Monday, May 11निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीकानेर

ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत

बीकानेर
बीकानेर. खारा रीकों क्षेत्र में एक पीओपी फैक्ट्री के आगे ट्रक चालक की लापरवाही से एक जने की मौत हो गई। चालक ने तेज रफ्तार व लापरवाही से ट्रक चलाकर मालासर निवासी भंवरनाथ पुत्र श्रवणनाथ सिद्ध को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। जामसर थाने के हैड कांस्टेबल बंशीलाल ने बताया कि मृतक के भतीजे धर्मनाथ सिद्ध निवासी मालासर ने मुकदमा दर्ज करवाया कि वह और उसका चाचा भंवरनाथ सिद्ध रविवार रात्रि रीको क्षेत्र खारा में पीओपी फैक्ट्री में काम कर रहे थे। देर रात्रि को शौच के लिए फैक्ट्री से बाहर गेट पर आए तो एक तेज गति व लापरवाही से ट्रक आया और उसने भंवरनाथ को टक्कर मार दी। उन्हें पीबीएम अस्पताल बीकानेर ले जाने पर चिक्तसको ने मृत घोषित कर दिया। आहरण-वितरण अधिकारियों को प्रशिक्षण आज बीकानेर. जिले के आहरण वितरण अधिकारियों को आईएफएमएस के तहत वेतन बिलों के ऑटोजनरेट एवं प्रोसेस से संबंधित प्रशिक्षण व...
बीकानेर शहर में सर्वाधिक, नोखा में सबसे कम टीकाकरण

बीकानेर शहर में सर्वाधिक, नोखा में सबसे कम टीकाकरण

बीकानेर
बीकानेर. जिले में शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक कोरोना टीकाकरण का क्रम जारी है। टीकाकरण अभियान के तहत जहां 45 साल से अधिक 80 प्रतिशत व्यक्तियों का टीकाकरण हो चुका है, वहीं 18 से 44 साल तक के 30.80 प्रतिशत युवाओं के वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। आरसीएचओ डॉ. राजेश कुमार गुप्ता के अनुसार जिले में 10 लाख 83 हजार से अधिक युवाओं के टीकाकरण का लक्ष्य है। जिसमें से 28 जून तक 3 लाख 33 हजार 657 युवाओं के कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है। जिले में बीकानेर शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक 18 से 44 साल तक के युवाओं का टीकाकरण हुआ है। यहां 44.27 प्रतिशत युवाओं ने वैक्सीन की डोज लगवाई है। जबकि नोखा ब्लॉक में सबसे कम 20.87 प्रतिशत युवाओं के कोरोना वैक्सीन की डोज लगी है। ब्लॉक अनुसार टीकाकरणआरसीएचओ के अनुसार लूणकरनसर ब्लॉक में 32.20 प्रतिशत, कोलायत ब्लॉक में 30.55 प्रतिशत, खाजूवाला ब्लॉक में 26.67 प्र...
खेल स्टेडियम नहीं, सड़क पर दौडऩे को मजबूर युवा

खेल स्टेडियम नहीं, सड़क पर दौडऩे को मजबूर युवा

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बज्जू. बज्जू सीमावर्ती क्षेत्र का सबसे बड़ा कस्बा है लेकिन यहां युवाओं के लिए खेल स्टेडियम नहीं होने से खेलों में पिछड़ रहे हैं। साथ ही सेना की भर्ती की तैयारी करने वाले युवाओं को सड़क पर दौड़कर अभ्यास करना पड़ रहा है जिससे हर समय दुर्घटना का अंदेशा रहता है। कोई संसाधन नहींबज्जू उपखंड मुख्यालय होने के बावजूद खेल स्टेडियम नही है। कहने को एक खेल मैदान राजकीय विद्यालय में है लेकिन वहां भी स्कूल खुलने पर कोई खेल नही हो सकता है। साथ ही व्यायाम व कसरत के लिए कोई संसाधन नही है। लम्बे समय से मांगकस्बे में खेल मैदान नही होने के कारण सेना भर्ती सहित अन्य खेलकूद की तैयारी के लिए युवाओं को सड़क पर दौड़कर अभ्यास करना पड़ता है लेकिन सड़क पर हर समय हादसे की संभावना रहती है। पूर्व में तैयारी के दौरान दो हादसे भी हो चुके है जिससे युवाओं ने तैयारी बंद कर दी है। यहां मैदान व ट्रैक के लिए युवा करीब एक द...
अनाज मंडी में बारदाना गोदाम में लगी आग, बोरियां जलकर राख

