोकार्पण अवसर पर ओम राजपुरोहित, मधुसूदन शर्मा,...
शहर से गांव तक खिलाडिय़ों में उत्साह, कबड्डी के प्रति बढ़ा रुझान

शहर से गांव तक खिलाडिय़ों में उत्साह, कबड्डी के प्रति बढ़ा रुझान

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर, स्पोर्ट्स
बीकानेर. 65 वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कई खेलों का आयोजन हुआ। जिसमें स्कूली विद्ययार्थियों ने अपना दमखम दिखाया। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से 21 से 24 अक्टूबर तक होने वाली इस प्रतियोगिता के पहले चरण में 2400 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे है। प्रतियोगिता में शुक्रवार को फ ुटबॉल, जिम्नास्टिक, हैंडबॉल, हॉकी, जूडो, सॉफ्टबॉल, तैराकी, वॉलीबाल, कुश्ती व कबड्डी के मैच खेले गए। दूसरे दिन सरकारी एवं निजी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अध्यनरत विद्यार्थियों की करीब 170 टीमों ने हिस्सा लिया। इन जगहों पर चल रही है प्रतियोगिता : बीकानेर जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के13 स्थानों पर प्रतियोगिता चल रही है। जिनमें राजकीय महारानी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, राजकीय बोथरा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगाशहर, बीबीएस स्कूल, सोफि या ...
बीकानेर, जोधपुर संभाग में कल से बारिश:40-50 KM की स्पीड से चलेगी हवा

बीकानेर, जोधपुर संभाग में कल से बारिश:40-50 KM की स्पीड से चलेगी हवा

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान में आज मौसम साफ है, लेकिन कल बदलाव देखने को मिल सकता है। बीकानेर, जोधपुर संभाग में 23 और 24 अक्टूबर को मौसम विभाग ने बारिश और आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। साथ ही वहां के किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है। खरीफ की फसल जो कटाई के बाद खेतों या मंडियों में खुली पड़ी है, उसे सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी है। जयपुर मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग के बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर और जोधपुर संभाग के नागौर, जोधपुर जिलों में 23 और 24 अक्टूबर को कहीं-कहीं बारिश होने का अनुमान जताया है। उत्तर भारत में सक्रिय एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) का प्रभाव राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 23 अक्टूबर के लिए गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, जोधपुर और नागौर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं 24 अक्टूबर को गंगानगर, ह...
राजस्थान में 23 अक्टूबर से बारिश की चेतावनी

राजस्थान में 23 अक्टूबर से बारिश की चेतावनी

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, बीकानेर, श्री गंगानगर, हनुमानगढ़
जयपुर राजस्थान में मानसून भले ही चला गया हो, लेकिन बारिश का दौर रुक-रुक कर बना हुआ है। राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में 23 और 24 अक्टूबर को बारिश हो सकती है। उत्तरी भारत और पाकिस्तान के क्षेत्र में सक्रिय होते एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा। जयपुर मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 23 और 24 अक्टूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, नागौर, जोधपुर, चूरू और सीकर जिलों के कुछ स्थानों पर 23 अक्टूबर को मेघगर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने और मेघगर्जन के साथ 30 से 40KM स्पीड से तेज हवाएं भी चल सकती है। उन्होंने बताया कि इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 2 दिन रहेगा। इन दो दिन के अंदर राज्य के उत्तरी भागों में हल्के दर्जे ...
एक बाद एक तीन महिलाओं के गले से चेन गायब

