Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

अब निगम तीन स्थानों पर आयोजित करेगा पूर्व तैयारी शिविर

अब निगम तीन स्थानों पर आयोजित करेगा पूर्व तैयारी शिविर

बीकानेर
बीकानेर. प्रशासन शहरों के संग अभियान को लेकर नगर निगम अब शहर में तीन स्थानों पर पूर्व तैयारी शिविरों का आयोजन करेगा। निगम ने पूर्व तैयारी शिविरों का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। निगम आयुक्त पंकज शर्मा के अनुसार निगम अधिकार क्षेत्र के वार्डो के शिविर रामपुरिया भवन, नगर निगम उत्तर कार्यालय दीन दयाल उपाध्याय सर्किल के पास और मुरलीधर अग्निशमन केन्द्र में पूर्व तैयारी शिविरों का आयोजन करेगा। आयुक्त के अनुसार संशोधित कार्यक्रम अनुसार 21 व 22 सितम्बर को नगर निगम के उत्तर कार्यालय दीनदयाल सर्किल में वार्ड संख्या 17, 35, 51, 52 व 66 से 70 तक का पूर्व तैयारी शिविर आयोजित होगा। इसी प्रकार यहां 23 व 24 सितम्बर को वार्ड संख्या 8 व 9, 30, 50, 73 व 76 से 80 तक का और मुरलीधर व्यास कॉलोनी के अग्निशमन कार्यालय में 25 व 26 सितम्बर को वार्ड संख्या 23 व 24 तथा 57 से 61 तक का और वार्ड संख्या 72, 74, ...
बीकानेर की खुशबू और भाईचारा वैसा का वैसा – आर्य

बीकानेर की खुशबू और भाईचारा वैसा का वैसा – आर्य

बीकानेर
बीकानेर. समय के साथ-साथ किसी भी शहर में इंफ्रास्ट्रक्चर बदलते रहते है। पहले यहां कलक्टर रहा हूं, आज मुख्य सचिव के रूप में आया हूं। बीकानेर शहर की खुशबू और भाईचारा वैसा का वैसा है। राज्य के मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने गुरुवार शाम को बीकानेर पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि शहर में राजस्थान राज्य अभिलेखागार में बदलाव जरुर हुआ है। यह अभिलेखागार विश्व स्तरीय है। सरकार ने जो संसाधन उपलब्ध करवाए, उसका पूर्ण उपयोग यहां दिख रहा है। बीकानेर दौरेे पर उन्होंने कहा कि प्रशासन गांवों के संग अभियान को लेकर शुक्रवार को बैठक होगी। इस अभियान को लेकर अब तक हुई प्रारम्भिक तैयारियों,विभिन्न विभागों की रूपरेखा, विभागों का आपसी समन्वय और क्या तैयारियां हुई है इसकी समीक्षा की जाएगी। मुख्य सचिव ने कहा कि अभियान के दौरान लोगों को राहत मिले, इसके लिए तैयार है।शहर की सबसे बड़ी रेल फाटक समस्या पर मुख्य...
प्रशासन ‘शराब माफिया’ के संग

प्रशासन ‘शराब माफिया’ के संग

What's Hot, देश-विदेश, बीकानेर
बीकानेर . राज्य सरकार की योजनाएं और नियम-कायदे बीकानेर पहुंचते-पहुंचते कैसे दम तोड़ देती है....पेश है इसकी बानगी। गजनेर रोड़ एमएस कॉलेज पुलिया से नीचे उतरते ही मुख्य सड़क पर कियोस्क बनवाए गए। ताकि कम पढ़े-लिखे बेरोजगार युवक छोटे-मोटे धंधे कर अपना रोजगार चला सके। लेकिन भ्रष्ट अधिकारियों की शह पर शराब माफियाओं ने दो कियोस्क तोड़कर उसे शराब की दुकान में तब्दील कर डाला। बीकानेर आबकारी, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग का कौनसा अधिकारी है जो इस शराब ठेके के सामने से नहीं गुजरता हो लेकिन सब के सब चुप। ऊपर से लेकर नीचे तक किसी भी अधिकारी ने इस आेर ध्यान नहीं दिया। जो यह दर्शाने के लिए पर्याप्त है कि बीकानेर में किस कदर नियम-कायदों की धज्जियां उड़ रही हैं। जंगलराज होने से अधिकारी मु_ी गर्म कर चले जाते हैं। पूरे राज्य में भले शराब की दुकानें रात ८ बजे बंद हो जाती हो लेकिन, बीकानेर में आप पूरी रात 'मय...
दिन रहा सूखा, बढ़ी उमस

