Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

तालाब पर नहाने गई 4 लड़कियां डूबी:नहाते हुए गहरे पानी में चली गई थीं बुआ-भतीजी, बचाने के चक्कर में दो सहेलियां भी डूबने लगी; 2 की मौत, गांववालों ने दो का बचाया

तालाब पर नहाने गई 4 लड़कियां डूबी:नहाते हुए गहरे पानी में चली गई थीं बुआ-भतीजी, बचाने के चक्कर में दो सहेलियां भी डूबने लगी; 2 की मौत, गांववालों ने दो का बचाया

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर के श्रीकोलायत में रविवार को तालाब में नहाने गई दो लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। तलाब पर नहाने के लिए चार लड़कियां गई थी, लेकिन बुआ-भतीजी तालाब में कुछ आगे चली गईं। जहां पैर फिसलने से गहराई में डूब गईं। इनको बचाने के लिए अन्य दो लड़कियां भी आगे बढ़ी, लेकिन वो खुद डूबने लगी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दो को बचा लिया, लेकिन बुआ-भतीजी की मौत हो गई। घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। श्रीकाेलायत से करीब 50 किलोमीटर दूर दासुड़ी गांव में यह तालाब गांव के पास में ही स्थित है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तालाब में पानी भी आ गया। रविवार को छैलूं कंवर और ज्योति कंवर अपनी दो सहेलियों के साथ नहाने चली गई। इस दौरान 16 साल की ज्योति और 18 साल की छैलू का पैर फिसल गया। दोनों तालाब में गहराई में चली गईं। डूबने लगी तो दोनों चिल्लाई। इस पर साथ में नहा रही लड़कियों ने बचाने ...
मुकाम में बिश्नोई तीर्थ स्थल का सुरक्षाकर्मी सोया रहाए अज्ञात चोर दानपात्र का चढ़ावा ले उड़े

मुकाम में बिश्नोई तीर्थ स्थल का सुरक्षाकर्मी सोया रहाए अज्ञात चोर दानपात्र का चढ़ावा ले उड़े

बीकानेर
बीकानेर. जिले में नोखा थाना क्षेत्र में बिश्नोई समुदाय के तीर्थ स्थल मुकाम में बीती रात सुरक्षाकर्मी सोया रह गया और दो अज्ञात चोर तीर्थ स्थल में प्रवेश कर दान पात्र को ले उड़े।बाद में दान पत्र कुछ ही दूरी पर टूटा हुआ खाली मिला। आज सुबह घटना का पता चलने पर डीएसपी नेमसिंह और थाना प्रभारी ईश्वरसिंह दलबल सहित मौके पर पहुंचे। तीर्थ स्थल के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर रात्रि लगभग 2 बजे दो संदिग्ध व्यक्ति मंदिर में आकर दानपात्र को उखाड़ कर ले जाते दिखाई दिए हैं।कुछ कैमरे ठीक नहीं होने के कारण इन संदिग्ध चोरों की पूरी हरकत कैद नहीं हो सकी। फिर भी जिस कैमरे में यह चोर दानपात्र उठाते हुए दिखाई दिए हैंए उसके आधार पर पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के अनुसार दान पात्र में काफी चढ़ावा राशि थी। इस संबंध में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।कर...
अब यात्रियों को समय सारणी के साथ मिलेगी किराए की जानकारी

अब यात्रियों को समय सारणी के साथ मिलेगी किराए की जानकारी

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर.श्रीगंगानगर रोड स्थित केन्द्रीय बस स्टैंड पर अब यात्रियों को समय सारणी के साथ ही किराए की जानकारी भी मिल जाएगी। उन्हें पूछताछ के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। पिछले दिनों जिला कलक्टर नमित मेहता ने रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण कर वहां साफ-सफाई और समय-सारणी को संशोधित करने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर अरुण प्रकाश शर्मा ने रोडवेज बस स्टैंड का निरीक्षण किया तो उन्हें समय सारणी और किराया तालिका संशोधित मिली। वहीं परिसर की साफ-सफाई बेहतर दिखी। बीकानेर आगार की मुख्य प्रबंधक इन्दिरा गोदारा ने बताया कि अब प्रतीक्षालय के शौचालय और नल भी चालू कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला कलक्टर के निर्देश पर बस स्टैंड परिसर को मॉडल बस स्टैंड के रूप में विकसित किया जाएगा। यहां आधारभूत सुविधाओं का विकास होगा और यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इस बात का विशेष ध्यान रखा ...
बीस हजार शिक्षकों ने किया तबादलों के लिए आवेदन