अनाज मंडी में बारदाना गोदाम में लगी आग, बोरियां जलकर राख

बीकानेर
लूणकरनसर. यहां नई अनाज मण्डी में एक बारदाना के गोदाम में आग लग गई। आग लगने से बड़ी तादाद में बोरियां जलने से नुकसान हो गया। करीब पांच घण्टे चली मशक्कत के बाद बीकानेर से बुलाई गई दमकल से आग पर काबू पाया गया।जानकारी के मुताबिक लूणकरनसर अनाज मण्डी में एयु बैंक के पास बारदाना का काम करने वाले व्यापारी गौरीशंकर तातेड़ की फर्म जैन बारदाना के गोदाम में लगी आग का शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे निकले धुएं व जले बारदाने के गंध से घटना का पता चला।इसके बाद गोदाम को खोलकर देखने से पूरा गोदाम धुएं के आगोश में होने से अन्दर प्रवेश नहीं किया जा सकता तथा पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से ट्रैक्टर टैंकर से पानी डालकर बुझाने का प्रयास किया गया। लेकिन धुंआ अधिक होने से सफलता नहीं मिली तथा दोपहर करीब ढाई बजे बाद बीकानेर से बुलाई गई दमकल मौके पर पहुंच गई। इसके बाद करीब ४ घण्टे की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। इस दौरान ...
64 माध्यमिक और 69 उच्च प्राथमिक स्कूल क्रमोन्नत

64 माध्यमिक और 69 उच्च प्राथमिक स्कूल क्रमोन्नत

बीकानेर
बीकानेर. राज्य की 133 सरकारी स्कूलों को क्रमोन्नत किया गया है। इनमें 64 माध्यमिक स्कूलों को उच्च माध्यमिक में तथा 69 उच्च प्राथमिक स्कूलों को माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया है। जारी आदेशों में इन स्कूलों को शिक्षण सत्र 21-22 में प्रवेश दिया जा सकेगा। जिन 69 उच्च प्राथमिक स्कूलों को माध्यमिक में किया गया है उनमें सुविधा और कक्षा कक्ष उपलब्ध होने पर एक साथ कक्षा 9 व 10 में एक साथ प्रवेश दिया जा सकेगा। जिन 64 स्कूलों को माध्यमिक से उच्च माध्यमिक में क्रमोन्नत किया गया है उनमें भी सुविधा होने पर 11 वीं तथा 12 वीं में प्रवेश दिए जा सकेंगे। इसके अलावा इन कक्षाओं तीन ऐच्छिक विषयों का चयन विद्यार्थियों की आवश्यकता और रुचि के अनुसार प्रस्ताव तैयार कर जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से निदेशालय को भेजे जाएंगे।माध्यमिक में क्रमोन्नत की गई उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत तृतीय श्रेणी अध्यापकों का समा...
एमजीएसयू ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

एमजीएसयू ने परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाई

बीकानेर
बीकानेर. महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा 2021 के लिए भरे जा रहे स्नाातकोत्तर, विधि एवं शिक्षक-प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के परीक्षा आवेदन भरने तिथि मेंअभिवृद्धि करते हुए 30 जून तक 100 रुपए विलम्ब शुल्क एवं एक से पांच जुलाई तक दुगने शुल्क सहित ऑनलाईन परीक्षा फॉर्म भरने की स्वीकृति जारी की है। इसी प्रकार विधि स्नातक प्रथम ए़वं द्बितीय वर्ष पूरक के विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा आवेदन करने के लिए 26 जून से 30 जून तक अनुमति स्वीकृति दी गई है।परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस खीचड़ ने बताया कि परीक्षा फॉर्म भरने वाले विद्यार्थी आवेदन की हार्ड प्रति लॉकडाउन की स्थिति सामान्य होने पर सम्बन्धित महाविद्यालय में जमा कराएंगे। 6४ मृतक आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्तिबीकानेर. शिक्षा विभाग में कार्य करने वाले 6४ मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को जल्दी ही अनुकंपा नियुक्तियां मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा...
अब दोपहर में दिल्ली की उड़ान, जुलाई से सप्ताह में तीन दिन मिलेगी फ्लाइट

अब दोपहर में दिल्ली की उड़ान, जुलाई से सप्ताह में तीन दिन मिलेगी फ्लाइट

बीकानेर
बीकानेर. नाल. सिविल एयरपोर्ट नाल से देश की राजधानी दिल्ली के लिए अब सप्ताह में दो की जगह तीन दिन हवाई सफर की सुविधा मिलेगी। साथ ही बीकानेर-दिल्ली फ्लाइट का समय शाम की जगह अब वापस दोपहर का कर दिया गया है। राजस्थान पत्रिका ने १९ जून को समाचार प्रकाशित कर जयपुर की फ्लाइट २० महीने से बंद और बीकानेर-दिल्ली दैनिक फ्लाइट को सप्ताह में महज दो दिन ही संचालित करने समेत यात्री सुविधा से जुड़े मुद्दे उठाए थे। इस पर विमानपत्तन मंत्रालय ने हवाई यात्रा सुविधा में संशोधन किया है। नाल सिविल एयरपोर्ट के विमानपत्तन निदेशक योगेश कुमार भोजक ने बताया कि 1 जुलाई से दिल्ली-बीकानेर फ्लाइट नई दिल्ली से दोपहर 12 बजे बीकानेर के लिए उड़ान भरेगी। यह बीकानेर दोपहर 1:30 बजे नाल एयरपोर्ट पर पहुंचेगी। आधे घंटे बाद दोपहर 2 दो बजे बीकानेर से वापस दिल्ली के लिए विमान उड़ान भरेगा, जो दोपहर 3:30 बजे नई दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे...
दरारों से खतरे में आशियाने, लोगों ने की बचाव की गुहार