दिन रहा सूखा, बढ़ी उमस

बीकानेर
बीकानेर . जिले में बुधवार को दिन सूखा ही बीता। पिछले चार दिन से चल रहा वर्षा का दौर एक बार थम गया। इस दौरान बढ़ी उमस से वातावरण चिपचिपाहट भरा रहा। तापमान लगभग स्थिर रहा। सुबह से ही आकाश साफ दिख रहा था। बीच-बीच में बादलों के टुकड़े अवश्य दिखाई दे रहे थे लेकिन घने बादलों का अभाव था। दिन भर धूप चमकती रही। दोपहर को एक बार अवश्य धूप-छांव चली लेकिन ज्यादा समय तक यह स्थिति नहीं रही। आर्द्रता अधिकतम ७८ प्रतिशत तक दर्ज की गई। इससे पसीने छूटते रहे। बुधवार को अधिकतम ३५.९ एवं एवं न्यूनतम २६.२ डिग्री तापमान दर्ज किया गया। यह माह आधा बीत चुका है और अब तक जिले में पांच दिन बारिश के रहे हैं। सबसे अधिक बीकानेर शहर में मौसम विभाग ने १२ सितम्बर को ३०.८ एमएम वर्षा दर्ज की थी। मंगलवार को बीकानेर शहर में तो वर्षा नहीं हुई लेकिन इक्के दुक्के ग्रामीण क्षेत्रों में बादल बरसे थे। बुधवार को सूखा ही रहा। मौसम वि...
म्है तो सब देवा ने छोड़ रामसा ने ध्यावां…

म्है तो सब देवा ने छोड़ रामसा ने ध्यावां…

बीकानेर
बीकानेर. लोकदेवता बाबा रामदेव की भाद्रपद दशमी पर गुरुवार को पूजा-अर्चना होगी। घर-घर और मंदिरों में बाबा रामदेव की मूर्तियों और पगलियां का अभिषेक, पूजन, शृंगार कर आरती की जाएगी। शहर में स्थित बाबा रामदेव के मंदिरों में अलसुबह से शुरू होने वाला अभिषेक, पूजन का दौर रात तक चलेगा। इस दौरान भजन, स्तुतियों और जागरण के आयोजन होंगे। कई मंदिर परिसरों व निज मंदिरों को सजाया गया है। मंदिरों में महाप्रसाद का आयोजन होगा। भाद्रपद दशमी को लेकर घरों व मंदिरों में देर रात तक तैयारियां चलती रही। दर्शन-पूजन का चलेगा दौरबाबा रामदेव की दशमी तिथि पर गुरुवार को रामदेव मंदिर में दर्शन-पूजन का दौर चलेगा। सुजानदेसर स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचने वाले दर्शनार्थियों को लेकर व्यापक व्यवस्थाएं की गई है। यहां शहर के विभिन्न क्षेत्रों से कई श्रद्धालु पदयात्रा कर दर्शन-पूजन के लिए पहुंचेंगे। वह...
किराया स्पेशल ट्रेनों में सफर करना महंगा, बढ़ा यात्रियों की जेब पर भार

