Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

पुलिस अधीक्षक ने जिले के तमाम अधिकारियों की ली क्राइम मीटिंग

पुलिस अधीक्षक ने जिले के तमाम अधिकारियों की ली क्राइम मीटिंग

बीकानेर
बीकानेर। प्रशिक्षण से लौटने के बाद अब पुलिस अधीक्षक प्रीतिचन्द्रा एक्शन मूड में आ गई है। पुलिस मुख्यालय एवं जिला मुख्यालय से जारी होने वाले निर्देशों की पालना नहीं करने पर सख्त एतराजगी जताई। बुधवार को उन्होंने जिले के तमाम पुलिस अधिकारियों की बैठक ली, जिसमें कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने, पेंडेंसी खत्म करने, एनडीपीएस व अवैध हथियार, शराब आदि की कार्रवाई लगातार करने के निर्देश दिए। क्राइम बैठक के दौरान सैरुणा एसएचओ मनोज कुमार से पुलिस कंट्रोल रूम से मिलने वाले निर्देशों की पालना नहीं करने पर नाराजगी जताई। एसएचओ से कई तरह के कानून संबंधी सवाल जवाब किए, जिनका उत्तर संतोषजनक नहीं देने पर उन्हें तुरंत प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। जल्द होगा डीजीपी का दौरा, जवानों को टटोले पुलिस महानिदेशक एमएल लाठर आगामी दिनों में बीकनेर रेंज का दौरा करेंगे। डीजीपी के दौरे के मद्देनजर जिले में बकाया प्रकरणो...
भाजपा पार्षदों का न्यास परिसर में प्रदर्शन

भाजपा पार्षदों का न्यास परिसर में प्रदर्शन

बीकानेर
बीकानेर. रोड लाइटों के बंद होने के विरोध में बुधवार को भाजपा के कई पार्षदों ने नगर विकास न्यास सचिव कक्ष के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया। पार्षद बजरंग सोंखल के नेतृत्व में पार्षदों ने इस दौरान राज्य सरकार और ऊर्जा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। धरना प्रदर्शन के दौरान न्यास सचिव के कक्ष में उपस्थित नहीं होने पर पार्षदों का आक्रोश बढ़ गया। पार्षद बजरंग सोंखल ने बताया कि भीनासर चुंगी चौकी से पेट्रोल पम्प तक पिछले कई महीनों से डिवाईडर की लाइटें बंद पड़ी है। आए दिन अंधेरे के कारण दुर्घटनाएं हो रही है। पार्षद करीब तीन घंटे न्यास परिसर में मौजूद रहे। इस दौरान न्यास के अन्य अधिकारियों ने पार्षदों से वार्ता की और सात दिवस में बंद लाइटें शुरू करवाने का आश्वासन दिया। आश्वासन पर पार्षदों ने धरना समाप्त किया। विरोध प्रदर्शन में पार्षद विनोद धवल, रामदयाल पंचारिया, शिवचंद पडि़हार, भंवर लाल साहू, अशोक सांख...
तबादलों से ठीक पहले शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति का खेल

तबादलों से ठीक पहले शिक्षा विभाग में प्रतिनियुक्ति का खेल

बीकानेर
बीकानेर. शिक्षा विभाग में वैसे तो सालभर प्रतिनियुक्ति के माध्यम से शिक्षकों को इच्छित स्थान पर तबादले का खेल चलता है। परन्तु तबादले खुलने के आदेश के बाद भी शिक्षण व्यवस्था के नाम पर प्रतिनियुक्तियों ने सबको हैरान कर दिया है। माना जा रहा है इन प्रतिनियुक्तियों की पहले हो चुकी डील को सिरे चढ़ाने के लिए एेसा किया गया है। दूसरी तरफ प्रशासनिक विभाग के स्पष्ट आदेश है कि बिना अनुमति के प्रतिनियुक्ति नहीं की जाएं। शिक्षा विभाग पर इसका कोई असर नहीं होता। ताजा मामला पाली जिले का है। पाली के जिला शिक्षा अधिकारी ने 12 जुलाई को एक तृतीय श्रेणी अध्यापिका लेवल 2 विषय हिंदी का तबादला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गेलावास पाली से राउमावि राना रोहट पाली में किया है। संस्था प्रधान ने 13 जुलाई को उसे कार्यमुक्त भी कर दिया। जबकि अभी तबादलों पर प्रतिबंध और सरकार ने 14 जुलाई से तबादले खुलने के आदेश भी जारी कर...
संभाग के 1200 कॉलेज विद्यार्थियों का कोरोना में अटका एक साल

