Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

कोई लाइसेंस नहीं, फिर भी चल रहा था बायोडीजल पंप

कोई लाइसेंस नहीं, फिर भी चल रहा था बायोडीजल पंप

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर.जिले में अवैध रूप से बायो डीजल की बिक्री हो रही है। गुरुवार को जिला रसद अधिकारी के अधिकारियों ने जब शोभाणा-भादला रोड पर एक बायोडीजल पंप का निरीक्षण किया तो उन्हें कुछ ऐसा ही देखने को मिला। रसद अधिकारी भागुराम महला ने बताया कि उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण करने के दौरान गुरुवार को शोभाणा-भादला रोड पर ग्राम शोभाणा तहसील नोखा में संचालित एक बायो डीजल पंप का निरीक्षण किया। मौके पर जांच करने पर पंप का बायोफ्यूल प्राधिकरण जयपुर से पंजीयन होना नही पाया गया। उन्होंने बताया कि उपस्थित सेल्समैन से दस्तावेज मांगे जाने पर किसी प्रकार के दस्तावेज प्रस्तुत नही किए गए, जिससे प्रथम दृष्टया यह पंप अवैध रूप से संचालित होना पाया गया। उन्होंने बताया कि शासन सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग नवीन जैन के अनुसार जिले में अवैध बायोडीजल पंप पाए जाने पर सीज करने की कार्रवाई करने के निर्देश है। दस्त...
फाइनेंस कर्मचारी से डेढ़ लाख लूटे

फाइनेंस कर्मचारी से डेढ़ लाख लूटे

बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद ही अपराधों की बाढ़-सी आ गई है। लूट, जानलेवा हमला, फायरिंग व चोरी की वारदातें फिर से होने लगी है। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में फाइनेंस कर्मचारी के साथ डेढ़ लाख की लूट हुई है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि रींगस निवासी सुभाष जाट पहल फाइनेंस कम्पनी में कलेक्शन का कार्य करता है। फाइनेंस कंपनी का ऑफिस सुजानगढ़ में है। कम्पनी माइक्रो फाइनेंस का काम करती है। वह रात दस बजे बापेऊ गांव से अंतिम कलेक्शन कर रुपए लेकर सुजानगढ़ के लिए रवाना हुआ। तभी सोनियासर गांव से करीब 500 मीटर दूर इंयारा कैंप के पास बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशो ने उसे टक्कर मारकर गिरा दिया। बदमाश उससे बैग छीनकर भाग गए। बैग में कलेक्शन के करीब डेढ़ लाख रुपए थे। वारदात का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए क्षेत्र में नाकाबंदी कराई लेकिन वह हाथ...
प्रदेश के 19 सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त संकाय व 60 में अतिरिक्त विषय खुलेंगे

प्रदेश के 19 सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त संकाय व 60 में अतिरिक्त विषय खुलेंगे

बीकानेर
बीकानेर. राज्य सरकार ने प्रदेश के 19 सरकारी स्कूलों में शिक्षा सत्र २०21-22 से अतिरिक्त संकाय खोलने तथा 60 स्कूलों में अतिरिक्त विषय खोलने की स्वीकृति जारी कर दी है। इन स्कूलों में इसी नए शिक्षण सत्र से सुविधा होने पर ११वीं तथा १२वीं कक्षा एक साथ शुरू की जा सकेगी। उप शासन सचिव प्रथम भारतेंद्र जैन ने कला वर्ग के विषय के लिए एसडीएमसी की अनुशंसा पर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से भी आदेश जारी किए जाएंगे। यहां खुलेंगे अतिरिक्त संकायचूरू व जयपुर जिले के तीन-तीन स्कूल, बाड़मेर तथा सीकर जिले में दो-दो तथा अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, दौसा, श्रीगंगानगर, जोधपुर, कोटा, नागौर तथा राजसमंद जिले के एक-एक स्कूल का चयन अतिरिक्त संकाय खोलने के लिए किया गया है। इन 19 स्कूलों में से10 में (विज्ञान) गणित, 5 में कृषि संकाय, दो में जीव विज्ञान व गणित तथा एक में सा...
डोडा पोस्त और अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