किराया स्पेशल ट्रेनों में सफर करना महंगा, बढ़ा यात्रियों की जेब पर भार

बीकानेर
बीकानेर. कोरोना काल में बीते साल रेलवे ने कई ट्रेनें किराया स्पेशल के नाम से शुरू की थी, जिनमें सफर करना आम आदमी के लिए महंगा सौदा साबित हो रहा है। इनका किराया सामान्य ट्रेनों से अधिक है। अब कोरोना की लहर कमजोर होने के बाद स्थितियां सामान्य होने, आवागमन सुचारु होने के बाद भी किराया स्पेशल के नाम इस तरह की ट्रेन चलाई जा रही है। आम यात्रियों को अभी भी सामान्य ट्रेनें चलने का इंतजार है। उत्तर पश्चिमी रेलवे बीकानेर मंडल में भी कई स्पेशल व किराया स्पेशल ट्रेनें चल रही है। एेसे पड़ रहा महंगाबीकानेर से श्रीगंगानगर जाने के लिए यदि कोई यात्री श्रीगंगानगर-कोटा ट्रेन में सफर करता है, तो उन्हें स्लीपर श्रेणी में २३५ रपए खर्च करने पड़ते है, लेकिन वही यात्री श्रीगंगानगर-नांदेड़ किराया स्पेशल ट्रेन में गंगानगर का ही सफर करें तो उसे स्लीपर में भी ३८५ रुपए का किराया भुगतना पड़ता है। वहीं वातानुकुलि...
श्रीडूंगरगढ़ के केसर पेड़ों का स्वाद ही पहचान

श्रीडूंगरगढ़ के केसर पेड़ों का स्वाद ही पहचान

बीकानेर
बीकानेर. श्रीडूंगरगढ़. अगर आप अपने निजी वाहन या बस से नेशनल हाइवे-11 पर सफ र करते हुए श्रीडूंगरगढ़ के अंदर से गुजर रहे हो और आपने यहां के केसर पेड़ों का स्वाद नही चखा तो निश्चित आपके सफ र का आनन्द अधूरा रहेगा। श्रीडूंगरगढ़ में नेशनल हाईवे पर स्थित दुकान में मिलने वाले केशर पेड़ों की खरीद न सिर्फ शहरी व ग्रामीण लोग करते हैं। बल्कि इस हाईवे से गुजरने वाले लोग भी बड़े चाव से इन पेड़ों को खरीदते है। यहां पर बनने वाले कम चीनी के स्पेशल पेड़े ओर भुजिया भी काफ ी मशहूर है। यहां स्थित दुकानों में मिलने वाले केशर पेड़ों की मांग काफ ी रहती है। कम चीनी के पेड़ों की भी मांगदुकानदार चिमनलाल व मनोज कुमार मोरवानी ने बताया दुकान में कई तरह के पेड़े बनाए जाते हैं। पिछले 50 साल से भी अधिक समय से यह काम कर रहे हैं। इनमे केसर पेड़ों के साथ-साथ कम चीनी से बने स्पेशल पेड़ों की भी काफ ी मांग है। आसपास के क्षेत...
राजकीय विद्यालयों के विकास के लिए 228 करोड़ से अधिक का सहयोग

