Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

कैसे मुकाबला करेंगे तीसरी लहर से, व्यवस्था नाकाफी

कैसे मुकाबला करेंगे तीसरी लहर से, व्यवस्था नाकाफी

बीकानेर
बीकानेर. कोरोना की तीसरी लहर की आशंका गहराती जा रही है। बच्चों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए आइसीयू, चिकित्सक व जीवनरक्षक उपकरणों की कमी बेहद बड़ी समस्या है। पीबीएम के शिशु अस्पताल एवं एमसीएच विंग में बच्चों के लिए नया आइसीयू बनाना था लेकिन अभी तक नहीं बना है। शिशु अस्पताल में अभी तक आइसीयू बनाने के लिए स्थान भी चिन्हित नहीं किया जा सका है।पीबीएम अस्पताल में कोरोना की तीसरी लहर के मद्देनजर कोविड हॉस्पिटल (एमसीएच विंग) में बच्चों के लिए एक २५ बेड और शिशु अस्पताल में १० बेड का आइसीयू बनाना प्रस्तावित है लेकिन अब तक इन जगहों पर आइसीयू नहीं बने हैं। जबकि तीसरी लहर के आने की आशंका जताई जा रही है। सुस्ती बाद में पड़ जाए न भारीविशेषज्ञ चिकित्सकों के मुताबिक कोरोना की दूसरी लहर भी ढुलमुल व लापरवाही का नतीजा रहा। कोरोना पीक पर रहा तो मरीज ऑक्सीजन, रेमडेसिविर, बेड व वेंटीलेटर के लिए भटकते रहे। ...
नोखा शहर के लिए 126.81 करोड़ रुपए की सीवरेज व पेयजल परियोजना का अनुमोदन

नोखा शहर के लिए 126.81 करोड़ रुपए की सीवरेज व पेयजल परियोजना का अनुमोदन

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर.नोखा वासियों के लिए अच्छी खबर है। यहां आरयूआईडीपी के तहत 126.81 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज तथा पेयजल आपूर्ति के कार्यों के प्रस्ताव एशियन विकास बैंक को ऋण स्वीकृति तथा तकनीकी अनुमोदन के लिए भिजवाने के संबंध में जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर नमित मेहता ने नोखा विधायक बिहारी लाल विश्नोई, नगर पालिका नोखा के अध्यक्ष नारायण झंवर, उपाध्यक्ष निर्मल भूरा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता डीपी सोनी तथा आरयूआईडीपी के अधिशासी अभियन्ता अनुराग शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों से परियोजना के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करने के बाद इसमें आंशिक सुझावों को शामिल करने के बाद परियोजना का अनुमोदन किया। जिला कलक्टर मेहता ने आरयूआईडीपी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नोखा शहर में सीवरेज कार्य के ...
गाड़ी से टकराई स्कूटी, एक जना घायल

गाड़ी से टकराई स्कूटी, एक जना घायल

बीकानेर
नोखा. कस्बे में सुजानगढ़ रोड़ पर सोमवार को गाड़ी से स्कू  टी टकराने पर एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सलूंडिया की तरफ जाने वाली रोड पर गलत दिशा में खड़ी गाड़ी से स्कूटी टकरा गई जिससे स्कूटी सवार नोखा निवासी हेतराम पूनियां घायल हो गए। पुलिस ने घायल को ऑटो से बागड़ी अस्तपाल में पहुंचाया। वहीं, यातायात पुलिस ने गाड़ी को थाने ले जाकर खड़ा किया गया। देर शाम तक थाने में इसका मामला दर्ज नहीं कराया गया था। बेकाबू ट्रक पलटा, हादसा टला छत्तरगढ़. कस्बे में अनाज मंडी पास रविवार रात को एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे ट्रक के आगे के भाग को नुकसान हुआ है। मिट्टी से भरा ट्रक घड़साना से बीकानेर जा रहा था। तभी अनाज मंडी मुख्य गेट सामने अचानक सामने से आ रहे वाहन को साइट देने के प्रयास में पलट गया। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से ट्रक चालक को सुरक्षित निकाला। थानाधि...
जिम्मेदार मौन: हादसों को न्यौता दे रहे गड्ढ़े और खुले मैनहोल