डोडा पोस्त और अफीम के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी जब्त

बीकानेर
खाजूवाला. पुलिस ने मंगलवार रात्रि को डोडा पोस्त व अफीम की तस्करी करते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 22 किलोग्राम डोडा पोस्त व 220 ग्राम अफीम बरामद कर एक बोलेरो गाड़ी को जब्त किया है। थानाधिकारी रमेश सर्वटा ने बताया कि पुलिस उपअधीक्षक अंजुम कायल के निर्देशन में पुलिस टीम ने बीकानेर सड़क पर नाकाबंदी के दौरान एक बोलेरो गाड़ी को रोका गया। इसकी जांच करने के दौरान गाड़ी से 22 किलो डोडा-पोस्त व 220 ग्राम अफीम बरामद हुई। इस पर पुलिस ने आशापुरा निवासी टीकमराम पुत्र मंगलाराम को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस कार्रवाई थानाधिकारी रमेश सर्वटा, हैड कांस्टेबल अरविंद यादव, कांस्टेबल भागीरथ, मनोज, ललित, प्रदीप व मंगलसिंह में शामिल रहे। टैक्सी चालक को पीटानोखा. कस्बे में एक टैक्सी चालक के साथ कुछ लोगों द्वारा मारपीट करन...
किसान महापंचायत के आयोजन को लेकर चर्चा

किसान महापंचायत के आयोजन को लेकर चर्चा

बीकानेर
लूणकरनसर. केन्द्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध को लेकर बीकानेर जिला मुख्यालय पर १५६ दिन से चल रहे किसानों के धरने को लेकर सरकार द्वारा सुनवाई नहीं करने को लेकर अब किसान आंदोलन तेज करने के मूड में है। यहां बुधवार को हुई संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले हुए बैठक में बीकानेर जिला मुख्यालय पर किसान महापंचायत का आयोजन करने को लेकर चर्चा हुई तथा महापंचायत में किसान आंदोलन के अगुआ किसान नेता राकेश टिकैत व अन्य किसान नेताओं को बुलाने का निर्णय लिया गया। किसान नेता रामप्रताप सिहाग ने बताया कि तीनों कृषि कानूनों के विरोध को लेकर देशभर में किसान आंदोलन की अनदेखी कर केन्द्र सरकार संवेदनहीन बनी है तथा अब सरकार को जगाने के लिए किसान महापंचायत करने को लेकर सामूहिक बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार तीनों कृषि कानून निरस्त नहीं होने तक किसान अब शांत बैठने वाला नहीं है। इस मौ...
कृषि कनेक्शन और सिंचाई पानी के मुद्दे पर किसानों ने दिया धरना

कृषि कनेक्शन और सिंचाई पानी के मुद्दे पर किसानों ने दिया धरना

बीकानेर
लूणकरनसर. तहसील क्षेत्र में कृषि कनेक्शन के लिए डिमाण्ड राशि जमा करवाने वाले किसानों को सामान नहीं मिलने तथा कंवरसेन लिफ्ट नहर में सिंचाई नहीं दिए जाने के मुद्दे को लेकर बुधवार को किसानों ने विद्युत निगम कार्यालय पर भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया।भारतीय किसान संघ के तहसील अध्यक्ष धनराज सारस्वत, ब्राह्मण समाज विकास संस्था के अध्यक्ष प्रभुदयाल सारस्वत व पूर्व उप प्रधान शिवरतन शर्मा के नेतृत्व में निगम कार्यालय पहुंचे किसानों ने बताया कि एक साल पहले कृषि कनेक्शन के लिए डिमाण्ड राशि जमा करवा देने के बावजूद किसानों को बिजली का सामान नहीं दिया जा रहा है। इसके अलावा किसानों ने कम वोल्टेज की बिजली मिलने मोटर जलने से नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसानों ने वोल्टेज सुधार के लिए स्वीकृत पल्लू से जैतपुर के बीच की एक साल से लम्बित लाइन को जोडऩे व चकजोड़ में बनने वाला ३३ केवी ...
बन रही अधिक ऊंचाई की इमारतें, आग बुझाने के लिए साधन ही नहीं

बन रही अधिक ऊंचाई की इमारतें, आग बुझाने के लिए साधन ही नहीं

बीकानेर
बीकानेर. किसी भी बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना होने पर दमकल कर्मियों का आग के नजदीक पहुंचना आवश्यक होता है। आग के नजदीक स्थान से जल्द और प्रभावी तरीके से बहुत कम समय में आग पर काबू पाया जा सकता है। शहर के लगातार हो रहे विस्तार के साथ-साथ हर साल कई बहु मंजिला इमारतों का निर्माण हो रहा है, लेकिन नगर निगम के दमकल विभाग के पास इन इमारतों के ऊपरी हिस्से में आग लगने की स्थिति में आग पर काबू पाने के लिए पर्याप्त संसाधन ही नहीं है। बताया जा रहा है कि बहुमंजिला इमारतों में आग की घटना होने पर हाइड्रोलिक प्लेटफार्म अधिक कारगर साबित होता है, जिसकी मदद से फायरमैन आग से दूर रहते हुए आसानी से आग को बुझा सकता है। अधिक ऊंचाई की दर्जनो इमारतें शहर में विभिन्न स्थानों पर अधिक ऊंचाई की दर्जनों इमारतें है। इन इमारतों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों, अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों, आवासीय ...
खातों में जमा हुई राशि, बच्चों के परवरिश की बंधी आस