राजकीय विद्यालयों के विकास के लिए 228 करोड़ से अधिक का सहयोग

बीकानेर
बीकानेर. शिक्षा निदेशालय में मंगलवार को विभाग की कई योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ज्ञान संकल्प पोर्टल व मुख्यमंत्री विद्यादान कोष की समीक्षा की गई है। ज्ञान संकल्प पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के राजकीय विद्यालयों को 228 करोड़ से अधिक का सहयोग औद्योगिक घरानों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा व्यक्तिगत दानदाताओं के द्वारा किया जा चुका है। बैठक में निदेशक स्वामी निर्देश दिए सभी जिलों में औद्योगिक घरानों, एनजीओ तथा व्यक्तिगत दानदाताओं का सहयोग अनिवार्य रूप से ज्ञान संकल्प पोर्टल माध्यम लिया जाए। साथ ही विभाग को सहयोग करने वालेको राजकीय विद्यालयों की आवश्यकता के प्रोजेक्ट तैयार कर भेजे और उन्हें राजकीय विद्यालय गोद लिए जाने के लिए प्रेरित करे।बैठक में कार्यालय स्तर से इन्द्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी, सीएसआर, सहायक निदेशक दिलीप परिहार उपस...
बीकानेर के नोखा में तनाव के हालात:दो पक्षों के आमने-सामने होने के बाद शहर बंद, एक पक्ष सड़कों पर उतरा; पुलिस ने संभाला मोर्चा

बीकानेर के नोखा में तनाव के हालात:दो पक्षों के आमने-सामने होने के बाद शहर बंद, एक पक्ष सड़कों पर उतरा; पुलिस ने संभाला मोर्चा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर नोखा के घट्‌टू गांव में मंगलवार को दो पक्षों में विवाद के बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई है। एक पक्ष के लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दूसरा पक्ष युवकों पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग कर रहा है। थाने पर मंगलवार शाम को भी जमकर प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद बुधवार को नोखा बंद की घोषणा कर दी गई। सुबह से लोगों ने बाजारों में दुकानें बंद करवा दीं। बाजार में भारी संख्या में पुलिस की तैनाती कर दी गई है। दरअसल, मंगलवार को घट्‌टू गांव में तमिलनाडू से आए कुछ युवकों की गतिविधियों पर आपत्ति दर्ज कराई गई थी। इस पर नोखा पुलिस को सूचना दी गई। युवकों को लेकर पुलिस नोखा थाने आ गई। देखते ही देखते नोखा थाने के सामने भारी भीड़ जमा हो गई। इन युवकों को जमानत पर छोड़ने को लेकर नाराजगी जताते हुए बुधवार सुबह नोखा बंद करवाया गया। घंटाघर के पास नारे लगाते हुए पुलिस की भूमिका पर सवाल खड...
फिलहाल शुरू नहीं होगी 6 से 8वीं क्लास:राजस्थान में शिक्षा विभाग के प्रपोजल को हरी झंडी नहीं दिखा रही सरकार, दिवाली के बाद ही शुरू होने की उम्मीद

फिलहाल शुरू नहीं होगी 6 से 8वीं क्लास:राजस्थान में शिक्षा विभाग के प्रपोजल को हरी झंडी नहीं दिखा रही सरकार, दिवाली के बाद ही शुरू होने की उम्मीद

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राज्य के सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में 6 से 8वीं तक की ऑफलाइन क्लासेज फिलहाल शुरू होने की कोई संभावना नहीं है। तीसरी लहर की आशंका में छोटे बच्चों को स्कूल नहीं भेजा जा रहा है। सरकार अब दिवाली के बाद ही इन क्लासेज को ऑफलाइन की छूट दे सकती है। दरअसल, शिक्षा निदेशालय के प्रस्तावों को भी सरकार ने किनारे करते हुए सिर्फ 9वीं से 12वीं के स्टूडेंट्स को स्कूल बुलाने की छूट दी है। देश के अन्य राज्यों में कक्षा एक से बारह तक स्कूल ओपन हो चुके हैं। शिक्षा निदेशालय ने जुलाई-अगस्त में भेजे अपने प्रस्ताव में सभी क्लासेज ओपन करने की सिफारिश की थी। गृह विभाग भी इसके लिए तैयार था, लेकिन चिकित्सा विभाग के अधिकारियों की टिप्पणी इसमें बाधक बन गई। चिकित्सा विभाग ने तीसरी लहर की आशंकाओं को गिनाते हुए फिलहाल स्कूल ओपन नहीं करने की सलाह दी। बाद में एक मीटिंग के दौरान भी चिकित्सा विभाग ने ही सबसे ज्या...