बीस हजार शिक्षकों ने किया तबादलों के लिए आवेदन

बीकानेर
बीकानेर. सरकार की ओर से वरिष्ठ अध्यापकों के तबादलों के लिए चार दिन तक मांगे गए आवेदनों में राज्य से करीब बीस हजार शिक्षकों ने स्थानांतरण की इच्छा जाहिर की है। इसके लिए उन्होंने आवेदन कर दिए हैं। अब सरकार इन आवेदनों पर विचार कर गाइड लाइन तैयार करेगी। इसके बाद संभवत: कई शिक्षक स्वतंत्रता दिवस नई स्कूल में ही मनाएंगे। फिलहाल अभी तक कोई सूची नहीं बनाई गई है। सरकार ने शिक्षा विभाग को छोड़कर शेष सभी विभागों में तबादलों के लिए रास्ता खोल दिया था और कर्मचारियों ने आवेदन भी कर दिए थे। लेकिन शिक्षा विभाग में भी केवल वरिष्ठ शिक्षकों के तबादलों के लिए मात्र चार दिन ही दिए थे। सरकार ने १९ जुलाई को दोपहर तीन बजे से २३ जुलाई की रात १२ बजे तक ही तबादलों के लिए आवेदन किए थे। ऐसे में बीस हजार ५४९ शिक्षकों ने आवेदन किया है। जबकि राज्य में करीब ७० हजार वरिष्ठ अध्यापक विभिन्न स्कूलों में कार्यरत है। इसमें स...
बादलों की रही आवाजाही, पसीने से रहे भीगते

बादलों की रही आवाजाही, पसीने से रहे भीगते

बीकानेर
बीकानेर. अब सावन लगने वाला है और अभी तक क्षेत्र में अच्छी बारिश का इंतजार बना हुआ है। मानसून की देरी से जहां खेत सूखे पड़े हैं वहीं लगातार उमस भरे मौसम ने परेशान किया हुआ है। गुरुवार शाम हुई हल्की वर्षा के बाद बढ़ी नमी ने पसीने छुड़ा दिए थे। रात भर चिपचिपाहट भरी गर्मी रही थी। शुक्रवार को भी दिन भर एेसी ही स्थिति बनी रही। हांलांकि धूप में आम दिनों की अपेक्षा तेजी नहीं थी हल्के फुल्के बादलों की आवाजाही भी चलती रही लेकिन बढ़ी आर्द्रता बैचेन किए हुए थी। दोपहर को एक बार तो बादलों ने डेरा जमा लिया था लेकिन फिर से धूप छांव का खेल शुरू हो गया। शाम तक जो बरसात की आस बनी थी वह पूरी नहीं हुई। इन दिनों गर्मी में डेजर्ट कूलर तो काम नहीं कर पा रहे। सिर्फ पंखे या एसी ही कुछ सुकून दे रहा है। थोड़ी देर भी बाहर धूप में निकलने से कपड़े पसीने से भीग जात हैं। शुक्रवार को तापमान भी ३९.३ डिग्री रहा जो गुरुवार के...
छोटी नाल गांव की रोही में मिला बम

छोटी नाल गांव की रोही में मिला बम

बीकानेर
बीकानेर/नाल। नाल थाना क्षेत्र के छोटी नाल गांव में स्थित एक खेत में बमनुमा वस्तु मिली। बम की सूचना पर नाल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जहां बम मिला उसके १०० मीटर के दायरे को सील कर दिया। बम के बारे में पुलिस के उच्चाधिकारियों, जिला प्रशाासन एवं सेना के अधिकारियों को सूचना दी। नाल सीआइ विक्रमसिंह चारण ने बताया कि छोटी नाल गांव निवासी मांगूराम के खेत में बम मिला है। बम होने की सूचना किसी रेवड़ चराने वाले ने मांगूराम को दी। शुक्रवार सुबह खेत में बम होने की सूचना मिली। बम को मिट्टी के थैलों से कवर कर आसपास के क्षेत्र को खाली करवाया। बम की सूचना जिला कलक्टर के साथ-साथ सेना के बम निष्क्रिय दस्ते को सूचना दी है। जब सेना का बम निरोधक दस्ता आकर बम निष्क्रिय नहीं करता तब तक वहां सुरक्षा के लिए सिपाहियों को तैनात किया गया है। कम कितना पुराना है और कितनी क्षमता है इसका पता सेना का बम निरोधक दस्ता ही...
वैट निर्धारण में हुई विसंगतियों के बारे में बताया

वैट निर्धारण में हुई विसंगतियों के बारे में बताया

बीकानेर
बीकानेर.राज्यकर विभाग के उच्चाधिकारियों ने शुक्रवार को बीकानेर कर सलाहकार संघ के पदाधिकारियों के साथ एमनेस्टी स्कीम को लेकर परिचर्चा की। राज्य कर विभाग के उपायुक्त हरी सिंह चारण ने कर सलाहकारों को योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए इसका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर बीकानेर कर सलाहकार संघ के अध्यक्ष सीए जेडी चूरा के नेतृत्व में कर सलाहकारों ने एमनेस्टी स्कीम को लागू करने में आ रही परेशानियों के बारे में उपायुक्त को बताया। संघ के सचिव अधिवक्ता गणेश शर्मा ने बताया कि एमनेस्टी स्कीम के क्रियान्वयन से पहले सभी व्यवहारियों की उचित वैट डिमांड व उनकी समायोजन प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किए जाने की बात कही। संघ के उपाध्यक्ष अधिवक्ता सुरेश ओझा ने वैट निर्धारण में हुई विसंगतियों के बारे में जानकारी दी। संघ के सदस्य सीए विनोद दम्माणी ने बताया कि चालान समायोजन प्रार्थना पत्र, इन...
शिवालय सजे, एक माह तक होंगे अभिषेक और पूजन

