Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

मनोरंजन

टीवी पर हिंदी में आएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू, सभी की नजरें टीआरपी की ओर

टीवी पर हिंदी में आएगी अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू, सभी की नजरें टीआरपी की ओर

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी लेकिन बीते रोज इसे थियेटर में रिलीज न करने का निर्णय लिया गया। अब खबर है कि ये फिल्म 6 फरवरी को  DHINCHAAK चैनल पर हिंदी में प्रसारित की जाएगी। गोल्डमाइंस टेलीफिल्म्स के ट्विटर हैंडल पर इसकी जानकारी दी गई है।  इसके अनुसार, AlaVaikunthapurramuloo हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। हालांकि प्रशंसकों के लिए हम इस बहुप्रतीक्षित फिल्म को ढिंचैक टीवी जोकि भारत का प्रमुख मूवी चैनल पर 6 फरवरी को रिलीज करने की घोषणा करते हुए बेहद उत्साहित हैं। थियेटरों में टली रिलीजकार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा के प्रोड्यूसर और फिल्म निर्माता मनीष शाह ने लंबी बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ की हिंदी रीमेक इन दिनों फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘शहजादा’ के नाम स...
इस दिन होगी रिलीज आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’, अभिनेता ने जारी अटकलों पर लगाया विराम

इस दिन होगी रिलीज आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’, अभिनेता ने जारी अटकलों पर लगाया विराम

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं। कोरोना वायरस की वजह से बीते कुछ ही दिनों में कई अपकमिंग फिल्मों की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। ऐसे में दावा किया जा रहा था कि आमिर खान भी अपनी फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ को 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज नहीं करेंगे। दूसरी तरफ ये भी अफवाह थी कि ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की वजह से भी आमिर खान अपनी फिल्म की रिलीज डेट बदल सकते हैं क्योंकि दोनों फिल्म एक ही दिन आ रही हैं। इन सब खबरों ने फैंस को निराश कर दिया था लेकिन अब आमिर खान ने इन अफवाहों पर रोक लगाते हुए एक बयान जारी किया है, जिसमें उन्होंने साफ किया है कि फिल्म की रिलीज डेट नहीं बदली जाएगी।...
अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने लोगों से की अपील, कहा- “वैक्सीन लगवाएं, देश के प्रति कर्त्तव्य निभाएं”

अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने लोगों से की अपील, कहा- “वैक्सीन लगवाएं, देश के प्रति कर्त्तव्य निभाएं”

मनोरंजन
दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि होने के बावजूद कई लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। कुछ मास्क नहीं लगा रहे हैं, वहीं कुछ कोरोना टीके की खुराक से बच रहे हैं। ऐसे में लोगों को महामारी के प्रति जागरूक करने के लिए यूनिसेफ ने एक नया वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अभिनेता अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, गायक शंकर महादेवन व हर्षदीप कौर, इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो की शुरुआत अमिताभ द्वारा एक महत्वपूर्ण संदेश देने के साथ होती है। अभिनेता कहते हैं कि मुश्किल वक्त अभी खत्म नहीं हुआ, इस्लिए जरूरी है कि आज हम खुद से एक वादा करें, एक पक्का इरादा करें - अतीत से सीखे गए सबक को ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ने का संकल्प करें।...
प्राइम वीडियो की कन्नड़भाषियों के बीच पैठ बनाने की कोशिश