संभाग के 1200 कॉलेज विद्यार्थियों का कोरोना में अटका एक साल

बीकानेर
बीकानेर. कोरोना की पहली और दूसरी लहर में कोरोना पॉजिटिव होने, परिवार के किसी सदस्य के संक्रमित होने अथवा कंटेंटमेंट जोन में फंसे १२०० कॉलेज विद्यार्थियों की पढ़ाई का एक साल दांव पर लगा हुआ है। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के अधीन जिलों के इन विद्यार्थियों का अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है। ना ही स्नातक प्रथम व द्वितीय तथा स्नातकोत्तर पूर्वाद्ध के विद्यार्थियों की भांति प्रमोट किया गया है। पिछले साल की परीक्षा अभी तक लम्बित होने के चलते शिक्षा सत्र २०२१-२२ में आगे की पढ़ाई के लिए प्रवेश से भी वंचित है।पिछले साल कोरोना की पहली लहर के दौरान स्नातक अंतिम वर्ष और स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित की गई थी। उस समय कोरोना पॉजिटिव विद्यार्थी, जिनके परिवार के सदस्य पॉजिटिव है वह विद्यार्थी और कंटेंटमेंट जोन में घर होने की वजह से परीक्षा देने नहीं पहु...
किसी का मोबाइल नम्बर गलत तो किसी का स्विच ऑफ

किसी का मोबाइल नम्बर गलत तो किसी का स्विच ऑफ

बीकानेर
बीकानेर. कोविड़ मृतकों की सूची नगर निगम के लिए जी का जंजाल बनी हुई है। निगम के कई अधिकारी और कर्मचारी कोविड मृतकों के परिवारजनों से सम्पर्क साधने के साथ कोरोना सहायता योजना के तहत आवेदन भरवाने की प्रक्रिया में जुटे हुए हैं। पीबीएम अस्पताल से प्राप्त कोविड मृतकों की सूची में करीब दस प्रतिशत एेसे कोविड मृतकों के नाम बताए जा रहे हैं, जिनके मोबाइल नम्बर या तो गलत है अथवा स्विच ऑफ आ रहे हैं। एेसे में निगम इन कोविड मृतकों के परिवारजनों से सम्पर्क नहीं साध पा रहा है। पीबीएम अस्पताल से प्राप्त सूची में शामिल पात्र कोविड मृतकों के परिवारजनों से ही कोरोना सहायता योजना के तहत आवेदन भरवाने की प्रक्रिया चल रही है। 60 मृतक निगम क्षेत्र से बाहर के निवासी निगम राजस्व अधिकारी जगदीश खींचड़ के अनुसार 338 की सूची में 60 कोविड मृतक नगर निगम क्षेत्र से बाहर के निवासी है। निगम क्षेत्र से बाहर के निवासी होन...
शहर में गोधे पकडऩे का काम फिर से शुरू

शहर में गोधे पकडऩे का काम फिर से शुरू

बीकानेर
बीकानेर. नगर निगम ने अनुबंधित ठेकेदार फर्म के माध्यम से निराश्रित गोधे पकड़वाने का काम शुरू करवाया। पहले दिन 21 गोधे पकड़े गए, जिनको जयमलसर स्थित गोशाला में छोड़ा गया। निगम स्वास्थ्य अधिकारी ओम प्रकाश जावा के अनुसार जयमलसर गोशाला से पकड़े गए गोधों को रखने का अनुबंध हुआ है। अनुबंधित फर्म शहर के विभिन्न स्थानों से सड़कों पर घूम रहे गोधों को पकड़कर इस गोशाला में छोडऩे का काम करेगी। वहीं फर्म संचालक पूनमचंद पुरोहित ने बताया कि पहले दिन विभिन्न स्थानों से 21 गोधों को पकड़कर जयमलसरस गोशाला में छोड़ा गया। पकड़े गए गोधो के निगम की ओर से टैग लगाए गए। गौरतलब है कि निगम की ओर से अनुबंधित फर्म के माध्यम से गोधे पकड़वाने का काम पिछले काफी समय से बंद था। निगम गोशाला में नहीं डाले जा रहे गोधेपूगल रोड पर नगर निगम की गोशाला है। पिछले काफी समय से इस गोशाला में बेसहारा पशुओं को डालने का काम बंद है। निगम प...
प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बीकानेर का, पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, मौसम विभाग को आज भी बारिश की कोई खास उम्मीद नहीं

प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान बीकानेर का, पारा 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, मौसम विभाग को आज भी बारिश की कोई खास उम्मीद नहीं

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर बीकानेर में मानसून 10-11 जुलाई को आना था लेकिन धीमी पड़ी गति ने फिर बादलों को बीकानेर से दूर कर दिया है। रविवार शाम को बादल आए भी, कहीं-कहीं बरसे भी लेकिन शहर का अधिकांश हिस्सा तरसता ही रह गया। तेज गर्मी ने न सिर्फ आम आदमी को बल्कि किसान के लिए बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। पिछले चौबीस घंटे में बीकानेर में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेशभर में सर्वाधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम को हुई सामान्य बारिश के कारण कुछ देर के लिए पारा कम हुआ लेकिन बाद में फिर बढ़ गया। सोमवार सुबह भी आसमान एकदम साफ है और कहीं से बारिश की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। कमोबेश ऐसे ही हालात संभाग के चुरू और श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ के हैं। बीकानेर संभाग के चारों जिले बारिश के लिए तरस रहे हैं। सबसे ज्यादा विकट स्थिति बीकानेर में है, जहां नहरी क्षेत्र कम है और ...
PPF, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट या किसान विकास पत्र, जानें कहां निवेश करना आपके लिए रहेगा सही