दरारों से खतरे में आशियाने, लोगों ने की बचाव की गुहार

बीकानेर
बीकानेर. सुजानदेसर स्थित ब्राह्मणों के मोहल्ले में गंदे पानी की समस्या से नगर निगम और नगर विकास न्यास जूझ रहा है। चार दिनों के बाद भी पानी की पूरी तरह से सुचारू निकासी नहीं हो पाई है। नगर निगम के साथ अब नगर विकास न्यास ने भी अपने मोटर पम्प पानी निकालने में झोंक दिए है। वहीं गंदे पानी को रोकने के लिए क्षेत्र में एकत्र पानी के पास मजबूत पाल बांधने का काम भी चल रहा है। निगम ने इस कार्य के लिए ट्रेक्टरों के साथ जेसीबी और डम्पर भी लगाए है। गलियों से पानी कम होने के बाद अब मकानों में पानी के कारण दरारे आनी भी शुरू हो गई है। मोहल्ले के हनुमान मंदिर वाली गली में करीब दस मकानों में दरारें आ चुकी है। कई मकानों में अब भी पानी भरा हुआ है। क्षेत्र की समस्या का जल्द से जल्द समाधान हो इसके लिए अब निगम और न्यास के अधिकारियों ने मोहल्ले में ही डेरा डाल दिया है। गुरुवार को निगम आयुक्त एएच गौरी, उपायुक्त ...
बीकानेर में मिली संक्रमित महिला के घर और इलाके में सैंपलिंग जारी, WHO की टीम भी सर्वे करने पहुंची

बीकानेर में मिली संक्रमित महिला के घर और इलाके में सैंपलिंग जारी, WHO की टीम भी सर्वे करने पहुंची

What's Hot, टॉप न्यूज़, बीकानेर
बीकानेर कोरोना के डेल्टा+ वैरिएंट पर केंद्र सरकार के अलर्ट के बाद राजस्थान स्वास्थ्य विभाग भी हरकत में आ गया है। बीकानेर में जिस कोरोना पीड़ित महिला में डेल्टा+ वैरिएंट मिला है, उसके घर के सभी सदस्यों ​​​​​​के ​सैंपल लिए गए हैं। अब यह सैंपल भी नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) भेजे जाएंगे। साथ ही बंगलानगर के लगभग हर निवासी का सैंपल लेने के लिए हेल्थ वर्कर घर घर पहुंच रहे हैं। आज दिन भर में 100 से ज्यादा सैंपल लिए जाएंगे। WHO की टीम ने भी बंगलानगर पहुंचकर 80 घरों के सर्वे में किया। महिला के घर पर चिकित्सा विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. बीएल जिन लोगों के सैंपल लिए गए हैं, उनका स्वास्थ्य ठीक है। फिलहाल उन्हें किसी भी तरह के सिम्टम्स नहीं है। फिर भी सावधानी बरतने के लिए इनके सैंपल लिए गए हैं। बंगाला नगर स्थित उसके घर के आसपास के सभी घरों का भी...
बीकानेर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष महिला नेता से उलझे:मेयर पद की उम्मीदवार ग्रुप के साथ फोटो खिंचवाने की बात पर भड़के डोटासरा, नाराज होकर बोले- घर जाओ; नेता पलटकर बोली- ये तो हमारा घर, आप जाओ

बीकानेर में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष महिला नेता से उलझे:मेयर पद की उम्मीदवार ग्रुप के साथ फोटो खिंचवाने की बात पर भड़के डोटासरा, नाराज होकर बोले- घर जाओ; नेता पलटकर बोली- ये तो हमारा घर, आप जाओ

बीकानेर
बीकानेर अपने व्यवहार से आमतौर पर चर्चा में रहने वाले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द डोटासरा अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता से उलझ गए। इसके बाद तो खूब हंगामा हुआ। महिला नेता ने भी खूब खरी-खरी सुनाई। यह पूरा वाक्या बीकानेर के सर्किट हाउस का है। शनिवार को यहां अपनी ही पार्टी की वरिष्ठ महिला नेता और मेयर पद की दावेदार रही अंजना खत्री से गोविंद डोटासरा से तीखी बहस हो गई। बताया जाता है कि अंजना के साथ पहुंची महिला कार्यकर्ता डोटासरा के साथ फोटो खिंचवाना चाहती थीं। इस पर प्रदेश अध्यक्ष झल्ला गए। उन्होंने उन लोगों को वहां से जाने के लिए कह दिया। इसके बाद पार्टी के विषय में बात करने का प्रयास किया तो अंजना खत्री को डोटासरा ने कह दिया कि आप अपने घर जाइए। पलटकर खत्री ने भी करारा जवाब दिया और कहा कि हम तो अपने घर में ही हैं। आप चलिए यहां से। इसके बाद चिल्लाते हुए खत्री ने सैकड़ों की भीड़ में ...