प्राइम वीडियो की कन्नड़भाषियों के बीच पैठ बनाने की कोशिश

मनोरंजन
मुंबई  दिवंगत पुनीत राजकुमार की फिल्मों के सहारे प्राइम वीडियो ने अब कन्नड़ सिनेमा के प्रशंसकों के बीच अपनी पैठ मजबूत करने की रणनीति बनाई है। प्राइम वीडियो ने उनकी पांच फिल्में अपने प्लेटफॉर्म पर 1 फरवरी से मुफ्त दिखाने का फैसला किया है। ओटीटी ने इसके अलाव पुनीत राजकुमार की तीन नई फिल्मों के प्रीमियर की जानकारी भी दी है। मैन ऑफ द मैच, वन कट टू कट और फैमिली पैक नाम की ये फिल्में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव वर्ल्ड प्रीमियर करेंगी। प्राइम वीडियो पुनीत राजकुमार की मुफ्त दिखाई जाने वाली फिल्में हैं, लॉ, फ्रेंच बिरयानी, कवलुदारी, मायाबाजार और युवारत्ना। नॉन प्राइम मेंबर्स भी इसका मुफ्त में लाभ उठा सकेंगे। पीआरके प्रोडक्शंस के साथ जुड़ाव के बारे में अमेजन प्राइम वीडियो के कंटेंट लाइसेंसिंग हेड, मनीष मेंघानी कहते हैं, “पुनीत राजकुमार का सिनेमा में बहुत बड़ा योगदान रहा है और हमें यकीन है कि ...
कैंसर से जूझ रही 37 वर्षीय अभिनेत्री हमसा नंदिनी

कैंसर से जूझ रही 37 वर्षीय अभिनेत्री हमसा नंदिनी

मनोरंजन
साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हमसा नंदिनी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। 37 वर्षीय अभिनेत्री इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं। हालांकि कैंसर से जारी अपनी लड़ाई के बावजूद हमसा अपनी बीमारी को काफी सकारात्मकता के साथ स्वीकार कर रही हैं। हाल ही में अभिनेत्री की इसी सकारात्मकता की कुछ झलक देखने को मिली। दरअसल अभिनेत्री की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। इन तस्वीरों को देख साफ पता चलता है कि हमसा इस गंभीर बीमारी में भी पूरे जोश और जुनून के साथ इसका सामना कर रहे हैं हमसा नंदिनी इन दिनों अपने कीमोथेरेपी सेशन रही हैं। इलाज की वजह से उन्हें बाल्ड होना पड़ा है। इसी क्रम में हा ही में अभिनेत्री के इस बाल्ड लुक की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की गई है। हमसा की इन फोटोज में एक्ट्रेस ने जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के भारतीय परिधान को पहन फोटोशूट कराया ह...
जूही चावला से 20 लाख जुर्माना वसूलने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया हाई कोर्ट का रुख, 3 फरवरी को होगी सुनवाई

जूही चावला से 20 लाख जुर्माना वसूलने के लिए विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया हाई कोर्ट का रुख, 3 फरवरी को होगी सुनवाई

मनोरंजन
5 जी मामले में अब एक बार फिर से जूही चावला की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने जूही चावला के खिलाफ हाईकोर्ट की में याचिका दायर की है। डीएसएलएसए की इस याचिका पर उच्च न्यायाल 3 फरवरी को सुनवाई करेगा। आपको बता दें कि जूही चावला ने 5जी तकनीक को लेकर यह कहते हुए कोर्ट में याचिका दायर की थी, कि 5 जी तकनीक आने से इंसान से लेकर पशु और पक्षियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। इस मामले में सिंगल बेंच ने अभिनेत्री की याचिका को खारिज करते हुए उन पर 20 लाख का जुर्माना लगाया था। दिल्ली राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने इस फैसले को अमलीजामा पहनाए जाने या उचित कार्यवाई करने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। आपको बता दें कि अभिनेत्री जूही चावला ने भी सिंगल बेंच के फैसले को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। जूही चावला के वकील ने न्यायमूर्ति अमित बंसल को बत...
इस लग्जरी फार्म हाउस में रहा करते थे सुशांत सिंह राजपूत

इस लग्जरी फार्म हाउस में रहा करते थे सुशांत सिंह राजपूत

मनोरंजन
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज बर्थ एनिवर्सरी है। सुशांत ने बहुत ही कम समय में लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई थी। उनकी अचानक मौत की खबर सुनकर हर कोई स्तब्ध रह गया था। फिल्म और टीवी जगत  के साथ सभी के लिए ये बहुत ही बड़ा झटका था। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने घर में मृत पाए गए थे, लेकिन आज भी वह अपने फैंस के दिलों में जिंदा हैं। सुशांत सिंह राजपूत को अभिनय के अलावा गाना गाने, म्यूजिक और किताबें पढ़ने का भी खासा शौक था। खाली समय में वह अपने घर में इस सभी शौक को  पूरा किया करते थे। सुशांत जिस फार्म हाउस में अपना ज्यादातर समय बिताते थे वो फार्म हाउस बेहद ही लग्जरी होने के साथ प्राकृतिक खूबसूरती के बीचों बीच है। ...
रिया चक्रवर्ती ने किया सुशांत सिंह राजपूत को बर्थडे विश