PPF, नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट या किसान विकास पत्र, जानें कहां निवेश करना आपके लिए रहेगा सही

बीकानेर
नई दिल्ली पोस्ट ऑफिस ने जुलाई-सितंबर तिमाही के लिए ब्याज दरों में कटौती नहीं की है। ऐसे में अगर आप कहीं ऐसी जगह निवेश करना चाहते हैं जहां आपको ज्यादा ब्याज मिले और आपका पैसा सुरक्षित भी रहे तो आप पोस्ट ऑफिस की PPF, किसान विकास पत्र और नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम में निवेश कर सकते हैं। इनमें निवेश करके आप सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट का फायदा ले भी सकते हैं। देश का सबसे बड़ा बैंक SBI फिक्स्ड डिपॉजिट पर अधिकतम 5.4% ब्याज दे रहा है। हम आपको इन योजनाओं के बारे में बता रहे हैं। PPF पर मिल रहा 7.1% ब्याज पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) खोला तो केवल 500 रुपए से जा सकता है, लेकिन फिर बाद में हर साल 500 रुपए एक बार में जमा करना जरूरी है। इस अकाउंट में हर साल अधिकतम 1.5 लाख रुपए ही जमा किए जा सकते हैं।यह स्कीम 15 साल के लिए है, जिससे बीच में नहीं निकला जा सकता है। लेकिन इसे 15 साल के बाद 5-5 स...
शिक्षा विभाग चाहता है स्कूल अनलॉक हों, लेकिन रिस्क लेने के मूड में नहीं सरकार; प्रैक्टिकल देने स्कूल जा रहे बच्चे

शिक्षा विभाग चाहता है स्कूल अनलॉक हों, लेकिन रिस्क लेने के मूड में नहीं सरकार; प्रैक्टिकल देने स्कूल जा रहे बच्चे

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राजस्थान में बंद पड़े सरकारी स्कूलों को अब अगस्त में ही खोलने की उम्मीद की जा रही है। राज्य सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक मल्टीप्लेक्स और सिनेमा हॉल तक खोल दिए गए हैं, लेकिन स्कूलों पर शिक्षा विभाग की सहमति के बाद भी कोई निर्णय नहीं हो पाया। दरअसल, सरकार तीसरी लहर में बच्चों के प्रभावित होने से आशंकित है और कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। हालांकि, इस बार एग्जाम को लेकर सक्रियता रहेगी, ताकि पिछले दो सालों की तरह छात्रों को प्रमोट नहीं करना पड़े। पिछले दिनों कैबिनेट मीटिंग से पहले शिक्षा विभाग ने पंद्रह जुलाई से नौंवी से बारहवीं तक के स्कूल खोलने का प्रस्ताव दिया था। बताया जाता है कि गृह विभाग ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया, क्योंकि बच्चों का अभी वैक्सीनेशन नहीं हुआ। तीसरी लहर में बच्चे संक्रमित होते हैं तो इसका ठीकरा सरकार पर फूट सकता है। शिक्षा विभाग की ओर से दिए गए प्र...
नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम पंचायत अर्जुनसर स्टेशन में सरकारी जमीन हड़पने का पर्दाफाश

नेशनल हाईवे पर स्थित ग्राम पंचायत अर्जुनसर स्टेशन में सरकारी जमीन हड़पने का पर्दाफाश

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
तत्कालीन तहसीलदार, सरपंच और ग्राम सेवक समेत 13 व्यक्तियों पर षडयंत्रपूर्वक धोखाधड़ी व जालसाजी के आरोप में मामला दर्जबीकानेर. जिले में महाजन थाना अंतर्गत नेशनल हाईवे 62 पर स्थित ग्राम पंचायत अर्जुनसर स्टेशन में सरकारी भूमि को हड़पने के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। एक तथाकथित भूमि आबादी क्रय विक्रय समिति गठित कर अर्जुनसर की सरकारी जमीन पर पट्टे काट दिए गए। पट्टों की आड़ में जमीन को हड़प लिया गया। इस आरोप में तत्कालीन तहसीलदार,सरपंच और ग्राम सेवक सहित 13 व्यक्तियों के खिलाफ षडयंत्र पूर्वक धोखाधड़ी कूटरचित दस्तावेज बनाने और जालसाजी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत के गांव सहनीवाला निवासी दिनेश ज्याणी द्वारा दी गई रिपोर्ट पर वर्ष 2016 में महाजन में तहसीलदार नियुक्त रहे जयदीप मित्तल, अर्जुनसर के तत्कालीन सरपंच मघाराम मारोठिया, उसकी पत्नी विमला देवी, पु...