एक बाद एक तीन महिलाओं के गले से चेन गायब

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के तोलियासर भैरव मंदिर में चेन स्नैचिंग की घटना सामने आई है। मंदिर में भीड़ के बीच घुसी महिलाओं ने एक बाद एक तीन महिलाओं के गले से चेन पार कर ली। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामला सामने आने के बाद श्रीडूंगरगढ़ पुलिस ने इनकी खोज शुरू कर दी है। दरअसल, विख्यात तोलियासर भैरवनाथ मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। मंगलवार को शुक्ल चतुर्दशी के दिन भी दर्शन के लिए भीड़ लगी थी। इस दौरान कुछ महिलाएं मंदिर में आती है। इनमें से एक महिला ने घूंघट निकाल रखा था। दोनों महिलाएं एक-एक कर भीड़ में आती है। इसके बाद आस-पास की महिलाओं पर निगरानी रखती है कि किसने सोने की चेन पहन रखी है। इसके बाद मौका देखते ही गले से चेन पार कर लेती है। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सामने आई सी महिला के साथ साथ भीड़ में रहती है, जैसे ही मौका मिलता है, वैसे ही चे...
बीकानेरी भुजिया जो बन गया ग्लोबल ब्रांड:लोकल कारीगरों ने 150 साल पहले किया था प्रयोग, आज 4 हजार करोड़ से ज्यादा है सालाना बिजनेस

बीकानेरी भुजिया जो बन गया ग्लोबल ब्रांड:लोकल कारीगरों ने 150 साल पहले किया था प्रयोग, आज 4 हजार करोड़ से ज्यादा है सालाना बिजनेस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बिजनेस, बीकानेर
बीकानेर पश्चिमी राजस्थान में बसा बीकानेर वैसे तो अपनी परंपराओं के लिए जाना जाता है, लेकिन इस शहर को एक बड़ी पहचान दी है 'बीकानेरी भुजिया' ने। चाय के साथ नमकीन की बात होती है तो सबसे पहले नाम आता है बीकानेरी भुजिया का। तीखे और चटपटे स्वाद के कारण आज बीकानेरी भुजिया लोगों की थाली का हिस्सा बन गई है। भुजिया खाने वालों की दीवानगी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर साल चार हजार करोड़ रुपए से अधिक का व्यवसाय अकेले बीकानेर से होता है। खास बात ये है कि बीकानेरी भुजिया की रेसिपी का सीक्रेट सिर्फ इतना सा है कि इसे बीकानेर के क्लाइमेट में ही बनाना पड़ता है। यहां का पानी और ड्राइ क्लाइमेट ही इसे अलग स्वाद देता है।...
मानसून विदा, अब सताएगी गर्मी:श्रीगंगानगर में 40 और जयपुर में 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान

मानसून विदा, अब सताएगी गर्मी:श्रीगंगानगर में 40 और जयपुर में 36 डिग्री तक पहुंचा तापमान

What's Hot, जयपुर, टॉप न्यूज़, देश-विदेश, बीकानेर, श्री गंगानगर
बीकानेर आते-जाते मानसून में नहाने के बाद के बाद पूरा राजस्थान अब 'अक्टूबर हीट' की चपेट में है। यह वो दौर है, जब सूरज की गर्मी और धरती के बीच बादल नहीं है। आसमान पूरा साफ है तो सूरज भी दस नवम्बर तक अपने तेवर दिखाने वाला है। पश्चिमी राजस्थान में मानसून का सबसे ज्यादा लुत्फ उठाने वाले जैसलमेर ने तपना शुरू कर दिया है, यहां तापमान अब 39 डिग्री सेल्सियस के पास पहुंच गया है, तो श्रीगंगानगर तो चालीस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जयपुर में 36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। उदयपुर और कोटा के तापमान में भी दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने वाली है। कुल मिलाकर राजस्थान का पूर्वी हिस्सा हो या फिर पश्चिमी, सभी जिलों में नवम्बर के दूसरे सप्ताह तक गर्मी पड़ने वाली है। हालांकि ये हवाओं के रुख पर भी निर्भर करेगा कि कहां कितनी गर्मी पड़ने वाली है और कितनी उमस होगी? यहां मानसून गया, तापमा...
दशहरे के दिन होगी पुष्करणा सावे की तिथि तय, पंडितों को भेजे निमंत्रण