जिम्मेदार मौन: हादसों को न्यौता दे रहे गड्ढ़े और खुले मैनहोल

बीकानेर
बीकानेर. बारिश का मौसम है और शहर में जगह-जगह सड़कों पर खतरनाक गड्ढे हो रखे है। शहर में दस-बारह मुख्य सड़कें पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। बरसात का पानी भरने पर राहगीर जब इन सड़कों से गुजरते है तो उनकी जान जोखिम में होने जैसे हालात रहते है। हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है। कई जगहों पर सड़कों में सीवर लाइन के चैम्बर खुले पड़े है। तो कुछ जगह सड़कों किनारे खुले पड़े नाले हादसों को न्यौता दे रहे है। जिम्मेदार अधिकारी इन रास्तों से निकलते जरूर है लेकिन इन खतरों को हटाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं करते। इन जगहों पर टूटी सड़कें, खुले चैम्बरशहर में कई जगहों पर सड़कें टूटी पड़ी है तो सीवर लाइन के चैम्बर खुले पड़े है। पीबीएम अस्पताल में सुपर सस्पेशलिटी सेंटर के सामने नाला खुला पड़ा है। मेडिकल कॉलेज चौराहे के पास सीवर लाइन जाम होने से गंदा पानी इक_ा होने से गहरा गड्ढा बन गया है। आसपास के दुकानदार का कहन...
मानसून के साथ पहुंचने लगे विदेशी परिंदे

मानसून के साथ पहुंचने लगे विदेशी परिंदे

बीकानेर
बीकानेर. कोरोना काल में अभी पर्यटन की दृष्टि से विदेशी सैलानी तो भारत नहीं आ रहे हैं लेकिन विदेशी परिंदों में एेसी कोई समस्या नहीं है। ये परिंदें यहां मानसून की दस्तक के साथ ही आना शुरू हो गए हैं। जोड़बीड़ क्षेत्र जहां सर्दियों में भी भिन्न-भिन्न प्रजातियों के परिंदों की चहल पहल रहती है वहीं वर्षा काल में भी कुछ देशों के पक्षी यहां आते हैं। इस बार भी बरसात शुरू होने के साथ ही ये पक्षी दिखाई देने लगे हैं।यह कुछ दिनों से काफी संख्या में दिखाई देने लगे हैं। इनमें व्हाइट आई बजर्ड, ब्ल्यू चिक बी ईटर, वूली नेक स्ट्रॉक, शेलर आदि प्रमुख हैं। इस संबंध में बीकानेर बर्ड क्लब के अध्यक्ष डॉ.जितेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया कि विदेशी मेहमान मध्य एशिया के देशों से प्रवास में आते हैं। मुख्य रूप से शिकारी पक्षी है। इनमें कोईं जलीय परिंदा नहीं हैं। जोड़बीड़ में बारिश के दिनों में कीड़े-मकौड़े, छिपकली, कीट पतं...
संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की बैठक आयोजित

संभागीय आयुक्त की अध्यक्षता में स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की बैठक आयोजित

बीकानेर
बीकानेर.संभागीय आयुक्त भंवर लाल मेहरा की अध्यक्षता में सोमवार को स्थानीय निधि अंकेक्षण विभाग की संभागीय प्रशासनिक समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। संभागीय आयुक्त कार्यालय में आयोजित बैठक मे सभी स्वायत्तशाषी संस्थाओं के बकाया आक्षेपों की समीक्षा की गई। संभागीय आयुक्त मेहरा ने कोविड-19 की विपरीत परिस्थितियों के बावजूद विभिन्न अंकेक्षण प्रतिवेदनों की अनुपालना की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और निर्देश दिए कि वसूली के सभी प्रकरणों में नियमानुसार कार्यवाही करें। साथ ही बैंक खातों एवं पीडी खातों में नियमित अंक मिलान के निर्देश दिए। उन्होंने बकाया ऑडिट आक्षेपों का शीघ्र निस्तारण होए इसके लिए कैम्प लगाने के निर्देश दिए। अतिरिक्त निदेशक स्थानीय निधि अंकेक्षण अरविंद बिश्नोई ने सभी संस्थाओं के बकाया प्रकरणों के बारे में जानकारी दी। बैठक में संयुक्त निदेशक सांख्यिकी इंदीवर दूबे, वरिष्ठ लेखाधिक...
स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित

बीकानेर
बीकानेर स्वतंत्रता दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के संबंध में सोमवार को जिला कलक्टर नमित मेहता की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह राजकीय डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में परंपरागत एवं गरिमामयी तरीके से आयोजित किया जाएगा। आयोजन से जुड़े अधिकारी समय रहते सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 प्रोटोकोल का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि आयोजन स्थल पर थर्मल स्कैनिंग और हैंड सेनेटाइजर की पर्याप्त व्यवस्था हो, कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नहीं आए तथा आवश्यक सोशल डिस्टेंसिंग रखी जाए। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार के सभी कार्यालय में प्रातः 7:30 से 8:30 बजे के बीच ध्वजारोहण होगा। इसके बाद प्रातः 9:00 बजे डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में मुख्य समारोह होगा, जहां मुख्य अतिथि द्वारा झंडारोहण किया जाएगा। ज...
चार धाम के लिए रेलवे की स्पेशल डिलक्स ट्रेन चलेगी