शिवालय सजे, एक माह तक होंगे अभिषेक और पूजन

बीकानेर
बीकानेर.भगवान शिव की पूजा-उपासना का महीना सावन 24 जुलाई से शुरू होगा। सावन के पूरे एक माह में भगवान शिव की पूजा-अर्चना, व्रत-उपासना और अभिषेक का दौर चलेगा। शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित शिवालयों का रंग-रोंगन के साथ रंग बिरंगी रोशनियों से सजाए गए हैं। शिव मंदिरों में सावन को लेकर विशेष तैयारियां चल रही है। सावन में मंदिरों के साथ-साथ घर-घर में पूजन-अनुष्ठान के आयोजन होंगे। सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन अनुष्ठान की भी तैयारियां चल रही है। कई स्थानों पर सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन अनुष्ठानों के आयोजन होंगे। कोरोना महामारी को देखते हुए कई शिवालयों में विशेष तैयारियां की जा रही है। चलेंगे अभिषेक-पूजन के दौरज्योतिषाचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू ने बताया कि धर्मग्रन्थों में सावन के महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना, व्रत-उपासना का विशेष महत्व बतलाया गया है। शिव भक्त जल, दूध, घी, शर्...
4500 निजी बसें नहीं चली, साढ़े चार करोड़ का कारोबार प्रभावित

4500 निजी बसें नहीं चली, साढ़े चार करोड़ का कारोबार प्रभावित

बीकानेर
बीकानेर.निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल के चलते गुरुवार को संभाग की साढ़े चार हजार निजी बसें नहीं चली। एक दिन के चक्का जाम से निजी बस ऑपरेटरों को करीब साढ़े चार करोड़ रुपए कारोबारी नुकसान हुआ है। पूर्व घोषणा के अनुसार सुबह सात से शाम सात बजे तक संचालित सभी निजी बसें और लोक परिवहन से जुड़ी बसें चक्का जाम में शामिल हुई। शाम सात बजे बाद निजी बस ऑपरेटरों ने अपनी बसों का संचालन शुरू किया। निजी बस ऑपरेटरों की हड़ताल के बीच रोडवेज के विभिन्न डिपो से अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया था। बीकानेर बस यूनियन के संभाग अध्यक्ष हिम्मत सिंह राठौड़ एवं जिलाध्यक्ष समुन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि राज्य सरकार की अनदेखी के चलते निजी बस ऑपरेटरों को करोड़ों रुपए के नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार से कोरोना महामारी के दौरान वसूले गए टैक्स को माफ करने की बार-बार अपील की जा रही थी, ...
प्राइवेट स्कूल की मान्यता अब आसान नहीं:राजस्थान में खेल मैदान नहीं तो मान्यता नहीं मिलेगी, बिना स्वीकृति स्कूल का स्थान बदला तो भारी जुर्माना

प्राइवेट स्कूल की मान्यता अब आसान नहीं:राजस्थान में खेल मैदान नहीं तो मान्यता नहीं मिलेगी, बिना स्वीकृति स्कूल का स्थान बदला तो भारी जुर्माना

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर खेलों में लगातार पिछड़ रहे राजस्थान के शिक्षा विभाग ने स्कूलों में खेल मैदान की पुख्ता व्यवस्था रखने के लिए इस बार प्राइवेट स्कूलों पर सख्ती कर दी है। अब बिना खेल मैदान वाले स्कूल को मान्यता ही नहीं दी जाएगी। इससे न सिर्फ छोटे बच्चों को शिक्षा के साथ खेलकूद सुविधा मिलेगी, बल्कि कई प्रतिभाएं भी सामने आएंगी। मान्यता देने के नए आदेशों में स्पष्ट है कि अगर किसी शिक्षण संस्था के पास खेल मैदान नहीं है तो वह अब प्राइवेट स्कूल नहीं खोल सकेगा। अब तक प्राइवेट स्कूल अपने आसपास के सरकारी खेल मैदान को दर्शाते हुए मान्यता ले लेते थे, लेकिन शिक्षा विभाग ने कहा है कि प्राइवेट स्कूल के परिसर में ही खेल मैदान होना आवश्यक है। इतना ही नहीं प्राइमरी से सीनियर सेकंडरी स्कूल के लिए भूमि की न्यूनतम लिमिट भी तय कर दी है। उससे कम भूमि होने पर भी मान्यता नहीं दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने गु...