रिया चक्रवर्ती ने किया सुशांत सिंह राजपूत को बर्थडे विश

मनोरंजन
आज दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है।  सोशल मीडिया पर आज सुबह से ही #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर रहा है। दुनियाभर के फैंस ट्वीट कर उन्हें याद कर रहे हैं। बॉलीवुड के भी तमाम कलाकारों ने उनके जन्मदिन पर उन्हें याद किया है। उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकीं रिया चक्रवर्ती ने भी कुछ मिनट पहले अपने इंस्टाग्राम पर सुशांत को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है और कहा है कि वे उन्हें बहुत याद करती हैं। रिया ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे सुशांत के साथ वर्क आउट कर रही हैं। इस वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं और एक दूसरे को पकड़कर पोज दे रहे हैं। वीडियो किसी जिम का मालूम पड़ता है। इसे शेयर करते हुए रिया ने लिखा- तुम्हे बहुत याद करती हूं लव।...
हिंदी में रिलीज नहीं होगी अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म

हिंदी में रिलीज नहीं होगी अल्लू अर्जुन की ब्लॉकबस्टर फिल्म

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
अभिनेता अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ अब हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होगी। कार्तिक आर्यन की फिल्म शहजादा के प्रोड्यूसर और फिल्म निर्माता मनीष शाह ने लंबी बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलू’ की हिंदी रीमेक इन दिनों फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म ‘शहजादा’ के नाम से बन रही है। ऐसे में फिल्म को हिंदी में डब करके रिलीज करना शहजादा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के लिहाज से सही नहीं होगा। 'अला वैकुंठपुरमलो' के हिंदी वर्जन के राइट्स मनीष शाह के पास हैं। मनीष के पास ‘शहजादा’ के भी राइट्स हैं और दोनों ही अल्लू अरविंद द्वारा उन्हें बेचे गए हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ को अल्लू अरविंद, भूषण कुमार और अमन गिल संग मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म से एक्टर कार्तिक आर्यन को काफी उम्मीदें हैं।...
करण जौहर ने सुनाई ‘गहराइयां’ की कहानी, दीपिका की दमक के साथ हुआ ट्रेलर लॉन्च

करण जौहर ने सुनाई ‘गहराइयां’ की कहानी, दीपिका की दमक के साथ हुआ ट्रेलर लॉन्च

What's Hot, टॉप न्यूज़, मनोरंजन
मुंबई करण जौहर की कंपनी धर्मा प्रोडक्शंस के लिए 20 जनवरी 2022 का दिन एक नया अध्याय लेकर आया। उनकी कंपनी ने अपनी एक ऐसी एडल्ट फिल्म ‘गहराइयां’ का ट्रेलर इस दिन लॉन्च किया जिसे बनाने के बारे में शायद खुद करण जौहर ने भी ‘कभी खुशी कभी गम’ के दिनों में नहीं सोचा होगा। करण जौहर ने ट्रेलर लॉन्च के समय खुद कहा कि फिल्म ‘गहराइयां’ प्रेम, लालसा और तड़प की कहानी है। फिल्म का ट्रेलर भी दिखाता है कि सिद्धांत चतुर्वेदी और दीपिका पादुकोण के किरदार अपने अपने साथियों को छोड़ करीब आते हैं और पूछते भी है, ‘आर वी जस्ट मेस्ड अप पीपल?’ और, फिर एक दूसरे की बाहों में खो जाते हैं। ये नए जमाने की नई प्रेम कहानी है। ऐसी प्रेम कहानी जिसमें बेवफाई की भी अपनी वजहे हैं। बशीर बद्र का शेर है, ‘कुछ तो मजबूरियां रही होगीं, यूं कोई बेवफा नहीं होता’। और, शायद इसी शेर का विस्तार है निर्माता निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म ‘...