चार धाम के लिए रेलवे की स्पेशल डिलक्स ट्रेन चलेगी

बीकानेर
बीकानेर.कोरोना महामारी का संक्रमण कम होने के साथ ही रेलवे ने अपनी धार्मिक स्थलों की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों का संचालन पुन: शुरू कर दिया है। इण्डियन रेलवे केटरिंग एण्ड टूरिज्म कॉर्पोरेशर्न ं(आइआरसीटीसी) ने अपने रेल यात्रियों को पूर्णतया वातानुकूलित ट्रेन से चार धाम तीर्थ यात्रा करवाने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन बद्रीनाथ, जगन्नाथ, पुरी, रामेश्वरम और द्वारकाधीश सहित कई अन्य धार्मिक स्थलों की सैर करवाएगी। रामायण सर्किट पर संचालित होने वाली 'रामायण यात्राÓ ट्रेन की लोकप्रियता और सफलता के बाद आइआरसीटीसी ने अब 'देखो अपना देशÓ के तहत चार धाम यात्रा के लिए डीलक्स टूरिज्म ट्रेन की शुरुआत की है। आइआरसीटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि 16 दिनों की यह यात्रा 17 अक्टूबर को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से शुरू होगी और बद्रीनाथ की यात्रा सहित माना गांव (चीन सी...
राजस्थान में बनेगी कुंभलगढ़ से भी लंबी दीवार:जानवरों और पेड़ों को बचाने के लिए बीकानेर में बनेगी 40 किमी लंबी दीवार; 5 करोड़ खर्च होंगे, 15 मिनट में जुटा लिए 50 लाख रुपए

राजस्थान में बनेगी कुंभलगढ़ से भी लंबी दीवार:जानवरों और पेड़ों को बचाने के लिए बीकानेर में बनेगी 40 किमी लंबी दीवार; 5 करोड़ खर्च होंगे, 15 मिनट में जुटा लिए 50 लाख रुपए

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर राजस्थान अपनी धरोहरों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। इनमें से एक धरोहर है कुंभलगढ़। इसकी दीवार करीब 36 किलोमीटर लंबी है। जिसे 'ग्रेट वॉल ऑफ इंडिया' कहा जाता है। अब राजस्थान में ही इससे लंबी दीवार बनने जा रही है। जो 40 किलोमीटर लंबी होगी। बीकानेर में इस दीवार का काम भी शुरू हो गया है। दीवार के लिए लोगों की मदद से ही रुपए जुटाए जा रहे हैं। 27 हजार बीघा जमीन, तीन लाख खेजड़ी के पेड़, चार हजार गायें, एक हजार नील गायें, पांच हजार हिरण, चार हजार खरगोश और असंख्य सांप और चूहों की सुरक्षा के लिए ये 9 इंच मोटी दीवार बनाई जा रही है। 40 किमी लंबी इस दीवार को बनाने में करीब 70 लाख ईंटें लगेंगी। खास बात ये है कि पांच करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली इस दीवार में राज्य या केंद्र सरकार से कोई सहयोग नहीं लिया जा रहा। जो कुछ हो रहा है वह सिर्फ पर्यावरण प्रेमी बृजनारायण किराडू के दम पर ह...
कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़न्त, एक जना घायल

कार व ट्रक की आमने-सामने भिड़न्त, एक जना घायल

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
लूणकरनसर. राजमार्ग-६२ पर बामनवाली के समीप एक कार व ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़न्त में कार चालक एक जना घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बीकानेर भिजवाया गया। लूणकरनसर थाने के एएसआइ पूर्णाराम ने बताया कि बीकानेर के रामपुरा बस्ती निवासी राजेन्द्रसिंह पुत्र रामेश्वर सिंह बुधवार शाम को बीकानेर से कार लेकर बामनवाली की तरफ आ रहा था। इस दौरान राजमार्ग-६२ पर शिव धोरा के समीप सूरतगढ़ की तरफ से राखी से भरे ट्रक से कार के ओवरटेक करते वक्त भिड़न्त हो गई। हादसे में कार चालक राजेन्द्रसिंह के चोटें आई तथा कार के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद हैड कांस्टेबल जयवीर सिंह यादव के नेतृत्व में पहुंची हाइवे पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। पुलिस के अनुसार क्षतिग्रस्त कार जगदेववाला निवासी रामस्वरूप नाई की बताई जा रही है तथा राजेन्द्रसिंह रेलवे में कर्मचारी है। बुधवार को किस...