छुपम छुपाई के खेल में ऐसा छुपा कि… फिर कभी नहीं मिला
बीकानेर। बीछवाल थाना क्षेत्र का गैरसर गांव। इकबाल के घर में हंसी-ठिठौली व बच्चों के किलकारियां गूंज रही थी। अब वह सन्नाटा पसरा हुआ था। घर के बड़े बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ था। मां और बहिनों व छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है। शोक संतप्त परिवार को ढाढ़ंस बंधाने के लिए ग्रामीणों का तांता लगा रहा।
घर में मृतक की मां व बहिनों को संभाल पाना मुश्किल हो रहा है वहीं बड़े बुजुर्ग इकबाल को संभालने में लगे रहे। परिवार के लोग आपस में बुदबुदाते और एक-दूसरे को घटना से अवगत कराते-कराते फूट-फूट कर रोने लगते हैं। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है। रह-रह कर मां व बहिनों के क्रंदन से सन्नाटा टूटता है। महिलाएं उन्हें संभालती है। घटना के बाद से गांव में शाम तक किसी भी घर में चूल्हा तक नहीं जला। हालात यह थे कि सबकी आंखों में आंसू, चेहरे पर गम और जुबां बंद थी। हर कोई एक-द...