खातों में जमा हुई राशि, बच्चों के परवरिश की बंधी आस

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना में एक करोड़ 29 लाख से अधिक राशि की स्वीकृतियां जारीकोरोना महामारी में अपने पति को खोने वाली महिलाओं को अपने बच्चों की परवरिश और शिक्षा-दीक्षा के लिए अब दूसरों के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राज्य सरकार ने उनके बैंक खातों में एक-एक लाख रुपए जमा करवा दिए हैं। वहीं उनके बच्चों की पढ़ाई के लिए भी राज्य सरकार प्रति माह 25 सौ रुपए की सहायता राशि बच्चे के 18 वर्ष होने तक देगी। अब आड़े नहीं आएगी तंगीकोरोना महामारी में अपने पति को खो चुकी जिले की सैंकड़ों महिलाओं को अपने बच्चों की परवरिश को लेकर चिंता सता रही थी, लेकिन सरकार की सहायता राशि मिलने के बाद अब उनकी परेशानियां काफी हद तक दूर हो सकेंगी। झझू में रहने वाले मंजूर अली का ८ मई को देहांत हो गया। मंजूर अली के पुत्र ने बताया कि उसके तीन भाई और दो बहिने हैं। पिताजी गाड़ी चलाते थे, लेकिन कोरोना संक्रमित ...
रेहाना रियाज का जयपुर में बयान, बीकानेर में गरमाई राजनीति

रेहाना रियाज का जयपुर में बयान, बीकानेर में गरमाई राजनीति

बीकानेर
बीकानेर.राजस्थान महिला कांग्रेस की अध्यक्ष एवं बीकानेर की पूर्व प्रभारी रेहाना रियाज के जयपुर स्थित प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में दिए एक बयान के बाद बीकानेर की राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। असल में उन्होंने प्रदेश में प्रस्तावित जिलाध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर राजस्थान प्रभारी अजय माकन से कहा कि एक ही राजनीतिक परिवार से बार-बार अध्यक्ष नहीं बनाया जाए। ऐसा करने से पार्टी के कार्यकर्ताओं की पार्टी से दूरी बनेंगी। बताया जाता है कि उनका इशारा चूरू जिले की ओर था, लेकिन यह बात बीकानेर जिले में भी सटीक बैठती है। यहां ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला के भतीजे अनिल कल्ला अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल है। इससे पूर्व डॉ. कल्ला के भाई और अनिल कल्ला के पिता जनार्दन कल्ला कांगेस शहर जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। अगर रेहाना रियाज की बात को तवज्जो दी जाती है तो बीकानेर में राजनीति के समीक...
बज्जू उपडाकघर से 60 गांवों का डाक वितरण कार्य बंद

बज्जू उपडाकघर से 60 गांवों का डाक वितरण कार्य बंद

बीकानेर
बज्जू. कस्बे के उपडाकघर के अधीन ११ ब्रांच के ६० से अधिक गांव जुड़े है लेकिन पिछले डेढ दो माह से इन गांवों में डाक वितरण का कार्य बंद है जिससे आमजन व डाककर्मी परेशान है। इस वजह से कई महत्वपूर्ण डाक बंट नहीं पा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार बीएसएनएल की लचर सेवा के कारण रोजाना डाकघर में कार्य नहीं हो पा रहा है और डाक की संख्या भी बढती जा रही है। जानकारी के अनुसार मई के अंतिम दिनों में डाकघर कार्यालय की बीएसएनएल ब्रॉडबैंड सेवा ठप होनी शुरू हो गई जो करीब २० दिन बाद शुरू हुई। एक दिन तक सेवा सुचारू रहने के बाद अब एक बार फिर से सेवा ठप हो गई है। शिकायतों का भी निस्तारण नहींउपडाकपाल दिनेश कुमार भार्गव ने बताया कि इस सबंध में बज्जू बीएसएनएल कार्यालय के चक्कर लगाए गए लेकिन कभी भी कोई कर्मचारी नही मिला।इसके बाद बज्जू उपखंड अधिकारी को भी अवगत करवाया था। भा...