दशहरे के दिन होगी पुष्करणा सावे की तिथि तय, पंडितों को भेजे निमंत्रण

बीकानेर
बीकानेर. पुष्करणा ब्राह्मण समाज के आयोजन के लिए दशहरे के दिन सावे की तिथि तय होगी। समाज के पंडितों के मध्य सावा शोधन के लिए शास्त्रार्थ होगा। कीकाणी-लालाणी व्यास सावा समिति की ओर से सावा शोधन के लिए तैयारियां शुरू कर दी है। समिति के अध्यक्ष पंच मक्खनलाल व्यास व समिति संयोजक नारायण दास व्यास के अनुसार समाज के पंडितों को सावा शोधन के लिए होने वाले शास्त्रार्थ के लिए निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं। राज ज्योतिषी आचार्य परिवार को भी परम्परानुसार निमंत्रण भेजा गया है। पुष्करणा सावा की परम्परानुसार दशहरे के दिन जस्सोलाई पार्क के पास स्थित घेरू लाल मंदिर (महादेव मंदिर) में पुष्करणा सावा शोधन के लिए पंडितों में शास्त्रार्थ होगा। इससे पहले कीकाणी -लालाणी व्यास जाति के पंच गणेश पूजन सम्पन्न करवाएंगे। सावा तिथियों के शोध में जुटे पंडित दशहरे के दिन होने वाले पुष्करणा सावा शोधन के लिए समाज के पंडित, ज...
चार दिन बाद ही ई फोगिंग वाहनों को ‘डेंगू’

चार दिन बाद ही ई फोगिंग वाहनों को ‘डेंगू’

बीकानेर
बीकानेर. नगर निगम की ओर से करीब छह लाख की लागत से खरीदे गए दो ई फोगिंग वाहन खराब हो गए है। दो दिन से शहर में इन वाहनों से फोगिंग का काम बंद है। बताया जा रहा है कि ई वाहनों की बैट्री पुन: चार्ज नहीं होने की तकनीकी कमी के कारण इन वाहनों से फोगिंग का काम बंद पड़ा है। निगम ने इन दोनों वाहनों से 4 अक्टूबर से ही फोगिंग का काम शुरू किया था। चार दिन बाद ही इन वाहनों में तकनीकी खराबी आने पर अब निगम पार्षद ही सवाल खड़े कर रहे है। वहीं निगम के यांत्रिकी प्रभारी मुकेश कुमार के अनुसार गुरुवार सुबह आई तकनीकी खराबी के बाद दोनों को संबंधित फर्म को सौंपकर खराबी दुरस्त करवाने के आदेश दिए गए है। कांग्रेस पार्षदों ने जताया रोष शहर में मच्छर जनित बीमारियों के लगातार बढऩे के बाद भी निगम की ओर से फोगिंग कार्य नहीं करवाने से आक्रोशित कांग्रेस पार्षदों ने पहले निगम आयुक्त सुमन शर्मा और बाद में आयुक्त पंकज शर...
इस बार भी नहीं होगा रावण परिवार का दहन

इस बार भी नहीं होगा रावण परिवार का दहन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर. दशहरे पर इस बार भी लोगों को रावण परिवार के पुतलों का दहन और रंग-बिरंगी आतिशबाजी को देखने का मौका नहीं मिलेगा। कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के मद्देनजर दशहरा उत्सव आयोजन कमेटियों की ओर से दशहरा उत्सव नहीं मनाने का निर्णय लिया है। दशहरा पर निकाली जाने वाली झांकियों को भी इस बार नहीं निकाला जाएगा। यह दूसरा अवसर होगा, जब शहर में दशहरा उत्सव का आयोजन नहीं होगा। गत वर्ष भी कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। नहीं होगा आयोजनदशहरा उत्सव आयोजन से जुड़ी कमेटियों ने बैठकों का आयोजन कर कोरोना गाइडलाइन की पालना और जिला प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों की पालना के तहत इस बार भी दशहरा उत्सव का आयोजन नहीं करने का निर्णय लिया है। बीकानेर दशहरा कमेटी के राकेश मेहंदीरता के अनुसार कमेटी की ओर से निर्णय लिया गया है कि कोरोना के चलते इस बार भी दशहरा का उत्सव आयोजन नहीं किया जाएगा। श...